Blog

  • पंजाबः महिला से परेशान होकर व्यक्ति ने लगाई आग, दुकान जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    पंजाबः महिला से परेशान होकर व्यक्ति ने लगाई आग, दुकान जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुर: जिले के केंट में इलाके में एक दिलचस्प घटना का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने महिला की दुकान पर जाकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में व्यक्ति आग की चपेट में आ गया और महिला की दुकान भी जल गई घायल ओम प्रकाश बांसल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है।  

    बंसल और उसके भाई  ने महिला पर  आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त महिला और उसके साथी बंसल को रेप के केस में फसाने का हवाला देकर ब्लैकमेल कर  15 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। मीडिया ने महिला से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं हो पाया।  घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः सरकारी प्राइमरी स्कूल के बाथरूम का गेट उखाड़ ले गए चोर

    जालंधरः सरकारी प्राइमरी स्कूल के बाथरूम का गेट उखाड़ ले गए चोर

    चोरों ने 5वीं बार स्कूल को बनाया निशाना, शिकायत के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस 

    जालंधर, ENS: महानगर में सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है, एक तरफ मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था और दूसरी तरफ चोर सरकारी स्कूल के गेट लेकर फरार हो गए। वीरवार सुबह सूरानुस्सी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे बाथरूम का गेट चोर लेकर फरार हो गए, जिसकी शिकायत के प्रबंधकों ने पुलिस को दी लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची। स्कूल अध्यापक बलकार सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह बुधवार को स्कूल बंद करवाकर घर गये थे।

    जब वीरवार सुबह आठ बजे के करीब स्कूल पहुंचे तो देखा कि नये बन रहे बाथरूम के गेट ही नहीं थे। स्कूल में पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं जिसमें चोर कंप्यूटर, सिलेंडर, एसी, पंखे, पांच क्विंटल गेंहू और अन्य सामान ले गए। जिसकी पुलिस को शिकायत की लेकिन आजतक एक भी मामला हल नहीं हुआ। चोरी स्कूल की बाउंड्री नीची होने पर फांदकर अंदर दाखिल हुये थे। उन्होंने स्कूल के सामान की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड की मांग की थी, स्कूल में जितनी बार भी चोरी हुई उसकी जानकारी शिक्षा विभाग को लिखित में जानकारी भेजी थी। स्कूल में कंप्यूटर आते ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि पहले चोरी होने के मामले अभी तक हल नहीं हुए कि दोबारा फिर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने को कहा है ताकि चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और वारदातों पर नकेल कसी जाए।

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया 

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया 

    ऊना/सुशील पंडित :  एनएसएस और रोवर रेंजर ईकाई अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. प्रोफ़ेसर रेखा शर्मा थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि महोदय का संबोधन के माध्यम से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें अंजली व अंचल ग्रुप ने पारंपरिक लोक नृत्य , पलक और मनु ने एकल लोक नृत्य , कृष्ण गोपाल और वंशिका ने एकल गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर अनु अत्री लखनपाल, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर किरन कुमारी, प्रोफ़ेसर नंदलाल , प्रोफ़ेसर मुकेश और समस्त सेल्फ फाइनेंस के स्टाफ मौजूद रहे।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविधालय ऊना में ड्रग एब्यूज पर जागरूकता रैली आयोजित 

    राजकीय उत्कृष्ट महाविधालय ऊना में ड्रग एब्यूज पर जागरूकता रैली आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित :  राजकीय उत्कृष्ट महाविधालय ऊना में एनसीसी कैडेट्स और यूथ रैड क्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त संयुक्त रूप में ड्रग एब्यूज पर एक  जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सतीश कुमार बंसल ने एनसीसी कैडेट्स व रैड क्रॉस सोसाइटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की नशा आज समाज की गंभीर समस्या बन गया है। उन्होंने कहा ड्रग एब्यूज रैली के माध्यम से समाज में नशे के विरुद्ध एक संदेश जाएगा और समाज में जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होगी । प्राचार्य महोदय द्वारा ही रैली का शुभारंभ किया गया । इस रैली में एनसीसी सी टी ओ डॉ  गगन दीप, यूथ रैड क्रॉस सोसाइटी के संयोजक डॉ अलका  , प्रोफ़ेसर रिचा शर्मा, प्रोफसर जगनमोहन, प्रोफ़ेसर परवीन सैनी, डॉ मोनिका ठाकुर तथा प्रोफ़ेसर वरुण धीमान  उपस्थित रहे ।
  • पंजाब : टैक्सी यूनियन ने रोड किया जाम, सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    पंजाब : टैक्सी यूनियन ने रोड किया जाम, सरकार से की अपील, देखें वीडियो

    मोगा : कमर्शियल कार टेक्सी चालकों और मालिकों द्वारा अपनी कारों को साथ लेकर रोष प्रदर्शन किया।उन्होंने सरकार से अपील की वह सभी कमर्शियल गाड़ियों के साथ संबंधित हैं और पिक एंड ड्रॉप सर्विस की ओर से उनके शहरों से ऑन लाइन या एप द्वारा कम रेट पर सवारियों को उठाया जा रहा है। जिसके कारण लोकल गाड़ियों को काम नही मिल रहा ओर काम न मिलने के कारण उनका रोजगार बंद हो चुका है।

    वहीं एप द्वारा बुकिंग कर कई अंजान लोग गलत कामों को भी अंजाम दे रहें है। सवारियों के साथ लूट पाट की घटनाएं भी बढ़ रहीं है। इस कारण हमारी बदनामी भी हो रही है। जब हम को काम नही मिलता तो हमने गाड़ियां लोन से ली है और अगर काम नही मिलेगा तो हम कर्ज केसे उतारेंगे।

    भगवंत मान से अपील की है की वह इस और ध्यान दे । इस मौके टैक्सी चालकों की और से लुधियाना फिरोजपुर जी टी रोड पर अपनी गाड़ियों को खड़ा कर रोष प्रदर्शन किया गया और सरकार से मांग की। इस एप्प को बंद करवाया जाए जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

  • मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों व भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 43-हरोली विस क्षेत्र के तहत रावमापा कांगड़ (पश्चिमी पक्ष) को रावमापा (दक्षिणी पक्ष), रावमापा दुलैहड़(पूर्वी पक्ष) को रावमापा (उत्तरी पक्ष) व रावमापा दुलैहड़(पश्चिमी पक्ष) को रावमापा दुलैहड़( दक्षिणी पक्ष) किया गया है। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत 87 तलेहड़ा सन्हाल-1 को 87-सन्हाल, रापापा टीहरा सन्हाल(पूर्वी पक्ष) को रापापा टीहरा सन्हाल व 88 तलेहड़ा सन्हाल-2 को 88 टीहरा किया गया है।
  • मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों व भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 43-हरोली विस क्षेत्र के तहत रावमापा कांगड़ (पश्चिमी पक्ष) को रावमापा (दक्षिणी पक्ष), रावमापा दुलैहड़(पूर्वी पक्ष) को रावमापा (उत्तरी पक्ष) व रावमापा दुलैहड़(पश्चिमी पक्ष) को रावमापा दुलैहड़( दक्षिणी पक्ष) किया गया है। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत 87 तलेहड़ा सन्हाल-1 को 87-सन्हाल, रापापा टीहरा सन्हाल(पूर्वी पक्ष) को रापापा टीहरा सन्हाल व 88 तलेहड़ा सन्हाल-2 को 88 टीहरा किया गया है।
  • दिनचर्या में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें – डॉ लाल सिंह

    दिनचर्या में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें – डॉ लाल सिंह

    ऊना/सुशील पंडित  :  नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा एसबीएसडी महाविद्यालय भटोली में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें तथा हिंदी भाषा को उचित सम्मान प्रदान करें। हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया।
    डॉ लाल सिंह ने बताया कि  भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय संतोगढ की जसविंदर कौर ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय ऊना की रिया शर्मा ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय ऊना की रूपिंदर कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ऊना से आरती ने प्रथम, एसबीएसडी महाविद्यालय भटौली से सिया शर्मा ने द्वितीय तथा एसबीएसडी महाविद्यालय भटौली से नवनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोगढ़, राजकीय महाविद्यालय ऊना, भटौली महाविद्यालय, पीएनबी आरसिटी ऊना, बीआर अंबेडकर महाविद्यालय अंबोटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल संतोगढ़ के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना ने स्वच्छता पखवाड़ा-2023 मनाया

    भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना ने स्वच्छता पखवाड़ा-2023 मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना ने 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2023 मनाया। आउटरीच गतिविधियों के साथ-साथ संस्थान स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के निदेशक ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान हमारे संस्थान द्वारा गोद लिए गए आसपास के पांच गांवों भदसाली, सलोह, घालुवाल और बढेडा में शुरू किया । संस्थागत टीम ने लगातार दौरा किया और कोविड-19 के बाद से प्लास्टिक मुक्त अभियान के विभिन्न संवेदीकरण कार्यक्रमों को लागू किया। उन्होंने संस्थान के सभी हितधारकों से परिसर के अंदर और बाहर के वातावरण को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की और स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त करने के लिए स्वच्छता गतिविधियों को जीवन के अभिन्न अंग के रूप में अपनाने की सलाह दी। स्वच्छता अभियान पूरे परिसर में चलाया गया जिसमें सभी छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
    अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण एवं निपटान उचित ढंग से किया गया। प्रथम वर्ष के छात्र पौधे लगाने में अधिक उत्साहित थे, इस प्रकार उन्होंने परिसर में हरा और स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान दिया। 16 छात्रों और 04 स्टाफ सदस्यों से बनी हमारी संस्थान टीम ने स्थानीय लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए भदसाली हार गांव का दौरा किया। हमारी टीम ने ग्राम पंचायत प्रमुख, उनकी टीम के सदस्यों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। हमारे संकाय सदस्य ने पर्यावरण संबंधी मुद्दों और संभावित समाधानों के बारे में स्थानीय लोगों को व्याख्यान दिया। स्थानीय लोगों को भी वृक्षारोपण अभियान के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने संबंधित ग्राम पंचायत भदसाली हार के गांवों में स्थानीय लोगों के साथ आम के पेड़ लगाए। बड़े पैमाने पर जनता को स्वस्थ स्वच्छता की आदतों का पालन करने के लिए कहा गया और स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों से जल जनित संक्रमणों से बचने के लिए हाथ धोने का उपयोग करने का आग्रह किया गया। संस्थान ने शिक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से संबंधित समाज के लाभ के लिए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत हरित पर्यावरण की दिशा में विभिन्न गतिविधियों को लागू किया।
  • 19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – हुसन चंद

    19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – हुसन चंद

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चण्डीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी एसडीएम ऊना हुसन चौधरी ने बताया कि ये शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मूल्यांकन होगा और द्वितीय चरण में कृत्रिम अंगों/यंत्रों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना के टाउन हॉल में, 20 सितम्बर को हरोली के मिनी सचिवालय में, 21 सितम्बर को पंचायत समिति हॉल अंब में तथा 22 सितम्बर को ग्राम पंचायत भद्रकाली (भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतु दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क उपकरण मुहिया करवाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को मूल्यांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
    इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी या समक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र की प्रति जिसकी मासिक आय 22 हजार 500 रुपए या इससे कम या बराबर हो, एक फोटोग्राफ एवं आवासीय प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड व यूडी आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इनमें से एक भी दस्तावेज न होने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति का पंजीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विकलांगता प्रमाण पत्र क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शनिवार के दिन बनाए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने बीडीओ ऊना से कहा कि वे अपने विकास खंड के अधीन समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों/उप प्रधानों/सदस्यों के माध्यम से उक्त शिविर में दिव्यांजनों के पहुंचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्येक दिव्यांगजन इस शिविर का लाभ उठा सके। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद ऊना, मेहतपुर व संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग एवं कल्याण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत उचित माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों को सूचित करें की वे 19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में इस शिवर का लाभ उठाएं ।