जगराओं : लुधियाना जिले के गांव पमाली के रहने वाले युवक की कनाडा में हार्ट अचानक अटैक आ जाने से मौत गई। मृतक की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। इस सबंधी मृतक के परिजनों को पता चलते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक युवक करीब 9 महीने पहले ही कनाडा में पढ़ाई करने गया था। इस दौरान वह पढ़ाई के साथ साथ कुछ काम भी कर लेता था ताकि परिजनों पर उसकी पढ़ाई का बोझ न पड़े। मृतक का शव गांव आने पर पूरे गांव में शोक की लहर थी।
Blog
-
मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट किया जारी
नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई राज्यों में एक ओर जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 10 और 11 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में में भी कोहरा पड़ रहा है। यूपी में दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है।
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान लगातार गिर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
-
इन 5 फूड्स को खाने से डिप्रेशन की होगी छुट्टी
Health tips: तनाव और डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में हमें खाने को लेकर सतर्क होने की जरूरत है। अगर आपको लगे की तनाव को रहा है तो आप डार्क चॉकलेट को खा लेनी चाहिए। ये लोगों को खाना बेहद ही पंसद होता है।

खट्टे फलों का सेवन भी आपको करना चाहिए। ये आपके तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं। इससे तनाव और अवसाद का खतरा कम होता है और आपको अच्छा महसूस होता है।
)
शकरकंदी को भी आपको अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। इससे भी आपके दिमाग को काफी आराम होगा और आपको तनाव भी कम होगा। इसमें विटामिन सी और पोटेशियम होता है जो आपके लिए फायदेमंद होता है।
)
फैटी मछली आपके मन के तनाव को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। आपको इसको भी खाना चाहिए। ये आपके मन को शांत रखने के लिए भी काफी मददागर साबित होता है।
)
एवोकाडो तनाव को दूर करने का एक बेहतर माना जाता है इसमें काफी पोषक तत्व पाये जाते हैं जो आपके तनाव के साथ-साथ आपकी काफी बीमारियों को भी दूर करने में काफी मददगार होता है।

-
भीषण हादसा : शादी से लौट रही कार और ट्रक की टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौ’त
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दुल्हन और दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। कार रामगढ़ से अकलतरा की ओर जा रही थी। घटना मुलमुला थाना के पकरिया जंगल की है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना इमरजेंसी सर्विस डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। डायल 112 एंबुलेंस उन्हें लेकर रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में शामिल होकर बलौदा लौट रहे थे। ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
दूल्हा-दुल्हन के परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया
इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। जहां कल तक शहनाइयों की गूंज, रिश्तेदारों-नातेदारों की चहल-पहल थी वहां कुछ घंटों में ही सन्नाटा पसर गया। बलौदा निवासी शुभम सोनी और शिवरीनारायण की रहने वाली नेहा शनिवार रात ही परिणय सूत्र में बंधे थे। शुभम रविवार सुबह दुल्हन की विदाई कराकर कार से अपने घर लौट रहा था। गाड़ी में दूल्हा और दुल्हन के अलावा परिवार के 3 और सदस्य बैठे थे। सुबह 5 बजे के करीब पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर लोग हादसे वाली जगह की ओर दौड़े और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया।
-
ਪੰਜਾਬ : ਸਾਂਸਦ ਗੁਰਜੀਤ ਔਜਲਾ ਨੇ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਦੇ ਬਾਰੇ ਦਿੱਤਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਨੇਤਾ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਸਾਂਸਦ ਸਰਦਾਰ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਬਦਕਿਸਮਤੀ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕ ਇੱਕੋ ਦਿਨ ਚ ਹੀ ਵਾਪਸ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਰੋਕ ਸਕੀਏ ਇਸ ਵਾਸਤੇ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਵਧੀਆ ਰੋਡ ਮੈਪ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਦੇ ਤਰਜ ਤੇ ਹੀ ਇੱਕ ਵਧੀਆ ਹੋਰ ਸ਼ੋਪਿੰਗ ਮਾਲ ਖੋਲਿਆ ਜਾਵੇ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਕੇ ਆਪਣਾ ਸਮਾਂ ਬਤੀਤ ਕਰ ਸਕਣ ਇਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਰੂਰ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਵਿਚਾਰ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਾਇਲਟਸ ਮੇਲਾ ਵੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਲੱਗਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਅਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੈਨੂੰ ਅਤੇ ਪਾਰਟੈਕਸ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਟੀਮ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੇਲ ਨੂੰ ਹਫਤਾਵਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਵੀ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਇਸ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਹਫਤੇ ਲਈ ਅਗਲੀ ਵਾਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਆਮ ਲੋਕ ਆਪਣੀ ਖਰੀਦਾ ਫਰੋਕਤ ਕਰ ਸਕਣ।
ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬਣਨ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਅਲੱਗ ਹੀ ਦਿੱਖ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇਗੀ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਸਵਾਲ ਉਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤ ਲਈ ਅਤੇ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਿੱਤ ਲਈ ਆਪਣੀ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਸ ਉੱਤੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਪੁੱਛਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਸਰਦੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਸਿਰਫ 15 ਦਿਨ ਹੀ ਧੁੰਦ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਜਿਆਦਾ ਧੁੰਦ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਦਿਨ ਅਸੀਂ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਰੱਦ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਲੇਕਿਨ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਰੱਦ ਕਰਨ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ। ਉਤੇ ਹੀ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤਲਖੀ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰ ਜਰੂਰ ਖੁੱਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਸਿਲਕ ਰੂਡ ਇਸ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦਾ ਵਪਾਰ ਖੁੱਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਇਤਫਾਕ ਵੀ ਜਰੂਰ ਵਧੇਗਾ। ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪਾਇਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਰੋਜਾਨਾ ਹੀ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਲੋਕ ਖਰੀਦਾ ਫਰੋਖਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਲੋਕ ਇਹ ਵੀ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਹ ਪਾਇਟਸ ਮੇਲਾ ਜਿਸਦਾ ਹਰ ਸਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਤੇ ਇਸ ਪਾਇਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਆਏ ਸਟਾਲਾਂ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਇਤਫਾਕ ਕਾਇਮ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਸਰਹੱਦਾਂ ਮਟਾਉਣੀਆਂ ਪੈਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਬਿਜਨਸ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਕਰਨੇ ਪੈਣਗੇ ਤਾਂ ਹੀ ਦੋਨੋਂ ਦੇਸ਼ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਆ ਸਕਣਗੇ।
-
करणी सेना अध्यक्ष की ह’त्या के मामले में शूटर्स समेत 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
स्पेशल CP रवींद्र सिंह यादव ने किया खुलासा
चंडीगढ़ : राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स समेत 3 को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है, जबकि तीसरे का नाम उधम है। उधम वही शख्स है, जो फरारी के दौरान इनके साथ था।
स्पेशल CP रवींद्र सिंह यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के बाद से ही पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। जैसे ही पुलिस को इनके चंडीगढ़ में छिपे होने का पता जो टीम रात को ही यहां पहुंच गई और आधे घंटे में उन्हें होटल से दबोच लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तीनों को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। पुलिस की टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई थी। दिल्ली और राजस्थान पुलिस को इन हत्यारों की लोकेशन से चंडीगढ़ में छिपे होने का पता चला है। शूटर्स ने हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया था, ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सकें। आरोपी पुलिस को उस जगह पर ले जाकर हथियार भी बरामद करवा सकते हैं। आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस आरोपियों तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची।
जब पुलिस आरोपियों के पास पहुंची तो तीनों साथ थे, जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया। शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चौहान और दानाराम के संपर्क में थे। वीरेंद्र चौहान और दानाराम के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या करने के बाद दोनों शूटर्स वीरेंद्र चौहान और दानाराम से लगातार बात कर रहे थे। पुलिस से छिपने के लिए आरोपी मनाली पहुंच गए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सुखदेव सिंह की हत्या करने के बाद आरोपी सबसे पहले ट्रेन से हिसार गए। हिसार पहुंचकर बस से मनाली के लिए निकल गए। उधम के साथ मनाली से मंडी और फिर चंडीगढ़ आ गए। चंडीगढ़ में होटल में रुके, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
-
भीषण तूफान का कहर : 6 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
नई दिल्ली : अमेरिका के मध्य टेनेसी में आए भीषण तूफान ने हाहाकार मचा दिया है। इसकी चपेट में आने से शनिवार को 6 लोगों की मौ’त हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। तूफान के कारण कई शहरों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। आवागमन भी बाधित हो गया है। मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि काउंटी में तूफान की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई। नैशविले आपात अभियान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वहां भीषण तूफान से 3 लोगों की मौत हो गई। मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि अन्य 23 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया गया। सोशल मीडिया पर क्लार्क्सविले दमकल विभाग द्वारा साझा की गई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त मकान नजर आ रहे हैं और राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रेलर पलटा हुआ दिख रहा है। क्लार्क्सविले के मेयर जो पिट्स ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुखद खबर है और आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

राहत शिवरों में रह रहे लोग
तूफान पीड़ितों के लिए राहत शिविर बनाया गया है। काफी संख्या में लोगों को वहां विस्थापित किया गया है। क्लार्क्सविले के मेयर जो पिट्स ने कहा कि दुख की घड़ी में हम उनकी मदद के लिए तैयार है।’’ मॉन्टगोमेरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोपहर करीब दो बजे बवंडर आया। एक स्थानीय स्कूल में राहत शिविर स्थापित किया गया है और लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा गया है। पिट्स ने इस तूफान के कारण भारी नुकसान होने की जानकारी दी।
-
पंजाबः राज्य फार्मेसी काउंसिल का पूर्व रजिस्ट्रार और अधीक्षक गिरफ्तार
चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने जोरदार अभियान के दौरान, पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है और 2 पूर्व रजिस्ट्रार और एक अधीक्षक को भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर निजी स्वामित्व वाले फार्मेसी संस्थानों के सहयोग से फार्मासिस्टों के पंजीकरण और प्रमाणपत्र जारी करने से संबंधित गंभीर अनियमितताएं। आज शनिवार को खुलासा करते हुए राज्य वीबी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति परवीन कुमार भारद्वाज, डॉ. तेजबीर सिंह (दोनों पूर्व रजिस्ट्रार) और अशोक कुमार लेखाकार (वर्तमान में अधीक्षक) हैं, जो सतर्कता जांच संख्या में उनके निहितार्थ के आधार पर गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परवीन कुमार भारद्वाज ने 2001 से 2009 और 24.12.2013 से 25.3.2015 तक विभिन्न अवसरों पर पीएसपीसी के रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया, जबकि डॉ. तेजबीर सिंह 23.8.2013 से 24.12.2013 तक इस पद पर रहे। सतर्कता जांच के निष्कर्षों के अनुसार, लेखाकार अशोक कुमार भी शामिल थे।
उन्होंने आगे बताया कि जांच में फार्मासिस्टों के पंजीकरण के दौरान सत्यापन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण गड़बड़ियों का पता चला। जांच में नियमित निरीक्षण के दौरान कई फर्जी डी-फार्मेसी प्रमाणपत्रों का पता चला। यह स्पष्ट हो गया कि पंजाब के 105 फार्मेसी कॉलेजों में डी-फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आरोपी रजिस्ट्रारों और अधिकारियों द्वारा कड़े प्रोटोकॉल और अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की अवहेलना की गई। राज्य के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करने के लिए जिम्मेदार पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड को निजी संस्थानों में लगातार रिक्तियों का सामना करना पड़ा। इन सीटों को भरने के लिए, निजी कॉलेजों ने कथित तौर पर अनिवार्य माइग्रेशन प्रमाणपत्र प्राप्त किए बिना, कथित रजिस्ट्रारों और पीएसपीसी के अधिकारियों की मिलीभगत से अन्य राज्यों के छात्रों को प्रवेश दिया, और बिना सोचे-समझे उम्मीदवारों से महत्वपूर्ण रिश्वत ली। इसके अलावा, कई छात्रों ने निजी तौर पर मेडिकल या गैर-मेडिकल स्ट्रीम में अपेक्षित 10+2 शैक्षिक योग्यता रखते हुए डी-फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया, जबकि इसे नियमित रूप से और विज्ञान प्रैक्टिकल में भाग लेकर उत्तीर्ण होना पड़ता है।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निजी स्वामित्व वाले फार्मेसी कॉलेजों के साथ मिलकर अनिवार्य माइग्रेशन प्रमाणपत्र के बिना और 10+2 प्रमाणपत्रों को सत्यापित किए बिना प्रवेश की अनुमति दी। पर्याप्त रिश्वत के बदले। इसके अलावा, काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन इन इंडिया (सीओबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के अनुमोदन और पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में विसंगतियां सामने आईं।
पीएसपीसी अधिकारियों ने निजी कॉलेजों के प्राचार्यों और आयोजकों के साथ मिलीभगत करके, इन बोर्डों से उम्मीदवारों के पंजीकरण की सुविधा प्रदान की, जिससे उन्हें ऐसे फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर विभिन्न विभागों में रोजगार सुरक्षित करने और मेडिकल दुकानें स्थापित करने की अनुमति मिली। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी परवीन कुमार भारद्वाज की सेवाएं फर्जी प्रवेश, नकली प्रमाण पत्र, रिकॉर्ड में हेरफेर और डिस्पैच रजिस्टर से चूक से संबंधित कदाचार के लिए 31-3-2011 को समाप्त कर दी गई थीं। हालाँकि, बाद में उन्हें 24-12-2013 को रजिस्ट्रार के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था, हालांकि 25-3-2015 को उच्च न्यायालय की रिट याचिका के कारण रद्द कर दिया गया था।
-
पंजाबः पूर्व IG और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमृतसर : पंजाब के निलंबित IG परमराज सिंह उमरानंगल और 2 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि गुरदासपुर जिले के एक व्यक्ति को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहले सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट पर इन्हें सस्पेंड किया गया था। विशेष DGP और हाईकोर्ट द्वारा गठित SIT के प्रमुख गुरप्रीत देव ने बीते दिन कोर्ट के समक्ष एक हलफनामा दायर किया। जिसमें जांच का हवाला देते हुए कहा गया कि 1994 की मुठभेड़ जिसमें काला अफगाना गांव के सुखपाल सिंह की मौत हो गई थी, में तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर FIR दर्ज की गई।
उमरानंगल के साथ जिन 2 अन्य पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें मोरिंडा के तत्कालीन DSP जसपाल सिंह और लुथेरी पुलिस चौकी के तत्कालीन प्रभारी एएसआई गुरदेव सिंह (जिनकी अब मौत हो चुकी है) शामिल है। SIT ने रिपोर्ट में कहा कि 29 जुलाई 1994 को मृतक पर आर्म्स एक्ट और टाडा के तहत दर्ज की गई FIR की जांच से पता चला कि इसमें शामिल अधिकारियों द्वारा गलत आधार पर मामला दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट सुखपाल सिंह की पत्नी दलबीर कौर और पिता जागीर सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है। जिन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सुखपाल की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दावा किया कि उन्होंने उक्त मुठभेड़ में आतंकवादी गुरनाम सिंह बंडाला उर्फ नीला तारा को मार गिराया था।
-
पंजाब: कुत्तों का आतंक, 4 वर्षीय बच्चे का नोचा गुप्तांग
जीरकपुरः पंजाब के जीरकपुर के भबात क्षेत्र की मन्नत एनक्लेव फेज-2 कॉलोनी में लावारिस कुत्तों ने हमला कर चार साल के मासूम बच्चे का गुप्तांग बुरी तरह नोच लिया। गंभीर हालत में बच्चे को जीरकपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देख चंडीगढ़ सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में रेफर किया लेकिन इलाज न मिल पाने के कारण बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के बाद बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
15 दिसंबर को बच्चे का ऑपरेशन किया जाएगा। यह घटना 5 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है लेकिन जानकारी होने पर कॉलोनीवासियों में काफी रोष है, क्योंकि कॉलोनी में लावारिस कुत्तों का उत्पात है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने अपने वार्ड पार्षद सहित जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारियों को कॉलोनी में घूमने वाले लावारिस कुत्तों के बारे में जानकारी दी थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। आलम यह है कि कुत्ते अब मासूम बच्चों को शिकार बना रहे हैं। पीड़ित बच्चे के परिवार ने नगर परिषद अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी है। बता दें कि इसी कॉलोनी में पिछले दो दिन में कुत्ते करीब 24 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मामले से अवगत करवाकर समस्या के निदान की मांग की है।
आकर्षण अवस्थी निवासी मकान नंबर 401 मन्नत एनक्लेव फेज-2 भबात जीरकपुर ने बताया कि पांच दिसंबर को करीब पौने पांच बजे चार साल का बेटा अंगम अवस्थी बाहर गली में खेल रहा था। तभी एक कॉलोनी में घूमने वाले लावारिस कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को इतनी बुरी तरह से नोचा कि मासूम का गुप्तांग ही नोच डाला। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों की मदद से उन्होंने अपने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाया और इलाज के लिए जीरकपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देख चंडीगढ़ रेफर कर दिया। भले ही पीजीआई ने बच्चे को ट्रीटमेंट देकर घर भेज दिया है लेकिन बच्चा दर्द से तड़प रहा है। पीजीआई ने बच्चे को दखिल नहीं किया है। उन्हें घबराट हो रही है।
जीरकपुर के कार्यसाधक अधिकारी रवनीत सिंह ने बताया कि मन्नत एन्क्लेव कॉलोनी में हुई घटना की जानकारी शुक्रवार को देर शाम ही मिली। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बच्चे का दर्द महसूस कर सकता हूं। जीरकपुर नगर परिषद ने भबात क्षेत्र में एक कुत्ते का अस्पताल बनाया है। इसे चलाने के लिए नगर परिषद ने एनजीओ कावा (सीएडब्ल्यू) के साथ संपर्क साधा है, जिसे एक टेंडर अलॉट किया है। चूंकि जानवरों का मामला भारतीय पशु कल्याण बोर्ड से जुड़ा है, इसलिए उसी विभाग से अनुमति लेनी होगी। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद कावा के पदाधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है। कावा सभी शहरों के कुत्तों को नियंत्रित कर उनकी नसबंदी और रेबीज के टीके लगवाएगा, ताकि क्षेत्र में कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कावा ने अस्पताल में कुछ बड़े बदलाव करने का अनुरोध किया है, जिसका काम आने वाले सप्ताह में पूरा हो जाएगा और अस्पताल तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।