Blog

  • Jalandhar News: Hotel Ravi Residency में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, देखें LIVE

    Jalandhar News: Hotel Ravi Residency में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आते Hotel Ravi Residency में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान 23 वर्षीय अनमोल निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए होटल के कर्मी संतराम ने बताया कि लड़की कल रात अपने कजिन भाई के साथ आई थी। इस दौरान लड़की ने यह कहकर कमरा किराए पर लिया था कि उनके अमृतसर में बाढ़ आई हुई है। जिसके कारण में उसे सटे करने के लिए होटल का कमरा किराए पर चाहिए। दोनों के पहचान पत्र ले लिए गए थे। जिसमें लड़के की पहचान जालंधर के रूप में हुई है, जबकि लड़की की पहचान अमृतसर के रूप में हुई है।

    इसके बाद लड़का कल रात 7:00 खाना लेने के बहाने होटल से चला गया और सुबह तक वह होटल में नहीं आया। होटल कर्मी ने बताया कि लड़के के नाम से कमरा बुक किया गया था। जिसके बाद आज लड़के को जब फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद आज जालंधर का रहने वाला व्यक्ति आया जो खुद को लड़की का पति बता रहा था। इस दौरान जब होटल  के कमरे का दरवाजा खोला तो देखा लड़की बेड पर लेटी हुई थी और उसकी सांसे चल रही थी। होटल कर्मी ने कहा कि वह दरवाजा खोलने से पहले पुलिस को सूचना देने वाला था, लेकिन मार्केट के लोगों ने उसे गेट खोलने के लिए कह दिया।

    जिसके कारण उसने उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी। लेकिन उसे मामला संदिग्ध लगा और कुछ देर बाद उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लड़का यह कहकर लड़की को ले गया कि उसकी हालत ठीक नहीं है और वह उसे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जा रहा है। लेकिन अब पता चला कि लड़की को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। लड़की की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • जिला गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय का ऊना दौरा

    जिला गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय का ऊना दौरा

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 के जिला गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय ने आज अपने आधिकारिक दौरे के दौरान रोटरी क्लब ऊना का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला सचिव रोटेरियन एच. एस. जोगी भी मौजूद रहे।

    जिला गवर्नर ने सबसे पहले आरसीसी इस्पुर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने बैठक की अध्यक्षता की और स्थानीय परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने हिमकेप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज, बढ़ेड़ा का दौरा किया और वहाँ रोटरी की गतिविधियों का निरीक्षण किया।

    रोटरी क्लब ऊना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान हेतु चल रही गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

    अपने दौरे के दौरान रोटेरियन रोहित ओबेरॉय ने हिम एन्क्लेव सोसाइटी, लालसिंगी स्थित रोटरी पार्क का भी भ्रमण किया तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक पौधा रोपित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ऊना स्थित नवीनीकृत रोटरी चौक का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर हिमकैप्स सोसाइटी के चेयरमैन विक्रम जीत सिंह,रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष रोटेरियन यशपाल ठाकुर, सचिव रोटेरियन रंजीत जसवाल, रोटेरियन सुरिंदर ठाकुर, रोटेरियन संजीव अग्निहोत्री, रोटेरियन ओंकार नाथ कसाना, रोटेरियन कृष्ण ठाकुर, रोटेरियन मोनिका सिंह, रोटेरियन जतिंदर कंवर, रोटेरियन एच.एन. चीटू, रोटेरियन बलदेव चंद, रोटेरियन बर्जिंदरजीत सिंह गोल्डी,संजीव पुरी,आरसीसी इस्पुर के अध्यक्ष चित बिलास पाठक, सदस्य विद्या वंन धीमान, कुलदीप पाठक, सरवन कुमार खट्टा, हरमेश सिंह, कश्मीरी लाल धीमान और अन्य सक्रिय सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

  • Himachal News: पुलिस ने 48 बोतल देसी शराब पकड़ी

    Himachal News: पुलिस ने 48 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी पुलिस ने 48 बोतल देसी शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है। विनोद कुमार अधिकारी पुलिस थाना चिन्तपुर्णी पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान वधमाणा रोड पर अजनेश कुमार निवासी गांव व डाकघर नारी चिन्तपुर्णी तहसील अम्ब जिला ऊना के कब्जे से 48 वोतलें शराव देसी वीआरवी सन्तरा बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना चिन्तुपर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: फैक्ट्री मालिक का फोन लेकर फरार हुए 3 युवक, देखें CCTV

    Punjab News: फैक्ट्री मालिक का फोन लेकर फरार हुए 3 युवक, देखें CCTV

    लुधियाना: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बहादुर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री मालिक का मोबाइल फोन सरेआम चोर लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए गुरजीत सिंह ने बताया कि वो फैक्ट्री के बाहर फोन पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान तीन लड़के तेज रफ्तार से मोटसाइकिल पर आए और फोन छीनकर भाग गए।

    उनके बाइक की तस्वीर औऱ चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसीटीवी की सारी रिकोर्डिंग औऱ तस्वीरें फैक्ट्री मालिक ने एएसआई कश्मीर सिंह को दे दी हैं। गुरजीत सिंह का कहना है कि तीन दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। फोन में काफी जरुरी डॉक्यूमेंट्स है ऐसे में उनका कहना है कि जल्द से जल्द फोन दे दिया जाए।

  • Punjab News: हथियारबंद लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारबंद लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: पुलिस ने बंदूक की नोक पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रात के समय वाहन में बैठकर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटपाट करता था। जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्य कार्तिक सिंगला, मोहित कुमार, मानव माडी और दिनेश कुमार ने शनिवार रात करीब तीन बजे गाँव नरुआना निवासी लाल सिंह को सब्जी मंडी जाते समय बादल पुल पर घेर लिया।

    आरोपी पिस्तौल और घातक हथियारों से लैस थे और लाल सिंह से नकदी व सामान छीनने की कोशिश कर रहे थे। पीड़ित लाल सिंह ने इनमें से कार्तिक सिंगला को पहचान लिया, जिसकी गांधी मार्केट बठिंडा में दवा की दुकान है। पहचान होते ही आरोपी घबरा गए और पीछे हटने लगे। इस दौरान मानव माडी की पिस्तौल से गलती से गोली चल गई, जो साथी दिनेश की जांघ में लग गई।

    घटना के बाद आरोपी सफेद पजेरो में सवार होकर भाग निकले, लेकिन रिंग रोड पर गाड़ी का टायर फट जाने से उसे मोका में छोड़कर हथियारों समेत फरार हो गए। घायल दिनेश को बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी सिटी-1 ने बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है और पूछताछ जारी है। साथ ही इनके द्वारा की गई अन्य वारदातों की भी जांच की जा रही है।

  • सड़क की हालत ख़स्ता, पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

    सड़क की हालत ख़स्ता, पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना नगर निगम के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुठार खुर्द वासी पिछले कई महीनों से ख़स्ताहाल सड़क को लेकर परेशान हैं। जुलाई माह में पंचायत वासियों द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त को पत्र सौंपा गया था। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ हैं। वहीं बीते दिनों हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर और ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे इसके बाद भी  विभाग के कानों में जू रेंगने का नाम नहीं ले रही हैं।

    इस मार्ग पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय; महिला पुलिस थाना जैसे कई बड़े सरकारी दफ़्तर के साथ- साथ चंद्रलोक कॉलोनी, गाँव रामपुर, मणि महेश कॉलोनी मौजूद हैं जहाँ हज़ारों लोग रहते हैं। बीच में रामपुर वैली पुल बंद हो जाने से ऊना और संतोखगढ़ मार्ग का यातायात इस वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरता है जिससे परेशानी और अधिक बढ़ जाती हैं। पंचायत प्रधान रचना देवी , उप प्रधान चमन लाल , कमलेश कुमारी आदि ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस समस्या का समाधान जल्द कराए। वहीं उप प्रधान चमन लाल द्वारा कहा गया कि बरसात के मौसम में मार्ग पर आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है इससे सबसे ज्यादा परेशानी मरीज़ों को हुई हैं। ऐसे में प्रशासन के समक्ष शिकायत पत्र सौंपा गया है।

  • कुटलैहड़ के पलाहटा पंचायत में भूस्खलन से मंडरा रहा खतरा

    कुटलैहड़ के पलाहटा पंचायत में भूस्खलन से मंडरा रहा खतरा

    कुड, हरोट,क्यारियां में सैकंडों कनाल भूमि हुई जमींदोज,रिहायशी मकानों के गिरने का खतरा
    विधायक ने स्थिति का लिया जायजा,आधा दर्जन परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश
     
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पलाहटा के गांव कुड, हरोट, घढ़थोली और क्यारियां में इन दिनों भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां कई रिहायशी मकान भूस्खलन की चपेट में आने से खतरे की जद में आ गए हैं। सैकड़ों कनाल उपजाऊ भूमि जमींदोज हो चुकी है और आधा दर्जन से अधिक परिवारों को हर पल अपने आशियाने के उजड़ने का डर सता रहा है।हालात की गंभीरता को देखते हुए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी गांवों का दौरा करने पहुंचे। सभी अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति बनाई।विधायक ने मौके पर कहा कि इस समय सबसे पहले प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की वजह से जिन परिवारों के मकान ध्वस्त हुए हैं, उन्हें प्रशासन द्वारा दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है। साथ ही आश्वासन दिया कि जब तक बारिश का दौर खत्म नहीं होता, तब तक बचाव कार्यों पर फोकस किया जाएगा और उसके बाद तुरंत पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि पलाहटा पंचायत के गांव कुड, हरोट, घढ़थोली और क्यारियां में करीब आधा दर्जन रिहायशी मकान भूस्खलन की चपेट में आने से खतरे में हैं। प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। लेकिन परेशानी यह है कि कई परिवार अपनी पैतृक जमीन और घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वे लगातार घरों में ही टिके हुए हैं, जबकि चारों ओर से जमीन खिसक रही है। प्रशासन ने ऐसे परिवारों से अपील की है कि वे खतरे की गंभीरता को समझें और अपनी जान की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर जान का जोखिम नहीं उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रशासन सख्ती से कदम उठाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएगा। कुटलैहड़ के इन गांवों में लगातार भूस्खलन से तबाही का मंजर उपमंडल बंगाणा में लगातार बारिश के कारण पलाहटा पंचायत के साथ अन्य में कई जगहों पर भूस्खलन से खेत, रास्ते और मकान प्रभावित हुए हैं। कुड और हरोट गांव में कई स्थानों पर भारी मात्रा में मिट्टी खिसककर नीचे आ गई है, जिससे खेतों में लगे मक्की व अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। घढ़थोली और क्यारियां गांवों में भी कुछ मकानों के आंगन और नींव तक मिट्टी सरक गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर तरफ दरारें पड़ चुकी हैं और कभी भी पूरा मकान ढह सकता है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि ऐसी स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पर बसाया जाए और स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
  • Punjab News: नदी में बढ़ते पानी के स्तर से लोगों में दहशत, छोड़ना पड़ा गांव, देखें वीडियो

    Punjab News: नदी में बढ़ते पानी के स्तर से लोगों में दहशत, छोड़ना पड़ा गांव, देखें वीडियो

    अजनाला: रावी नदी में आए उफान वाले पानी के चलते साहुवाला गांव और उसके आस-पास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। गांव निवासी अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों या फिर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों का उजाड़ पूरी तरह मजबूर हो चुका है।

    गांव वासियों का कहना है कि 1988 के बाद आज फिर से वही हालात बन चुके हैं। उस दौरान भी लोगों ने बहुत कुछ खोया था परंतु सरकारों ने कोई भी सबक नहीं सीखा। नदी का बांध भी मजबूत नहीं किया, नालियों की सफाई नहीं की और आज लोगों की कोठियां जिन पर उन्होंने लाखों खर्च किए थे वो पानी में डूब गई है।

    गांव के परिवार वालों ने शिकायत भी की है कि जिन घरों में लोग बच्चे समेत रहते थे वो आज सड़क पर बदहवास खड़े हुए हैं। सरकार की ओर से उन्हें कोई बड़ी राहत नहीं दी गई। भरोसे तो सभी की ओर से दी जा रही थी परंतु जमीन पर मदद नहीं मिल रही।

    हजारों पशुओं के समूह भी पानी के साथ बहकर पाकिस्तान की ओर मुड़ गए हैं इसके कारण किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों के अनुसार यदि समय पर सरकारों ने योजना बद्ध तरीके से कदम उठाए होते तो घर नहीं डूबते और न ही पशु बर्बाद होते। इसके अलावा लोगों को अपना गांव भी नहीं छोड़ना पड़ता।

     

     

  • मशहूर Filmmaker का 81 साल की उम्र में निधन, इस एक्टर ने जताया दुख

    मशहूर Filmmaker का 81 साल की उम्र में निधन, इस एक्टर ने जताया दुख

    मनोरंजन: टीवी इंडस्ट्री की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर धार्मिक धारावाहिक रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। प्रेम का निधन 81 साल की उम्र में हुआ है। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे हैं। बढ़ती उम्र के कारण वह काफी समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेम ने आज सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया है।

    सुनील लहरी ने जताया शोक

    प्रेम सागर के निधन पर रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि – ‘यह दुखद समाचार शेयर करते हुए बहुत दुख हो रहा है। रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे’।

    कई फिल्में बना चुके थे प्रेम

    प्रेम पेशे से फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उनका अंतिम संस्कार जुहू में होगा। साल 1968 में वह FTII से ग्रेजुएट हुए थे। उन्होंने ‘आलिफ लैला’, ‘चरस’ और ‘ललकार’ जैसी कई फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज भी बनाए हैं। विक्रम और बेताल भी इसी में शामिल है जो कि 1985 में आया था। इस शो को प्रेम सागर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। प्रेम रामानंद सागर फाउंडेशन में काफी इनवॉल्व दिखते थे। बता कें दि ये फाउंडेशन एजुकेशन और वेल्फेयर के लिए नॉन प्रॉफिट कंपनी थी जो महाराष्ट्र के गांव और कई कम्यूनिटीज के लिए काम किया करती थी। अब उनकी इस लेगेसी को प्रेम सागर के बेटे शिव सागर आगे बढ़ाएंगे।  
  • बंगाणा: लगातार हो रही बारिश से जनता बेहाल, कई गांवों का संपर्क टूटा, सड़कें बंद

    बंगाणा: लगातार हो रही बारिश से जनता बेहाल, कई गांवों का संपर्क टूटा, सड़कें बंद

    घरों के पास दरकी पहाड़ियां, दर्जनों रिहायशी मकानों को खतरा ,एसडीएम बंगाणा उतरे फील्ड में  ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में रविवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़कों और लिंक सड़कों पर लगातार मलबा गिरने से यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और गांवों में जगह-जगह भूस्खलन से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सारनोटी में करीब 800 मीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन भारी बारिश की भेंट चढ़ गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी क्षति का आकलन करने के साथ मरम्मत कार्य में जुटे हैं, लेकिन लगातार बारिश और लहासे गिरने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। वहीं चपलाह गांव में 40 कनाल से अधिक भूमि खिसक गई है। इस कारण फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और भविष्य में भूमि उपयोग पर भी संकट खड़ा हो गया है। इसी क्षेत्र के रणजीत सिंह का मकान भी भूस्खलन की चपेट में आने के खतरे में है। परिजन असुरक्षित माहौल में रहने को मजबूर हैं और प्रशासन से तुरंत सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। रायपुर के छपड़ी गांव का संपर्क मार्ग बंद हो जाने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से न सिर्फ वाहनों की आवाजाही थमी हुई है, बल्कि मरीजों और विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव थानाखास में भी कई स्थानों पर लहासे गिरने से ग्रामीण दहशत में हैं। कई घरों के आसपास की जमीन दरक गई है, जिससे लोगों को अपने ही घरों में रहना असुरक्षित लग रहा है।बंगाणा प्रशासन ने बताया कि पूर्व में हुई भारी बारिश के चलते प्रभावित हुई सड़कों को काफी मशक्कत के बाद खोला गया था, लेकिन रविवार को फिर से लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। मलबा हटाने और बंद रास्तों को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है, लेकिन मौसम बाधा बन रहा है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही, नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।