Blog

  • Jalandhar: चाचा और भतीजों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    Jalandhar: चाचा और भतीजों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

    जालंधर, ENS: जमीनी विवाद को लेकर चाचा और भतीजों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह घटना शाहकोट कस्बे की है। जहां जमीनी विवाद के दौरान भतीजों ने चाचा पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा का बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था।

    भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। इस दौरान रविवार को लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने 2 भतीजों, मां और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

     

  • Jalandhar: उप- चुनाव को लेकर एक्टिव हुई CM Bhagwant Mann की पत्नी, सुनी लोगों की शिकायतें

    Jalandhar: उप- चुनाव को लेकर एक्टिव हुई CM Bhagwant Mann की पत्नी, सुनी लोगों की शिकायतें

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान की पत्नी गुरप्रीत कौर भी एक्टिव हो गई है। इस दौरान गुरप्रीत कौर द्वारा लगातार लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात की जा रही है। वहीं आज गुरप्रीत कौर ने घर में कैंप ऑफिस के जरिए लोगों की समस्याएं सुनी और उनका हल करवाने के आदेश दिए। गौर हो कि सीएम मान इस कैंप ऑफिस में सप्ताह में 2 दिन लोगों की शिकायतें सुनने की बात कह चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, ये पहली बार नहीं है कि सीएम मान की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा काम संभाला गया हो। संगरूर में हुए उप चुनाव के दौरान भी सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा सारा काम संभाला गया था। आज भी उन्होंने जालंधर स्थित सीएम आवास में लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा भी तैनात रही।

    वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने जालंधर कैंट इलाके में एक मकान किराये पर लिया था। सीएम मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी के साथ गृह प्रवेश किया था। जालंधर के दीप नगर इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। जालंधर के उक्त उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं। आपको बता दें कि सीएम मान का उक्त मकान करीब 131 मरले में बना हुआ है, जिसमें पिछले 1 महीने से डेंटिंग पेंटिंग का काम चल रहा था।

     

  • Jalandhar: AAP Party में शामिल होने पर Surjit Kaur के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar: AAP Party में शामिल होने पर Surjit Kaur के बेटे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद बीबी सुरजीत कौर और उनके बेटे दीप सिंह राठौड़ ने आम आदमी पार्टी नेतृत्व के साथ एक कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीबी सुरजीत कौर के बेटे दीप सिंह राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अकाली दल नहीं छोड़ी है, बल्कि उन्हें अकाली दल ने बाहर कर दिया है। अगर उन्हें सुखबीर सिंह बादल का समर्थन मिलता तो वह अच्छे तरीके से चुनाव लड़ सकते थे। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला था कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि वह दो गुटों की राजनीति में नहीं पड़ना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने आज फैसला किया कि वह आम आदमी पार्टी के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा डिक्टेटरशिप की जा रही है और उनके पिता के बलिदान को शिरोमणि अकाली दल ने महत्व नहीं दिया है। इस दौरान उन्होंने उनका समर्थन करने वालों को धन्यवाद किया है।

  • Jalandhar: नशे को लेकर चरणजीत चन्नी ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar: नशे को लेकर चरणजीत चन्नी ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं नशे के मुद्दे पर सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाने साध रही है। इसी दौरान बीते दिन शीतल अंगुराल ने आप पार्टी पर नशे के आरोप लगाए थे। जिसके बाद आज सासंद चन्नी ने आप और भाजपा पर निशाने साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि वह मालविंदर कंग से पूछना चाहते है कि अगर भाजपा उम्मीदवार द्वारा नशे को बढ़ौतरी दी जा रही थी तो उनकी सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। इस दौरान दोनों पार्टियों पर वेस्ट हलके में चल रहे नशे के कारोबार पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर लाईव होकर शीतल अंगुराल ने आप पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े खुलासे किए थे, जिसकी आज चरणजीत चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार की वीडियो दिखाते हुए निशाने साधे।

    चन्नी ने शीतल की वीडियो जारी की जिसमें उन्होंने कहा कि वह 5 जुलाई को वह सबूत लेकर खुलासे करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम मान बताए कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे। इस दौरान शीतल ने कहा कि उसके बाद चाहे उसे जेल भेज दिया जाए। वहीं इस मामले को लेकर चन्नी ने कहा कि उन्होंने आज 3 बजे तक इस वीडियो को लेकर इंतजार किया कि आप पार्टी का कोई लीडर इस मामले को बेबुनियाद बताएंगा। चन्नी ने कहा कि जब आप पार्टी के किसी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया तो उन्होंने प्रेस वार्ता की। चन्नी ने कहा कि आज भाजपा उम्मीदवार को पर्चे में उलझा दिया जाएंगा। चन्नी ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया है कि शहर में धड़े सट्टा और नशे के खिलाफ वह कार्रवाई करेंगे।

    वहीं चन्नी ने सीएम मान के परिवार पर शीतल द्वारा लगाए आरोपों के बारे में आप सरकार से जवाब मांगा है। चन्नी ने कहा कि कई युवा नशे के चलते जिंदगी की जंग हार गए। सीएम मान से चन्नी ने अपील करते हुए कहा कि शीतल द्वारा लगाए गए आरोपों का सीएम मान जवाब दें। चन्नी ने मीडिया के जरिए सीएम मान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार द्वारा लगाए गए आरोपों का सीएम मान जवाब दें। चन्नी ने कहा कि अगर शीतल ने गलत आरोप लगाए है तो इस मामले में जांच करे और जवाब दें।

    चन्नी ने कहा कि अगर भाजपा उम्मीदवार नशे के लिप्त था तो वह उनके खिलाफ आप सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं उन्होंने मोहिंदर भगत से अपील करते हुए कहा कि उनके पिता पर कोई दाग नहीं है। उन्होंने कहा कि हलके में नशे में युवा मर रहे है, लेकिन अभी तक नशे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। चन्नी ने शीतल से अपील की है जिस सबूत के बारे में वह बात कर रहा है वह उक्त सबूतों को जनतक करें। चन्नी ने कहा कि आज बिल्ली थैली से बाहर आ गई है। ऐसे में अब पता लग गया है कि धड़े सट्टे और नशे के कारोबार में कौन लिप्त है। वहीं चन्नी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुरिदंर कौर 5 बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी है। उन्होंने मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वह पढ़ी लिखी ऐसी महिला को जीत दिलाएं। जिसके बाद सत्ता में वह और सुरिदंर कौर मिलकर नशे के खिलाफ कार्रवाई करें।

  • Jalandhar: हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 तस्करों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मेवा सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव लाटियावाल जिला कपूरथला और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव लाटियावाल थाना कपूरथला के रूप में की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन 2 जालंधर में एनडीपीएस एक्ट 21-61-85 के तहत एफआईआर नंबर 63 दिनांक 28-06-2024 दर्ज की गई है।

    स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि काम ना मिलने के कारण मेवा सिंह हेरोइन तस्करी में शामिल हो गया था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान गुरप्रीत ने यह भी स्वीकार किया कि वह इस समय मजदूरी कर रहा था और उसके पास बहुत कम काम था, जिसके कारण उसने हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मेवा सिंह के खिलाफ एक एफआईआर पहले से ही लंबित है जबकि गुरप्रीत के खिलाफ दो एफआईआर लंबित हैं।

  • Jalandhar: स्कूल में 2 बच्चों में हुई झड़प, Teacher पर गलत व्यवहार के लगे आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    Jalandhar: स्कूल में 2 बच्चों में हुई झड़प, Teacher पर गलत व्यवहार के लगे आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड में स्थि सरकारी स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 5 कक्षा में पढ़ती बच्ची की दूसरी छात्र से हाथापाई हो गई। इस दौरान टीचर पर गलत व्यवहार के आरोप लगे है। वहीं इस मामले को लेकर परिवार द्वारा रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान सुमन ने बताया कि उसकी बेटी की स्कूल की छात्रा से हाथापाई हो गई थी।

    जिसके बाद बेटी ने इस मामले की शिकायत टीचर को की। वहीं परिजनों का आरोप है कि टीचर से मामले को लेकर बात की गई तो टीचर द्वारा गलत व्यवहार किया गया। जिसको लेकर परिजनों में रोष पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में टीचर से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। टीचर ने कहा कि दोनों छात्रों में झड़प के बाद दूसरी छात्रा की हालत गंभीर होने के चलते वह उन्हें घर ले गए है। स्कूल कों टीचरों ने कहा कि इस मामले में बीते दिन बच्चों के बयान लिए जा सकते है।

    वहीं हंगामे के दौरान छात्रा की हालत खराब बताई जा रही है। जिसके बाद परिवार द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। वहीं इस हालत के दौरान मां वहीं स्कूल में टीचर्स के सामने बेहोश हो गई। परिवार का कहना है कि टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार का आरोप हैकि इससे पहले भी स्कूल के टीचर द्वारा छात्रा से मारपीट की गई थी। जबकि इस मामले को लेकर टीचर्स का कहना है कि परिवार द्वारा गलत हंगामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा स्कूल के स्टाफ को गंदी गालियां निकालते हुए धमकियां दी गई है।

  • Jalandhar: Modi Resort के पास डेढ़ किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: Modi Resort के पास डेढ़ किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र डागी पुत्र रामजीत डागी निवासी गांव ओटा मोड़, झारखंड और रवि कुमार पुत्र तालेश्वर डागी निवासी ग्राम ओटा मोड़, जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सूचना पर जालंधर में मोदी रिजॉर्ट के पास बैरिंग गेट, हेडन पार्क में सर्विस रोड की जांच की थी।

    उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी को फगवाड़ा की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आते दिखे। स्वपन शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति अपने कंधे पर बैग लटकाकर जा रहा था। जिसके बाद टीम ने संदेह के आधार पर उक्त युवक को रोककर जांच की। जांच दौरान व्यक्ति के कब्जे से 1.5 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कैंट जालंधर में एफआईआर 77 दिनांक 29-06-2024 के तहत 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पूछताछ में रवि ने स्वीकार किया कि गरीबी के कारण वह अफीम का कारोबार करता था। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि वीरेंद्र 2001 में मुंबई चला गया था और ऑटो रिक्शा चलाने लगा था। पुलिस ने बताया कि 2018 में बीमारी के कारण अपने राज्य में वापिस लौट आया। जिसके बाद उसने अफीम की तस्करी शुरू कर दी।

  • Punjab: सासंद Rahul Gandhi को लेकर पूर्व केंद्रिय मंत्री Vijay Sampla का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: सासंद Rahul Gandhi को लेकर पूर्व केंद्रिय मंत्री Vijay Sampla का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः संसद में बीते दिन राहुल गांधी के भाषण को लेकर भाजपा में काफी रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस पर हिंदू धर्म के खिलाफ हिंसा फैलाने के हमले के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि यह हिंदू धर्म का अपमान है।

    सांपला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का व्यवहार बचकाना था, जो बार-बार हिंदुओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई विषयों पर झूठ बोला। सांपला ने कहा कि राहुल गांधी लगातार असफलताओं के बावजूद, गलतियां दोहराते रहे और इस प्रक्रिया में उन्होंने शिष्टाचार का घोर उल्लंघन किया। सांपला ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष का भी अपमान किया है।

  • Jalandhar: Surjeet Kaur को AAP PARTY में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar: Surjeet Kaur को AAP PARTY में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar: सुरजीत कौर को आप में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Liveअकाली दल की उम्मीदवार को आज सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाकर बड़ा झटका दिया है। वहीं इस मामले को लेकर आज कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां का बयान सामने आया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर वह उनका स्वागत करते है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर सहित उनका परिवार आप पार्टी में शामिल हुआ। वहीं इस मामले को लेकर सुरजीत कौर ने कहा कि वह सीएम मान का पार्टी में शामिल करवाने पर स्वागत करती है।

    इस दौरान उन्होंने अकाली दल के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं अकाली दल में चल रही फूट पर सुरजीत कौर ने कहा कि वह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस मामले को लेकर पवन टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिली है। टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर का परिवार टकसाली परिवार है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के हालातों के बारे में जनता अच्छी तरह से जानती है। वहीं झुना कमेटी को लेकर उन्होंने कहा कि इकबाल सिंह खुद चुनाव लड़ने के लिए जल्दबाजी दिखाने लगे। टीनू ने कहा कि हालात यह हो गए कि जमानत तक जब्त हो गई।

    वहीं इस मामले को लेकर मोहिंदर भगत ने कहा कि सुरजीत कौर के पार्टी में शामिल होने पर वह उनका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि इस परिवार का अकाली दल में काफी बड़ा स्थान था। लेकिन आज आप पार्टी के पॉलिसी को देखते हुए सुरजीत कौर आप पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस परिवार के साथ उनका काफी पुराना संबंध है। सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिली है। मोहिंदर भगत ने कहा कि सीएम मान ने सुरजीत कौर को भरोसा दिया है कि आने वाले समय में उन्हें पार्टी की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

  • Punjab: Hotel में रेड कर पुलिस ने Heroin सहित 2 को किया गिरफ्तार

    Punjab: Hotel में रेड कर पुलिस ने Heroin सहित 2 को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने हेरोइन सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी एमआईजी फ्लैट सेक्टर-32 के पास मौजूद थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि मनी नाम का शख्स अपने साथी के साथ नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। थानेदार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कौजी इन होटल में छापेमारी की और वहां से पुलिस ने कमरे से मनी गर्ग और आदर्श को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।