Blog

  • Punjab News: Highway पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान

    Punjab News: Highway पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान

    लुधियाना : लाडोवाल पुल से फिल्लौर की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी जाम लगा होने का मामला सामने आया है। जिसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई है। ट्रैफिक जाम से राहगीरों को कई घंटों तक सफर तय करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    बताया जा रहा है कि लुधियाना से जालंधर की ओर आने वाले लोग भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। हालांकि जाम लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक की भारी समस्या की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए है और ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने के प्रयास शुरू कर दिए है।

  • इंसानियत शर्मसार! इस वजह से की मां की हत्या, पिता को Sorry Papa कहकर घर से हुआ फरार, गिरफ्तार

    इंसानियत शर्मसार! इस वजह से की मां की हत्या, पिता को Sorry Papa कहकर घर से हुआ फरार, गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली के बदरपुर थानाक्षेत्र के मोलड़बंद गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने छोटी सी बात पर अपनी ही मां की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 6 नवंबर की बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कनाडा जाना चाहता था, लेकिन उसका परिवार चाहता था कि वह पहले शादी कर ले। इसको लेकर बहस इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिसे उसने कुछ समय पहले खरीदा था।

    जानकारी के अनुसार 6 नवंबर की शाम लगभग 04:58 बजे बदरपुर थाना पुलिस को को एक महिला को मारपीट के कारण मृत अवस्था में लाए जाने के संबंध में अपोलो अस्पताल से सूचना मिली थी। मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय गीता पत्नी सरजीत सिंह निवासी मकान संख्या 170, मोलरबंद गांव, बदरपुर के रूप में हुई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कृष्णकांत (31) ने अपने पिता को दोपहर 3:30 बजे फोन कर घर आने को कहा था। कृष्णकांत के पिता सुरजीत सिंह (52) जब घर पहुंचे तो उसने उनसे माफी मांगी और कहा कि ऊपर जाकर खुद देख लो।

    इसके बाद वह घर से भाग गया। घर की पहली मंजिल पर पहुंचने पर सुरजीत ने अपनी पत्नी गीता को खून से लथपथ पड़े पाया और उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई चोटों के निशान थे। वह तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे अपोलो ले गया, जहां उसे डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुरजीत सिंह चौधरी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका ऑफिस टंकी रोड जैतपुर में है। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा कृष्णकांत (31) है, जो नशे का आदी है और कुछ नहीं करता। उसका छोटा बेटा साहिल उर्फ ​​भोली (27) है, जो बैंक में नौकरी करता है। दोनों बेटे अविवाहित हैं। घटना के समय केवल गीता और आरोपी बेटा ही घर पर मौजूद थे। कृष्णकांत को रोहिन और केके के नाम से भी जाना जाता है, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Punjab News : वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक थाने के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर जाजन के एक 30 वर्षीय युवक की अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के गांव के रहने वाले बलविंदर सिंह सहुरिया ने बताया कि गुरजीत सिंह जो एक शादी समारोह में गया हुआ था। गांव शाहपुर जाजन के पट्टी रामपुर में और वहां से लौटते समय डेरा बाबा नानक से फतेहगढ़ चूड़ीड़ी मेन रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक को सूचित किया गया। मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने कहा कि मेरी रीड की हड्डी टूटने के कारण पिछले तीन साल से बिस्तर पर हूं और मेरा दस साल का बेटा है। पीड़ित परिवार ने समाज सेवी संस्थाओं और पंजाब सरकार से मांग की है कि उन पर जो भी बैंक का कर्ज है उसे माफ किया जाए और हमारी आर्थिक मदद की जाए। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है।

  • Punjab News: हवाई अड्डों पर कार्यरत अमृतधारी सिख कर्मचारियों के किरपान पहनने पर प्रतिबंध का Bikram Majithia ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: हवाई अड्डों पर कार्यरत अमृतधारी सिख कर्मचारियों के किरपान पहनने पर प्रतिबंध का Bikram Majithia ने जताया विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः सीनियर अकाली नेता पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने हवाई अड्डों पर कार्यरत अमृतधारी सिख कर्मचारियों के किरपान पहनने पर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन सुरक्षा ब्यूरों की ओर से हाल ही में आदेश जारी किए गए है। जो एक निंदनीय फैसला है। यह सिखों के साथ धक्का है। इससे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

    उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने सिख पंथ के लिए काफी युद्ध लड़े है, जिन्होंने गुरु सिख को इन ककारों को पहनने की इजाजत दी है। लेकिन जो फैसला जारी किया गया है वह सिखों के बिल्कुल खिलाफ है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर इस फैसले के खिलाफ आगे आने की अपील की है, ताकि फैसला वापस लिया जा सके।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में NRI के घर के बाहर हुई फायरिंग

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में NRI के घर के बाहर हुई फायरिंग

    कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात गांव कोट करार खां में देर रात लगभग 11:30 बजे एनआरआई के घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की गई। सूत्रों की माने तो फायरिंग करने वाले आरोपियों ने फिरौती के लिए एक पर्ची फेंकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सब डिवीज़न दीप करण सहित थाना सदर की पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस फिरौती के मामले के अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही। बताया जाता है कि एनआरआई परिवार ने कुछ दिन पहले कुछ गरीब लड़कियों के विवाह करवाए थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। उसी वीडियो के बाद गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण ने बताया कि फायरिंग मामले में रंजिश के साथ साथ कई अन्य बिंदुओं के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है। फिरौती के मामले की उन्होंने पुष्टि नहीं की है।

    बता दें कि 7 अक्टूबर को कपूरथला के एक मोबाइल शोरूम पर फायरिंग कर फिरौती मांगने की घटना घटी थी। जिसके बाद से क्षेत्र के बड़े व्यापारिक घराने अभी तक खौफ में है। हालांकि उक्त मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को काबू कर मामले को सुलझा लिया है। लेकिन इस घटना से खौफ़जदा बड़े व्यापारी सोशल मीडिया से किनारा करने लगे हैं।

  • Punjab News: Swift Car और Tractor Trolley में भीषण टक्कर, चालक की मौत

    Punjab News: Swift Car और Tractor Trolley में भीषण टक्कर, चालक की मौत

    फरीदकोटः फिरोजपुर स्टेट हाईवे 15 पर स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेअंत सिंह निवासी गांव बुर्ज मस्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह ड्यूटी पर जा रहा था और एक निजी बस कंपनी में कंडक्टर था।

  • नहीं कटेगा Challan, बस Phone में Download करनी होगी ये App

    नहीं कटेगा Challan, बस Phone में Download करनी होगी ये App

    टेकः कई बार आप जल्द बाजी में घर से निकलते है। रास्ते में याद आता है कि पर्स घर में ही भूल गए। जिसमें आपके जरूरी कागजात होते है। जिससे पूरे रास्ते आपको चालान का डर रहता है। अगर आप भी इस चालान से बचना चाहते है तो आपकों अपने फोन में एक एप जरूर डाउनलोड करना होगा। जिससे आप ट्रैफिक पुलिस के चालान से बच सकते हैं। जिसके लिए आपको मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा, जो आपकी परेशानी को दूर कर सकता है।

    परिवहन मंत्रालय के मुताबिक डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप पर उपलब्ध दस्तावेज की डिजिटल कॉपी को वैध माना जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को भी इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। मतलब, ट्रैफिक पुलिस अपने मोबाइल फोन से ही QR कोड स्कैन करके ड्राइवर और वाहन से संबंधित सभी ज़रूरी जानकारी हाासिल कर सकती है। साथ ही, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से रखा जा सकता है।
    इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए, आप अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर और एमपरिवहन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद, अपना यूजरनेम और पासवर्ड सेट करके ऐप में लॉग इन करें।

    अब आपको डिजिलॉकर ऐप में अपना आधार नंबर लिंक करना होगा और OTP के ज़रिये उसे वेरिफ़ाई करना होगा। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर, आप डिजिलॉकर से अपना ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), और इंश्योरेंस की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।

    एमपरिवहन ऐप में भी गाड़ी के मालिक का नाम, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की तिथि, मॉडल नंबर, इंश्योरेंस की वैधता आदि सभी ज़रूरी जानकारी मौजूद रहती है। इस तरह, डिजिलॉकर और एम परिवहन ऐप का यूज करके आप ट्रैफिक पुलिस को जरूरी दस्तावेज दिखा सकते हैं और चालान से बच सकते हैं।

  • दमघोंटू हुई पड़ोसी देश की हवा, आसमान में छाई प्रदूषण की चादर

    दमघोंटू हुई पड़ोसी देश की हवा, आसमान में छाई प्रदूषण की चादर

    लाहौरः देश में दिल्ली ऐसा शहर है जो वायु प्रदूषण को लेकर काफी मशहूर है। वहीं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाल प्रदूषित हवा को लेकर दिल्ली से भी बुरा हुआ पड़ा है। इसके चलते पाक की पंजाब सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने तक के आदेश दे दिए हैं।

    इसके अलावा पार्क भी बंद करवा दिए गए हैं। समॉग इतनी बढ़ गई है कि वाहन चलना भी मुश्किल हो रहा है। लाहौर, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, शेखुपुरा, कसूर, ननकाना साहिब, गुजरात, हाफइजाबाद, मंडी बहाउद्दीन, टोबा टेकसिंह, वेहारी और खानेवाल में प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

    मुल्तान में वायु की गुणवत्ता सुबह 8 से 9 बजे के बीच 2135 के पार चली गई। मुल्तान का एक्यूआई रात के 10 बजे 980 के पार चला गया। 300 का स्तर ही खतरनाक की श्रेणी में होता है। मुल्तान के 3 क्वालिटी मॉनि टर कार्यालयों में हवा की गुणवत्ता 2313, 1635 और 1527 बताई गई है। पाकिस्तान के शिक्षा विभाग ने ट्यूशन सेंटर भी बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

    बता दें कि शुक्रवार को पलूशन की रैंकिंग में पाकिस्तान के 7 शहरों की हालत खराब थी। लाहौर और आसपास की जगहों पर हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम है। ऐसे में प्रदूषण की मात्रा खतरनाक श्रेणी से भी ज्यादा हो गई है। लाहौर में पूरा दिन घने स्मोग की चादर छाई रहती है। एक्यूआई 784 को पार कर गया है। यहां प्रशासन ने निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोग घरों से बाहर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: पॉश कालोनी में हुआ विवाद, बोलैरो चालक युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट

    Jalandhar News: पॉश कालोनी में हुआ विवाद, बोलैरो चालक युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट

    जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट के साथ लगती पॉश कालोनी वसंत विहार में देर रात बोलैरो गाड़ी में सवार 2 युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए कालोनी के सिक्योरिटी गार्ड सुभाष ने कहा कि देर रात कालोनी में बलैरो गाड़ी में आए युवकों द्वारा कालोनी में जबरदस्ती घुसने को लेकर हंगामा किया गया।

    सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि उसने युवकों को समझाया कि कालोनी एसोसिएशन के नियम मुताबिक कालोनी के गेट 8 बजे बंद कर दिए जाते हैं। सिक्योरिटी गार्ड का कहना हैकि जब उसने उन्हें रोका तो उक्त युवकों ने उसके साथ गाली गालौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी और पुलिस की धमकी देने लगे। सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि मामले की जानकारी उन्होंने कालोनी एसोसिएशन के प्रधान विक्की पुरी को दी।

    जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट को लेकर थाना 7 में शिकायत दे दी है। कालोनीवासियों का कहना है कि कि कालोनी में लगे सीसीसीटी कैमरों से फुटेज में गाड़ी का नंबर साफ दिख रहा है और गाड़ी के डैशबोर्ड पर एक प्लेट पड़ी है, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। कालोनी के निवासियों ने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से उक्त चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर High Court ने केंद्र, पंजाब सरकार, डेरे से मांगा जवाब

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर High Court ने केंद्र, पंजाब सरकार, डेरे से मांगा जवाब

    ब्यासः अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग भवन ब्यास पर अवैध निर्माण व अवैध खनन का आरोप लगाते हुए दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, डेरे व अन्य को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने डेरा राधा स्वामी सत्संग भवन ब्यास में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी थी। लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी अमृतसर के अध्यक्ष बलदेव सिंह सिरसा ने याचिका दाखिल करते हुए भूमि पर अवैध कब्जे व खनन का मुद्दा हाईकोर्ट के समक्ष रखा है।

    याची संस्था ने तर्क दिया है कि डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने विभिन्न तरीकों से अपने कब्जे वाले क्षेत्र को बढ़ाने की कोशिश की है। याची ने उदाहरण देते हुए बताया कि ब्यास नदी ने धुस्सी बांध बनने के बाद अस्वाभाविक रूप से दो किलोमीटर तक अपना रास्ता बदल लिया, जिसके कारण लगभग 2500 एकड़ खेती योग्य भूमि नष्ट हो गई है। ब्यास नदी के मार्ग में उक्त परिवर्तन अवैध खनन गतिविधियों के साथ-साथ डेरा की ओर से की गई गतिविधियों के कारण हुआ है, क्योंकि नदी के तल से रेत निकाली जा रही है और डेरा अवैध रूप से अपनी सीमाओं का विस्तार कर रहा है।

    2005 में जालंधर के डीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी। उस कमेटी ने सरकार को भेजे संवाद में डेरे की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डेरे की गतिविधियों के बारे में याचिकाकर्ता ने अपील की है कि इस मामले की जांच एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज को सौंपी जाए। इसके साथ ही नए सिरे से राजस्व रिकॉर्ड तैयार करने और गिरदावरी का निर्देश जारी करने की अपील की है। नदी का बहाव बदलने के कारण स्थानीय लोगों को हुए नुकसान की समीक्षा कर मुआवजा जारी करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। याचिका में कहा गया कि नदी का बहाव बदलने के कारण अब आबादी बाढ़ के खतरे में है। ऐसे में बाढ़ को रोकने के लिए योजना को अमलीजामा पहनाने का भी निर्देश दिया जाए।