Blog

  • Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, निहंग ने लगाए गुरुद्वारा साहिब के बाहर शराब बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, निहंग ने लगाए गुरुद्वारा साहिब के बाहर शराब बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीती रात एक निहंग की ओर से सिविल अस्पताल में हंगामा करने का मामला सामने आया है। निहंग कुलदीप सिंह काला ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी छावनी बनी है। गुरुद्वारा साहिब के बाहर कुछ लोग अवैध शराब बेचते है जिस कारण उनकी छवी खराब हो रही है। उनका बेटा फतेह जब शराब बेच रहे युवकों को रोकने गया तो उन लोगों ने उस पर दात से हमला कर दिया। बेटे के सिर पर काफी चोट आई है।

    उन्होंने कहा कि वह थाना मोती नगर की पुलिस को इस मामले में शिकायत देंगे। निहंग ने कहा कि घटना से पहले भी बेटे ने शराब बेचने वालों को खदेड़ा था, लेकिन लोग फिर से ट्रांसपोर्ट नगर में शराब बेचने लगे। देर रात शोर-शराबा सुन बाकी लोग भी इक्ट्ठे हुए, लेकिन तब तक शराब तस्कर भाग गए।

    उधर, दूसरे पक्ष के बाल कृष्ण गौतम ने कहा कि वह फतेह सिंह को पुराना जानता है। वह देर रात ढाबा से खाना लेकर घर वापस जा रहा था। उसके साथ ढ़ाई साल की बेटी थी। बाल कृष्ण गौतम ने आरोप लगाया कि फतेह सिंह ने उसके साथ लूट की कोशिश की है। उसने उससे मारपीट कर 16 हजार रुपए छीन कर सिर और बाजू पर तलवार मारी। मामले में थाना मोती नगर के SHO बलजीत सिंह ने कहा कि वह छुट्टी से आज ही वापस आए है। मामले की पता करके जांच की जाएगी।

  • Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    जालंधर, ENS: बशीरपुरा इलाके में लकड़वाले पुल के पास व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामब्रमण उर्फ राजू निवासी बंगाल के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी इलाका निवासियों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि शव मिलने की उनकी टीम को सूचना मिली थी।

    जिसके बाद उनके साथ डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसका ठेका हरियाणा के व्यक्ति के पास है। वहीं उक्त मृतक व्यक्ति चौंकीदारी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि जांच दौरान पता चला है कि मृतक व्यक्ति पर लकड़ के दस्ते से हमला किया गया था।

    पुलिस ने बताया कि कंस्ट्रक्शन का काम फिलहाल बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि काम का ठेकेदार हनी गुप्ता से बात की गई। जिसके बाद उक्त ठेकेदार ने अपने कर्मी नवदीप को भेजा। नवदीप ने मृतक की पहचान की और बताया कि मृतक रामब्रमण उर्फ राजू है जोकि चौंकीदारी का काम करता था। पुलिस ने कहा कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कत्ल के मामले में अभी कुछ पता नहीं चल पाया।

  • MP को महिला ने मारा थप्पड़, जाने मामला

    MP को महिला ने मारा थप्पड़, जाने मामला

    नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी के एक सांसद को भरी सभा में थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह मामला महाराष्ट्र राज्य की कार्यकारणी बैठक के दौरान हुआ। महिला को BSP संसद की और बढ़ते हुए और उन्हें थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। बसपा सांसद रामजी गौतम बैठक में हिस्सा लेने के बाद जाने वाले थे, इससे पहले यह मामला सामने आया।

    वह BSP के राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के अहम कार्यक्रम में हिस्सा लेने दादर पहुंचे थे। बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था। जब सांसद रामजी गौतम को थप्पड़ मारा गया तो हर कोई हक्का बक्का रह गया। महिला कार्यकर्ता को तुरंत दूर किया गया और बाहर निकाल दिया गया। दरअसल महिला कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के दौरान भंडारा-गोंदिया सीट से टिकट की उम्मीद कर रही थी। लेकिन उसे टिकट नहीं दिया गया और वह बेहद नाराज थी।

    जब सांसद रामजी गौतम को थप्पड़ मारा गया तो हर कोई हक्का बक्का रह गया। महिला कार्यकर्ता को तुरंत दूर किया गया और बाहर निकाल दिया गया। महिला कार्यकर्ता जिसका नाम नीमा मोहारकर है, ने उन्हें बिना किसी चेतावनी के सीधे एक थप्पड़ जड़ दिया। अब महिला कार्यकर्ता पर एक FIR दर्ज हुई है और उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल महिला कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के दौरान भंडारा-गोंदिया सीट से टिकट की उम्मीद कर रही थी। लेकिन उसे टिकट नहीं दिया गया और वह बेहद नाराज थी।

  • Jalandhar: Doaba Chowk के पास नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: Doaba Chowk के पास नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दोआबा चौंक के पास नगर निगम की तहबाजारी टीम ने देर रात कार्रवाई की। वहीं इस मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ। जहां देर रात लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, देर रात दो पक्षों में अड्डा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उनका वहां पर काफी समय से अड्डा लग रहा है, लेकिन उसके बाद दूसरे पक्ष ने अड्डा लगाना शुरू कर दिया।

    जिसको लेकर दोनों में काफी हंगामा हो गया। इस मामले को लेकर नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर पैसे देकर कार्रवाई के आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहा कि नगर निगम की टीम ने बिना चेतावनी देकर देर रार कार्रवाई की और उनका सामान जब्त कर लिया। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष के पास एक व्यक्ति आता है जिसने उसके पिता पर हमला कर दिया। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    व्यक्ति ने कहा कि वह 30 से 35 साल से यहां पर अड्डा लगाकर काम कर रहे है। लेकिन देर रात नगर निगम की कार्रवाई को लेकर कहा कि वह 8 से 9 माह से इसी अड्डे पर रह भी रहे है, लेकिन उस समय नगर निगम की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा अड्डा लगाए जाने को लेकर उसने शिकायत की तो अब देर रात नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंच गई।

  • महिला ने ASI पर लगाए गंभीर आरोप, जाने मामला

    महिला ने ASI पर लगाए गंभीर आरोप, जाने मामला

    जोधपुर : महिला द्वारा ASI पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ASI ने उसका हाथ पकड़कर 5 हजार रूपए मांगे। जब बचकर जाने लगी तो गाड़ी को 2-3 बार टक्कर भी मारी। पीड़ित महिला की पहले थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई, जब मामला तूल पकड़ने लगा तब ट्रेफिक डीसीपी ने आरोपी ASI को लाइन हाजिर कर सस्पेंड कर दिया।

    पीड़ित महिला ने बताया कि रात 9:30 बजे वो स्कूटी पर भास्कर चौराहे से सरदारपुरा स्थित घर के लिए रवाना हुई। रेलवे कॉलोनी स्थित शराब के ठेके के पास पहुंची ही थी कि एक बाइक सवार पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगा। थोड़ा आगे उसने आवाज देकर रोका और पास आकर हेलमेट के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि पुलिसकर्मी के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। महिला ने उसे कहा कि जल्दबाजी में हेलमेट पहनना भूल गई, इसके लिए सॉरी भी बोला।

    इधर पुलिसकर्मी नाराज हो गया और बोला कि 5 हजार रुपए दो वरना चालान कटेगा। जब महिला ने रुपए नहीं होने की बात कही तो वह अपनी बाइक से नीचे उतरा और पास आकर पीड़िता का हाथ कसकर पकड़ लिया। इससे महिला घबरा गई। पुलिसकर्मी ने महिला की स्कूटी की चाबी निकालनी चाही, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटी होने से उसकी चाबी नहीं थी।

    युवती के साथ ये वारदात ट्रैफिक पुलिस के ASI अमित मीणा ने की। 15 जुलाई को घटना वाली रात ही युवती रातानाड़ा पुलिस थाने गई और लिखित में आरोपी ASI के खिलाफ रिपोर्ट दी, लेकिन रातानाड़ा पुलिस ने उस समय मामला दर्ज नहीं किया और युवती को आश्वासन देकर रवाना कर दिया।

    पीड़िता ने पुलिस थाने के चक्कर काटे, लेकिन सही रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद युवती ने विरोध जताया और मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा, तब जाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रुपए मांगने और गाड़ी को टक्कर मारने का मामला दर्ज किया। युवती की शिकायत के बाद रातानाड़ा थाना पुलिस ने जब ASI अमित मीणा को थाने बुलाया, तब भी वह शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपी का का मेडिकल टेस्ट करवाया, उसमें भी ASI मीणा के शराब के नशे में होने की पुष्टि हो गई।

  • Jalandhar: Nav pharma की दुकान पर ड्रग विभाग और पुलिस ने दी दबिश

    Jalandhar: Nav pharma की दुकान पर ड्रग विभाग और पुलिस ने दी दबिश

    जालंधर, ENS: महानगर में ड्रग विभाग की DCO Anupama kalia की टीम और रामामंडी पुलिस की टीम ने लद्देवाली रोड़ पर स्थित मैसर्स Nav pharma की दुकान पर दबिश दी। इस दौरान ड्रग विभाग और पुलिस की टीम ने 9 प्रकार की एलोपेथिक और प्रीगैबलिन साल्ट की दवाओं की जांच के दौरान 43085 की दवाओं को जब्त किया गया।

  • शादी के 43 दिन बाद हुए अलग, तलाक को लग गए 22 साल, जाने मामला

    शादी के 43 दिन बाद हुए अलग, तलाक को लग गए 22 साल, जाने मामला

    नई दिल्लीः आखिरकार 22 साल के लंबे इंतजार के बाद एक कपल को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कपल के तलाक को मंजूर किया है। जानकारी अनुसरा यह जोड़ा शादी के बाद सिर्फ 43 दिन ही साथ रहा और फिर अलग हो गया था। पति और पत्नी दोनों मेडिकल पेशेवर हैं। कपल ने 2002 में विवाह किया था, और उसी साल के मार्च में पत्नी अपने मायके चली गई थी। 2005 में कोर्ट ने मामले का समाधान करने के लिए 20 दिन का समय दिया था, लेकिन रिश्ते में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद, दोनों अलग हो गए और अपने-अपने जीवन की ओर बढ़ गए।

    फैसले में कोर्ट ने पत्नी को गुजारा भत्ता देने से इनकार किया। कपल के बीच कई कानूनी लड़ाइयां हुईं और लंबे समय तक अलग रहने की अवधि से सुप्रीम कोर्ट ने मामले में विवाह के पूर्ण टूटने का निर्णय लिया। पत्नी ने कोर्ट में दावा दिया था कि उन्होंने सुलह करने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट ने उस दावे को स्वीकार नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने पति की दलील को स्वीकार किया और अनुच्छेद 142 के तहत स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हए कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी।

  • धार्मिक स्थल से वापिस आते Punjab के श्रद्धालुओं की पलटी गाड़ी, 9 घायल

    धार्मिक स्थल से वापिस आते Punjab के श्रद्धालुओं की पलटी गाड़ी, 9 घायल

    अमृतसर: हेमकुंड साहिब में मत्था टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटने का मामला सामने आया है। इस घटना में 9 श्रद्धालु घायल हुए है। घटना जोशीमठ में हुई है, जहां टाटा एक्स जोन गाड़ी रास्ते में पलट गई। बताया जा रहा है कि तीर्थ यात्रियों का दल पंजाब के अमृतसर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था।

    इस दौरान यह घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन की स्टेयरिंग लॉक होना सामने आई है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क के किनारे पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं हैं।

    हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा हैकि इस घटना में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान गुमानपुर निवासी बेअंत सिंह (चालक) व कंवलजीत सिंह, राजोके तरनतारन निवासी हरप्रीत सिंह, राजाताल निवासी तरसेम सिंह, चैक अल्लाहबख्स निवासी पवनदीप कौर व हरप्रीत कौर, पैन निवासी निशान सिंह, जसविंदर कौर, कलविंदर कौर के रूप में हुई है। इनमें कंवलजीत और तरसेम की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • आलू के लिए सब्जी विक्रेता को मारी गोली

    आलू के लिए सब्जी विक्रेता को मारी गोली

    आगरा:  उत्तर प्रदेश के आगरा में आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद में युवकों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। पीड़ित की पहचान शिव कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली पीड़ित के कान को छूकर निकल गई। दुकानदार को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भागने लगे, लेकिन उनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक दुकानदारों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस के आने पर ही उसे छोड़ा। जिसके बाद दुकानदार और घायल आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस ने बताया कि घटना ट्रांसयमुना थानाक्षेत्र के अंतर्गत विकास नगर की सब्जी मंडी में दिन के समय हुई। पुलिस ने बताया कि दुकानदारों ने मौके से भाग रहे हमलावरों में से एक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को छुड़ाया और घायल सब्जी विक्रेता और हमलावर को भी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से फरार हुए बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजाद के रूप में हुई है। प्रभारी ने  बताया कि शहजाद दोपहर के समय शिवकुमार से आलू खरीदने आया था और दोनों के बीच आलू की कीमत को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि आसपास के दुकानदारों ने उस समय बीच-बचाव किया जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया लेकिन शाम को वह अपने साथियों के साथ मंडी पहुंचा और सब्जी विक्रेता पर गोली चला दी।

  • Jalandhar: गिरफ्तार Amritpal Singh के भाई व साथियों के मामले में सेशन कोर्ट पहुंची पुलिस, आज होगी सुनवाई

    Jalandhar: गिरफ्तार Amritpal Singh के भाई व साथियों के मामले में सेशन कोर्ट पहुंची पुलिस, आज होगी सुनवाई

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 4 ग्राम आइस के केस में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के बड़े भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उस दौरान प्रेस वार्ता के जरिए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि उनकी टीम ने सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध गाड़ी की तालाशी ली, तो तालाशी के दौरान हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथी लवप्रीत सिंह को 4 ग्राम आइस बरामद हुई थी।

    इस मामले में पुलिस ने लुधियाना के संदीप को भी गिरफ्तार किया था, जिसके बाद निचली अदालत में पुलिस ने आरोपियों का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। वहीं अब पुलिस ने इस मामले को लेकर सेशन कोर्ट की ओर रुख किया है। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी (एसएचओ) सुखदेव सिंह की ओर से सेशन कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन एप्लीकेशन दायर की गई। इसमें कहा गया है कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करना चाहती थी कि वह कब से ड्रग ले रहे हैं और कहां-कहां से ड्रग खरीदते हैं। ड्रग खरीदने के लिए पैसे कहां से आते हैं। इनके तार और तस्करों से तो नहीं जुड़े हुए हैं। रिमांड न मिलने के कारण जांच अधूरी है।

    बताया जा रहा है कि एडिशनल सेशन जज केके जैन की कोर्ट एप्लीकेशन पर 19 जुलाई को सुनवाई करेगी। वहीं जेल जा चुके आइस के सप्लायर संदीप अरोड़ा के फोटोग्राफर दोस्त मनीष मरवाहा वासी न्यू आत्म नगर (लुधियाना) का रिमांड खत्म होने पर वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस अभी तक संदीप को आइस बेचने वाले तस्कर को ट्रेस नहीं कर पाई है। एसएचओ का कहना है कि आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।