Blog

  • LPG सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट,  9 घायल

    LPG सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 9 घायल

    मुंबई : चेंबूर इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. इस हादसे में 9 लोग घायल हुए है। ब्लास्ट के बाद चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में जैन मंदिर के सामने एक चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई। ब्लास्ट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। 6 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया और कुछ अन्य को आसपास के सायन, शताब्दी और मानेक अस्पतालों में ले जाया गया। 56 वर्षीय रमेश गायकवाड़ 60 फीसदी जल गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण घर की एक दीवार गिर गई और बगल की एक दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई. यह घटना चेंबूर में सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला घर में सुबह करीब 7.30 बजे हुई, जब एक महिला ने खाना पकाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। उन्होंने बताया कि चूंकि सिलेंडर से पहले से ही तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लीक हो रही थी, इसलिए चूल्हा जलाते ही उसमें विस्फोट हो गया।

    अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि घर में मौजूद 8 लोग और इमारत के बाहर मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो नाबालिग और तीन महिलाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गोवंडी में नागरिक संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया.

  • Jalandhar: भीषण सड़क हादसे में ग्रिल में फंसी कार, देखें तस्वीरें

    Jalandhar: भीषण सड़क हादसे में ग्रिल में फंसी कार, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: भोगपुर के अधीन आते सनौरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं इस हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सनौरा पुल के ऊपर बनी ग्रिल में कार फंस गई।

    इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 3 से 4 लोग सवार थे। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान सरदार अली गाड़ी में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसे में गाड़ी के एयरबैग खुल गए।हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 

    हादसे के दौरान ग्रिल में फंसी कार को निकालने के लिए क्रेन और गैस कटर की मशीन मंगवाई गई है। जिसकी मदद से कार को ग्रिल से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी कादम हुसैन चला रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंच गई और घायल गाड़ी चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

  • Punjab: 7 दिन पहले ही खरीदा NEW AC फटा, घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, देखें तस्वीरें

    Punjab: 7 दिन पहले ही खरीदा NEW AC फटा, घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख, देखें तस्वीरें

    डेराबस्सीः मोहाली के कस्बे डेराबस्सी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक घर में 7 दिन पहले ही खरीदे नए एसी फटने से आग लग गई। इससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

    मामले की जानकारी देते हुए डेराबस्सी निवासी अकाली नेता कृष्ण धीमान ने बताया कि वह लोकसभा चुनाव के रुझानों पर नजर रखे हुए थे, इसी बीच उन्हें घर से फोन आया कि उनके घर का एसी फट गया है और इससे घर में आग लग गई है। इसके बाद वह घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह नया एसी उन्होंने सात दिन पहले 30 मई को ही खरीदा था। दोपहर करीब 12 बजे उनके घर का एसी चल रहा था। इस वक्त घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे।

    उनके घर के नीचे रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उनका परिवार एक ग्राहक को कपड़े दिखाने के लिए नीचे गया था। जब वह ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे तो तभी ऊपर घर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। जब वे बाहर आए तो उनके घर से धुआं निकल रहा था। उन्हें पता चला कि उनका एसी फट गया है और घर में आग लग गई है।

    उनकी सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे गहने, फर्नीचर, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट से उनके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं और छत की डाउन सीलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इस आग से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

  • पूर्व MLA के पोते का शव Car से हुआ बरामद

    पूर्व MLA के पोते का शव Car से हुआ बरामद

    जोधपुर : जायल (नागौर) के पूर्व विधायक राम सिंह कुड़ी के पोते विक्रम सिंह कुड़ी (50) का शव संदिग्ध हालत में कार में मिला। उनकी कार दुकान के सामने लगभग डेढ़ घंटे से खड़ी थी। ऐसे में आसपास के राहगीरों ने जब उन्हें स्टेयरिंग पर बेसुध गिरे देखा और कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो पुलिस को सूचना दी गई। मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके की 12वीं रोड का बुधवार शाम 4 बजे का है।  

    थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब 12वीं रोड सर्कल से जलगोग रोड पर एक ट्रैवल्स ऑफिस के सामने कार में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पर, पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कार का गेट खोला तो ड्राइवर स्टेयरिंग पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि कार में मिले दस्तावेज के आधार पर पहचान की गई। 

    विक्रम सिंह कुड़ी पुत्र रमेश कुड़ी निवासी नागौर हाल अरिहंत अदिता सोसाइटी के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वे जायल के पूर्व विधायक राम सिंह के पोते हैं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे येजश को इस संबंध में सूचना दी। शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। येजश ने बताया कि उनके पिता को अस्थमा की परेशानी थी। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।

  • Jalandhar: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, पिता-पुत्र पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: मकसूदां के अधीन आते ननंदपुर में खूनी झड़प होने का मामला है। जहां परिवार में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना में पिता-पुत्र घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। दोनों घायलों को 7-7 टांके लगे है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ताये के बेटे रोबट और आशीष ने हमला किया है। उनका कहना है कि रोबट नशे का आदी है और देर रात तेज आंधी व बारिश के दौरान वह नशे में था और उस समये नशे में धुत्त होकर उसने भाई आशीष के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। वहीं हादसे में राजकुमार पुत्र दिलदार मसीह और 14 वर्षीय जैकब घायल हुए है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। 

    पीड़ित ने कहाकि वह बेटे का साथ ऑटो में बैठा हुआ था, इस दौरान हो रही बरसात के दौरान तिरपाल डालने को लेकर भतीजे के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद रोबोट और आशीष ने नुकीली चीज से हमला दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी है। उनका कहना है कि इस हमले में हमलावार के माता-पिता भी उसका साथ दे रहे है। पीड़ित ने कहा कि अभी वह सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आए है, जिसके बाद अब वह थाना 1 में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

  • रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों सहित ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

    रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों सहित ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

    मध्य प्रदेशः  मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे ट्रैकमैन ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव की है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों के शव मिले हैं।  उन्होंने बताया कि घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

  • Punjab: Reliance Pump के पास 3 गाड़ियों की हुई टक्कर में चालक की मौत, देखें वीडियो 

    Punjab: Reliance Pump के पास 3 गाड़ियों की हुई टक्कर में चालक की मौत, देखें वीडियो 

    ट्रक के बीच फंसे चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

    होशियारपुरः दसूहा में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुए 3 वाहनों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। गाड़ियों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में एक वाहन के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचना शिवम निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दसूहा में रिलायंस पंप नजदीक गलत साइड से आ रहे ट्रक के कारण सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस वजह से एक के पीछे एक ओर पिकअप गाड़ी भी इनके साथ जा टकराई।

    बताया जा रहा हैकि रांग साइड से आ रहे ट्रक ड्राइवर कुलवंत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक फतेहगढ़ से जम्मू जा रहा था। जानकारी देते हुए दसूहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि सुबह नेशनल हाइवे पर गलत साइड से आए ट्रक के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं गलत साइड से आने वाले ट्रक ड्राइवर पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्रक के बीचों बीच फंसे चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचा दिया है। वहीं पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के परिजनों को सूचना भेज दी है। 

  • Punjab: 9 हलकों में 5 से मिली हार, लेकिन फिर भी भाजपा को हरा गया गया कांग्रेस नेता

    Punjab: 9 हलकों में 5 से मिली हार, लेकिन फिर भी भाजपा को हरा गया गया कांग्रेस नेता

    पटियालाः लोकसभा चुनावों में बड़े उल्टफेर देखने को मिले। जहां इस बार हुए चुनावों में अकाली दल को 1 सीट से संतुष्ट होना पड़ा, वहीं आप पार्टी ने 3 सीटे हासिल करके 2 की बढ़त बनाई। पटियाला की सीट की बात करें तो यहां पर मजबूत दावेदार मानी जा रही परनीत कौर को कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी ने 2014 के बाद दूसरी लोकसभा चुनावों में हराया है। इस सीट को लेकर खास बात यह रही कि डा, गांधी को पटियाला के 9 में से 5 विधानसभा हलकों में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पटियाला (देहाती), पटियाला (शहरी), सन्नौर, समाना व शुतराणा हलके शामिल हैं। बावजूद इसके बेहद नजदीकी रहे मुकाबले में डॉ. गांधी 14831 वोटों के अंतर से आप के डॉ. बलबीर सिंह को हराने में सफल रहे। जबकि इस समय सभी विस हलकों में आप के विधायक हैं।

    डॉ. गांधी को कुल 3,05,616 वोट पड़े। इनमें 3,04,672 ईवीएम वोट और 944 पोस्टल बैलेट वोट हैं। वहीं आप के डॉ. बलबीर सिंह को कुल 290785 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रही भाजपा की परनीत कौर को 288998 वोट प्राप्त हुए। हलका वाइज देखा जाए, तो पटियाला सीट के नाभा हलके में डॉ. धर्मवीर गांधी 36230 वोट प्राप्त करके विजेता रहे हैं। लेकिन आप के डॉ. बलबीर सिंह जिस पटियाला देहाती हलके से विधायक हैं, वहां डॉ. गांधी की हार हुई है। यहां डॉ. बलबीर सिंह ने ही बाजी मारी है और उन्हें 37446 मत मिले हैं, जबकि डॉ. गांधी को 34985 वोट पड़े हैं। इसी तरह से राजपुरा में परनीत कौर ने डॉ. गांधी को हरा दिया है। परनीत कौर को यहां 37340 और डॉ. गांधी को 32032 वोट मिले हैं। 

    डेराबस्सी हलके में भी डॉ. गांधी को परनीत के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा है। यहां परनीत कौर को 65742 और डॉ. गांधी को 46621 वोट मिले हैं। लेकिन घन्नौर में परनीत कौर को करारी हार झेलनी पड़ी हैं। यहां से उन्हें केवल 14764 वोट मिले हैं, जबकि डॉ. गांधी 37633 वोट हासिल करके विजयी रहे हैं। सन्नौर हलके में आप के डॉ. बलबीर सिंह 43048 वोट प्राप्त करके जीते और डॉ. गांधी को 37846 मत पड़े हैं। इसी तरह से पटियाला शहरी हलके में परनीत कौर 41548 वोट हासिल करके जीत गई हैं। डॉ. गांधी को यहां से 23035 वोट प्राप्त हुए हैं। समाना में आप के डॉ. बलबीर सिंह 36141 वोट लेकर विजेता रहे और डॉ. गांधी को 28937 वोट प्राप्त हुए। शुतराणा हलके में भी आप के डॉ. बलबीर सिंह 32499 वोट लेकर जीते हैं और डॉ. गांधी को 27353 वोट मिले हैं।

    इन आंकड़ों से साफ है कि चार बार की सांसद रही परनीत कौर केवल दो हलकों राजपुरा व पटियाला शहरी में जीत हासिल कर सकी हैं। पटियाला सीट के कुल 18 लाख 6 हजार 424 वोटरों में से 63.63 फीसदी यानी 11 लाख 45 हजार 62 वोटें पड़ी हैं। इनमें से 509 वोट रद्द हो गए, जबकि नोटा के कुल 6681 वोट पड़े। पटियाला से बाकी के उम्मीदवारों में अकाली दल के एनके शर्मा को 1 लाख 53 हजार 978 वोट पड़े। बसपा के जगजीत सिंह छड़बड़ को 22400 वोट मिले। पटियाला लोकसभा सीट के लिए प्राप्त हुए 3187 पोस्टल बैलेट पेपरों में से 509 पद हुए हैं। इन डाक के जरिये मिली वोटों में से 40 नोटा को और वैलिड 2638 में से डॉ. धर्मवीर गांधी को 944, आप के डॉ. बलबीर सिंह को 700, परनीत कौर को 528, अकाली दल के एनके शर्मा को 198, जगजीत सिंह छड़बड़ को 66 वोटें डाक के जरिये मिलीं।

  • निजी स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

    निजी स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में 2 की मौत

    चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी में नेशनल हाईवे 334 बी पर जिले के गांव हड़ौदा के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की माैत हाे गई। दोनों मृतकों के शवों काे चरखीदादरी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी अनुसार चरखी दादरी की तरफ से बाइक पर सवार होकर दाे युवक बाढड़ा की तरफ आ रहे थे।

    जब वे हड़ौदा के एक निजी स्कूल के समीप पहुंचे ताे कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। एक मृतक काकड़ौली हट्ठी गांव का और दूसरा मृतक युवक गांव गोपी का बताया जा रहा है। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें लगी। कार को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों को चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव चरखी दादरी सामान्य अस्पताल में रखवाये गए हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही माैके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: अरदास के बाद लहराई गई नंगी तलवारें, लगे खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    Punjab: अरदास के बाद लहराई गई नंगी तलवारें, लगे खालिस्तान के नारे, देखें वीडियो

    अमृतसरः ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर अमृतसर में सिख समुदाय के लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री अकाल तख्त साहिब के अंदर अरदास के बाद नंगी तलवारें भी लहराई गईं। इस दौरान खालिस्तान समर्थन में नारे लगाने के साथ लोगों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगे पोस्टर भी लहराए गए। वहीं, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भी अकाल तख्त साहिब और संगत को संबोधित किया। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब पर ऑपरेशन में मारे जाने वाले सिखों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। श्री अखंड पाठ के भोग के बाद आयोजित अरदास में 1984 में उसे समय की सरकार द्वारा करवाए गए ऑपरेशन के लिए कांग्रेस पार्टी की निंदा की गई है।

    अरदास में कहा गया है कि सिख कौम इस घटना को कभी भी नहीं भुला सकती है। सिखों के जख्म सदैव रिसते रहेंगे। समागम में श्री अकालतख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह , फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान, बलजीत सिंह दादूवाल सहित भारी संख्या में गरम गरमख्याली संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। इस मौके पर बीबी खालड़ा ने कहा कि मैंने संसद में एक सपना देखा था कि पंजाब में खालसा पंथ को मार्गदर्शन देने के लिए कोई आगे आएगा और मुझे लगा कि भाई अमृतपाल सिख पंथ को उचित मार्गदर्शन दे सकते हैं।