Blog

  • विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई ने धूमधाम से मनाई विवेकानंद जयंती

    विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यार्थी परिषद ने निकाली मशाल यात्रा
     
    12 जनवरी से 23 जनवरी तक जिले में विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम करवाएगी विद्यार्थी परिषद


    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना  के ज़िला संयोजक चंदन सेखड़ी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई के द्वारा एक मशाल यात्रा का आयोजन ऊना महाविद्यालय से MC पार्क तक किया गया | उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद देश भर में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक युवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है | इसी कड़ी में विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर मशाल यात्रा का आयोजन कर आधुनिक भारत निर्माण में विवेकानंद जी के योगदान को जन जन तक पहुंचाने हेतु इस मशाल यात्रा का आयोजन किया गया |


    चंदन ने बताया कि जिस प्रकार अंग्रेज़ी शासनकाल में षड्यंत्रों के द्वारा भारत के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर भारत को सपेरों-गडरियों का देश बोला जाता था ऐसे समय में विवेकानंद जी ने 1893 शिकागो सम्मेलन में हिंदू धर्म का डंका पूरे विश्व में बजा कर उन तमाम विदेशी ताकतों को मुँहतोड़ जवाब दिया था जो भारत तथा हिंदू धर्म का उपहास उड़ाते थे | स्वामी विवेकानंद भारतीयों ही नहीं विश्व में कई युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं | उन्होंने एक बार कहा था कि जीवन लम्बा नहीं अपितु महान होना चाहिए, उन्होंने स्वयं भी 39 वर्ष की अल्पआयु में अपना देह त्याग कर दिया था | उनके जीवन से आज के वर्तमान समय में हम सभी को प्रेरणा लेने की ज़रूरत है| साथ ही चंदन ने बताया जिस तरह आजकल युवाओं में नशे की लत तेज़ी से बढ़ रही है ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है | साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले 12 जनवरी से 23 जनवरी तक विद्यार्थी परिषद युवा पखवाड़ा पूरे जिले भर में धूम-धाम से मनाएगी व जिले भर में विभिन्न विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेगी |

  • केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस समारोह : मनोज कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अधिकारी बंगाणा ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में  उपमंडल अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  10.55 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ  तिरंगे को सलामी दी जाएगी और एनसीसी ब एनएसएस के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट पुलिस के नेतृत्व में किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोदय द्वारा सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए कि वह इस कार्यक्रम में अपने-अपने स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें । महोदय ने सभी विभागों  से आए अधिकारियों से कहा कि इस आयोजन के लिए अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने एवं अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


    इस कार्यक्रम में उपमंडल के व्यापार मण्डल के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार के लोग, बच्चों के अभिभावकगण ब अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बैठक में तहसीलदार रोहित कंवर , नायब तहसीलदार  प्रवेश रत्न,उपमंडल पशु चिकित्सा  अधिकारी  सतिंदर, सुरेश परदेशी, थाना अध्यक्ष बंगाणा अनिल कुमार ,केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य, आर्य पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य एवम उपमंडल बंगाणा के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

  • जालंधरः माई हीरा गेट में Rama Book Depot सहित 4 दुकानों पर GST विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: माई हीरा गेट स्थित Rama Book Depot सहित 4 दुकानों में जी.एस.टी. विभाग द्वारा छापा मारा गया, जिससे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार जी.एस.टी. विभाग की टीम दोपहर करीब 2.30 बजे मार्कीट में पहुंची। इस दौरान खन्ना बुक शॉप, विशाल कॉपी हाऊस, सिटी बुक, रामा बुक शॉप में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि 2-4 दिन पहले विभाग द्वारा एक ट्रक पकड़ा गया था, जिस पर पता तो अड्डा होशियारपुर का लिखा था लेकिन टांडा रोड पर  माल को उतारा जा रहा था।

    मौके पर विभाग की टीम ने उक्त ट्रक को कब्जे में लेकर 2.75 लाख का जुर्माना लगाया था, जिसके बाद से विभाग किताबों की दुकानों की तरफ सक्रिय हो गया। आने वाले  दिनों में विभाग की तरफ से और छापेमारी भी हो सकती है।

  • रेड क्रॉस जरूरतमदों के लिए कर रही बेहतरीन कार्य

    गणतंत्र दिवस पर निकाले जाएंगे रेफरल ड्रॉ – राघव शर्मा


    ऊना/ सुशील पंडित : रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेहतरीन कार्य कर रही है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने एलिम्को कम्पनी के माध्यम से जिला के 398 दिव्यांजनों का पंजीकरण करके 269 पात्र दिव्यांगजनों का मूल्यांकन के उपरांत 28 लाख 42 हज़ार 242 रूपये के 355 उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए हैं। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि नेशनल केरियर सेंटर के प्रतिनिधियों द्वारा 213 पात्र दिव्यांजनों को निःशुल्क प्रशिक्षण हेतू पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा राघव शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला रेड क्रॉस द्वारा रेफरल ड्रॉ भी निकाला जाएगा जिसमें 63 प्रकार के ईनाम रखें है जिसमें रेफरल ड्रॉ का प्रथम विजेता को ईलैक्ट्रिक स्कूटर या 70 हज़ार दिए जाएंगे।


    दूसरे नम्बर के लिए दो ड्रॉ निकाले जाएंगे जिसमें स्टली की अलमीरा दी जाएगी तथा तीसरे स्थान के लिए 10 ड्रा निकाले जाएंगे जिसमें मिक्सर ग्रांडर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी रेफरल ड्रॉ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यातिथि कृषि मंत्री चंद्र कुमार द्वारा निकाले जाएंगे। इस अवसर पर एसी वरिन्दर शर्मा, डिप्टी कमिशनर आबकारी एवं कराधान विनोद सिंह डोगरा, डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, आरटीओ अशोक कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ मुकेश कुमार, बीडीओ अंब ओम पाल डोगरा, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र कुमार, एक्सियन पीडब्ल्यूडी बलदेव सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • रक्कड़ क्लोनी में कार को आग लगी। फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के साथ लगती रक्कड़ कलोनी गुरुवार को अचानक ही कार में आग लग गई । आग से लाखों का नुक्सान हुआ है ।आग से कार की सभी सीटें, डेश बोर्ड, फ्रंट ग्लास, साइड शीशे, वायरिंग व लेपटॉप आदि जल गए।आग की सूचना फायर ब्रिगेड ऊना को दी गई । फायर ब्रिगेड ने मोका पर पहुंचकर आग को  बुझाया। आग से पीड़ित दिबाकर का करीब डेढ़ लाख का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने कहा कि कार में लगी आग को पूर्णत बुझा दिया गया है।
  • ਪੰਜਾਬ: ਮਕਾਨ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਨੇ ਦਰਜ ਕਰਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਮਕਾਨ ਉੱਤੇ ਗਲਾਡਾ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਦੁਗਰੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਰਬਜੀਤ ਨਾਮਕ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਗਲਾਡਾ ਉੱਤੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੁਰਾਣੇ ਮਕਾਨ ਦੀ ਕੰਧ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਉੱਤੇ ਗਲਾਡਾ ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤਿਆਂ ਅੱਜ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਕੰਧ ਨੂੰ ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੰਧ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰ ਰਹੀ ਲੇਬਰ ਦੇ ਸੱਟਾਂ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ। ਮਕਾਨ ਮਾਲਕ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਗਲਾਡਾ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ।

  • 22 जनवरी सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद 

    रायपुरः राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, पर्यटन,संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार इस तरह का फैसला ले चुकी है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार रेलवे से अनुबंध करके एक ट्रेन बुक करेगी, जो हफ्ते में एक दिन चलेगी।

    उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस ट्रेन में एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके साथ सहायक को जाने की जाने की परमिशन होगी।ट्रेन में डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही जिस जिले से श्रद्धालु दर्शन के लिए जाएंगे वहां कोई जानकार व्यक्ति भी जायेगा। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन की रहेगी।

    अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, इस दिन शाम को नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाए और रौशनी की जाएगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा, मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाएगा। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।

    बृजमोहन ने कहा कि राज्य सरकार भगवान राम वनगमन पथ को उसके वास्तविक स्वरूप को ध्यान में रखकर काम करेगी। उन्होंने गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव, जतमई घटारानी, शिवमहापीठ, सिरकट्टी आश्रम और कोपरा के कोपेश्वर महादेव को ट्रॉयबल परिपथ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

  • पंजाबः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

    अमृतसरः जंडियाला गुरु पुलिस ने रेप और ब्लैकमेल के मामले में दो अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी अमरबीर सिंह रुबल को कल गिरफ्तार किया गया है। अमरबीर सिंह पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी तस्वीरें वायरल करने के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया, जिसके चलते अमरबीर सिंह रुबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमरबीर सिंह रुबल गहरी मंडी का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसे ही एक अन्य मामले में 2021 में फरार चल रहे गांव टोडे के अमृतपाल सिंह को पुलिस टीम ने कल गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, जब पुलिस से पूछा गया कि पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है तो उन्होंने कहा कि हमें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि अमरबीर सिंह हमारी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती करता रहा है। वह हमारी लड़की को जबरन होटलों में ले जाकर खुद और अपने दोस्तों के साथ गलत काम करता रहा है। रूबल के परिवार से हमें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।’ उन्होंने कहा कि अगर केस वापस नहीं ली गई तो गोली मार देंगे।

  • पंजाब : सीवरेज समस्या से इलाकानिवासी परेशान, देखें वीडियो

    नंगल : रेलवे रोड में धीमी रफतार से चल रहे सीवेरज के निर्माण कार्य के कारण रेलवे रोड़ निवासी तो नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है। वहीं रेलवे रोड़ की समस्त सड़कों की खुदाई होने के कारण राहगीर में परेशानी का सामना कर रहे है। करोड़ों रूपए की लगात से चल रहे इस निर्माण कार्य के कारण रेलवे रोड की हर गली की खुदाई की जा चुकी और लोगों को अपने घरों तक पैदल पंहुचना भी मुशकिल हो चुका है। बीते वर्ष जब सीवरेज डालने का कार्य शुरू किया हुआ था तब बरसात शुरू होने से पहले इस निर्माण कार्य को पूरा कर देने के दावा किया था। लेकिन बरसात का मौसम खत्म होने के उपरांत बरसात का दूसरा मौसम भी आने वाला है। लेकिन अभी भी निर्माण कार्य धीमी होने के कारण लोग परेशान है। उधर वार्ड के पूर्व पार्षद राकेश शर्मा ने कहा कि शहर का सबसे खूबसूरत वार्ड यही हुआ करता था।

    लेकिन आज सबसे नरकीय हालात बने हुए है और हद तो यह है कि कोई अधिकारी चल रहे निर्माण कार्य का जायजा भी नही लेने आते। ठेकेदार कभी कोई तो कभी कोई गली की खुदाई कर आगे बढ़ जाते है। जबकि चाहिए तो यह है कि जब एक गली की खुदाई की गई। उसका काम पूरा कर, दूसरी गली की खुदाई की जाए, लेकिन ऐसा नही हो रहा। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु नंगल नगर कौंसिल के चेयरमैन संजय साहनी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि जब रेलवे रोड में सीवरेज का कार्य शुरू हुआ था। उसी समय रेलवे रोड निवासियों को बता दिया गया था कि इस काम को पूरा होने में 7 से 8 महीने लग सकते है। जब तक सीवरेज का कार्य पूरा नही होता जब तक सड़कों का निर्माण शुरू नही करवाया जा सकता।

  • मशहूर एक्ट्रेस के पति की बिगड़ी तबीयत

    मुबंईः सिनेमा जगत से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर एक्ट्रेस अब मुश्किल दौर से गुज़र रही है। उनके पति की हालत बिगड़ गई है और अब मामला इतना हाथ से निकल गया है कि उन्हें ICU में रखा गया है। आपको याद ही होगा कि अपनी शादी की वजह से साउथ टीवी एक्ट्रेस महालक्ष्मी खूब चर्चाओं में आई थीं। उन्होंने जब शादी की तो लोगों ने उन्हें और उनके पति को काफी ट्रोल किया था। न सिर्फ रंग बल्कि वजन की वजह से भी महालक्ष्मी के पति रविंद्र चंद्रशेखर लोगों के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में अब महालक्ष्मी के पति की तबियत को लेकर अब शॉकिंग खबर सामने आई है।

    मशहूर निर्माता और लिब्रा प्रोडक्शंस के मालिक रविंद्र चंद्रशेखर को इलाज के लिए एक हफ्ते के लिए अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं उनकी हेल्थ को लेकर और भी जानकारी सामने आई है। दरअसल, रविंदर चंद्रशेखर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अब उनकी नाक में ऑक्सीजन ट्यूब डाला गया है। उन्हें भयानक लंग इन्फेक्शन हुआ है। इसी वजह से उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें 1 हफ्ते तक आईसीयू में रहना होगा।

    अब फैंस ने उनसे रिक्वेस्ट की है कि जब तक वो पूरी तरह से ठीक न हो जाएं तब तक वो बिग बॉस का रिव्यू न करें और इससे कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लें। बता दें, तमिल एक्ट्रेस महालक्ष्मी के पति अपने प्राइवेट यूट्यूब चैनल पर बिग बॉस का रिव्यू करते हैं। उन्हें इसके लिए काफी पसंद भी किया जाता है। महालक्ष्मी का पति होने के अलावा इंडस्ट्री में उनकी पहचान मशहूर प्रोड्यूसर की रूप में भी होती है। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘Sutta Kadhai’ प्रोड्यूस की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में ‘Nalanum Nandhiniyum’, उसी साल Kolai Nokku Paarvai और 2017 में Kalyanam जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

    बता दें, महालक्ष्मी के पति की ये उनसे दूसरी शादी थी। इस शादी से पहले उनका एक तलाक हो चुका है। साल 2022 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस महालक्ष्मी के साथ शादी रचाई थी। इनकी शादी काफी कंट्रोवर्सिअल मुद्दा बन गई थी क्योंकि जैसी ही कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोगों को ये जोड़ी काफी अटपटी लगी। जिसके बाद हर तरह बॉडी शेमिंगकी बातें होने लगीं। यहां तक की लोगों ने ये भी कह दिया कि महालक्ष्मी ने पैसों के लिए रविंदर से शादी की है।