Blog
-

Jalandhar: बलात्कार के आरोपी Travel Agent Sukhchain Singh Rahi का रिमांड खत्म, भेजा जेल
Jalandhar के हाईप्रोफाइल बलात्कार मामले में आरोपी Sukhchain Singh Rahi की मुश्किलें बढ़ी। रिमांड के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज, Mediacal Report और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं। जानिए पूरा मामला.. . -

Jalandhar: Innocent Hearts School ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां परिसर में ग्रेड II व III के छात्रों के लिए नेत्र-जाँच कैम्प का आयोजन
जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट (बीएमईएमटी) के तत्वावधान में, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर, जालंधर के सहयोग से इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में ग्रेड II और III के छात्रों के लिए एक नेत्र जाँच कैम्प आयोजित किया गया। इस इनीशिएटिव का थीम “विज़न कमलेश” रखा गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में दृष्टि स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है और उन्हें आरोग्य बनाना है।
यह कैम्प दिशा-एक इनीशिएटिव के माध्यम से छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने हेतु स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों का हिस्सा है। इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के चीफ़ नेत्र सर्जन, डॉ. रोहन बौरी (एम.एस.ऑप्थामाॅलोजी), एफ.पी.आर.एस.(फेको-रिफ्रैक्टिव सर्जन, मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) के नेतृत्व में मेडिकल प्रोफेशनल्स की एक टीम ने छात्रों की व्यापक नेत्र जाँच की। उन्होंने आँखों को भगवान का आशीर्वाद बताया तथा छात्रों को सलाह दी कि वे अपने स्क्रीन समय को कम करें। उन्होंने उन्हें आँखों की देखभाल के बारे में टिप्स भी दिए।
प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) और सुश्री शालू सहगल (लोहारां) ने बताया कि “हम मानते हैं कि हमारे बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। यह शिविर हमारे छात्रों की दृष्टि की निगरानी और सुरक्षा करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है और हम सभी माता-पिता को अपने बच्चे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”
-

17 बंदरों की गोली मारकर की हत्या, जाने वजह
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा के गांव बेलगांव में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जहां लगभग 20 बंदरों की मौत हो गई और चार सड़े हुए शव बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ग्रामीणों ने बंदरों को गांव से भगाने के लिए दो मजदूरों को काम पर रखा था, जिन्होंने गोली मारकर 17 बंदरों को मार दिया। हालांकि, वन विभाग ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि बंदरों की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और इस मामले की जांच की जा रही है।
ग्राम पंचायत के एक पदाधिकारी, सीताराम वर्मा ने बताया कि यह घटना 28 अगस्त को हुई। ग्रामीणों ने बंदरों को घरों और बागवानी फसलों से दूर करने के लिए मजदूरों को नियुक्त किया था, जिन्होंने बंदूकों से गोलियां चलाईं, जिससे कई बंदर घायल हुए। वर्मा ने कहा कि इस हिंसात्मक उपाय का उन्होंने विरोध किया था, क्योंकि बंदरों की हनुमान के रूप में पूजा की जाती है।
वर्मा का दावा है कि कई बंदरों के शवों को आवारा कुत्तों ने खा लिया और वन विभाग ने केवल सात सड़े हुए शव और कंकाल एकत्र किए हैं। वन विभाग ने पुष्टि की कि अब तक चार बंदरों के शव बरामद किए गए हैं और 18-19 बंदरों की मौत की पुष्टि करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सड़े हुए शवों का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, लेकिन फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
-

Punjab News : भयानक सड़क हादसे मे पति-पत्नी और दो मासूमो की हुई मौत, देखे वीडियो
मोगा: जिले के क़स्बा बाघा पुराना के नजदीक एक भयानक सड़क हादसे में एक परिवार की मृत्यु होने की खबर है। जानकारी के अनुसार मुदकी रोड पर गांव लेंगेआना के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल गुलाटिया खाते हुए करीब 500 मीटर दूर खेत में जा गिरी और जलकर राख हो गई।
इस हादसे मे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों में से एक की उम्र 3 साल और दूसरे बच्चे की उम्र लगभग 3 महीने के करीब बताई जा रही है। परिवार बाघा पुराना से अपने गांव जयमल वाला जा रहा था।
इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफतार ब्रेजा गाड़ी के चालक ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नत्थू वाला गांव का है और वह कुछ दिन पहले ही विदेश से आया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत मे था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

Haryana Election Update: BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेगें CM Saini
नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 67 नामों का ऐलान किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। अरविंद शर्मा को गुहाना सीट से टिकट मिला है। देखें लिस्ट





-
Team India में यह प्लेयर मचाएगा तबाही, युवराज सिंह दे रहे ज्ञान
भारत के नए युवा स्टार अभिषेक शर्मा ने 4 सितंबर को अपना 23वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में सबसे पहले उनके गुरु युवराज सिंह थे। वर्ल्ड कप विजेता पूर्व ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर अभिषेक के लिए खास पोस्ट किया। इस दौरान युवा बल्लेबाज को एक सलाह भी दी है। अभिषेक को सिंगल लेने के महत्व को समझाने के अपने बार-बार प्रयासों से निराश होकर युवराज ने इस महत्वपूर्ण सलाह को सार्वजनिक कर दिया।
Happy birthday sir Abhishek hope you take as many singles this year as many as you knock out of the park Keep putting in the hard work! loads of love and wishes for a great year ahead! ❤️ @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/Y56tQ2jGHk
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) September 4, 2024युवराज कई युवा पंजाब क्रिकेटरों के मेंटर रहे हैं। इनमें अभिषेक, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसीमरन सिंह शामिल हैं। यह मेंटरशिप कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई जब युवराज ने इन खिलाड़ियों को अपने घर पर पांच सप्ताह के ट्रेनिंग सेशन के लिए बुलाया था। युवराज का मेंटरशिप इन सभी युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण रहा है। विशेष रूप से अभिषेक ने युवराज को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। उनका मानना है कि युवी ने उनके नजरिये को बदल दिया। युवराज का फिटनेस, ताकत और मैच स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह ने अभिषेक और अन्य खिलाड़ियों में काफी सुधार ला दिया।
अभिषेक शर्मा के लिए पिछला सीजन खास रहा है। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान उन्होंने अपने दूसरे ही टी20 में शतक जड़ दिया था। पंजाब के बल्लेबाज ने हरारे में एक तूफानी पारी में आठ छक्के और सात चौके लगाए थे। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”हैप्पी बर्थडे सर, अभिषेक, आशा है कि आप इस साल उतने ही सिंगल लेंगे जितने आप गेंद को बाहर मारते हैं। कड़ी मेहनत करते रहो। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं एक शानदार वर्ष के लिए।” एक पुराने वीडियो में युवराज एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान अभिषेक को गेंद को नीचे रखने और लॉफ्टेड शॉट्स न ट्राई करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, अभिषेक उनकी सुनते नहीं हैं और गेंद को मैदान के बाहर मार दे रहे हैं। इस पर युवी ने कहा, ”तु ना सुधरी (तुम नहीं बदलोगे)।”
-

Punjab: फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो
अमृतसर: पंजाब में व्यापारियों और उधमियों को फिरौती की फोन कॉल आने के मामले तजमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी मे जंडियाला गुरु थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, सुमनदीप सिंह उर्फ सिमा और शरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है।जानकारी देते हुए एसएसपी चरणजीत सिंह सोहैल ने बताया कि उक्त गैंग ने इलाके में एक व्यापारी को विदेशी नंबर से फोन कर फिरौती की मांग की थी। कुछ दिन बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को रोक कर पिस्तौल दिखा कर 5 लाख की मांग की थी। देहात पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को 3 लाख रूपये दिलवा दिये। जिसके बाद फिरौती की अगली रकम लेने आए आरोपियों को काबू कर 3 लाख भी रिकवर कर लिए।
इस फिरौती कांड का किंगपिन आरोपी गुरिंदर सिंह है। जिस प्रेमिसिस मे डॉक्टर कली दुकान है आरोपी गुरिंदर का चाचा उसका मालिक है। पुलिस ने आरोपियों से देशी पिस्तौल 315 बोर, मोटरसाइकिल, कार और 1.5 लाख रुपये बरामद किये है। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।
-

Jalandhar: Meritorious School की लापता छात्रों को पुलिस ने किया बरामद, देखे वीडियो
जालंधर, ENS: कपूरथला रोड पर स्थित मेरिटोरियस स्कूल से लापता हुई 11वीं की छात्राओं को पुलिस ने ढुंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकरी देते हुए एडीसीपी सिटी 2 आदित्य ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने खुफिया इनपुट से दोनों लड़कियों को वैष्णो देवी से ढूंढकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर उनके माता-पिता को सौंप दिया है।
लड़किया जम्मू किसके साथ गई थी और क्यों गई थी। इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। बता दें कि बस्ती बावा खेल नगर के पास स्थित मेरिटोरियस स्कूल की छात्राएं आधी छुट्टी के दौरान वह स्कूल से निकली और वापस नहीं लौटी। स्कूल प्रबंधन ने शाम तक छात्राओं की तलाश की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना मिलते ही छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी।
-

भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने कोटला पंजोला स्कूल के छात्रों को वितरित की शिक्षण सामग्री
शिक्षण सामग्री मिलने पर छात्रों के खिले चेहरे
परिषद की महिला सदस्यों ने स्कूल में जाकर बांटी सामग्री
बद्दीसचिन बैंसल: भारत विकास परिषद बद्दी शाखा ने एक नई पहल का आगाज करते हुए जरुरतमंद स्कूली छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरित की। भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों ने सोलन जिले के साथ लगते सिरमौर के कोटला पंजोला स्कूल छात्रों ने बैग व शिक्षण सामग्री बांटी।
भारत विकास परिषद बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि बुधवार को संस्था की ओर से संस्था की सदस्य ममता पंवार, सुमन देवी व अन्य गणमान्यों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटला पंजोला में जरुरतमंद छात्रों को स्कूली बैग, छाते, पानी की बोतलें (थर्मस), पैन, कापी, और जमैट्री बॉक्स वितरित किए।
शिक्षण सामग्री मिलने पर छात्रों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखी गई। कौशल ने बताया कि इसी माह वे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन, समुहगान प्रतियोगिता व ज्ञान प्रतियोगिता बद्दी में आयोजित करने जा रहे हैं। छात्र अभिनन्दन से देश की भावी पीढी का मनोबल उंचा होगा जो राष्ट्र निमार्ण मे अहम भूमिका निभाएंगें और वे ’’श्रेष्ट भारत का सपना साकार करेगें तथा गुरु वंदन से शिक्षकों को हमारे समाज में पुनः पूजनीय स्थान मिले जो कि भारतवर्ष के आने वाली एक प्रबल, अनुशासित व संस्कारिक पीढी को तैयार करने में अथक व अहम भुमिका निभा सकें।
भारत विकास परिषद बद्दी शाखा के सचिव देव व्रत यादव ने बताया कि परिषद की ओर से बद्दी क्षेत्र में बहुत सी कल्याणकारी योजना चला रही है। बद्दी में यूजर चार्जिज बेसिस पर एक अत्याधुनिक लैब चलाई जा रही है। हाल ही में बद्दी सिविल अस्पताल में लंगर व्यवस्था प्रारंभ की गई है और जहां भी कोई आपदा आती है तो परिषद हमेशा सेवा भाव से पीड़ियों के लिए आगे आती है। हाल ही में बद्दी बस स्टैंड में झुग्गियां जलकर राख हो गई थी, वहां तुरंत राहत सामग्री भेजी गई। इसी तर्ज पर अन्य राहत योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुनिता चौहान ने भारत विकास परिषद का अभार जताया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ जयोत्सना कश्यप, प्रेम लता, धनवंती देवी, संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राकेश यादव, विष्णु शर्मा, चक्रधर मिश्र, परमबीर चौहान, अनुपम शर्मा, कृष्ण कौशल, प्रेम लता आदि उपस्थित रहे।
-

पंजाबी फिल्मो में अपनी पेठ जमाते बद्दी के सतीश हिंदुस्तानी
बीबी रजनी में निभाया अहम रोल
पंजाब में हाउस फुल जा रही फिल्म
बद्दीसचिन बैंसलबद्दी के सतीश हिंदुस्तानी ने पंजाबी फिल्म बीबी रजनी में अहम भूमिका भूमिका निभाई है। पंजाबी फिल्मों के निर्देशक अमर हुंडल ने इस फिल्म को निर्देशित किया। उनकी वॉर्निंग फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। पूरी दुनिया में इस फिल्म को रलीज किया गया और पंजाब में यह फिल्म हाउस फुल जा रही है। फिल्म में बीबी रजनी की भूमिका रूपी गिल ने बखुबी निभाई और योगराज सिंह बीबी रजनी के पिता की भूमिका में नजर आए। गुरप्रीत गुगी व बीएम शर्मा ने भी इस फिल्म का हिस्सा बने है।
बद्दी के युवा कलाकार सतीश हिंदुस्तानी को एक्टिगं करने का शौक बचपन से था। वह अपने निजी काम के साथ साथ फिल्मी जगत से भी जुड़े रहते है। अभी तक कई पंजाबी व हिंदी शार्ट फिल्मों के अलावा नाटक व सीरियल में काम कर चुके है। कलर्स फैमस सीरियल उडारियां, पीटीसी पंजाबी चैनल पर क्राईम सीरियल के अलावा पंजाबी गानों व सीरियलो में काम कर चुके है।
सतीश हिंदुस्तानी ने बताया कि बीबी रजनी एक सिख इतिहास से जुड़ी पंजाबी फिल्म है और जो कि रब्ब पर अटूट भरोसे व विश्वास की कहानी है। लीक से हट कर बनी यह फिल्म दर्शकों को थियेटर में खींचने में सफल हो रही है। इन चार दिनों के भीतर फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई की है। पंजाबी फिल्म के नाम कमाने वाले बद्दी के इस युवा को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
पंजाबी व धार्मिक फिल्मों के चाहवान कृष्ण कौशल ने बताया कि यह फिल्म समाजिक व धार्मिक विषय पर बनी हुई है। यह परिवारिक फिल्म है। उन्होंने लोगों का आवहान किया को इस फिल्म को देखें और बद्दी के एक उभरते हुए सितारे को मजबूती प्रदान करने के लिए उसका उत्साह बढ़ाएं। धार्मिक फिल्म बनाने वाले संजीव बस्सी, देवव्रत यादव व मेला राम चंदेल ने इस फिल्म को देख कर पटकथा की तारिफ की और लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह किया।