Blog

  • बंगाणा में अवैध कब्जों पर कार्रवाई तो फिर खुरवाई अवैध कब्जे पर प्रशासन मौन क्यों:  भुट्टो

    बंगाणा में अवैध कब्जों पर कार्रवाई तो फिर खुरवाई अवैध कब्जे पर प्रशासन मौन क्यों:  भुट्टो

     भुट्टो का आरोप, खुरवाई में दस मरले खरीद कर 10 कनाल सरकारी भूमि पर किस के इशारे पर हुआ कब्जा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने उपमंडल बंगाणा प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के खुरवाई क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा महज़ दस मरले निजी भूमि लेकर करीब दस कनाल सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पूरे मामले पर अनदेखी कर रहा है।

    भुट्टो ने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि इतने बड़े स्तर पर सरकारी भूमि पर कब्जा आखिर किसके इशारे पर हो रहा है और प्रशासन इस ओर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा। दविंदर भुट्टो ने कहा कि दूसरी ओर बंगाणा प्रशासन, बंगाणा बाजार में दुकानदारों के दुकानों के आगे बने छज्जों को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रशासन के पास बाजार में छज्जों को हटवाने का पर्याप्त समय और संसाधन हैं, तो खुरवाईं में दस कनाल सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जे क्यों नहीं दिख रहे? उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह दोहरा रवैया जनता के बीच कई सवाल खड़े कर रहा है।

    पूर्व विधायक ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता और सरकार की आड़ में कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं और प्रशासन उन लोगों के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं, पर प्रशासन की निष्पक्षता उसका असली चेहरा है। बंगाणा प्रशासन किसी की कठपुतली न बने और कानून को बराबरी से लागू करे। दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता सब देख रही है और जानती है कि किसके संरक्षण में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पनप रहे हैं।

    उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे, ताकि सरकारी भूमि को बचाया जा सके और कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और पारदर्शिता की राजनीति करती आई है, और इसी सिद्धांत पर चलते हुए वह प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि वह बिना किसी दबाव और पक्षपात के जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करे।

  • सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन

    सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन

    डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित और निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वे शनिवार को डीआरडीए बैठक हाल में जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एन-कॉर्ड) के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव, जिले के सभी एसडीएम, पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    डीसी ने  निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं और नशे से जुड़े मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड, गलत ओवरटेकिंग और लापरवाही से ड्राइविंग सड़क हादसों के प्रमुख कारण बनते हैं। ऐसे में इसपर तत्काल और सख्त काबू की आवश्यकता है।

    स्पीड लिमिट का सख्ती से होगा पालन, एनएच पर बढ़ेगी निगरानी

    उपायुक्त ने नगर निगम ऊना क्षेत्र में गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में वाहन श्रेणी के अनुसार निर्धारित 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड लिमिट का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। नगर निगम अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शहर के प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गति सीमा संबंधी सूचनात्मक बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए। इसके साथ ही पूरे जिले में नेशनल हाईवे पर वाहन वर्ग के अनुरूप 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा की निर्धारित गति सीमा का भी सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
    मैहतपुर–दौलतपुर एनएच पर तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग की घटनाएं अधिक होने पर उन्होंने इस रूट पर लगातार निगरानी रखने को कहा। बडूही से मुबारिकपुर सड़क मार्ग को संवेदनशील बताते हुए उपायुक्त ने पूरे स्ट्रेच पर पर्याप्त लाइटिंग, रंबल स्ट्रिप, साइन बोर्ड और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे का कोई भी हिस्सा डार्क ज़ोन नहीं रहना चाहिए।

    मुख्य बाजारों में चिन्हित होंगे ‘नो वेंडिंग–नो पार्किंग ज़ोन’

    जिले में जनता की सुविधा के लिए भीड़ भाड़ नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डीसी ने कहा कि प्रत्येक उपमंडल में मुख्य बाजार के एक हिस्से को ‘नो वेंडिंग–नो पार्किंग ज़ोन’ के रूप में चिन्हित किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम स्थानीय व्यापार मंडलों के साथ विचार-विमर्श कर एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव भेजेंगे। उन्होंने कहा कि 300–400 मीटर का छोटा निर्धारित क्षेत्र भी भीड़ से राहत देने में पर्याप्त हो सकता है। उन्होंने मुख्य बाजारों में लोडिंग–अनलोडिंग का समय निर्धारण करने को भी कहा।
    उन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम, पीडब्ल्यूडी और नगर निकायों की संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    स्कूलों में रोड सेफ्टी और नशा निवारण गतिविधियों की दैनिक रिपोर्ट दें

    उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि स्कूलों में सड़क सुरक्षा और नशा निवारण विषय पर दैनिक गतिविधियां आयोजित की जाएं और इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए। उपनिदेशक शिक्षा को निर्देश दिए कि वे सभी प्रिंसिपल को निर्देशित करें कि वे अपने संस्थान के आसपास नशे की गतिविधियों पर निगरानी रखें। इसे लेकर उपनिदेशक उनसे मासिक रिपोर्ट लें।

    नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों की सख्त मॉनिटरिंग
    एन-कॉर्ड बैठक में डीसी ने नशा निवारण और पुनर्वास केंद्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भर्ती मरीज की एंट्री और एग्जिट का रिकॉर्ड अद्यतन रहे तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनुशंसा के बिना किसी व्यक्ति को भर्ती न किया जाए। उन्होंने बाहरी राज्यों से अवैध शराब सप्लाई पर भी पुलिस और आबकारी विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि जिला पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी। ओवरस्पीड, रैश ड्राइविंग और गलत ओवरटेकिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रात्रि के समय दुर्घटना संभावित स्थलों पर फ्लैशर लाइट, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेत और बैरिकेड लगाने पर जोर दिया तथा लोगों से यातायात नियमों और नशा निवारण अभियान में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

    बैठक में एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल , नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार सहित,पुलिस, आबकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Haryana News: अधिवक्ता सम्मेलन में शामिल हुए सीएम सैनी, बीजेपी अध्यक्ष भी रहे मौजूद, देखें वीडियो

    Haryana News: अधिवक्ता सम्मेलन में शामिल हुए सीएम सैनी, बीजेपी अध्यक्ष भी रहे मौजूद, देखें वीडियो

    पंचकूला: एमसीसी में स्थित बीजेपी कार्यालय पंचकमल में सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिवक्ता सम्मेलन और ‘आत्मनिर्भर भारत’ ‘आत्मनिर्भर हरियाणा’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    इस कार्यक्रम में हरियाणा भर से वकील जगत के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम सैनी ने सभी वकीलों को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर हरियाणा को लेकर संबोधित किया।

    इस कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वकील और सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के साथ चर्चा की गई। दोनों कार्यक्रमों में शिरकर करने के बाद बीजेपी पार्टी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि आत्मनिर्भर भारत के अनुसार, आज सीएम सैनी की अध्यक्षता में दो जरुरी बैठकें हुई हैं।

    उन्होंने कहा कि हम देश को विकसित करने और मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। सभी व्यक्ति के पास काम हो इसके लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं। स्वदेशी को बढ़ावा मिले और हर व्यक्ति को काम मिले इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

    आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ आत्मनिर्भर हरियाणा भी होगा और हर व्यक्ति को शहर में काम मिलेगा। समाज भी भयमुक्त होगा तो अच्छा होगा। लीगल सेल के द्वारा फ्री में मदद करने के फैसले भी लिए गए हैं। वोटी चोरी के मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 5 नवंबर को राहुल गांधी ने एक योजना के अंतर्गत पत्रकारों की चर्चा में आने के लिए योजनाबद्ध तरीके के साथ एक झूठी प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    पत्रकारों ने खुद जाकर देखा तो पता चला कितना झूठ बोला करते हैं। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरकारों को चोरी किया है। कांग्रेस की झूठी बातों से देश जागरुक हो गया है।

     

  • ‘Kulhad Pizza Couple’ के बाद बंगाली Influencer Sofik SK और उसकी गर्लफ्रेंड का MMS हुआ लीक

    ‘Kulhad Pizza Couple’ के बाद बंगाली Influencer Sofik SK और उसकी गर्लफ्रेंड का MMS हुआ लीक

    Bengali Couple MMS Leak News : पंजाब के जालंधर से सोशल मीडिया पर पहले कुल्हड़ पिज्जा कपल का MMS वीडियो वायरल हुआ था। अब उसी तरह एक नया मामला सामने आया है, जिसमें बंगाली क्रिएटर सोफिक SK और उनकी गर्लफ्रेंड सोनाली चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से एक 15 मिनट का निजी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में दोनों को बेड पर एक-दूसरे के साथ करीब दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसे अब फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

    लोगों की गलतफहमी से बढ़ा विवाद
    कई यूज़र्स को लग रहा है कि यह वीडियो अभी का है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग दोनों को आड़े हाथों ले रहे हैं और कड़ी आलोचना कर रहे हैं। असल में यह वही वीडियो है जो MMS लीक होने से पहले रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन अब कई लोग इसे नया समझकर शेयर कर रहे हैं।

    ‘15 मिनट 40 सेकंडकैप्शन से मचा हंगामा
    वायरल क्लिप्स के साथ एक कैप्शन दिखाई दे रहा है— 15 मिनट 40 सेकंडलिंक बायो में है, यही लाइन विवाद का सबसे बड़ा कारण बनी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर ऐसी कई रील्स बन गईं जिनमें दावा किया जाने लगा कि—यह वीडियो उसी MMS का पूरा वर्ज़न है। या फिर इसका नया हिस्सा। कुछ वीडियो में कार में बैठे दोनों की क्लिप्स भी दिखाई गईं। कुछ क्रिएटर ने इस मामले पर अपनी-अपनी थ्योरी बतानी शुरू कर दी।

    कौन हैं सोफिक SK
    सोफिक SK एक लोकप्रिय बंगाली कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके प्रोफाइल में लिखा है। पल्ली ग्राम टीवी कॉमेडी सोफिक बांग्ला नाटक। वे अक्सर पल्ली ग्राम टीवी प्रोडक्शंस के वीडियोज़ में दिखाई देते हैं, जहां वे ग्रामीण जीवन पर आधारित कॉमिक रोल निभाते हैं।

    सोशल मीडिया पर बहस जारी
    इस वायरल वीडियो के चलते लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ इसे निजी जिंदगी में दखल मान रहे हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस, मीम्स और रील्स बन रही हैं।

     

  • जालंधर ED का पटवारी के खिलाफ एक्शन, 2.76 करोड़ की प्रापर्टी की अटैच

    जालंधर ED का पटवारी के खिलाफ एक्शन, 2.76 करोड़ की प्रापर्टी की अटैच

    मोहालीः जालंधर ईडी टीम ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों की प्रापर्टी की अटैच की है। दरअसल, जालंधर ईडी टीम ने चमकौर साहिब के पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी 2.76 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। ईडी की टीम ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि शनिवार 28 नवंबर को प्रिवेंशन ऑफ मनी-लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के प्रोविजन के तहत पटवारी चमकौर लाल की 2.76 करोड़ रुपए की इमूवेबल प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है। ईडी को जांच में पता चला कि चमकौर लाल ने डेरा बस्सी और खरड़ तहसील में पटवारी के तौर पर काम करते हुए अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की इनकम से ज्यादा प्रॉपर्टी बनाई है।

    जांच में पता चला कि अवैध तरीके से की गई कमाई को चल और अचल प्रॉपर्टी खरीदने में इन्वेस्ट किया गया है। जांच में यह भी पता चला कि चमकौर लाल ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के अकाउंट में गैर-कानूनी ढंग से पैसे डाले हैं। इस पैसे को रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से लिए गए लोन के तौर पर दिखाया गया है। इस तरह ब्लैक मनी को व्हाइट दिखाने की कोशिश की गई। जांच में पता चला कि चमकौर लाल ने अपनी नौकरी के दौरान कई अवैध तरीकों से 2.76 करोड़ रुपए की बेहिसाब प्रापर्टी बनाई थी। इस सरकार ने अटैच कर लिया है। इसकी और कहां-कहां संपत्ति है, इसके बारे में भी पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

    ईडी ने विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 के सेक्शन 13 (1) (b) और 13 (2) के तहत रजिस्टर्ड FIR के आधार पर ये कार्रवाई की है। इसमें बताया गया है कि 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2023 के समय के दौरान पटवारी ने अकूत प्रापर्टी बनाई। इसकी शिकायत मिलने पर जांच चल रही थी।

  • हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा—सीएम सैनी

    हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा—सीएम सैनी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल नारा नहीं, बल्कि 21वीं सदी में भारत को अग्रणी आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में आयोजित आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन से प्राप्त विचार–मंथन ‘विकसित भारत–विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने और 2030 तक पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। आत्मनिर्भर भारत का सार है उद्योग, कृषि, शिक्षा, कौशल, तकनीक और व्यापार में स्वावलंबन। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बताए पाँच स्तंभ इकोनॉमी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी और डिमांड आज राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। हरियाणा इन सभी स्तंभों को सुदृढ़ करने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। स्वयं प्रधानमंत्री हरियाणा को ‘भारत का ग्रोथ इंजन’ कह चुके हैं। कृषि क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा ने देश को खाद्यान आत्मनिर्भरता दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है और राज्य अब विविधीकरण, दलहन–तिलहन उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। उद्योग क्षेत्र में ‘हरियाणा आत्मनिर्भर पोर्टल’ उद्यमियों को योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध करा रहा है। 12 लाख से अधिक MSME द्वारा 65 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है तथा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सुधारों के अंतर्गत लगभग 400 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

    स्टार्टअप, MSME और इंफ्रास्ट्रक्चर में हरियाणा दे रहा राष्ट्रीय योगदान

    उन्होंने कहा कि ‘पदमा कार्यक्रम’ के माध्यम से हर ब्लॉक में क्लस्टर स्तर पर औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकसित हो रहा है। 48 विभागों में 1100 से अधिक गैर-जरूरी नियम समाप्त कर उद्योग-सुलभ माहौल तैयार किया गया है। पिछले 11 वर्षों में 7.66 लाख MSME स्थापित हुए हैं, जिनसे 39 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डेमोग्राफी को महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि हरियाणा का लक्ष्य नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले युवा तैयार करना है। ‘हरियाणा स्टार्टअप नीति–2022’ के बाद राज्य में 9,500 से अधिक स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। हाल ही में 22 स्टार्टअप्स को 1.14 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है और 2,000 करोड़ रुपये का ‘फंड ऑफ फंड्स’ स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिमांड–सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए हरियाणा अपने NCR क्षेत्र को बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक्सप्रेस–वे, फ्रेट कॉरिडोर, मल्टी–मॉडल लॉजिस्टिक हब, ग्रीनफील्ड परियोजनाएं तथा गुरुग्राम की 1000 एकड़ ‘ग्लोबल सिटी’, IMT सोहना में इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर और हिसार–नारनौल के औद्योगिक क्लस्टर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। HSIIDC द्वारा 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप स्थापित करने पर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं और उपस्थित जन–प्रतिनिधियों से यह आह्वान किया कि वे 1 दिसंबर को प्रातः 11 बजे एक साथ एक मिनट का गीता–पाठ कर गीता जयंती के इस पावन पर्व से स्वयं को जोड़ें और समाज में धर्म, कर्तव्य तथा राष्ट्र निर्माण के संदेश का प्रसार करें। मुख्यमंत्री ने यह उल्लेख भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कर्नाटक के उडुपी दौरे के दौरान कुरुक्षेत्र में निर्मित महाभारत विषयक ‘अनुभव केंद्र’ का विशेष रूप से जिक्र किया है और देशवासियों से अपील की है कि वे अवश्य इस अद्वितीय केंद्र का अवलोकन करें।
  • इस देश के PM ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी, जानें कौन है दुल्हन

    इस देश के PM ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी, जानें कौन है दुल्हन

    इंटरनेशनल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को कैनबरा के द लॉज में एक छोटी और प्राइवेट सेरेमनी में अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी कर ली। इस तरह वे ऑफिस में रहते हुए शादी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले PM बन गए। कपल का आया बयान अल्बनीज और हेडन ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कहा, हम अपने परिवार और करीबियों के सामने अपनी आने वाली जिंदगी को साथ बिताने का वादा करके बहुत खुश हैं। अल्बनीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी शादी का एक छोटा वीडियो भी साझा किया और कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा—शादीशुदा।   कौन-कौन हुए शादी में शामिल इस प्राइवेट सेरेमनी में कई सीनियर नेता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं—पेनी वोंग, मार्क बटलर, कैटी गैलाघर, डॉन फैरेल, टोनी बर्क, रिचर्ड मार्लेस, जिम चाल्मर्स, टिम आयर्स, जेनी मैकएलिस्टर शामिल हुए। अपोज़िशन लीडर सुसान ले ने दी बधाई ऑस्ट्रेलियाई अपोजिशन लीडर सुसान ले ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा-एंथनी और जोडी को मेरी ओर से बधाई! मैं उनके लिए हर खुशी की कामना करती हूं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, ले ने कहा कि यह शादी अल्बनीज के लिए एक ऐतिहासिक साल का खूबसूरत अंत है। कुछ ही महीनों पहले उनकी लेबर पार्टी ने भारी जीत हासिल की थी और निचले सदन में रिकॉर्ड 94 सीटें जीती थीं। कई सालों से साथ हैं अल्बनीज और हेडन जोडी हेडन पिछले कई वर्षों में अल्बनीज के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नज़र आती रही हैं। इस साल मई का चुनाव, जिसमें लेबर पार्टी को मजबूत बहुमत मिला। चुनाव जीतने की रात अल्बनीज ने हेडन को धन्यवाद देते हुए कहा था—छह साल पहले शायद आपको नहीं लगा होगा कि आपकी जिंदगी में ऐसा कुछ होने वाला है। अल्बनीज ने कहा- आप मेरा दिल हैं शादी के बाद अल्बनीज ने हेडन के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा-मैं आपके सपोर्ट, आपकी दोस्ती और आपके प्यार का बहुत आभारी हूं। आप मुझे बहुत खुश रखते हैं। आप मेरे दिल में हैं। मैं आपसे प्यार करता हूं और जिंदगी साथ बिताने के लिए उत्सुक हूं। दूसरी शादी है अल्बनीज की यह शादी अल्बनीज की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी NSW की पूर्व पॉलिटिशियन कार्मेल टेबट से की थी। दोनों का रिश्ता 2019 में खत्म हो गया था।  
  • Haryana News: 60 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गैंग की सदस्य गिरफ्तार

    Haryana News: 60 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गैंग की सदस्य गिरफ्तार

    पंचकूला: डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एक महिला गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। महिला गैंग ट्राई सिटी क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करने का काम करती है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 60 ग्राम हेरोइन में वांछित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    इस महिला को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस का कहना है कि यह महिलाओं का एक गैंग है जो ट्राई सिटी में नशा तस्करी करते हैं। जल्द ही इस गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज मनदीप ढांडा ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ समय पहले डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा 60 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। इस मामले में यह आरोपी महिला वांटेड थी। इस महिला को अब गिरफ्तार किया गया है। जिला अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया गया है।

    महिला से पकड़ी गई हेरोइन की मात्रा 60 ग्राम है। इसकी कीमत मार्केट में 3-4 लाख रुपये है। पुलिस ने यह बताया कि आरोपी महिला पर ट्राई सिटी में अलग-अलग जगह पर पहले से ही मामले दर्ज है। महिला पर 7-8 मामले एनडीपीएस के दर्ज है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में महिला के साथ शामिल बाकी लोगों को भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है इसकी जानकारी भी हासिल की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि यह महिलाओं का गैंग ट्राई सिटी में ऐसी नशा तस्करी की घटनाओं में शामिल है। जल्द ही इस महिला गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: कुलदीप सिंह धालीवाल ने अकाली दल पर साधे निशाने, लगाया आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: कुलदीप सिंह धालीवाल ने अकाली दल पर साधे निशाने, लगाया आरोप, देखें वीडियो

    अजनाला: आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिहं धालीवाल ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर खास प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अकाली दल पर निशाना साधे। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल अपनी खत्म हो चुकी सियासी जमीन को फिर से हासिल करने के लिए गैंगस्टरों की मदद ले रहा है।

    धालीवाल ने हाल ही में गैंगस्टर की पत्नी कंचन प्रीत कौर की गिरफ्तारी को लेकर अकाली दल के द्वारा किए गए बेवजह के हंगामे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अकाली दल उसे सिर्फ एक फौजी की बेटी के तौर पर पेश कर रहा है परंतु वह एक नामी गैंगस्टर की पत्नी भी है। उसने चुनावों के दौरान लोगों को डराकर वोटों के लिए दबाव बनाया था।

    धालीवाल ने यह दावा किया है कि उनके पास 2013 से 2024 तक गैंगस्टर के खिलाफ दर्ज 20 से ज्यादा एफआईआर का रिकॉर्ड मौजूद है। इसमें हत्या, लूटखसोट और धमकी जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं। गैंगस्टर राजनीति की शुरुआत अकाली-दल, बीजेपी के दस सालों के शासन के दौरान हुई थी। आज वही रास्ता अकाली दल दोबारा अपनाने की कोशिश कर रहा है।

    अकाली दल की यह कोशिश आम आदमी पार्टी की भगवंत सिंह मान सरकार सफल नहीं होने देगी। धालीवाल ने पंजाब पुलिस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस गैंगस्टरवाद के खिलाफ डटकर लड़ रही है। अदालत में सभी तथ्य सामने आएंगे। जो भी धमकियां देकर वोट लेगा या कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

     

  • Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने घर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने घर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसर। मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव टाहली साहिब में एक घर पर तीन अज्ञात युवकों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली चलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जिसके घर पर गोलियां चलाई गईं, उसकी पहचान पलविंदर सिंह भट्टी के रूप में हुई है। घटना संबंधी बताया गया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाई हैं। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

    पीड़ित परिवार का आय़ा बयान
    मामले संबंधी जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, न ही हमारे पास कोई रंगदारी का फोन आया है। हमें नहीं पता कि गोलियां क्यों चलाई गईं। बताया जा रहा है कि पांच राउंड गेट पर और एक गोली गाड़ी के टायर में लगी, जिससे कुल छह राउंड गोलियां चलीं, जिनकी तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हो गईं।  सुबह जब हमने पुलिस को सूचना दी तो CCTV कैमरे की फुटेज ली गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए

    जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगाः DSP
    DSP मजीठा का कहना है कि जब हमें जानकारी मिली तो हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के कहने पर हमने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही इन युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।