पंजाब : बेटे की लाश सड़क पर रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ा/राजेश: फगवाड़ा पाशटा रोड पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मारे गए नौजवान कर्मवीर की लाश को सड़क के बीच रख रावलपिंडी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का कारण जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है उस कार चालक को अभी तक पुलिस ने अपनी हिरासत में नहीं लिया, जिसके चलते परिवारिक मेंबरों ने देर तक होशियारपुर रोड पर दोनों तरफ ट्रैफिक जाम रखा मौके पर पहुंचे डीएसपी जसप्रीत सिंह ने मृतक के परिजनों को  गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मृत अपने घर का इकलौता लड़का था वह वही अपने घर में कमाने वाला था पुलिस द्वारा कार चालक की पहचान की जा चुकी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल में डाला जाएगा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीएस की धारा 304 ए 279, 337, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *