Blog

  • मशहूर कैफे में हुआ धमाका, कई घायल

    बंगलूरूः राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैफे में एक विस्फोट होने का मामला सामने है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा हैकि व्हाइटफील्ड में लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। घायलों में 3 कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है। 

  • पंजाब : चोरों ने ATM में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला : चोरों द्वारा एटीएम में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बटाला के पास गांव जैतोसरजे में लुटेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एटीएम तोड़ दिया। लेकिन चोर वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम रही। जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि गांव में एक एटीएम था। जिसे 2-3 लोगों ने तोड़ने की कोशिश की।

    उन्होंने बताया कि चोर चारपहिया वाहन पर आए थे। चोरों ने एटीएम तोड़ा है, लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। चोरों की यह कोशिश नाकाम रही और वे पैसे चुराए बिना ही निकल गए।  फिलहाल पुलिस ने मौके से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है। 

  • जालंधर की ED टीम की पोंजी स्कीम धोखाधड़ी मामले में NGHE कंपनी पर बड़ी कार्रवाई

    चंडीगढ़ः जालंधर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेटने पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पोंजी स्कीम धोखाधड़ी मामले में NGHE डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड और इसकी अन्य समूह कंपनियों की 1.64 करोड़ रुपए की 64 संपत्तियां को जब्त किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर, गुना, भिंड और दतिया में स्थित अचल संपत्तियां शामिल हैं। ईडी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधान के तहत जांच शुरू की। ईडी द्वारा की गई पूछताछ से पता चला कि दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर नाइसर ग्रीन ग्रुप कंपनियों के प्रबंध निदेशक पीपल सिंह और अन्य के खिलाफ आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई एफआईआर दर्ज की गई थी।

    ईडी की जांच से पता चला कि मुख्य आरोपी पीपल सिंह और उसके सहयोगियों द्वारा कई कंपनियां बनाई गईं। नाइसर ग्रीन ग्रुप कंपनियों के निदेशकों ने अपने निवेश पर उच्च रिटर्न के झूठे वादे पर एफडी और आरडी के रूप में समूह की कंपनियों में निवेश करने के लिए आम जनता को लालच देकर अपराध की आय (पीओसी) अर्जित की थी। आरोपियों ने परिपक्वता अवधि समाप्त होने के बाद निवेशकों को पैसा लौटाने में चूक की। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा, मामले की जांच से पता चला कि पीओसी का इस्तेमाल मेसर्स एनजीएचआई डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड और अन्य समूह कंपनियों के नाम पर मध्य प्रदेश में खरीदी गई विभिन्न अचल संपत्तियों को हासिल करने के लिए किया गया था।

  • फगवाड़ा : गैस सिलेंडर की गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा,राजेश : जीटी रोड स्थित चक हकीम नजदीक सर्विस लाइन पर सिलेंडर से भरी गाड़ी को आग लगने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर जल्द काबू पा लिया। जानकारी देते बलविंदर सिंह ने बताया कि वह गाड़ी की सर्विस करवा कर आए थे कि चहेडू नजदीक गाड़ी से धुआं निकालने पर गाड़ी रोक कर दिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई बलजीत राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम से सिलेंडरों की गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी, परंतु कोई नुकसान होने से बचाव रहा। गाड़ी में खाली सिलेंडर लद्दे हुए थे। मौके पर पहुंचे चहेडू गैस सर्विस के मालिक बिशन पाल संधू से जब मीडिया ने सिलेंडरों से भरी गाड़ी में फायर सिस्टम न होने के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

    गौरतलब है कि सरकारी आदेशों के मुताबिक हर गाड़ी में फायर सिस्टम लगा होना जरूरी है। परंतु गाड़ी में कोई भी फायर सिस्टम न होने से गंभीर हादसा हो सकता था। एजेंसी के मालिक ने बताया कि गाड़ी में खाली सिलेंडर लद्दे थे। परंतु जब गाड़ी सिलेंडर बांटने गई तो उसमें भरे सिलेंडर थे, अगर उस समय ऐसा हादसा होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। इस गाड़ी में ड्राइवर के साथ 2 सहायक भी थे, वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे। इस बारे में जब सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई से पूछा तो उन्होंने थाना सदर के ड्यूटी ऑफिसर को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई थाना सदर पुलिस द्वारा की जाएगी।

  • पंजाबः SSP दफ्तर के बाहर यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पूर्व सरपंच यूनियन के द्वारा आज एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना लगाकर नारेबाजी की गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार ने गावों में पंचायती सरपंचों को भंग कर दिया है, लेकिन उनके खिलाफ पुलिस की और से धक्केशाही करने के आरोप लगाए गए। जिसके रोष में आज पर्दशन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पूर्व संरपचों पर पुलिस झूठे मामले दर्ज कर रही है।

    जिसके चलते आज उनको सड़को पर अपनी मांगो को लेकर धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि उनके खिलाफ जो झूठे पर्चे दर्ज किए गए है उन्हें जल्द से जल्द रद्द किया जाए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस दर्ज किए झूठे पर्चे रद्द नहीं करती आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पुलिस ने उन्हें 7 दिन का समय दिया है। जिसके बाद यूनियन ने धरना समाप्त कर दिया। उनका कहना है कि 7 दिन तक अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

  • पंजाबः घर का लेंटर गिरने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    पठानकोट/अनमोलः कस्बा नरोट जैमल सिंह में घर का लेंटर गिरने का मामला सामने आया है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि कस्बा नरोट जैमल सिंह के वार्ड नंबर 2 में रहने वाले बोधराज के घर की छत गिर गई। घटना के दौरान परिवार कमरे से बाहर आकर अपने रोजाना के कामों में लगा हुआ था। जिस कारण घर के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। फिलहाल पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस मौके पर पीड़ित बोधराज राज और उनकी पत्नी आशा देवी ने बताया कि छत गिरने से उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है। परंतु सारा घरेलू समान मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

  • One Vehicle, One FASTag की डेडलाइन को लेकर NHAI का आया बयान

    नई दिल्लीः एक वाहन, एक फास्टैग की पहल के लिए सरकार ने इस स्कीम की समय सीमा को बढ़ा दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च, 2024 कर दिया है। पहले इस पहल की डेडलाइन पिछले महीने की अंतिम तारीख 29 फरवरी को समाप्त हो रही थी। लेकिन, पेटीएम संकट को देखते हुए सरकार ने One Vehicle, One FASTag की डेडलाइन को बढ़ा दिया।

    एनएचएआई ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स को भुगतान में हो रही समस्या के चलते एक वाहन, एक फास्टैग की समय सीमा को बढ़ा दिया है। वन व्हीकल, वन फास्टैग की पहल को फरवरी की शुरुआत से आरंभ किया गया था और फरवरी के अंत तक ही इसे पूरा करने की लिमिट रखी गई थी। हालांकि पेटीएम यूजर्स को भुगतान में हो रही परेशानी के चलते इस पहल को समय सीमा को सरकार ने एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। One Vehicle, One FASTag स्कीम को सरकार ने सभी वाहनों के लिए जारी किया है। इसका उद्देश्य कई वाहनों पर एक ही फास्टैग के प्रयोग होने की प्रक्रिया को रोकना है।

    साथ ही एक ही वाहन पर कई फास्टैग का प्रयोग न हो, इसे रोकना भी सरकार का उद्देश्य है। इस नियम के चलते एनएचएआई इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को बेहतर करना चाहता है। साथ ही टोल पर लगने वाले ट्रैफिक से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। NHAI ने लोगों की तकलीफ को समझते हुए KYC डेडलाइन को मार्च के अंत तक बढ़ा दिया है। इस नियम की मियाद 29 फरवरी को खत्म हो रही थी। लेकिन, अब FASTag यूजर्स 31 मार्च तक केवाइसी करा सकेंगे। इस नियम की मदद से एक फास्टैग को एक ही वाहन के लिए लॉक किया जा सकेगा।

  • कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 घायल

    पूर्णिया : बीती रात कार-ई-रिक्शा की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। 2 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। ई-रिक्शा से परिवार के 4 लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि ई-रिक्शा को कार 100 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे की वजह घना अंधेरा और कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। मौके पर जुटे लोगों ने सभी को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया। जहां 2 की हालात काफी गंभीर है। घटना के नगर थाना क्षेत्र के वीवीआईटी चौक के पास की है।

     घायलों की पहचान के नगर थाना क्षेत्र के सबुतर गांव निवासी नुजहत बानो, हजरा खातून, मो. अलमुद्दीन, फैजू आलम के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। वहीं मो. जुबेर नाम का टोटो ड्राइवर मामूली रूप से घायल है। हजरा खातून ने बताया कि अपने परिवार के 3 अन्य लोगों के साथ देर रात करीब 11:30 बजे शादी समारोह से वापस अपने घर साबूतार लौट रहे थे। 

  • 12 साल बाद ऐसे आउट हुए Kane Williamson,  देखें वीडियो

    नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन टेस्ट में 12 साल के बाद रन आउट हुए। वह इससे पहले साल 2012 में जिम्ब्बावे के खिलाफ रन आउट हुए थे। दरअसल, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 383 रनों पर ऑल आउट हुई तो न्यूजीलैंड के ओपनर पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर थे। लेकिन, 12 रन पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट टॉम लैथम के तौर पर गिरा। टॉम महज 13 गेंदों में 5 रन बनाने में कामयाब रहे।

    उन्होंने इस दौरान 1 चौका लगाया। टॉम के आउट होने के बाद क्रीज पर पारी को संभालने के लिए केन विलियमसन आए। लेकिन, खाता खोलने के लिए जैसे ही उन्होंने सिंगल लेने के लिए दौड़ लगाई वह दूसरे छोड़ पर खड़े क्रिकेटर विल यंग से टकरा गए। इसी दौरान केन दूसरे छोड़ पर पहुंच नहीं पाए और रन आउट हो गए। 12 रन पर ही न्यूजीलैंड को केन के तौर पर दूसरा झटका लगा।

    383 रनों का पीछा करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। कंगारू गेंदबाजों के आगे एक-एक करके कीवी बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। पूरी टीम 179 रनों पर ऑल आउट हो गई। कीवी बल्लेबाजों के ऊपरी पांच बल्लेबाज महज 25 रन बना पाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 13 रन बना लिए।

    ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, टेस्ट में अभी न्यूजीलैंड की टीम बनी हुई है। अगर न्यूजीलैंड तीसरे दिन कंगारु बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने में कामयाब होती है तो उन्हें दूसरी पारी में ज्यादा रन बनाने नहीं होंगे। टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के पास 217 रनों की लीड हो गई है। 

  • निर्माणाधीन पुल में गिरा युवक, गर्दन और सिर में घुसा सरिया, मौ+त

    करनालः सुभरी गांव के पास आवर्धन नहर के निर्माणाधीन पुल को क्रॉस करते समय दो बाइक सवार युवक 30 फुट गहरी खाई में गिर गए। युवक नीचे पड़े सरियों से टकरा गए। इस कारण एक युवक की गर्दन और सिर में लोहे का सरिया घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान धोलगढ़ राहुल ( उम्र 21) के तौर पर की गई है। वह घायल युवक अभिषेक ( उम्र 22) के साथ रिश्तेदार के यहां आया था। इस हादसा को देख आसपास के लोगों  जमा हो गए और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

    लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। परिजनों ने भी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक का शव उठाने से भी इनकार कर दिया। परिजनों को समझाने के लिए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक चली बहस के बाद लोगों को शांत करा दिया गया। थाना प्रभारी ने लोगों को भराेसा दिया कि ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने भी शव को उठाने दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक राहुल के चाचा ने बताया कि राहुल कार डेकोरेशन का काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। उन्होंने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुई है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी बलराज शर्मा ने बताया कि रात लगभग 9 बजे धोलगढ़ के रहने वाले दो युवक राहुलऔर अभिषेक छपरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे।

    बाइक को राहुल चला रहा था, जब वह नहर पर पहुंचे तो यहां पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर पहले रास्ता था, वहां पर ठेकेदार द्वारा करीब 30 से 40 फुट की खाई खोदकर उसके अंदर सरिये लगाकर पिलर खड़े कर रखे है। रात को अंधेरा होने के कारण बाइक सीधी खाई में जा गिरी। राहुल और अभिषेक की गर्दन और सिर से सरिये आर-पार हो गए और इस हादसे में युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना के एसएचओ महावीर ने कहा की युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे युवक अभिषेक की हालत गंभीर बनी है। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम बाद ही परिजनों की शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जएगी।