Blog

  • Punjab News: पानी में डूबा गांव, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    Punjab News: पानी में डूबा गांव, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    होशियारपुरः गांव अब्दुल्लापुर में आई बाढ़ के बीच एक घटना ने न सिर्फ इंसानियत बल्कि धर्म और राजनीति के बीच संतुलन की मिसाल पेश की। ब्यास दरिया के पानी ने जब पूरे गांव को चपेट में ले लिया, तब हल्का उड़मुर से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को पूरे सम्मान और सत्कार से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गुरु घर से पावन स्वरूप को निकालने से पहले राजा गिल ने संगत के सहयोग से अरदास भी की।

    पंजाब सरकार राहत और बचाव कार्यों को तेज गति से चला रहे है। कैबिनेट मंत्री और अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक मशीनरी चौबीसों घंटे राहत कार्यों में जुटी हुई है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला लिया है।

    पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को नई गति देने के लिए आम आदमी पार्टी की यूथ विंग और महिला विंग लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। नाभा से लेकर पठानकोट और गुरदासपुर तक, राहत सामग्री से भरे वाहन लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ितों तक पहुंच रहे हैं।

  • Jalandhar News: बारिश के कारण गड्ढा बनी सड़कें, धंसा ट्रक

    Jalandhar News: बारिश के कारण गड्ढा बनी सड़कें, धंसा ट्रक

    जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात से लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है। इस बारिश के कारण गांवों के साथ-साथ शहरी लोगों का जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। दरअसल, देर रात हुई बारिश के कारण पॉश इलाकों में बनी दुकानों सहित लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भरने के कारण लोग घरों को छोड़कर दूसरी जगह चले गए है। वहीं शहर की सड़कें भी इस सीजन की बरसात में जानलेवा गड्ढों में बदल गई हैं।

    इन गड्ढों से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर नकोदर चौक टी.वी. सेंटर के सामने ट्रक सड़क में धंस गया है। इस घटना में सड़क में ट्रक धंसने से ट्रक का हिस्सा एक तरफ पलट गया। इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों के लिए मुसबीत खड़ी हो गई। इस दौरान मंजर देख लोग सहम गए। क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया।

    इस दौरान यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। बारिश के चलते ट्रेनें भी 2 से 3 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही सुबह एक रेलवे मुलाजिम की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। बारिश के चलते मार्केट में दुकानदारों को लाखों का नुकसान हो गया है। दुकानों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक का सामान खराब हो गया है।

     

  • Punjab में आई बाढ़ को लेकर आगे आए Karan Aujla, फैंस से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab में आई बाढ़ को लेकर आगे आए Karan Aujla, फैंस से की ये अपील, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में आई बाढ़ से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इस मुश्किल घड़ी में मशहूर पंजाबी गायक करण औजला ने न सिर्फ मदद का ऐलान किया है, बल्कि अपने प्रशंसकों से भी आगे आने की अपील की है। करण औजला ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनकी टीम पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि “हम खाने, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान पीड़ितों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जितना वह कर सकते है वह मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    Karan Aujla Appeals for Support as He Contributes to Punjab Flood Relief

    वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे भी दिल खोलकर मदद करें। ये वक्त पंजाब को संभालने का है। जो भी कर सकते हैं, चाहे छोटा या बड़ा योगदान, जरूर करें।असली चुनौतियां पानी उतरने के बाद सामने आएंगी, तब और भी ज्यादा मदद की जरूरत होगी। क्योंकि पानी उतरने के बाद ही असली नुकसान का पता चलेगा।

  • Punjab में आई बाढ़ को लेकर बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt का आया बयान

    Punjab में आई बाढ़ को लेकर बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt का आया बयान

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पंजाब में बाढ़ से हुई व्यापक तबाही पर दुख व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने पोस्ट शेयर करके बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी प्रार्थनाएं और समर्थन व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर सांझा की गई एक पोस्ट में संजय दत्त ने स्थिति को “सचमुच हृदयविदारक” बताया और आश्वासन दिया कि वह इस संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

    उन्होंने लिखा, “प्रभावित सभी लोगों की वह हर संभव मदद करेंगे। बाबाजी पंजाब में सभी को आशीर्वाद और सुरक्षा प्रदान करें।” संजय दत्त का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब पंजाब सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। भारी बारिश और उफान पर आई नदियों ने कृषि भूमि और रिहायशी इलाकों के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है, जिससे हज़ारों परिवारों को घर खाली करने पर मजबूर होना पड़ा है।

    अधिकारियों के अनुसार, गुरदासपुर, होशियारपुर और कपूरथला जैसे ज़िलों के सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा राहत अभियान जारी है। संजय दत्त की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग मुसीबत के समय इस तरह पंजाब के साथ खड़े होने की सराहना कर रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों से भी बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

  • Jalandhar News: मेन बाजार में गिरी इमारत, लटकी तारें, देखें Live

    Jalandhar News: मेन बाजार में गिरी इमारत, लटकी तारें, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में देर रात से हो रही बारिश से कई जगह हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं शहर के लाल बाजार में पुरानी जंर्जर इमारत बारिश के कारण गिर गई। इस घटना में बिजली की तारें हवा में लटकी हुई है।इमारत गिरने से रास्ता बंद हो गया है। गली तंग होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज सुबह रेलवे स्टेशन में पानी भरने से करंट आने से कर्मी की मौत हो गई। मॉडल टाउन, किशनपुरा, फगवाड़ा गेट, कपूरथला चौंक, अर्बन एस्टेट, न्यू जवाहर नगर, दकोहा सहित कई इलाके पानी में डूब गए है।

    वहीं लोगों ने कहाकि इमारत गिरने के बाद से बिजली की सप्लाई विभाग द्वारा बंद कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए पॉल टॉय के कर्मी ने बताया कि आज इमारत अचानक गिर गई है। इमारत काफी समय से बंद पड़ी थी। इस घटना से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान मार्किट बंद पड़ी हुई थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आज सुबह से रूक-रूक कर हो रही बारिश से लोगों की चिंताएं फिर से बढ़ने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से पहले ही काम ठप्प हो चुका है। लेकिन अब बारिश के कारण भरे पानी से हालात ओर ज्यादा खराब होने शुरू हो गए है।

  • Punjab News: धुंसी बांध में आया फाड़, पानी भरने में लोगों के साथ जुड़े विधायक, देखें वीडियो

    Punjab News: धुंसी बांध में आया फाड़, पानी भरने में लोगों के साथ जुड़े विधायक, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश और रावी नदी में पानी के स्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे बसे गांवों में धुंसी बांध टूट गया। जिसके बाद देखते ही देखते पानी फैल गया। इस आपदा में लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए विधायक गुरदासपुर बरिंदरमीत सिंह पहलूड़ा दीनानगर क्षेत्र और दरागला में धुंसी बांध में आए पाड़ को भरने के लिए आधी रात तक काम करते रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पहलूड़ा ने कहा कि परसों हम बाबा श्री चंद गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे।

    जहां के मैनेजर साहिब और ग्रंथी साहिब ने बताया कि बांध में पाड़ आ गया है और बाबा श्री चंद जी के जन्मोत्सव पर हजारों संगतें गुरुद्वारा साहिब आएंगी। इसलिए इस पाड़ को भरना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हम परसों से ही इस पाड़ को भरने में लगे हुए हैं। कजिन भाई ने अपनी कॉलोनी से मिट्टी दी है और अन्य साथियों के साथ बांध को भरने में लगे हुए हैं। दिन-रात काम करके हम इसे जल्दी ही पूरा कर देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इस धार्मिक कार्य में कभी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

  • YouTuber Jyoti Malhotra की डिफॉल्ट बेल पर सुनवाई टली, कल सुनाएगा Court फैसला

    YouTuber Jyoti Malhotra की डिफॉल्ट बेल पर सुनवाई टली, कल सुनाएगा Court फैसला

    हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की चार्जशीट के लिए वकील की ओर से डिफॉल्ट बेल डाली गई थी। इस मामले में आज पुलिस ने सोमवार को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में अपना जवाब दिया है। इस पर ज्योति मल्होत्रा के वकील ने बहस की है। कुमार मुकेश ने कहा कि पुलिस ने जिन मामलों का हवाला दिया है वो मामले ज्योति के केस से ही जुड़े नहीं हैं। अदालत ने अब दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया और मंगलवार को 2 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी। सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में दी गई एप्लीकेशन में पुलिस ने इस मामले की मीडिया ब्रीफिंग पर रोक, पंचकूला लैब से मिले डेटा का हिस्सा, ज्योति की चार्जशीट में सील चैट का हिस्सा आरोपी को न देने की मांग की थी। इस पर बहस के दौरान वकील ने कहा कि अभी हमारी जांच पूरी नहीं हुई है। ऐसे में कोई भी जानकारी देने से जांच भी प्रभावित हो सकती है इसलिए आरोपी पक्ष की खुफिया जानकारी न दी जाए। कुमार मुकेश ने सरकारी वकील के इसी बिंदु को आधार बनाया है और ज्योति मल्होत्रा के लिए डिफॉल्ट बेल की याचिका दायर की है। इस पर अदालत ने पुलिस से शनिवार को जवाब मांगा था। शनिवार को पुलिस ने अदालत से सोमवार तक का समय मांगा था।

    वकील ने मांगी पुलिस से कॉपी

    ज्योति के वकील ने 193 की धारा 7 का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि यहां हम अपनी चार्जशीट का पूरा हिस्सा नहीं दे सकते हैं। पुलिस ने 14 अगस्त को चालान भी पेश किया है इसके 11 दिन बाद 25 अगस्त को एप्लीकेशन दी थी कि हम पूरी चार्जशीट नहीं दे सकते। इसके 11 दिन बाद इस एप्लीकेशन का क्या अर्थ है और पुलिस को क्या एप्लीकेशन देनी चाहिए थी। ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उन्होंने हवाला दिया और कहा कि पुलिस अब दस्तावेज देने से मना नहीं कर सकती। पुलिस दोनों चालान की कॉपी हमे दें ताकि हम अपना जबाव तैयार कर पाएं।  
  • Jalandhar News: चिट्टी बेई में पानी का स्तर बढ़ने से डूबी फसले, लोगों की थमी सांसे

    Jalandhar News: चिट्टी बेई में पानी का स्तर बढ़ने से डूबी फसले, लोगों की थमी सांसे

    जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात से हो रही बारिश ने कहर मचा दिया है। शहर में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। हालात यह हो गए है कि रेलवे स्टेशन के ट्रैक में भी पानी भर गया है। जिसके चलते ट्रेनें भी देरी से चल रही है।

    दूसरी ओर कैंट हलके में चिट्टी बेई में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण क्षेत्र के जमशेर खास, खेड़ा, चाचोवाल, बम्बीयांवाल, कुक्कड़ पिंड, जंडियाली, दीवाली, कंगणीवाल, चोलांग, मशियाणा, बझुहा खुरद, बझुहा क्लां, भोडे स्पराए, चन्ननपुर जगराल, उदोपुर, फतेहपुर, हमीरी खेड़ा, बरसाल, खुणखुण आदि गांव के लोगों की सांसें थम गई हैं। उल्लेखनीय है कि बेई किनारे की जमीनों में लगी फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है और सड़कों पर बह रहा पानी वाहनों के लिए रुकावटें पैदा कर रहा है। हालांकि प्रशासन द्वारा राहत के कार्य शुरू कर दिए गए है।

  • बरसा कहरः 6.0 की तीव्रता से लगे भूकंप से भारी तबाही, 500 की मौत, 1000 के ज्यादा घायल, देखें वीडियो

    बरसा कहरः 6.0 की तीव्रता से लगे भूकंप से भारी तबाही, 500 की मौत, 1000 के ज्यादा घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अफगानिस्तान के जलालाबाद जिले में आया भूकंप आसपास के कई इलाकों में महसूस किया गया। कई लोगों ने तो नींद में ही अपनी जान गंवा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 तीव्रता रही जिसकी वजह से दिल्ली तक धरती कांप उठी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के सरकारी ब्रॉडकास्टर रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान (आरटीए) ने बताया कि इस भूकंप में लगभग 500 लोग मारे गए और 1000 से अधिक घायल हो गए हैं।

    हालांकि, काबुल में तालिबान के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी आधिकारिक टोल संख्या की पुष्टि कर रहे हैं क्योंकि वे दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं। USGS ने कहा कि भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई जमीन की सतह से 8 किलोमीटर नीचे थी। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया।

    गौरतलब है कि अफगानिस्तान में भयानक भूकंप का इतिहास रहा है. 7 अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद तेज झटके आए। तालिबान सरकार का अनुमान है कि कम से कम 4,000 लोग मारे गए। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने मरने वालों की संख्या लगभग 1,500 कम बताई थी। यह हाल की स्मृति में अफगानिस्तान पर आई सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी।

  • Punjab News: रावी के तेज बहाव में बहे 60 वर्षीय बुजुर्ग का 4 दिन बाद मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी के तेज बहाव में बहे 60 वर्षीय बुजुर्ग का 4 दिन बाद मिला शव, देखें वीडियो

    परिवार ने सरकार से की मुआवजे की मांग

    अमृतसरः अजनाला हलके में रावी नदी का पानी बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन बाढ़ प्रभावित गांवों में से गांव मासिवाहला में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग परमजीत सिंह पानी के तेज बहाव में बह गए थे। चार दिन की लंबी तलाश के बाद आज उनका शव मिला है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रावी नदी का पानी जब गांवों में घुसा, तो घरों और खेतों को भी काफी नुकसान हुआ। इस दौरान बुजुर्ग परमजीत सिंह पानी के तेज बहाव में बह गए। परिवार ने सरकार से अपील की कि इस घटना के कारण प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पानी के बहाव के कारण न केवल जान का नुकसान हुआ है, बल्कि घर को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। सरकार को चाहिए कि परिवार की स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा जरूर दिया जाए। इस मौके पर पुलिस अधिकारी निर्मलजीत सिंह ने बताया कि रमदास के गांव मासिवाहला के 60 वर्षीय बुजुर्ग रावी नदी के तेज बहाव में बह गए थे, जिनका आज शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है।