पंजाबः कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT पूर्व CM बादल से करेगी पूछताछ 

चंडीगढ़: कोटकपूरा गोलीकांड मामले में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के बाद अब एलके यादव वाली एसआईटी आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसआईटी के अधिकारी पूर्व सीएम के चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर ही पूछताछ करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ दिन पहले ही प्रकाश सिंह बादल को पत्र भी भेजा गया था।

बता दें कि गत दिवस बेअदबी मामलों से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड की जांच के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की हिदायत के बाद एडीजीपी एलके यादव के नेतृत्व में बनी एसआईटी के कुछ सदस्यों द्वारा अचानक बत्तियां वाला चौक पहुंचकर जांच की गई। इस दौरान टीम द्वारा घटनास्थल व इसके आस-पास के काफी स्थानों की मिनती भी की गई। गुलनीत सिंह खुराना एसएसपी मोगा के नेतृत्व पर आधारित इस टीम में फोरैंसिक विभाग के सदस्य भी थे। फोरैंसिक टीम ने बत्तियां वाला चौक में घटनास्थल की मिनती के साथ-साथ फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की। यह टीम स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ लगते डीएसपी दफ्तर पहुंची व वहां बैठ कर विचार-विमर्श भी करने का पता चला है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *