Blog

  • जालंधरः दिन दहाड़े गुरुद्वारा साहिब में चोरी, गोलक से कैश लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन दहाड़े गुरुद्वारा साहिब में चोरी, गोलक से कैश लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं आज सुबह बिलगा के नजदीक गांव मौं साहिब में चोरी का मामला सामने आया है। जहां एतिहासिक गुरुद्वारा माता गंगा में गोलक के ताले तोड़कर चोर कैश लेकर फरार हो गए। मीडिया के बात करते हुए गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर मोहन सिहं ने बताया कि चोर गुरुद्वारा के पिछले रास्ते से दाखिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहले खिड़की की ग्रिल तोड़ी, फिर शीशे वाली खिड़की तोड़कर सुख आसन में दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने शीशे तोड़कर सचखंड में जाकर गोलक तोड़ी। मैनेजर ने कहा कि गोलक में 50 से 60 हजार रुपए हो सकते है, जोकि चोरों ने चुरा लिए हैं।

    उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे सेवादार ने जैसे ही उन्हें बताया कि गोलक टूटी पड़ी है, उन्होंने तुरंत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब को सूचित किया और पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया। जहां पुलिस प्रशासन के 4 घंटे देरी से पहुंचने पर पर गांव के लोगों और गुरुद्वारा साहिब के चाहने वालों में रोष देखने को मिला। वहीं मैनेजर और उसके खराब प्रबंधन पर भी शक की नजरों से देखा जा रहा है। इस दौरान गांव वासियों ने मैनेजर को प्रबंध सुधारने के लिए विनती की है और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि वहां पर कैमरे पहले से बंद पड़े है।

    इस मामले को लेकर मैनेजर से पूछताछ की जाए। मैनेजर साहब पूरी मंडली में इस गुरुद्वारा साहिब में कितने गुटका साहिब और कितने ग्रन्थ साहिब हैं, इसकी विस्तृत से जानकारी दें। ताकि किसी भी प्रकार की कोई बेअदबी ना हो सके। इस संबंधी मैनेजर मोहन सिंह ने कहा कि अमावस का दिन है। इस संबंध उनको बहुत सारे प्रंबंध मुकम्मल करने होते है। इसलिए जारी जानकारी बाद में संगत में सांझी कर दी जाएगी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई अनवर मसीह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और इस मामले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • अर्बन एस्टेट में सास के कत्ल के बाद अब दामाद की भी हुई मौत

    अर्बन एस्टेट में सास के कत्ल के बाद अब दामाद की भी हुई मौत

    सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट की एक कोठी के अंदर से बुधवार को महिला की खून से लथपथ लाश बरामद हुई थी। जिसके कत्ल का संदेह महिला जसबीर कौर के दामाद पर जताया जा रहा था। अब दामाद की भी मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव सराय जटा सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। बलविंदर सिंह का एक वीडियो कत्ल से पहले पुलिस के पास पहुंचा था जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था। पुलिस ने जब नौजवान की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन महिला के घर की मिली।

    वहां पुलिस को महिला की लाश मिली। पुलिस मृतका के दामाद को तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिठड़ा के नजदीक एक नौजवान सड़क के किनारे उल्टियां कर रहा है। पुलिस उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है की मृतक युवक की बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जांच जारी है और जो कोई भी आरोपी पाया जाएगा उस पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। मौत से पहले वायरल वीडियो में नौजवान द्वारा अपनी पत्नी से तंग होने की बात कही गई थी।

  • पंजाबः 24 हजार मृतकों के नाम जारी होता रहा राशन, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

    पंजाबः 24 हजार मृतकों के नाम जारी होता रहा राशन, चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

    सबसे ज्यादा इस जिले के है केस

    मोहालीः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है। दरअसल, पंजाब में 24 हजार से ज्यादा मृत लोगों के नाम पर भी राशन जारी होता रहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की जांच में (सितंबर 2022 से अब तक) ये चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। विभाग ने अब तक 40,68,887 राशन कार्डों की जांच की। इस दौरान 3,37,562 राशन कार्ड अवैध मिले। इनमें से 1,79,837 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 46,450 अवैध राशन कार्ड पूर्व खाद्य आपूर्ती मंत्री भारत भूषण के हलकेे लुधियाना जिले से मिले हैं। अभी राज्य में 96.02% राशन कार्डो की ही वेरिफिकेशन हो पाई है। 3.98% की जांच जारी है।

    स्मार्ट राशन कार्डधारकों को हर माह 5-5 किलो प्रति व्यक्ति 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से (आटा-दाल योजना के तहत) गेहूं दिया जाता है, जिसे कोरोनाकाल में फ्री कर दिया गया था। अपात्र लोगों ने भी जुगाड़ से अपने नाम शामिल करवा लिए। सरकार ने जांच के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को लिखा, जिसके बाद डीएफएससी ने सभी जिलों के कार्डधारकों की जांच करवाई। इस मामले को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब में राशन कार्ड बनवाने में गड़बड़ी बड़े स्तर पर पाई जा रही है। फूड एंड सप्लाई डिपॉर्टमेंट ने 40 लाख 68 हजार 887 राशन कार्डों की जांच की। 3.45 लाख कार्ड आयोग पाए गए। इनमें से 1.63 लाख को रद्द कर दिया गया है। 24 हजार मृत कों का नाम भी हटाया गया है। बादल, कैप्टन और चन्नी तीनों सरकार में गड़बड़ी हुई।’ 

    रद्द किए गए राशन कार्डों का विवरण 

    • स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030002610710/173 की जांच के दौरान पता चला कि कार्ड होल्डर खुद अपने मकान में रहता है। मकान शहरी क्षेत्र में है। मकान का एरिया 1010 वर्ग गज फीट है, जिस कारण इस कार्ड को रद्द कर दिया गया।
    • स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030006017117 की जांच दौरान पता चला है कि कार्ड होल्डर की सालाना आय 60 हजार से अधिक है। शहरी क्षेत्र में 250 वर्ग फीट का खुद का मकान है। इस कारण यह कार्ड को रद्द किया गया है।
    • स्मार्ट राशन कार्ड नंबर 030005937003 की जांच दौरान पता चला कि कार्ड होल्डर की सालाना आय 60 हजार से अधिक है। 262 वर्ग फीट का मकान शहरी क्षेत्र में है। मकान अपना है व पिता के नाम पर है। कार्ड बनवाते समय नियमों की अनदेखी की गई। इस कार्ड को रद्द कर दिया गया है।
  • 12वीं का रिजल्ट हुआ जारीः 79.4% रहे स्टूडेंट पास 

    12वीं का रिजल्ट हुआ जारीः 79.4% रहे स्टूडेंट पास 

    धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए चेक कर सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर के तहत बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। HPBOSE द्वारा HP Board 12th Toppers के नाम, पास प्रतिशत आदि की भी घोषणा करने की उम्मीद है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

    इस साल राज्य में लगभग 1,03,928 छात्रों ने कक्षा 12वीं की फाइनल परीक्षा दी है। HPBOSE कक्षा 12 परीक्षाओं रजिस्टर्ड लाखों छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट results.hpbose.org पर नतीजे चेक कर पाएंगे। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। टर्म 2 के लिए ऑनलाइन एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2023 में निम्नलिखित जानकारी दी गई है: उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, और समग्र, ग्रेस या फाइनल अंक।

    सके अलावा, छात्र HPBOSE 12वीं टर्म 2 रिजल्ट 2023 एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र थर्ड पार्टी वेबसाइट और डिजिलॉकर पर भी जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद उसमें दी गई डिटेल्स जैसे नाम, पिता-माता का नाम, विषय, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य डिटेल्स चेक कर लें। HPBOSE 12वीं की परीक्षा में इस साल 1.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड की परीक्षा राज्य के निर्धारित सेंटरों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।

    इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
    • होमपेज पर ‘परिणाम’ टैब पर क्लिक करें।
    • अब, ‘एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
    • आपका HPBOSE कक्षा 12वीं टर्म 2 का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
    • इसके बाद रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
  • ਪੰਜਾਬ : ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਚਲਾਈ ਗੋਲੀ, ਗੱਡੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਚਲਾਈ ਗੋਲੀ, ਗੱਡੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮਾਮਲਾ ਵੱਟ ਦੇ ਰੋਲੇ ਦਾ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਾਂਚ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਚੱਲਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਆਮ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆ ਹਨ। ਹੁਣ ਤਾਂ ਇੰਝ ਜਾਪਦਾ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਅੰਦਰੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਖੌਫ਼ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੀਰਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਚੈਨਲ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰ ਤੇ ਜਮੀਨ ਦੀ ਵੱਟ ਦੇ ਰੋਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਚਲਾਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿੰਡ ਬੇਰੀ ਵਾਲੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਨਾਲ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਜਮੀਨ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਟ ਨਾਲ ਵੱਟ ਸਾਂਝੀ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਉਸਨੂੰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਕੱਲ੍ਹ ਵੀ ਉਸਦੇ ਬੰਦਿਆਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾ ਜਦ ਉਹ ਰੋਟੀ ਲੈਣ ਲਈ ਘਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਉਸਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਇਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰੇਂ ਅਤੇ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਂ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਕੋਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਜਾਨ ਦਾ ਖਤਰਾ ਹੈ। 

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੱਤਰਕਾਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਤੱਥ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। 

  • पंजाबः नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    पंजाबः नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में जहां विश्व स्तर पर कबड्डी के मातृ खेल के लिए प्रसिद्ध है, वहीं अब नशे के कारण युवाओं की मौत चिंता का विषय बनती जा रही है। भले ही सरकार द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन फिर भी कभी-कभी ऐसी खबरें आती हैं जो न केवल दुखद होती हैं बल्कि चिंता भी बढ़ाती हैं।

    ऐसा ही एक मामला श्री मुक्तसर साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव खोखर से सामने आया है। जहां प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरभज भजना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरभजन भजना क्षेत्र के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी थे। कुछ समय से वह नशे के दलदल में फंस गया और चिटे आदि का सेवन करता था।

    जिसके कारण कबड्डी खिलाड़ी हरभजन भजना की ‘चिट्टे’ के ओवरडोज से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इसके अलावा मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। जवान बेटे की मौत से परिवार व क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • पंजाबः आप विधायक अमित रतन की बढ़ी मुश्किलें, सैंपल हुए मैच!

    पंजाबः आप विधायक अमित रतन की बढ़ी मुश्किलें, सैंपल हुए मैच!

    बठिंडाः बठिंडा देहाती से रिश्वत मामले में गिरफ्तार हुए आप पार्टी के विधायक अमित रत्न की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। विकास फंड जारी करने की एवज में रिश्वत लेने के मामले में आप विधायक की आवाज के सैंपल शिकायतकर्ता की तरफ से विजिलेंस को दी गई रिकार्डिंग से मैच हो गए हैं। इस बात की पुष्टि फोरेंसिक लैब मोहाली ने विजिलेंस रेंज बठिंडा को पत्र भेजकर की है। हालांकि स्थानीय स्तर के अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। 22 मई को पेशी के दौरान विजिलेंस अधिकारियों की तरफ से फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट को पेश किया जा सकता है।

    अब पटियाला जेल में बंद आप विधायक अमित रत्न की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब तक इस मामले में विधायक पक्ष की तरफ से दावा किया जा रहा था कि उन्हें जानबूझकर राजनीतिक रंजिश में फंसाया गया है, लेकिन अब रिकार्डिंग में वह पैसों का लेनदेन करने की बात कर रहे हैं, जिससे उनपर विजिलेंस की तरफ से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। गौरतलब है कि विजिलेंस ने 22 फरवरी को रिश्वत मामले में विधायक अमित रतन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 16 फरवरी को उनके पीए रिश्म गर्ग को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। लैब रिपोर्ट से तकनीकी पुष्टि से विजिलेंस का मामला मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

    इस बीच अमित रतन की जमानत अर्जी पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने अगली सुनवाई 22 मई तय की है। विजिलेंस रेंज बठिंडा ने अमित रतन के खिलाफ 17 अप्रैल को बठिंडा कोर्ट में चालान पेश किया था, जिसके साथ पांच ऑडियो रिकार्डिंग भी दी गई थी। इनमें शिकायतकर्ता प्रीतपाल सिंह घुद्दा, पीए रिशम गर्ग और विधायक अमित रतन के बीच बातचीत थी। इन ऑडियो काल्स के आवाज सैंपल विजिलेंस ने फोरेंसिक लैब मोहाली को भेजे थे। अमित रतन ने कोर्ट में मांग की थी कि बोर्ड बनाकर सैंपलों की जांच कराई जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक लैब में पांच सदस्यीय बोर्ड ने तीनों के सैंपल की जांच की, जिसमें तीनों के सैंपल मैच हो गए हैं।

  • जालंधरः एक बार फिर नोट जमा करवाने में लगी होड़, लाइनों में लगे लोग, देखें वीडियो

    जालंधरः एक बार फिर नोट जमा करवाने में लगी होड़, लाइनों में लगे लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः आरबीआई ने बीते दिन 2,000 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा ऐलान किया था। जिसमें आरबीआई ने बैंक नोट सर्कुलेशन से बाहर करने के लिए कह दिया हैं। इस दौरान आरबीआई ने लोगों से अपील की है कि अगर आपके पास हैं, तो बैंक में जाकर बदलवाना होगा। आरबीआई के ऐलान के बाद एक बार फिर से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बैंकों के एटीएम में लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। इस दौरान लाइनों में लगे लोग 2 हजार रुपए के नोट मशीन में जमा करवाने में जुट गए। वहीं 2 हजार के नोट बंद होने की खबर के बाद पहले दिन ही नामदेव चौक के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में  लंबी लाइन नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग हाथ में 2 हजार रुपए के नोट पकड़ कर लाइनों में खडे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

    बता दें कि आरबीआई ने 2 हजार रुपए के नोट को लेकर बीते दिन लोगों से अपील करते हुए कहा था कि अगर आपके पास 2 हजार रुपए के नोट है तो आप बैंक में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। आरबीआई ने शुक्रवार को एक रिलीज में बताया कि दो हजार रुपये का नोट को सर्कुलेशन से वापस ले लिया गया है। लेकिन यह लीगल टेंडर बना रहेगा। 2,000 रुपये का यह नोट नवंबर 2016 में लाया गया था। आप 23 मई से बैंकों में जाकर इन नोटों को बदलवा सकते हैं। एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये ही बदलवाए जा सकेंगे। इन नोटों को आप 30 सितंबर तक बदलवा सकेंगे। तब तक आप इन नोटों से मार्केट में खरीद-फरोख्त कर सकते हैं।

  • पंजाब : बेटे की लाश सड़क पर रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : बेटे की लाश सड़क पर रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा पाशटा रोड पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मारे गए नौजवान कर्मवीर की लाश को सड़क के बीच रख रावलपिंडी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का कारण जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है उस कार चालक को अभी तक पुलिस ने अपनी हिरासत में नहीं लिया, जिसके चलते परिवारिक मेंबरों ने देर तक होशियारपुर रोड पर दोनों तरफ ट्रैफिक जाम रखा मौके पर पहुंचे डीएसपी जसप्रीत सिंह ने मृतक के परिजनों को  गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मृत अपने घर का इकलौता लड़का था वह वही अपने घर में कमाने वाला था पुलिस द्वारा कार चालक की पहचान की जा चुकी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल में डाला जाएगा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीएस की धारा 304 ए 279, 337, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः महिला से शारीरिक शोषण के आरोप में AAP नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाबः महिला से शारीरिक शोषण के आरोप में AAP नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

    अबोहरः आप पार्टी के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एफआईआर हुई है। दरअसल, एक महिला ने शारीरिक शोषण की शिकायत दी थी, जिसके कारण यह FIR दर्ज हुई है। श्रीगंगानगर निवासी महिला का आरोप है कि उक्त नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसके बाद नेता ने उसे बिना बताए गर्भपात की दवा भी खिला दी। महिला का आरोप है कि वह किसी काम से नेता के संपर्क में आई थी। वह काम करवाने का झांसा देकर शोषण करता रहा।

    श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ धारा 376, 313, 506, 354 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने गुरुवार को अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीप कंबोज के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि वह एक के लिए दीप कंबोज के कार्यालय उससे पहली बार मिली थी, जिसके बाद दीप कंबोज व उसके साथी काम करवाने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करते रहे। दीप कंबोज ने श्रीगंगानगर व चंडीगढ़ में उसका शारीरिक शोषण किया।

    AAP नेता दीप कंबोज ने शुक्रवार देर शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड और उसने उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाया है। महिला करीब 6 माह पहले उसके संपर्क में आई थी। उनकी बातचीत होती रही और वह उसके जाल में फंस गया। महिला ने उससे पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी। वह महिला के जाल में इस कदर फंस गया, जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया। दीप कंबोज ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला ने एक महंगा फोन मांगा, जो वह नहीं दे सकता तो महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दीप कंबोज ने बताया कि इस मामले में उसके ही कुछ विरोधी शामिल हैं। दीप कंबोज ने उनके नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने ही महिला को उकसा कर शारीरिक शोषण के आरोप लगवाए हैं। दीप कंबोज ने बताया कि महिला ने इससे पहले कई पुरुषों को अपना शिकार बनाया और उनसे मोटी रकम वसूली है।

    दीप कंबोज ने बताया कि 3 दिन पहले ही महिला ने उससे 30 लाख रुपए की मांग की, जिसके बाद उसने इस महिला की सच्चाई सबके सामने लाने का मन बना लिया। दीप ने बताया कि उन्होंने 2 दिन पहले फाजिल्का की एसएसपी से मिलकर मामले की पूरी जानकारी दी और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीप कंबोज ने यहां तक कहा कि अगर उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप सिद्ध हो जाएं तो उनका सिर व लोगों की जूतियां होंगी। दीप कंबोज ने बताया कि उसने इस मामले की जानकारी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को भी दे दी है। दीप कंबोज ने महिला पर यह भी आरोप लगाए कि उसके पास कई किस्म के अवैध हथियार भी हैं। दीप कंबोज ने इसकी फोटो और अलग-अलग लोगों से मेलजोल के सबूत भी पत्रकारों को दिखाए। उन्होंने कहा कि महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी, जिसे पुलिस ने निलंबित कर रखा है। इसके बाद उसने लोगों को हनीट्रैप मामलों में फंसाना शुरू कर दिया।