Blog

  • आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी सहित 3 की मौ’त

    जयपुर :  राजस्थान के अलग-अलग शहरों में बारिश, ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा के साथ टोंक, सवाई माधोपुर में सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इन जिलों में अलग-अलग जगह बिजली गिरने के हादसों में 3 की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। जयपुर में भी दोपहर बाद से घने बादल छाए हुए हैं।

    यहां चल रही ठंडी हवा से भी तापमान में गिरावट हुई है। इससे पहले आज सुबह जैसलमेर और श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही मौसम केंद्र नई दिल्ली ने इस सिस्टम को सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम माना है, जिसे देखते हुए 10 राज्यों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में इस सिस्टम के असर से 75 फीसदी एरिया में बारिश और कहीं-कहीं तेज बरसात के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है।

  • जमीनी विवाद के चलते पत्नी की बेरहमी से हत्या

    जमीनी विवाद के चलते पत्नी की बेरहमी से हत्या

    भरतपुर – जमीनी विवाद के चलते पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। 16 बीघा जमीन में से शराबी पति 9 बीघा का सौदा कर चुका था। बाकी बची 7 बीघा जमीन को पत्नी बचाना चाहती थी। उसने कोर्ट से स्टे ले लिया था। यह बात पति की इतनी नागवार गुजरी कि उसने खेत में जाकर फावड़े से पत्नी का मर्डर कर दिया। वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में था। मामला डीग जिले के जनूथर थाना इलाके के गांव पथरेड़ा का है। जनूथर थाना इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका बबीता (42) के भाई बलराम जाट निवासी उवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि सुबह 10 बजे उसकी बहन बबीता और देवर शीशराम (36) गेहूं के खेत में गुड़ाई का काम कर रहे थे।

    इस दौरान शराब के नशे में उसका पति हरफूल (44) मौके पर पहुंचा। वह बबीता से बहस करने लगा। कुछ देर में उसने फावड़ा उठाकर बबीता के गर्दन पर दे मारा। बलराम ने बताया कि बबीता की शादी हरफूल से 2003 में हुई थी। हरफूल का बड़ा भाई रामफूल विमंदित है। छोटा भाई शीशराम है। तीनों भाईयों के पास 16 बीघा जमीन थी, जिसमें से 9 बीघा हरफूल ने बेच दिया था और शराब पीने लगा था। वह कुछ नहीं करता था। इस बात को लेकर उसका बबीता से झगड़ा चल रहा था।हरफूल बाकी बची 7 बीघा जमीन भी बेचने की फिराक में था। हरफूल जिद पर अड़ा था। परिवार के बाकी सदस्यों के सहयोग से बबीता ने बेचान पर कोर्ट स्टे ले लिया था। इससे हरफूल बौखला गया। 

    गुरुवार को भी वह खेत में इसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह ने बताया- घटना मेरे सामने हुई। पंचायत घर के पास ही हरफूल का खेत है। मैं पंचायत घर से निकला तब हरफूल पत्नी से झगड़ा कर रहा था। बबीता खेत का काम कर रही थी। अचानक हरफूल ने फावड़ा उठाया। मैं भागा लेकिन मेरे पहुंचने से पहले हरफूल बबीता की गर्दन पर फावड़ा मार दिया। मैंने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे लोग जुटे और हरफूल को पकड़ लिया। उसके हाथ पैर बांधकर खेत में पटक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से हरफूल को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः स्कूल वैन के नीचे आने से 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    संगरूरः गांव खांडेवाद में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल वैन की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की मां ने बताया कि वह अपनी दूसरी बेटी को स्कूल वैन में बैठाने आई हुई थी।तभी उसका 3 साल का बच्चा भी उसके साथ आ गया। इस दौरान बच्चा बस के आगे आ गया। जहां घटना के दौरान बस ड्राइव रने बस चला दी। इस हादसे में बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। 

  • लालसिंघी कृषि सहकारी सभा के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित : लालसिंघी कृषि सहकारी सभा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, ऊना राकेश कुमार ने एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह व ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में किया। इस भवन को एकीकृत सहकारी विकास परियोजना की वित्तीय सहायता से 34 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।
    इस अवसर पर इस सभा की प्रबंधक समिति के प्रधान टेक चन्द, सचिव अमनदीप व सभा के सदस्यों ने बड़ी संख्या में  विभागीय खण्ड निरीक्षक उमेश शर्मा, महेश शर्मा व राजीव कुमार ने भी भाग लिया। सहायक पंजीयक ने इस अवसर पर इस सभा के उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभा के कर्मचारियों को ईमानदारी व निष्ठा से काम करने का आग्रह किया ताकि सभा सदस्यों में सभा में विश्वास व भरोसा कारोबार में अपेक्षित बढ़ोतरी हो सकें।
    उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा कम्प्यूटरीकरण की योजना प्रारंभ की गई हैं। इसके साथ पैक्स सभाओ के बाई लाॅज को भी संशोधित करके विभिन्न कार्यों को करने के लिए योग्य बनाया गया है। सभाओं कों इन कार्यों सें अपनी आय बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। अंत में सभा के प्रधान टेक चन्द ने उपस्थिति सभी विभागिय अधिकारीयों व सभा सदस्यों का समारोह की गरिमामय शोभा बढ़ाने के लिए आभार प्रकट किया।
  • पंजाब : विदेश जाकर दुल्हन ने दिया धोखा, दूल्हे ने खोया मानसिक संतुलन, परिवार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : ससुराल परिवार अपनी बहू को इस उम्मीद से विदेश भेजता है कि वह वहां जाकर उनके बेटे को भी विदेश बुला लेगी, लेकिन ऐसे कई मामले है, जिनमें विदेश जाने के बाद लड़की अपने फायदे से मुकर जाती है। ऐसा ही एक और मामला गुरदासपुर के थाना दोरांगला के गांव दबुडी से सामने आया है। जहां के एक परिवार ने अपनी बहू को लाखों रुपये खर्च करके कनाडा भेज दिया। ताकि वह उनके बेटे को भी कनाडा बुलाकर सेटल कर सके। लेकिन लड़की विदेश जाकर मुकर गई और जब लड़का अपने खर्चे पर और लड़की की सहमति के बिना कनाडा गया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस गम में लड़का मानसिक रूप से बीमार भी हो रहा है। परेशान होकर परिवार ने लड़की के परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने लड़की के पिता और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए गांव दबूडी निवासी रशपाल सिंह ने बताया कि उनके बेटे जुगराज सिंह ने जनवरी 2018 में अमनदीप कौर के साथ प्रेम विवाह किया था।

    लड़की के परिवार के साथ हुए समझौते के मुताबिक अमनदीप कौर को आईलैटस कराने के बाद उन्होंने पहले उसे अमेरिका और फिर न्यूजीलैंड भेजने के लिए फाइल लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। मार्च 2019 में उसकी कनाडा की फाइल लग गई और लाखों रुपये लगाकर उसे कनाडा भेज दिया गया। कुछ महीनों के बाद वह वापस आई और एक महीने तक परिवार के साथ रहने के बाद फिर से कनाडा चली गई और वादा किया कि जल्द ही वह जुगराज सिंह को भी कनाडा बुलाएगी। इस बार भी सारा खर्चा उन्होंने ही किया। इसके बाद बार-बार कहने के बावजूद अमनदीप कौर ने जुगराज सिंह को वहां नहीं बुलाया। तो उन्होंने लड़की के रिश्तेदारों को इकट्ठा करके और उनसे सलाह करके अपने खर्चे पर जुगराज सिंह को कनाडा भेज दिया। लेकिन अमनदीप उसे लेने नहीं आई और न ही उसे अपने साथ रखने को तैयार हुई। बल्कि जुगराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। वह कनाडा में अपने रिश्तेदारों के पास चला गया और इस दुख के कारण मानसिक रूप से बीमार हो गया।

    जिसे काफी परेशानी के बाद वे अपने खर्च पर भारत वापस ले आए और अब उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अमनदीप कौर को विदेश भेजने में वह अब तक करीब 34 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। उन्होंने अमनदीप और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है और मांग की है कि अमनदीप को विदेश भेजने के लिए उनके द्वारा खर्च की गई रकम वापस की जाए। और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं डीएसपी सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता रशपाल सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी बहू अमनदीप कौर उनके बेटे जुगराज सिंह को पीआर के लिए विदेश बुलाने के वादे से मुकर गई है और वहां किसी और के साथ रह रही है। डीएसपी रैंक के अधिकारी की जांच के बाद लड़की अमनदीप कौर और उसके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

  • जालंधरः पुलिस की रेड, बाइक पर हेरोइन डिलीवरी देने आए 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एसटीएफ की पुलिस ने लंबा पिंड चक्क हुसैना मोहल्ले में हेरोइन की डिलीवरी देने आए 3 बाइक सवार युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव बेगोवाल, डेनियल पुत्र राजकुमार निवासी गांव धारीवाल, जंडियाला और रोहित पुत्र भगवानदास, गांव धारीवाल, जंडियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी स्पलेंडर बाइक पर किसी को डिलीवरी देने आए थे। जिन्हें उनकी टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि हेरोइन भारी मात्रा में बरामद की गई है। जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

  • पंजाबः इस दिन गिरफ्तारी देंगे MP रवनीत बिट्‌टू, देखें वीडियो 

    लुधियानाः नगर निगम जोन-ए के कार्यालय पर ताला लगाने के मामले में पुलिस ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवार सहित 60 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने आज होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग रखी। जहां आज रवनीत बिट्टू ने कहा कि कि उनके साथ पार्टी नेता 5 मार्च को दोपहर 2 बजे पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में अपनी गिरफ्तारियां देंगे। हालांकि, आज उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा थी कि वह आज गिरफ्तारी दे सकते है। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित एक निजी होटल में बैठक भी हुई।

    वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर पर सारी तैयारियां कर ली थी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने 5 मार्च को गिरफ्तारी की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा सरकार की कमियों को उजागर करने के कारण यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि वह लोग डरने वाले नहीं हैं और 5 मार्च को बड़ी संख्या में लोग अपनी गिरफ्तारी देने आएंगे। हालांकि बैठक के दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू द्वारा कार्यकर्ताओं को दी गई सलाह के बारे में उन्होंने कहा कि आशु सिर्फ अनुशासन में रहने को कह रहे हैं। जहां इस मीटिंग के दौरान हुए इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। इस मीटिंग में भारत भूषण आशु चलती मीटिंग बीच में छोड़कर चले गए।

  • पंजाब : हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : मजीठा रोड स्थित घर में बुजुर्ग की हत्या के बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या, घर में आई एक महिला और पैसों के लिए लूटपाट करने वाले शख्स ने की है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोनिका और विशाल भंगू के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने हाथ-पैर बांधकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विजय खन्ना नाम का बुजुर्ग व्यक्ति गोपाल नगर मजीठा रोड पर रहता था और वह घर में अकेला था। जिसमें विशाल भंगू और मोनिका नाम की महिला शामिल है।

    पुलिस ने बताया कि मोनिका का मृतक विजय खन्ना के घर आना- जाना था और उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से विशाल भंगू को अपने साथ लेकर घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। घर में कटर से लूटपाट करने की कोशिश की। लेकिन कटर की आवाज सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा होने लगे, तो मोनिका और विशाल भंगू कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। इसी बीच पुलिस ने हर पहलू पर गहनता से जांच करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके पास से घटना के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः इस रोड़ पर 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें Live  

    जालंधर, ENS: टीवी सेंटर स्थित धोबीघाट के पास 3 गाड़ियों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। गाड़ियों की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हो रहे हंगामा को लेकर सड़क पर जाम लग गया है। जिसके आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वरुणा ने बताया कि वह किसी काम से जा रही थी। 

    इस दौरान एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी गाड़ी की आगे अन्य से टक्कर हो गई। इस घटना में महिला चालक बाल बाल बच गई, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में गाड़ी के एयरबैग खुल गए। महिला का कहना हैकि वह गाड़ी नंबर पीबी 91 जे 0987 पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान गाड़ी आगे और पीछे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। महिला ने कहा कि वह धीरे से जा रही थी। इस दौरान पीछे से ब्लैक रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी दी। जिसके बाद वह आगे जा रही इनोवा गाड़ी से टकरा गई। महिला का कहना है कि स्कॉर्पियों पर नीला महल का स्टीकर लगा हुआ था। दोनों गाड़ी चालक मौके से फरार हो गए। महिला ने कहा उसने कि इनोवा गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। जबकि स्कॉर्पियों चालक की गाड़ी का आधा नंबर उन्हें याद है।

  • पंजाबः सोमवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    गुरदासपुरः पंजाब के जिला गुरदासपुर के उप मंडल डेरा बाबा नानक में 4 मार्च को छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल,  जिला गुरदासपुर के उप मंडल डेरा बाबा नानक में हर साल श्री चोला साहिब का मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।  इस मेले में दूर-दूर से लोग दर्शनों के लिए आते है, जिसके संबंध में उप मंडल मजिस्ट्रेट डेरा बाबा नानक द्वारा प्राप्त हुई रिपोर्ट श्री चोला साहिब की महत्ता को मुख्य रखते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर डॉ. हिमांशू अग्रवाल ने उप मंडल डेरा बाबा नानक अधीन पंजाब सरकार के समूह दफ्तर, सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान  में 4 मार्च 2024 को लोकल छुट्टी का ऐलान किया गया है।