Blog

  • पंजाबः PRTC की बस और बलेरो की भयानक टक्कर, कई घायल

    पंजाबः PRTC की बस और बलेरो की भयानक टक्कर, कई घायल

    बठिंडाः मलोट से बठिंडा जा रही पीआरटीसी की बस एक बलेरो वाहन से टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • वायुसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान क्रैश

    वायुसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान क्रैश

    नई दिल्लीः गोवा में एक मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था। 

    बता दें, रूस की मिकोयांग कंपनी द्वारा निर्मित मिग-29 विमान भारतीय सेना में अहम भूमिका निभाता रहा है। वायुसेना में इसकी संख्या 70 के करीब है। वायुसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना भी इस विमान का इस्तेमाल करती है। इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर में इसी साल 29 जुलाई को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए थे। इनकी पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के संधोल के विंग कमांडर मोहित राणा (39) और जम्मू के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितिया बल (26) के रूप में हुई थी।

  • पंजाब: हाईकोर्ट ने कुमार विश्वास और तेजिंदर पाल बग्गा की FIR की रद्द

    पंजाब: हाईकोर्ट ने कुमार विश्वास और तेजिंदर पाल बग्गा की FIR की रद्द

    चंडीगढ़ः पंजाब हाईकोर्ट ने कवि कुमार विश्वास और भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के ऊपर दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है। पंजाब सरकार के लिए बड़ा झटका है कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सरकार बनते ही, मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी, उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने ख़ारिज कर दिया। न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार प्यारे अनुज भगवंत मान को पुनः सलाह कि पंजाब के स्वाभिमान को बौनी-नजरों से बचाए। कुछ दिन पहले ही तजिंदर पाल सिंह बग्गा के ऊपर पंजाब में एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके बाद आधी रात पंजाब पुलिस दिल्ली आकर बग्गा को गिरफ्तार किया था। मामला बढ़ने के बाद पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया था और फिर दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर वापस दिल्ली लौट आई थी। कुमार विश्वास पर भी ऐसा ही मामला दर्ज किया था। आज पंजाब कोर्ट ने दोनों एफआईआर को रद्द कर दिया है।

    प्रिय छोटे भाई @BhagwantMann ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया।पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो पगड़ी सम्भाल जट्टा…

    कुमार विश्वास ने कसा तंज

    इसी साल 6 मई को कुमार विश्वास के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। तब कुमार विश्वास ने लिखा था प्रिय छोटे भाई भगवंत मान ख़ुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा।

    बग्गा पर लगाए थे ये आरोप

    बग्गा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी तजिंदर को घसीटने लगे, उन्होंने उसे पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं दी। ये हमारे धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ है। हमने पंजाबी भाइयों से इसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा है। आखिर में तजिंदर वापस आ गया, ये सच्चाई की जीत है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्तातजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा पर भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगे हैं।

  • पंजाबः कपड़ा व्यापारी मर्डर केस की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर पुलिस को दी धमकी 

    पंजाबः कपड़ा व्यापारी मर्डर केस की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर पुलिस को दी धमकी 

    चंडीगढ़ः अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग 54 पर कल दीनपुर गांव में अज्ञात लोगों ने कपड़ा व्यापारी गुरजंत सिंह उर्फ ​​जंटा पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लंडा ने ली है। हत्या की घटना को लेकर गैंगस्टर ने फेसबुक पर यह पोस्ट शेयर की है, जिसमें उसने साफ तौर पर कहा है कि हत्या की वारदात को उसने ही अंजाम दिया है।

    फेसबुक पर डाली गई पोस्ट  में गैंगस्टर लंडा ने लिखा, “तरनतारन में गुरजंट दलाल की जो हत्या हुई, हमने की है…इसने हमारे भाई अर्शदीप भट्टी की जिंदगी बर्बाद कर दी है। “गैंगस्टर लंडा ने इस पोस्ट में पुलिस को भी धमकी दी है कि इस मामले को लेकर उसके परिवार और रिश्तेदारों को परेशान न करें, नहीं तो अगली बार आपके घरों पर होगा।” बता दें कि अमृतसर-बठिंडा नैशनल हाईवे-54 के नजदीकी गांव दीनपुर में स्थित रैडीमेड कपड़ों की दुकान के मालिक की गोलियां मार कर बेरहमी से हत्या की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करते हुए अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 

  • पंजाबः कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT पूर्व CM बादल से करेगी पूछताछ 

    पंजाबः कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT पूर्व CM बादल से करेगी पूछताछ 

    चंडीगढ़: कोटकपूरा गोलीकांड मामले में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के बाद अब एलके यादव वाली एसआईटी आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसआईटी के अधिकारी पूर्व सीएम के चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर ही पूछताछ करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ दिन पहले ही प्रकाश सिंह बादल को पत्र भी भेजा गया था।

    बता दें कि गत दिवस बेअदबी मामलों से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड की जांच के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की हिदायत के बाद एडीजीपी एलके यादव के नेतृत्व में बनी एसआईटी के कुछ सदस्यों द्वारा अचानक बत्तियां वाला चौक पहुंचकर जांच की गई। इस दौरान टीम द्वारा घटनास्थल व इसके आस-पास के काफी स्थानों की मिनती भी की गई। गुलनीत सिंह खुराना एसएसपी मोगा के नेतृत्व पर आधारित इस टीम में फोरैंसिक विभाग के सदस्य भी थे। फोरैंसिक टीम ने बत्तियां वाला चौक में घटनास्थल की मिनती के साथ-साथ फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की। यह टीम स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ लगते डीएसपी दफ्तर पहुंची व वहां बैठ कर विचार-विमर्श भी करने का पता चला है। 

  • SFJ प्रमुख गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से किया इनकार

    SFJ प्रमुख गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से किया इनकार

    चंडीगढ़: खालिस्तान के कट्टर समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में भारत को बड़ा झटका लगा है। भारत ने अलगाववादी संगठनों के जरिए देश के खिलाफ साजिश को लेकर पन्नू पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी, जिसे इंटरपोल ने ठुकरा दिया है। भारत की कोशिश है कि जिन तमाम संगठनों को भारत सरकार ने बैन किया है, उनके कट्टर नेताओं को हिरासत में लिया जाए। लेकिन इंटरपोल के इस कदम से सुरक्षा एजेंसियों को करारा झटका लगा है। इतना ही नहीं भारत ने जिस UAPA के तहत पन्नू  के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की थी, इंटरपोल ने उस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    गुरपतवंत सिंह पन्नू अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का फाउंडर और इसका लीगल एजवाइजर है। भारत सरकार की ओर से यह लगातार दूसरी कोशिश थी जब कि पन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की गई थी। लेकिन इंटरपोल की तरफ से यह कहकर इसे खारिज कर दिया कि भारतीय एजेंसियां पन्नू के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं दे पा रही हैं।

    इंटरपोल ने पन्नू के बारे में रखा मत

    इंटरपोल का कहना है कि हम इस बात से कतई गुरेज नहीं करते कि गुरपतवंत सिंह पन्नू राजनीतिक गतिविधियों में शामिल है। हम इस बात को मानते हैं कि पन्नू और उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस अलगाववाद से जुड़े हैं। लेकिन इतने भर से ही हम रेड कॉर्नर नोटिस नहीं जारी कर सकते हैं। इसके लिए हमें और भी पर्याप्त सबूत चाहिए होंगे। यह बात रखते हुए इंटरपोल ने बाकायदा अपने संविधान का हवाला भी दिया।

    रेड कॉर्नर नोटिस के लिए क्या जरूरी होना चाहिए

    इंटरपोल ने कहा कि हमारे संविधान के मुताबिक अगर कोई भी आरोपी आतंकी गतिविधि में शामिल होता है तभी हम उसके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं। हमारे लिए यह जरूरी है कि अगर गुरपतवंत सिंह पन्नू को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करें तो उसके लिए पर्याप्त सबूत हों। इंटरपोल के मुताबिक भारत का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो पन्नू के खिलाफ कोई ऐसे पर्याप्त सबूत नहीं दे पाया कि जिससे उसके ऊपर आरोप साबित हो सके। इसलिए हम रेड कॉर्नर नोटिस की मांग को खारिज करते हैं।

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा का आरोप, सरकार के भुगतान ना किए जाने पर PGI ने 19 मरीजों को इलाज से किया मना

    पंजाबः सुखपाल खैहरा का आरोप, सरकार के भुगतान ना किए जाने पर PGI ने 19 मरीजों को इलाज से किया मना

    चंडीगढ़ः अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष और भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने घातक बीमारी के पीड़ित 19 लोगों की जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इन मरीजों का इलाज करने से पीजीआई चंडीगढ़ ने इसलिए इन्कार कर दिया है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बकाया का भुगतान नहीं किया है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि पंजाब में 19 मरीज जानलेवा इम्युनिटी डिसऑर्डर ‘हाइपोगैमाग्लोबुलिनमिया’ से पीड़ित हैं। ये सभी मरीज समाज के गरीब तबके से ताल्लुक रखते हैं और अपना इलाज नहीं करा सकते हैं। उन्हें हर महीने 26000 रुपये का इंजेक्शन लगवाना पड़ता है जो पीजीआई में लगाया जाता है। 

    कांग्रेस विधायक ने कहा कि पहले पंजाब सरकार पीजीआई को पैसे देती थी और इलाज सुचारु रूप से चल रहा था लेकिन जब से आप ने सत्ता संभाली है, पीजीआई को कई भुगतान रोक दिए गए हैं। इसके कारण पीजीआई ने जीवन बचाने वाला यह टीका मरीजों को लगाना बंद कर दिया है। खैहरा ने कहा कि 19 बेसहारा मरीजों के लिए यह जीवन-मरण का मामला है और इसमें कोई विशेष खर्च नहीं होगा। हर महीने टीकों पर लगने वाली कुल रकम सरकार के लिए कुछ भी नहीं है, जिसका भुगतान तुरंत पीजीआई को किया जाना चाहिए। चूंकि मरीज पंजाब के गरीब परिवारों के हैं, इसलिए मासिक इलाज में रुकावट उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। खैरा ने कहा कि इन मरीजों के एक साल के इलाज की कुल लागत आप सरकार के विज्ञापनों के खर्च से कम होगी।

  • VLC Media player को ब्लाक करने का आदेश, जानें क्या है मामला

    VLC Media player को ब्लाक करने का आदेश, जानें क्या है मामला

    नई दिली: VLC media player Ban: मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी ने VLC Media Player की वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सरकार ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पाया गया कि साइट मंत्रालय द्वारा पहले से प्रतिबंधित ऐप के सर्वर से संचार कर रही थी जो भारतीयों के सेंसेटिव पर्सनल डेटा को ‘हॉस्टाइल कंट्री’ में ट्रांसफर कर रही थी. VLC Media Player को संचालित करने वाली गैर-लाभकारी संस्था वीडियोलैन की वेबसाइट को ब्लॉक करने का अनुरोध गृह मंत्रालय द्वारा भेजा गया था। वीडियोलैन का यूआरएल, videolan.org, जहां से वीएलसी मीडिया प्लेयर सॉफ्टवेयर डाउनलोड किया जा सकता था, फरवरी में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69 (ए) के तहत देश में ब्लॉक कर दिया गया था. हालांकि, VLC Media Player सॉफ़्टवेयर Google और Apple के ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
    इस महीने की शुरुआत में, VideoLan ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी (MeitY) और दूरसंचार विभाग (DoT) को एक कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें भारत में साइट को ब्लॉक करने के कारणों को जानने की मांग की गई थी, और इसके URL को ब्लॉक करने के लिए जारी किए गए ब्लॉकिंग ऑर्डर की एक कॉपी की मांग की गई थी।

    MeitY देगा अब जवाब

    मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी (MeitY)  ने कानूनी नोटिस के जवाब में एक इंटरनल नोट तैयार किया है – जिसे वीडियोलैन ने दिल्ली स्थित डिजिटल राइट्स ग्रुप इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन की सहायता से जारी किया था – और इसे वीडियोलैन के साथ शेयर करने की प्रक्रिया में है।

    मंत्रालय के नोट के अनुसार, वीडियोलैन की वेबसाइट Onmyoji Arena नामक एक ऐप के साथ ‘संचार’ कर रही थी और साइट द्वारा एकत्र किए गए डेटा को इस ऐप के माध्यम से ‘हॉस्टाइल कंट्री’ में ट्रांसफर कर दिया गया था। एक अलग टेक्निकल इवेल्यूएशन कमीटी ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है। Onmyoji Arena, उन 54 ऐप में से एक था, जिन्हें MeitY ने फरवरी में कथित चीनी-लिंक के लिए और भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम पैदा करने के लिए ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

  • 12वीं की छात्रा को 17 साल के लड़के ने पहनाया मंगलसूत्र, गिरफ्तार

    12वीं की छात्रा को 17 साल के लड़के ने पहनाया मंगलसूत्र, गिरफ्तार

    तमिलनाडु: तमिलनाडु के चिदंबरम में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र को मंगलवार को बाल विवाह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने 12वीं कक्षा की लड़की को मंगलसूत्र पहना दिया था। एक बस स्टॉप पर घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो से यह प्रतीत होता है कि दोनों ही की इसमें सहमति थी। पुलिस ने सोमवार को इस मामले से जुड़े चार लोगों से पूछताछ की। मंगलवार को छात्र से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तार किया गया छात्र 17 साल का है। गिरफ्तारी के बाद उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। वहीं, कुड्डालोर जिला बाल कल्याण समिति कक्षा 12वीं की छात्रा को लड़कियों के लिए बने सुधार गृह में लेकर गई। कुड्डालोर जिले के एसपी एस शक्ति गणेशन ने बताया, “वे निश्चित रूप से यह जानते थे कि आखिर वे क्या कर रहे हैं।

    यह एक अपराध है।” उन्होंने कहा, ”बाल कल्याण समिति और पुलिस ने दोंने के परिवारों से बात की है। लड़की को कल उसके माता-पिता के पास वापस भेज दिया जाएगा।” यह घटना कुड्डालोर जिले के चिदंबरम में गांधी प्रतिमा के सामने एक बस स्टैंड पर हुई। लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही है। वीडियो को फिल्माने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जाता है कि इसे बांधो। इसके बाद लड़का मंगलसूत्र बांधने लगता है। कैमरे के पीछे खड़े लोग दोनों पर सफेद फूल बरसाने लगते हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि वीडियो बनाने और इसे शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम चिदंबरम में ऐसे अपराधों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।”

  • राशिफल (बुधवार 12  अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 12  अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा।

    वृष: संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।

    मिथुन: सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।

    कर्क: विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।

    सिंह: यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

    कन्या: प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।

    तुला: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।

    वृश्चिक: अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।

    धनु: कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

    मकर: लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।
    राशि फलादेश

    कुंभ: तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।

    मीन: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।