Blog

  • Punjab: गर्मी से मिलेगी राहत, फिर बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया Yellow Alert, देखें वीडियो

    Punjab: गर्मी से मिलेगी राहत, फिर बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया Yellow Alert, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में बीते दिन तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज लुधियाना में मौसम विभाग की कुलविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात हुई बारिश के कारण मौसम में गिरावट देखने को मिली है। वहीं लुधियाना में मिनियम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जोकि कल के दर्ज हुए तापमान से 6 डिग्री गिरावट देखने को मिली है, जबकि नार्मल तापमान से 2 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी दी है आने वाले दो दिनों में आंधी और तेज हवाएं चल सकती है। जिसके बाद मौसम साफ रहेगा। वहीं कुलविंदर कौर ने बताया कि दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Punjab : Jama Masjid के नजदीक ऑफिस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : Jama Masjid के नजदीक ऑफिस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कपूरथला: कपूरथला के जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स में स्थित एक कार्यालय के बाहरी हिस्से में दोपहर के समय शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग को देखकर आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 12 बजे जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स में एक निजी कार्यालय के बाहर से गुजर रही बिजली की तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण स्पार्किंग हुई, जिससे उक्त कार्यालय के साइनबोर्ड और बाहरी हिस्से पर आग की लपटें उठने लगीं।

    आग को देखकर आसपास के दुकानदारों ने अग्निशामक सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ।

  • Punjab : जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab : जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : लोगों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है। मामूली विवाद पर भी लोग एक दूसरे पर गोली चला रहे है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर के हलका जीरा से सामने आया है। जहां जीरा में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका महिंद्रजीत सिंह के साथ बीच जमीनी विवाद चल रहा है। जो कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा के करीबी रिश्तेदार है और ये घटना जीरा के गांव में हुई। जहां जमीनी विवाद के चलते उन्होंने गोली चलाई।

    वहीं इस दौरान गुरलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। उधर, डॉ. सारुग जैन ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति लाया गया था, जिसे गोली लगी थी और उसे इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया जा रहा है।

  • Punjab: जीत के बाद नगर निगम चुनावों को लेकर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो 

    Punjab: जीत के बाद नगर निगम चुनावों को लेकर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार रहे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रवनीत बिट्टू को कांटे की टक्कर में हराया। वहीं हार के बाद आज दोबारा मीडिया के सामने आए राजा वडिंग ने कहा कि चुनावों के दौरान अगर किसी को कोई धक्का मुक्की लग गई हो तो वह माफी मांगते है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय तलवाड़ की तारीफ की। राजा वडिंग ने कहाकि संजय तलवाड़ के हलके के मामूली वोटों में गिराव देखने को मिला, लेकिन संजय ने उनकी काफी मदद की। राजा ने कहा कि जल्द ही वह लुधियाना का दौरा करके लोगों का धन्यावाद करेंगे, जिसके बाद वह जिले में दफ्तर खोलकर लोगों के मसले हल करने का काम शुरू करेंगे। राजा ने कहा कि लोगों ने पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।

    उन्होंने कहा कि इस चुनावों के विपक्ष द्वारा काफी गंदी राजनीति की गई, कि राजा छोड़कर चला गया, ईस्ट में किसी ओर को इंचार्ज लगाए जाने की अफवाह फैलाई गई। उन्होंने कहाकि इस चुनावों में लोगों ने विपक्ष को बताया दिया कि राजा बाहर का नहीं है बल्कि उनके हलके का ही है। जिन लोगों ने कहा था कि 1 जून के बाद राजा लुधियाना में नहीं दिखेंगा, इस पर राजा ने आज जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अब विरोधी यहां पर नहीं दिखाई देंगे। राजा ने कहा कि 92 वार्डों में वह और उनकी पत्नी मिलकर दौरा करेंगी। वहीं नगर निगम चुनावों को लेकर राजा ने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने लड़ा है, वैसे ही नगर निगम के चुनाव उनकी पार्टी लड़ेंगी।

    जिसके बाद दोबारा नगर निगम पर कांग्रेस कब्जा करेंगी। राजा ने अपील की है कि कुछ विधायक और कार्यकर्ता धमकाने का जो काम कर रहे है पंजाब को डराकर नहीं जीता जा सकता। पंजाब के लोगों को प्यार से जीता जा सकता है। राजा ने कहा कि लोगों ने 13 सीटों में बड़ी पार्टी कांग्रेस को बनाकर एक बार फिर से फतवा जारी कर दिया है। राजा ने कहा कि  ना तो कांग्रेस केंद्र में है और ना ही पंजाब में लेकिन फिर भी चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को काफी प्यार देकर सीटों में जीत दिलवाई है। वहीं राजा ने चुनावों के दौरान किए वादों को लेकर कहा कि वह जल्द एक-एक करके वादे पूरा करना शुरू करेंगे। इस दौरान राजा ने कहा कि काफी महत्वपूर्ण मसलों पर बात की जाएंगी।

    खालिस्तान के नारे को लेकर राजा ने कहाकि यह जायज नहीं है। राजा ने कहाकि हिंदोस्तान के लिए राजा बलिदान देने को तैयार है और हिंदोस्तान का नारा हमेशा राजा लगाता रहेंगा। राजा ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर जिले में लोगों को गुमराह किया गया था। इस दौरान चुनावों के दौर में राम जी के नाम पर 3 लाख पैकेट लोगों में बांटे गए। राजा ने कहा कि इस दौरान राम जी के नाम के झंडे उनके कार्यकर्ताओं ने कूड़े में से उठाए, ताकि हिंदुओं के धर्म का अपमान ना हो। राजा ने कहाकि वोटे लेने की खातिर राम जी के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया। जिसका लोगों ने अयोध्या के साथ लुधियाना वासियों ने भी जवाब दे दिया है। 

  • झाड़ माजरी में रीना को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिया 2 लाख का मुआवजा

    झाड़ माजरी में रीना को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिया 2 लाख का मुआवजा

    बद्दी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की झाड़ माजरी शाखा में शाखा प्रबंधक पुनीत कुमार और अन्य स्टाफ सदस्य अभय, अंकिता, प्रवीण कुमार, मनी शंकर शाह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत रीना को 2 लाख का मुआवजा दिया गया। बैंक प्रबंधक पुनीत कुमार ने बताया कि अंजेस पुत्र हरि चंद, जो चकसैनपुर उर्फ बाबुगढ़, हापुड़ जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश के निवासी थे, की कुछ समय पहले आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बैंक ने रीना को नामिनी के रूप में 2 लाख की राशि प्रदान की।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक सरकारी बीमा योजना है जो बीमा धारकों को कम प्रीमियम में उच्च सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें बीमित रुपए 2 लाख हैव वार्षिक प्रीमियम मात्र 436 रुपए है। इसका लाभ 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी बचत खाता धारक ले सकते है। बैंक प्रबंधक पुनीत कुमार ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। मनुष्य का जीवन अनिश्चित और जोखिम भरा होता है, इसलिए इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करें।

    इस मौके पर अभय सिंह, अंकिता, परवीन कुमार , मणिशंकर कुमार साह मौजूद रहे।
  • Bus और Truck में हुई भीषण टक्कर, मौ’त

    Bus और Truck में हुई भीषण टक्कर, मौ’त

    ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा

    झज्जर – हरियाणा के झज्जर में भिवानी रोड पर बेरी गांव के पास में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस में बैठी कई सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं l एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया हैl

    हरियाणा रोडवेज बस बेरी से भिवानी जा रही थी। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गया। इसके बाद मौके पर हा-हाकार मच गया। ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। एक दो सवारियों को इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भी लाया गया है।

    वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे ट्रक ड्राइवर के शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है l पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा

  • Punjab : Storm ने मचाया कहर,  गिरी दीवार, कारें और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab : Storm ने मचाया कहर, गिरी दीवार, कारें और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    लुधियाना : भामियां रोड स्थित सुखदेव नगर में देर रात आए तूफान के कारण एक खाली प्लॉट की 8 फीट ऊंची दीवार गिर गई। जिससे दीवार के साथ खड़ी 2 कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पूरी घटना सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    आपको बता दें कि जिस वक्त दीवार गिरी, उससे कुछ सेकेंड पहले सामने वाले घर का मालिक अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर आया था। जैसे ही वह घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करके अंदर गया, तभी दीवार भरभरा कर, कारों और घर के बाहर मोटरसाइकिल पर गिर गई।

    जिससे कार ओर मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक महिला भी सड़क से गुजर रही थी, दीवार के पास पहुंचने से ठीक एक सेकेंड पहले ही तेज आंधी के कारण  दीवार गिर गई और महिला ने भाग कर अपनी जान बचाई।

  • अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और अधिकारियों पर हुआ पथराव, 5 घायल, देखें वीडियो

    अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और अधिकारियों पर हुआ पथराव, 5 घायल, देखें वीडियो

    मुंबईः अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और BMC की टीम के खिलाफ पथराव का मामला सामने आया है। इस वारदात में 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि पथराव मुंबई के पवई इलाके में हुआ है। यहां BMC प्रशासन पुलिस के साथ आज अतिक्रमण अभियान पर निकला था। इस दौरान ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और बीएमसी अधिकारियों पर हमला कर दिया।

    भीड़ ने अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में करीब 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ पुलिकर्मियों का विरोध करते हुए उन पर पथराव करती नजर आ रही है। भीड़ में शामिल ज्यादातर लोगों ने अपने हाथ में झंडे और पोस्टर पकड़ रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस अतिक्रमण ड्राइव को आगे चलाया जाएगा या नहीं।

  • Dharmendra के फैंस के लिए एक बुरी खबर!

    Dharmendra के फैंस के लिए एक बुरी खबर!

    नई दिल्लीः बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता धर्मेंद्र को ही-मैन के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह अपनी फिल्मों के लेकर आज भी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ देर पहले ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसको देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई हैं,  क्योंकि उनके एक पैर में प्लास्टर सपोर्टर नजर आ रहा है।

    धर्मेंद्र इन दिनों अपने फॉर्म हाउस में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी एक झलक दिखाई, लेकिन चिंता करने वाली बात यह है कि उनके सीधे पैर में फ्रैक्चर नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस भी परेशान नजर आ रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है और यह चोट कैसे लग गई है।

    धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह ग्रे स्वेटशर्ट और नीले रंग का पजामा पहने नजर आ रहे हैं. और उनके सीधे पैरों में प्लास्टर लगा हुआ दिख रहा है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘जख्मी शेर…. बिजी अगेन.’

    एक्टर को इस हाल में देख फैंस पूछ रहे हैं कि ये चोट पुरानी है या फिर पैर की हड्डी टूट गई है। एक यूजर ने लिखा- ‘सर जी क्या हुआ आपको. ठीक तो हो ना अब’। एक अन्य ने लिखा- ‘शेर कितना भी बुढ़ा क्यों न हो जाए राज तो उसी का ही रहेगा’।

  • Punjab : तेजधार हथियारों से युवक की बेरहमी से हत्या, देखें CCTV

    Punjab : तेजधार हथियारों से युवक की बेरहमी से हत्या, देखें CCTV

    पठानकोट: पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन सामने आती रहती है। हमलावर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला पठानकोट से सामने आया है। जहां हमलवरों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।ढांगू रोड पर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 7 के करीब कुछ नशेड़ी हमलावरों ने देर रात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

    मृतक की पहचान सन्नी के तौर पर हुई है। मृतक ऑटो चलाने का काम करता था। मृतक के परिवार ने जानकारी देते कहा कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ ऑटो में सवारिया चढ़ाने को लेकर कुछ समय पहले बहसबाजी हुई थी ​और इसी रंजिश को लेकर उक्त युवकों ने सन्नी की तेजधार ह​थियारों से हत्या कर दी है।

    घटना का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और हमलावरों पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाना शुरू कर दिया है। हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह सारी वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ एक कार भी बरामद की है।