अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और अधिकारियों पर हुआ पथराव, 5 घायल, देखें वीडियो

मुंबईः अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और BMC की टीम के खिलाफ पथराव का मामला सामने आया है। इस वारदात में 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि पथराव मुंबई के पवई इलाके में हुआ है। यहां BMC प्रशासन पुलिस के साथ आज अतिक्रमण अभियान पर निकला था। इस दौरान ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और बीएमसी अधिकारियों पर हमला कर दिया।

भीड़ ने अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में करीब 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ पुलिकर्मियों का विरोध करते हुए उन पर पथराव करती नजर आ रही है। भीड़ में शामिल ज्यादातर लोगों ने अपने हाथ में झंडे और पोस्टर पकड़ रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस अतिक्रमण ड्राइव को आगे चलाया जाएगा या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *