Blog

  • पंजाब : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब :  पुलिस ने टावरों से एंगल चोरी करने के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 500 किलोग्राम चोरी किए एंगलों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिल्खी राम निवासी कोटेरेवाला, भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरसेवक सिंह उर्फ ​​सोनी जो कि अभी फरार बताया जा रहा है।  5 अप्रैल 2024 को विकास कुमार इंजीनियर टीएल ने अपना बयान दर्ज कराया कि टीएल सब डिवीजन पीएसपीसीएल के तहत 220 केवी कोटोवाला से 66 केवी गिलजेवाला लाइन, 66 केवी अबुल खुराना लाइन के टावरों के एंगल चोरी हो गए है।

    जानकारी के मुताबिक एंगल सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिलखी राम निवासी उत्तन टावर्स कालावाला ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की है। सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिलखी राम निवासी कोटेरेवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  पुलिस ने आरोपी सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिल्खी राम निवासी कोटेरेवाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोटरसाइकिल प्लेटिना रंग काला और 80 किलोग्राम टावरों के एंगल बरामद किए। जिस पर प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी सेठी कुमार ने बताया कि वह अपने साथी भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा पुत्र अजीत सिंह और गुरसेवक सिंह उर्फ ​​सोनी पुत्र स्व. बाज सिंह वासियान गांव खालवालों के साथ मिलकर टावरों के एंगल खोलकर चोरी करता था।

     भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा और गुरसेवक सिंह उर्फ ​​सोनी को मामले में नामजद किया गया था। आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा को 6 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे 40 किलो एंगल बरामद कर लिए है। आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र उर्फ ​​सोनी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। आरोपी सेठी कुमार भूपिंदर सिंह को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया और जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से 380 किलोग्राम टावर एंगल बरामद हुए हैं, जो उन्होंने अलग अलग जगहों पर छिपाए थे। अब तक की पूछताछ में आरोपियों के पास से कुल 500 किलोग्राम टावर एंगल और एक मोटरसाइकिल ब्रांड बजाज प्लैटिना रंग बरामद किया गया है।

  • पंजाबः दिन दहाड़े ICICI BANK में हुई लाखों की लूट के मामले की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    अमृतसरः तरनतारन रोड़ पर स्थित ICICI BANK में दिन दहाड़े बंदूक के बल पर 3 लुटेरे बैंक से 20 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 2 लुटेरे पैदल घूमते हुए दिखाई दे रहे है। घटना को अंजाम देने के बाद एक व्यक्ति सड़क पर खड़ी ई-रिक्शा चालक से बात करत है और वापिस अंदर भागकर चला जाता है। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद अन्य व्यक्ति बैंक के साथ गली में भाग जाता है। वहीं घटना को लेकर बैंक अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि तीन लुटेरे पिस्तौल के बल पर कैश काउंटर में घुसे और 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। वहीं इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर का कहना है कि 3 व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि बैंक से लुटेरे 12 लाख रुपए की लूट हुई है। 

     पुलिस ने जांच के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 2 व्यक्ति बैंक के अंदर घुसे और एक व्यक्ति बाहर इंतजार करता रहा। पुलिस ने कहा कि पता चला है कि एक के पास वेपन की सूचना मिली है। वहीं बैंक के बाहर सिक्योरिटी ना होने की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने कहाकि कुछ घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैशियर की कनपटी पर बंदूक रखकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चैक कर लिए है, लेकिन वह अभी उसके बारे में कुछ कह नहीं सकते, क्योंकि उनकी जांच पर उसका प्रभाव पड़ेगा। 

  • पंजाबः सुप्रीम कोर्ट ने SSP को नोटिस जारी कर भाजपा नेता को दिए ये आदेश

    फरीदकोट: तत्कालीन एसएसपी सहित अन्यों को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर भाजपा नेता प्रदीप सिंगला के मामले में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। जैतो नगर परिषद के उपाध्यक्ष और पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंगला पर पुलिस ने 2017 में अनुसूचित जाति की धारा 2011 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद प्रदीप सिंगला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।  इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट द्वारा जारी किए नोटिस में फरीदकोट के तत्कालीन एसएसपी नानक सिंह, उस समय के एसएसपी राज बचन सिंह और उस समय के एसएसपी को लगाया गया था। राजपाल सिंह ने हाईकोर्ट में झूठा हलफनामा दायर किया था।

    प्रदीप सिंगला के खिलाफ दर्ज किए केस में सुनवाई की, जिस पर सुनवाई करते हुए प्रदीप सिंगला की याचिका पर हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ धारा 340-95 के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा है पर हाईकोर्ट में हुई अंतिम सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने प्रदीप सिंगला की याचिका को बिना कोई आदेश जारी करते हुए खारिज कर दिया। इसके बावजूद उन्हें फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अदालत में झूठा हलफनामा दायर करने के आरोप में धारा 340-195 के तहत नोटिस जारी किया गया था। इस पर प्रदीप सिंगला ने याचिका दायर की थी, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट फरीदकोट के तत्कालीन एसएसपी नानक सिंह और अन्य को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा गया है।

  • पंजाबः इस पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवार के काफिले का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअअसल, आज पार्टी के उम्मीदवार पूर्व IFS अधिकारी तरणजीत सिंह संधू का विरोध किया गया। यह विरोध किसानों ने किया है। कुछ ही दिन पहले पंजाबी सिंगर व भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस के काफिले का भी किसानों द्वारा विरोध किया गया था। दरअसल, तरणजीत सिंह संधू चुनाव प्रचार के लिए अजनाला पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व अकाली नेता व भाजपा जॉइन कर चुके बोनी अजनाला भी थे। जब तरणजीत सिंह संधू का काफिला अजनाला के नगर थोबा में पहुंचा तो किसान पहले से ही वहां झंड़े लेकर खड़े थे।

    किसानों ने काफिले को देख किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने तरणजीत सिंह संधू की गाड़ियों को घेर लिया। किसान गाड़ियों के बिल्कुल पास पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस व तरणजीत संधू के सुरक्षाकर्मियों ने सेफ पैसेज बना उन्हें जाने का रास्ता दिया। किसानों ने पूरे राज्य में भाजपा नेताओं का विरोध करने का ऐलान किया है। कई गांवों में किसानों ने भाजपा विरोधी बैनर भी लगा दिए हैं। जिसमें उन्होंने प्रचार कर रहे भाजपा नेताओं को गांव में ना आने तक की चेतावनी दी है। बीते दिनों हंसराज हंस फरीदकोट के बाबा फरीद टीला पर पहुंचे थे। किसानों को जब उनके आने का पता चलता तो उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस को घेर लिया। किसानों ने साफ कहा कि वे हंसराज हंस का नहीं, भाजपा व पार्टी की विचारधारा का विरोध कर रहे हैं।

  • जालंधरः CM मान ने विरोधियों पर कसा तंज, दिया नया नारा ‘पंजाब बनूगा हीरो, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज सीएम भगवंत मान मोगा के बाद जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने वांलटियर्स और आप नेताओं के साथ मुलाकात की। इसी के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू कर नया नारा दिया है कि पंजाब बनूगा हीरो। सीएम मान ने कहाकि इस बार पंजाब में13-0 होगा। एक होटल में पदाधिकारियों और वांलटियरों से मुलाकता के बाद भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी सोचते हैं कि वह अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर पार्टी खत्म कर देंगे, यह उनकी भूल है।

    उन्होंने वालंटियरों से हाथ खड़े करवाकर उनके पक्ष में नारे भी लगवाए हैं और कहा कि डेढ़ घंटे बाद आज की इस बैठक की जानकारी अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगी। वहीं भगवंत सिंह मान ने सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ यात्रा को लेकर तंज कसा। उन्होंने सुखबीर बादल यात्रा के दौरान गाड़ी के ऊपर छत डालने पर तंज सका है। उनका कहना था कि वह छत के नीचे गाड़ी के ऊपर बैठते हैं और वर्कर मोटरसाइकिलों पर धूप में उनके आगे चलते हैं।

    यह लोग तापमान देखकर बाहर निकलने वाले लोग हैं कैसे आपका भला कर सकते हैं। भगवंत सिंह मान के भाषण का पूरा फोकस गांवों पर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्षय पंजाब के नीचे का पानी बचाकर खेतों में रजबाओं के जरिए पानी पहुंचाना है। पिछले दिनों साइलो को मंडियां घोषित करने पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उनकी सरकार के खिलाफ कूड प्रचार था, इन साइलो को मंडियां तो 2013 से घोषित किया हुआ है, बल्कि उनकी तरफ से तो इन्हें बंद किया गया है।

  • पंजाब: भारी पुलिस फोर्स ने रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग, देखें वीडियो

    बठिंडा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे पुलिस और जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबाला मंडल के निर्देशानुसार आज बठिंडा के रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग की गई है।

    जिस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आती है। वहां पर कोई भी रेल यात्री ज्यादा पैसे तो नहीं ले जा रहा है और इसके साथ ही रेलवे पार्सल की भी जांच की जा रही है। ताकि पार्सल में किसी भी तरह से नशीली दवाओं का पार्सल न हो।

    अगर इन दोनों में से किसी भी रेलवे पुलिस जीआरपी पुलिस ने बरामदगी करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये सभी चेकिंग अभियान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए गए हैं और आगे भी चलते रहेंगे।

  • पंजाबः भाजपा में शामिल होने से पहले IAS परमपाल कौर की बढ़ी मुश्किलें

    बठिंडाः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। हाल ही में IAS परमपाल कौर ने इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि वह भाजपा में शामिल होकर बठिंडा से चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन भाजपा में शामिल होने से पहले IAS परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, IAS परमपाल कौर का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व उनके परिवार का भाजपा में जाना लगभग तय है। 2 दिन पहले भाजपा ज्वाइन करने के लिए दिल्ली में कार्यक्रम रखा गया था।

    वहीं IAS परमपाल कौर का इस्तीफा अभी पंजाब सरकार की तरफ से मंजूर न किए जाने के कारण कार्यक्रम को टाल दिया गया। दरअसल, 3 दिन बाद भी उनका इस्तीफा मंजूर न करके केंद्रीय पर्सोनल एंड ट्रेनिंग विभाग को नहीं भेजा गया है। जिसके कारण इस्तीफा मंजूर न होने तक वे राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं कर सकती हैं। बुधवार को IAS परमपाल कौर ने पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। परमपाल कौर को 2015 में PCS से IAS पद पर प्रमोट किया गया था। जिसके बाद से वे पंजाब के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

  • पंजाब : गन प्वाइंट पर ज्वैलरी शॉप में लूट, देखें CCTV

    13 तोले सोना और नगदी ले फरार

    बटाला : लुटेरों ने गन प्वाइंट पर मान नगर में ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े लुटेरों ने बब्बर ज्वैलर की शॉप में गन प्वाइंट पर लूट की। लुटेरे 13 तोला सोना और 5 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस टीम की ओर से जांच शुरू कर दी गई है, आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

    वहीं बब्बर ज्वैलर के मालिक ने बताया कि दोपहर को निहंग सिंह के बाणे में मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लोग दुकान पर आए। उनमें से एक ने रिवॉल्वर निकाल ली और दूसरे ने धारदार हथियार से 13 तोला सोना जो कि करीब साढ़े सात लाख कीमत का है और पांच हजार नकदी लूटकर फरार हो गए।

    पीड़ित मालिक न्याय की गुहार लगाई है। वहीं डीएसपी आजाद दविंदर सिंह ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बयान दर्ज कर लिए गए है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः दिन दहाड़े ICICI BANK में हुई लाखों की लूट, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर एक और पैरामिल्ट्री फोर्स सहित भारी मात्रा में पुलिस मैदान में उतारी गई है। लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े लूट की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला तरनतारन रोड़ पर स्थित ICICI BANK से सामने आया है जहां 3 व्यक्ति लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि बैंक से 20 लाख रुपए की लूट हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। 

    पुलिस ने जांच के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 2 व्यक्ति बैंक के अंदर घुसे और एक व्यक्ति बाहर इंतजार करता रहा। पुलिस ने कहा कि पता चला है कि एक के पास वेपन की सूचना मिली है। वहीं बैंक के बाहर सिक्योरिटी ना होने की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने कहाकि कुछ घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैशियर की कनपटी पर बंदूक रखकर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चैक कर लिए है, लेकिन वह अभी उसके बारे में कुछ कह नहीं सकते, क्योंकि उनकी जांच पर उसका प्रभाव पड़ेगा। 

  • पंजाब: हाल ए बेहाल Civil Hospital, बत्ती गुल होने पर डॉक्‍टरों ने मोबाइल टॉर्च से किया मरीजों का इलाज

    बठिंडा: जिले के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में शुक्रवार की रात अचानक लाइट गुल होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक बिजली नहीं आई, जिससे डॉक्टर व स्टाफ को मरीजों का उपचार मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर व इमरजेंसी में अंधेरा होने से उपचार के लिए वहां दाखिल मरीजों में दहश्त का माहौल रहा। सिविल अस्पताल में यह स्थिति ऐसे समय में है, जब पूरे परिसर को हॉट लाइन से जोड़ा गया है।

    इस तरह की व्यवस्था रहती है कि एक जगह अगर किसी तरह का फॉल्ट आ जाए, तो दूसरी तरफ से इमरजेंसी बिजली सप्लाई शुरू हो जाती है। रात के समय पूरी हाट लाइन व्यवस्था ठप हो गई व अस्पताल में रखे जनरेटर भी नहीं चले। बिजली गुल होने के दौरान किसी तरह का बड़ा हादसा व इमरजेंसी नहीं आई, जबकि मारपीट व हादसे के छोटे केस वाले मरीज ही दाखिल थे। सिविल अस्पताल में हॉट लाइन में आए फॉल्ट को शनिवार दोपहर बाद तक रिपेयर करने का काम चल रहा था। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों का कहना है कि रात के समय एकाएक बिजली गुल होने से अफरातफरी का माहौल रहा।

    इस दौरान मरीज व उनके परिजन जहां दाखिल मरीज की सेहत को लेकर चिंतित रहे। वहीं इस दौरान असामाजिक तत्वों की तरफ से किसी तरह की शरारत व चोरी की वारदात होने का भय भी सताता रहा। लोगों ने किसी तरह मोबाइल की लाइट से रोशनी करने की कोशिश की। यही स्थिति सिविल अस्पताल की एमरजेंसी वार्ड में थी, जहां नर्स, डॉक्टर व सहयोगी स्टाफ को हादसे व मारपीट के केस में जख्मी मरीजों का उपचार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

    लाइट कब आएगी इसके बारे में किसी को भी पुख्ता जानकारी नहीं थी। जिसके चलते मरीजों के जानी व माली नुकसान को लेकर सेहत विभाग का स्टाफ जहां चिंतित रहा। वहीं दाखिल मरीजों का उपचार भी टार्च की रोशनी में किया गया। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक रहा व अधिकारियों की तरफ से बिजली निगम व इलेक्ट्रीक स्टाफ को मामले की जानकारी देकर बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए गए। एक घंटे बाद जब लाइट आई तो सभी ने चैन की सास ली। वहीं हॉट लाइन में किस तरह की दिक्कत आई इसे लेकर अभी अधिकारी किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे हैं, जबकि शनिवार दोपहर बाद तक फॉल्ट को ठीक करने का काम किया जा रहा था।