Blog

  • आज का राशिफल, 30 नवंबर 2025

    आज का राशिफल, 30 नवंबर 2025

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ सिद्धि योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का सौभाग्यशाली संयोग बन रहा है। ऐसे शुभ दिन में ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव डालने वाली है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आपको नए नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे जहां काफी खुश नजर आएंगे।

     

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है नहीं, तो रिश्तों में दूरियां भी देखने को मिल सकती है। आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। जिंदगी की भाग दौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है। आज प्रेरणादाई पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आज के लिए बढ़िया रहेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं, बल्कि इच्छा शक्ति की कमी है। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है। अपने विचारों को बनाने के लिए आप किसी महान शख्स की पुस्तक पढ़ सकते हैं।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान प्लॉट दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी अनुभवी शख्स की सलाह के बिना ऐसा काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है नहीं, तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं। आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। अगर मन में बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें आपको अच्छा सॉल्यूशन मिल सकता है। आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक झोंक करने से बचें, इससे आपके रिश्ते सुधरेंगे। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी इससे आपको खुशी होगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर हर जगह से आपको काम के लिये ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।

    धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके काम में लगायेंगे। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए लाभ के योग हैं। आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य संबंध के तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप अपने रिश्तों में थोड़ी ढ़ील देंगे। इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें, तभी जीवनसाथी की बातों को समझ पाएंगे। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। आज आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं, तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

  • Punjab News : शादी समारोह में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत की सूचना, देखें वीडियो

    Punjab News : शादी समारोह में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत की सूचना, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाओं में फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं देर रात शादी समारोह में दो पक्षों में बहस के बाद गोलियां चल गई। जानकारी के अनुसार देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गोलीबारी में पांच से सात लोग घायल हुए हैं सूत्रों की माने तो दो लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं की।

    बताया जा रहा है कि शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। देर रात समारोह के दौरान दो पक्षों में कहा सुनी हुई और लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया। गोलीबारी में घायल लोगों को डीएमसी व अन्य निजी अस्पतालों में दाखिल किया गया है। घायल कौन हुआ है और किस किस को गोली लगी है अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। रात को पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक गोली चलाने वाले वहां से फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दो गैंगस्टर थे जिनकी आपस में बहस हो गई थी और उन्होंने ही एक दूसरे गुट पर गोलियां चलाई हैं।

    बताया जा रहा है कि यह शादी एक झूला ठेकेदार के परिवार की थी। समारोह में स्थानीय विधायक भी थे। इसके अलावा गैंगस्टर शुभम मोटा और अंकुर लुधियाना भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार दो गैंगस्टरों के गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई और फिर गोलियों की बारिश में बदल गई। अनुमान है कि मौके पर 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई।

    सूत्रों के अनुसार फायरिंग में एक ठेकेदार की रिश्तेदार नीरू छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें देर रात फिरोजपुर रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान एक कारोबारी के रूप में हुई है। हालांकि अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • Punjab News : पिस्टल नीचे गिरने से चली गोली, डेरी संचालक की मौत

    Punjab News : पिस्टल नीचे गिरने से चली गोली, डेरी संचालक की मौत

    मोगा। जिले में एक डेरी संचालक की मौत की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि बीती रात शहर में एक डेरी संचालक अपनी पिस्टल की मैगजीन निकालकर अपने दराज में रखने जा रहा था। इसी दौरान पिस्टल नीचे गिरते ही अचानक गोली चल गई। इसके बाद सीधे गोली डेयरी संचालक के गले में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार व इलाके के पार्षद मतवाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि झिरमल सिंह कंग (बिट्टू) गुरु रामदास नगर इलाके का निवासी था, बीती रात वह किसी पारिवारिक प्रोग्राम से देरी से घर लौटा था, जिसके बाद उसने अपनी पिस्टल की मैगजीन निकाल दी, लेकिन इसी बीच कोई गोली पिस्टल के चैंबर में फंसी रह गई और जब वह अपना पिस्टल निकाल कर अपने कमरे के दराज में रखने लगा, पिस्टल नीचे गिर गया और अचानक पिस्टल गिरने से गोली चल गई और वह गोली सीधा झिरमल सिंह कंग के गले में जा लगी, जिससे झिरमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    पार्षद मतवाल ने बताया कि मृतक झिरमल सिंह गीता भवन के नजदीक किसान डेरी के नाम से अपनी डेरी चलाता था। झिरमल की मौत की खबर के बाद से इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल संबंधित थाना सिटी एक की पुलिस द्वारा इस मामले में 174 की कार्रवाई को अमल में लाया गया है।

  • Punjab News: AAP सरकार का 44,900 किमी का अब तक का सबसे बड़ा रोड डेवलपमेंट मिशन लॉन्च

    Punjab News: AAP सरकार का 44,900 किमी का अब तक का सबसे बड़ा रोड डेवलपमेंट मिशन लॉन्च

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 16,209 करोड़ रुपये की कुल लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लक्ष्य के साथ पंजाब के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है।

    जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अगले वर्ष के अंत तक पंजाब के सभी गांवों, कस्बों और शहरों में कुल 16,209 करोड़ रुपये की लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन सड़कों के निर्माण में विश्व-स्तरीय मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन हो, और इसके लिए निर्माण के साथ पाँच वर्षों की रख-रखाव की अनिवार्य शर्त भी जोड़ी जाएगी।  इस कदम से राज्य में परिवहन सुचारू होगा और ग्रामीण अवसंरचना को नई गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही 4,092 करोड़ रुपये की लागत से 19,373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण करा चुकी है। इस वर्ष बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में सड़कों को भारी नुकसान हुआ था, परन्तु सरकार ने कठिन परिश्रम से इस परियोजना को पूरा किया और ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया।  इन परियोजनाओं में भी पाँच वर्ष की रख-रखाव शर्त जोड़ी गई है, जो एक मिसाल है। इसके साथ-साथ सड़कों पर उचित दिशा-सूचक तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी सुनिश्चित की जाएँगी।  सभी ओर से यह मांग थी कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों को बरकरार रखा जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार ने पीएमबी, पीडब्ल्यूडी, शहरी स्थानीय निकायों सहित कई एजेंसियों और जनप्रतिनिधियों को इस राज्यव्यापी अभियान से जोड़ा है। राज्य सरकार ने पंजाब की सभी सड़कों का विस्तृत सर्वेक्षण कराकर उनकी मरम्मत और उन्नयन की जरूरी सूची तैयार की है। अब लक्ष्य है कि अगले वर्ष के अंत तक 16,209 करोड़ की लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है।

    मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कोई भी ठेकेदार या कर्मचारी घटिया काम में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अभी तक केंद्र से आर डी एफ का एक भी रुपया नहीं मिला है और पंजाब सरकार यह पूरा निर्माण अपने संसाधनों से कर रही है।

    पंजाब में 44,900 किमी. सड़क विकास का यह अभूतपूर्व अभियान मान सरकार की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति सच्ची सेवा का प्रमाण है। यह पहल हर घर में सुविधाएँ, हर दिल में विश्वास और हर दिशा में विकास का उजाला फैलाएगी। अब प्रदेश की पहचान मजबूत राहों, मजबूत इरादों और उज्जवल भविष्य से होगी।

    यह सिर्फ सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि लोगों के सपनों को जोड़ने वाली एक नई शुरुआत है। मान सरकार की दूरदर्शी सोच और मेहनत ने पंजाब में विकास की एक नई मिसाल कायम की है। अब हर गाँव और हर शहर तरक्की की उस राह पर आगे बढ़ रहा है, जहाँ उम्मीदें भी चमकेंगी और ज़िंदगी भी मुस्कुराएगी।

  • Punjab News : पुलिस थाने के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस थाने के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी इलाके में थाने के पास स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने भयाकर रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा लोगों को फैक्ट्री से दूर किया गया। वहीं दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि लेबर कालोनी में 4 मंजिला अजीत साईकिल पार्ट्स फैक्ट्री में 6.45 बजे आग लगी है। इस घटना में फैक्ट्री के फॉरमैन रजत की आग में झुलसने से मौत हो गई।

    दमकल विभाग को तुरंत दी गई सूचना
    तेज़ धमाके के बाद आसपास के लोगों ने बिना देर किए फायर ब्रिगेड को कॉल किया। आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षा के लिए घरों से बाहर आ जाने को कहा गया, ताकि किसी और नुकसान से बचा जा सके।

    सिविल डिफेंस वॉलंटियर ने बचाई जान
    सिविल डिफेंस वॉलंटियर रोहित ने बताया कि वे फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पीछे-पीछे मौके पर पहुंचे थे। वहां पहुंचकर देखा कि फैक्ट्री के अंदर आग लगी हुई थी और लोग बाहर निकल चुके थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा था, जिसे उन्होंने निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया।

    60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई
    एसीपी ने जानकारी दी कि अजीत साइकिल फैक्ट्री एक चार मंज़िला बिल्डिंग है। हादसे में रजत (60 साल) नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है।

    आग लगने के कारणों की जांच जारी
    हालांकि हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस और फायर विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि बॉयलर में आग कैसे लगी और आखिर धमाका किस कारण हुआ।

  • भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना व बसदेहड़ा का गठन 

    भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना व बसदेहड़ा का गठन 

    ऊना/सुशील पंडित:  भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र ऊना के ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना व बसदेहड़ा का गठन कर विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लालसिंगी के पवन सैनी को सौंपी गई है तो उपाध्यक्ष पद पर अप्पर अरनियाला के सुनील दत्त, देहलां के सहदेव चौधरी, भड़ौलियां के कपिल देव व कुठार खुर्द के मोहन लाल को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद के लिए रामपुर के हरीश कुमार व सुनेहरा के जोगिंद्र पाल को चुना गया है। इसके साथ कोषाध्यक्ष पद के लिए अबादा वराना के शाम लाल और सचिव पद के लिए लोअर अरनियाला के पंकज सैनी, रक्कड़ के नरेश कुमार, बहडाला के रुपिंद्र कुमार, जनकौर के दलविंद्र सैनी को नियुक्त किया गया है।

    इसके अलावा ओबीसी मोर्चा मंडल बसदेहड़ा के अध्यक्ष पद पर नंगड़ा के रोशन लाल को नियुक्त किया गया है तो उपाध्यक्ष पद पर रायेपुर सहोड़ा के सुच्चा राम, अजोली के भूमन सिंह, मलूकपुर के भूमन सिंह, नंगड़ा के सुरिंद्र सिंह व फतेवाल से बलवीर चौधरी को चुना गया है। महामंत्री पद के लिए चढ़तगढ़ के रोशन लाल व जखेड़ा के कुलविंद्र सिंह का चयन किया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी पेखूबेला के विक्रम, सनोली के बचित्र सिंह, मजारा के सुरिंद्र सिंह व उदयपुर के रामपाल को दी गई है। इसके अलावा बसदेहड़ा मोर्चा के सदस्यों में रविंद्र कुमार, तिलक राज, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, पुनीत चंद, डिंपल साहिल, राज कुमार राजू, गुरनाम सिंह, दलाबर सिंह, राज कुमार सेठी, सुरिंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह व रामपाल को चुना गया है। इन सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने संगठन में जिम्मेदारी देने के लिए सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती व जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास का धन्यवाद किया है।

  • Punjab News: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    मोहाली। सेक्टर 57 में एक स्कूली बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सात से आठ बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्कूल बस सेक्टर 68 से बिलौंगी की तरफ जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। जिससे ये हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों का इलाज चल रहा है वहीं, बस ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    सड़क हादसे क्यों होते हैं

    लापरवाही से ड्राइविंग: इसमें गलत तरीके से लेन बदलना, ट्रैफिक नियमों का पालन न करना, और अन्य चालकों को खतरे में डालना शामिल है।

    तेज़ गति से ड्राइविंग: गति सीमा का उल्लंघन करने से प्रतिक्रिया समय कम हो जाता है और दुर्घटना की स्थिति में जोखिम बढ़ जाता है।

    नशे में ड्राइविंग: शराब या नशीली दवाओं के प्रभाव में गाड़ी चलाना, एकाग्रता और प्रतिक्रिया समय को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

    थकान: पर्याप्त आराम के बिना लंबे समय तक गाड़ी चलाने से एकाग्रता और प्रतिक्रिया समय कम हो सकता है।

    ध्यान भटकना: गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना, रेडियो सुनना या यात्रियों से बात करना ध्यान भटका सकता है।

    हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना: यह चोट की गंभीरता को बहुत बढ़ा देता है, खासकर सिर की चोटों को।

    सड़क और मौसम से जुड़े कारण

    खराब सड़क की स्थिति: गड्ढे, क्षतिग्रस्त सड़कें, अवैध स्पीड ब्रेकर, और खराब रोशनी दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे सकते हैं।

    खराब मौसम: घना कोहरा, भारी बारिश, बर्फबारी और तूफान ड्राइविंग की स्थिति को खतरनाक बना सकते हैं।

    वाहन से जुड़े कारण

    यांत्रिक खराबी: ब्रेक फेल होना, टायर फटना या अन्य यांत्रिक समस्याएँ दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

    खराब रखरखाव: समय पर वाहन की सर्विसिंग न कराने से समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।

    असुरक्षित सड़क के किनारे: सड़क के किनारे गलत तरीके से खड़े वाहन भी हादसों का कारण बनते हैं।

  • अब रट्टा मारने से काम नहीं चलेगा! मान सरकार ने बदल दिया एग्ज़ाम पैटर्न, 12वीं में उद्यमिता को भी मिली मंजूरी

    अब रट्टा मारने से काम नहीं चलेगा! मान सरकार ने बदल दिया एग्ज़ाम पैटर्न, 12वीं में उद्यमिता को भी मिली मंजूरी

    चंडीगढ़: पंजाब के लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए, भगवंत मान सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने अपनी दशकों पुरानी प्रश्न पत्र प्रणाली में व्यापक परिवर्तन लागू किए हैं। इन परिवर्तनों का मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा को केवल रटंत विद्या तक सीमित न रखकर, छात्रों की गहन समझ, आलोचनात्मक सोच, विश्लेषण क्षमता और वास्तविक जीवन के कौशल का मूल्यांकन करना है।

    मान सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि शिक्षा का उद्देश्य मात्र डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार करना है। इसी उद्देश्य के साथ, PSEB के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह के नेतृत्व में 120 से अधिक शिक्षाविदों और विषय-विशेषज्ञों की एक तीन-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस पहल के तहत, रटने के रुझान को कम करके क्षमता-आधारित शिक्षण (Competency-Based Learning) को बढ़ाया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि अब विद्यार्थी केवल तथ्यों को याद करने के बजाय सोचने, समझने, विश्लेषण करने और समस्याओं को रचनात्मक ढंग से हल करने में सक्षम बनेंगे।

    बोर्ड ने संशोधित ब्लूम टैक्सोनॉमी (Revised Bloom Taxonomy) के अनुसार प्रश्न पत्रों का एक नया, आधुनिक फॉर्मेट जारी किया है। यह नया ढाँचा यह सुनिश्चित करेगा कि प्रश्न केवल जानकारी याद करने पर केंद्रित न हों, बल्कि छात्रों की गहन समझ, आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता की जाँच करें। अब सभी प्रश्न पत्र स्पष्ट ‘ब्लूप्रिंट’ और ‘आइटम मैट्रिक्स’ के आधार पर तैयार किए जाएंगे, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनेगी। वास्तविक जीवन से जुड़ाव बढ़ाने के लिए, विज्ञान, गणित, सामाजिक शिक्षा और अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों में असली जीवन के उदाहरणों पर आधारित प्रश्न शामिल किए जाएँगे, जिससे छात्र कक्षा में सीखे गए ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग सीख सकें।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य के युवाओं को स्व-रोजगार की ओर प्रेरित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए, PSEB ने 12वीं कक्षा के लिए उद्यमिता (Entrepreneurship) पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। यह कोर्स विद्यार्थियों को नौकरी खोजने वालों की जगह नौकरियाँ सृजित करने वाला (Job Creators) बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा।यह व्यापक सुधार पंजाब के लगभग 13,000 सरकारी और निजी स्कूलों के लाखों छात्रों के लिए एक उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा। भगवंत मान सरकार पंजाब की शिक्षा प्रणाली में एक ऐसा परिवर्तन ला रही है, जिससे बच्चे केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि सक्षम और कुशल नागरिक बनेंगे।इन कदमों के साथ, पंजाब सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह राज्य के हर बच्चे को वैश्विक स्तर की शिक्षा, आधुनिक कौशल और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पराली समाधान में पंजाब सबसे आगे, केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया देश का बेस्ट मॉडल

    पराली समाधान में पंजाब सबसे आगे, केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया देश का बेस्ट मॉडल

    चंडीगढ़: मोगा के रनसिह कला गांव का नाम अब पूरे देश में गूंज रहा है, और इसका श्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी नीतियों को जाता है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांव का दौरा करने के बाद खुलकर कहा कि पंजाब ने पराली प्रबंधन में जो मिसाल कायम की है, वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। यह मान्यता इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भगवंत मान सरकार ने पराली जैसी चुनौती को न केवल नियंत्रित किया, बल्कि इसे पंजाब मॉडल के रूप में देश के सामने रखा।

    रनसिह कला गांव पिछले छह वर्षों से एक भी पराली जलाने की घटना से मुक्त है—यह उपलब्धि दिखाती है कि पंजाब सरकार की नीतियां जमीन पर कितनी प्रभावी हैं। मान सरकार ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों, मशीनरी, प्रोत्साहन और प्रशिक्षण के माध्यम से सक्षम बनाकर पराली समाधान को व्यवहारिक और सफल बनाया। चौहान द्वारा दिए गए सार्वजनिक समर्थन ने इस प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर और मज़बूत कर दिया है।

    केंद्रीय मंत्री ने गांव में ‘मक्की दी रोटी’ और ‘सरसों दा साग’ का स्वाद लेते हुए पंजाब की जनता के प्यार और भगवंत मान सरकार की ग्रामीण नीतियों की प्रशंसा की। उनका यह कदम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह स्वीकारोक्ति थी कि पंजाब पर्यावरण-अनुकूल खेती की दिशा में देश का नेतृत्व कर रहा है। चौहान ने कहा कि पंजाब आकर उन्हें महसूस हुआ कि पराली प्रबंधन का वास्तविक और सफल मॉडल यहीं तैयार हुआ है।

    रनसिह कला केवल पराली न जलाने के कारण विशेष नहीं है। यहां पंजाब सरकार द्वारा प्रेरित कई विकासात्मक अभियानों ने गांव को एक आदर्श ग्राम बना दिया है। किसानों को पराली न जलाने पर नकद प्रोत्साहन, फलदार पौधे लगाने के लिए इनाम योजना, गांव की लाइब्रेरी में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा, प्लास्टिक-फ्री गांव अभियान, रेन हार्वेस्टिंग और नशामुक्ति कार्यक्रम—ये सभी पहलें दिखाती हैं कि भगवंत मान सरकार गांवों को केवल कृषि नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी मजबूत बना रही है।

    पंजाब सरकार के प्रयासों का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह है कि इस वर्ष पराली जलाई गई घटनाओं में 83% की ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है। यह वही राज्य था जिसे पराली मुद्दे पर लगातार निशाना बनाया जाता था, लेकिन आज यह राज्य केंद्र सरकार के मंत्री द्वारा प्रशंसित एक सफल मॉडल बन चुका है। यह उपलब्धि पंजाब सरकार के दृढ़ नेतृत्व और किसानों की सक्रिय भागीदारी का संयुक्त परिणाम है।

    कई किसानों के मन में यह प्रश्न रहता है कि यदि पराली न जलाई जाए, तो गेहूं की बुवाई कैसे होगी। रनसिह कला का उदाहरण इस शंका का सीधा जवाब है। यहां मिट्टी की उर्वरता बढ़ी है, रासायनिक उर्वरक 30% तक कम हुए हैं और खेतों में पर्यावरणीय संतुलन बेहतर हुआ है। यह मॉडल दिखाता है कि भगवंत मान सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए समाधान न केवल पर्यावरण सुरक्षित रखते हैं, बल्कि खेती को अधिक उत्पादक और आर्थिक रूप से लाभदायक भी बनाते हैं।

    अब पंजाब का यह मॉडल स्थानीय सीमा पार कर राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने इसे पूरे देश में अपनाने की अपील करते हुए स्पष्ट कहा कि वे इस सफलता को सभी राज्यों तक ले जाना चाहते हैं। यह पंजाब सरकार के लिए एक बड़ा सम्मान है और इस बात का प्रमाण भी कि भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य कृषि नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सतत ग्रामीण विकास की दिशा में देश को नई राह दिखा रहा है।

  • Himachal News: जिला ऊना में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा प्रक्रिया तेज, कमेटी गठित

    Himachal News: जिला ऊना में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा प्रक्रिया तेज, कमेटी गठित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में सार्वजनिक सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान की है।यह पूरी प्रक्रिया प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में शस्त्र लाइसेंसों को लेकर जारी निर्देशों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न की जाएगी।

    जिला मजिस्ट्रेट ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिले के प्रत्येक उप-मंडल में एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई है, जिसमें उप-मंडल मजिस्ट्रेट, पुलिस उपाधीक्षकध्संबंधित एसएचओ, तहसीलदार और वन विभाग के रेंज अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी लाइसेंस धारकों के लिए हथियार एवं गोला-बारूद जमा करवाने की अंतिम तिथि पहले 26 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 नवंबर कर दिया गया था, ताकि सभी लाइसेंसधारकों को सुविधा मिल सके।

    उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ऊना को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 17 (बी, सी एवं डी) के अनुरूप सभी संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट समय पर उप-मंडल स्तरीय समितियों तक पहुंचाई जाए। समिति को आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर लाइसेंसों के निलंबन, रद्दीकरण या निरस्तीकरण से संबंधित अपनी संस्तुतियां जिला कार्यालय को भेजनी होंगी।

    उपायुक्त ने बताया कि कुछ लाइसेंस धारकों द्वारा विशेष परिस्थितियों में हथियार जमा करवाने में छूट के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे मामलों को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उप-मंडल स्तर की समितियां फसल सुरक्षा और आत्मरक्षा के आधार पर जारी लाइसेंसों की प्राथमिकता से समीक्षा करने। समीक्षा के दौरान लाइसेंसधारक की प्रतिष्ठा, व्यवहार, लंबित भूमि विवाद, आपराधिक मुकदमों में संलिप्तता और सार्वजनिक शांति भंग की घटनाओं को विशेष रूप से परखने। जिन मामलों में झगड़े, भूमि विवाद, लड़ाई या आपराधिक अभियोजन की पुष्टि होती है, ऐसे प्रकरण आगे की कार्रवाई हेतु जिला कार्यालय को भेजने तथा जिन लाइसेंसधारकों के विरुद्ध कोई नकारात्मक रिकॉर्ड नहीं पाया जाता, उनके हथियार नियमानुसार वापस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया जिले में शांति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक दूरदर्शी और सकारात्मक कदम है। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है।