Blog

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, टैम्पो और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त

    नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दी। इस टक्कर में टैम्पो में सवार कई लोग ट्रक के नीचे आए गए, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टैम्पो सवार लोग चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घटना चित्रकूट के अमानपुर के सम्राट ढाबा के NH- 35 की है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

     हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं यूपी के आगरा में एक कारोबारी के दुकान में काम करने वाले शख्स ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर उसकी जान ले ली और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुकान में काम करने वाले शख्स के साथियों ने कारोबारी की दुकान में लूटपाट भी की। 

    पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने बताया कि यह घटना हरिपर्वत पुलिस थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी में कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर हुई। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

  • आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2024

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शीतलाष्टमी और कालाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा जिससे आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर तनाव हावी न होने दें। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।

    वृष राशि  : आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने के लिए आपको खुशी होगी। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना, आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिलेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। आज कामकाज ज्यादा रहेगा जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको खुशी भी होगी।

    मिथुन राशि  – आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। आज कारोबारी व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में कोईमहत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से पूरा करने से  अधिकारियों के बीच सराहना होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे।

    कर्क राशि -आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। किसी भी काम में फोकस रहना बहुत जरूरी है। आज जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। आज आप मानसम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। आज संकोच में अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा।। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

    सिंह राशि  – आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आप खुद को लेकर कुछ नियम बनाएंगे और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजना के मुताबिक पूरा हो जाएगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। आज आपको करियर में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

    कन्या राशि  : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है| दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, आज आपको बेहतर महसूस होगा।

    तुला राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्रों की आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किस्मत का पूरापूरा सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि  -आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्तदुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

    धनु राशि  – आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशन कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।

    मकर राशि  –आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा। जिससे पूरा दिन आप ख़ुश रहेंगे। आज धन लाभ के अवसर आपको मिलेंगे। आप उनका फायदा जरुर उठाएंगे। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आप पिता की जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। इस राशि के डिप्लोमा के छात्रों को सफलता तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। आपके द्वारा सामाजिक विकास में बेहतरी आएगी।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखदअनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। आज बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचारविमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है।

    मीन राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आज कोई विशेष निर्णय लेने जा रहे हैं तो उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें, इससे आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी भी काम में बहुत अधिक सोचविचार करने और उसमें समय लगाने से आपकी कार्य क्षमता कम हो सकती है। आज जरूरी काम के संबंध के बारे में विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म होने के योग हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं

  • लुधियाना : कल AAP, BJP और CONG  पार्टी के दिग्गज  नेताओ ने रखी मीटिंग 

    राजनीती मे फिर होगी उधल पुधल , नेताओ का दूसरी पार्टी में जाने का माहौल गरमाया

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति मनो जैसे पेंडुलम पर सवार हो गई है। अक्सर चुनावो मे अपनी पार्टी से नाराज नेता और कार्यकर्ता दूसरी पार्टी का दामन थाम लेते है , लेकिन इस बार के लोकसभा चुनावो मे नेताओ के पार्टी बदलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  हाल ही मे आप पार्टी से लोकसभा की टिकट मिलने के बाद सुशिल रिंकू के साथ मौजूदा विधायक शीतल अंगुराल ने बीजेपी ज्वाइन की है। 

    पार्टी बदलने की शुरुआत कांग्रेस  के पूर्व नेता और सांसद रवनीत बिट्टू ने की थी। जो कल लुधियाना पहुँच रहे है। इसके साथ ही कल AAP, BJP और CONG  पार्टी के दिग्गज नेता भी लुधियाना मीटिंगों मे पहुँच रहे है। आप पार्टी के सीनियर नेता संदीप पाठक पार्टी की एक विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वही रवनीत बिट्टू भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी मे प्रेस वार्ता करेंगे। 

    तीनो पार्टियो द्वारा कल रखी जाने वाली मीटिंग से लुधियाना की राजनीती मे उधल पुधल होने की चर्चाओ का बाजार गरम हो गया है। बताया जा रहा है कि दो मौजूदा विधायक दूसरी पार्टियों के संपर्क मे है और जल्द ही कोई बड़ी फेरबदल देखने को मिल सकती है।

  • जालंधर : इस इलाके में चली गोलियां, मौके से खोल बरामद ,देखें LIVE

    जालंधर (ENS): बूटा मंडी में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शाह नामक गायक को कुछ दिनों से थ्रेट कॉल आ रही थी। पीड़िता कहना है कि वह देर रात प्रोग्राम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया हुआ था। इस दौरान जब वह वापस आया तो देखा उसके गेट पर गोलियों के निशान मिले। मौके पर गोलियों के खोल भी बरामद हुए। पीड़ित ने कहा अज्ञात नंबर से उसे गाने लिखनेको लेकर फोन आ रहे थे जिसको उसने इग्नोर कर दिया था। पीड़ित ने कहा कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • नाचते नाचते हुई व्यक्ति की मौत

    पंजाब से कीर्तन मण्डली के साथ आया था कौंड़ी गांव

    बद्दी/ सचिन बैंसल: ढेला पंचायत के कोंडी गांव में कीर्तन मंडल के एक सदस्य डीजे पर नाचते नाचते हुए बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में साथ लगते निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति कृष्ण (41) पुत्र गफूर खान पंजाब राज्य के जिला मोहाली के तहसील खरड़ के मछली कलां गांव का रहने वाला था। कोडी गांव में मेहर ने अपने घर पर कीर्तन रखा हुआ था जिसमें पंजाब की कीर्तन मंडली को बुलाया गया। कीर्तन मंडली में कृष्ण भी शामिल था। सोमवार तड़के 3 बजे जब डीजे पर भजन चल रहे थे तो कृष्ण अपने साथी के साथ नाच रहा था।

    अचानक नाचते हुए वह चक्कर खा कर गिर गया और वह अपने सिर पकड़ने लगा। जब तक लोगों ने उसे उठाया तब तक वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे किशनपुरा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके भाई व पत्नी को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
  • जालंधर: शराब के ठेके को लेकर लोगो ने किया विरोध,देखें LIVE 

    जालंधर (ENS): शराब के ठेके को लेकर लोगो ने किया विरोध,देखें LIVE 

  • बीबीएन में पुलिस ने 4 मामलो में पकड़ी 116 पेटी शराब व 19 किलो चुरा पोस्त,देखें Video

    बद्दी/ सचिन बैंसल: हिमाचल में लोक सभा चुनाव के दौरान मतदाता को लुभाने के लिए बाहरी राज्यो से शराब की सप्लाई बड़ी मात्रा हो रही है। बद्दी पुलिस ने नाके लगाते हुए शराब माफिया की शिकंजा कसा है। बद्दी पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीन मामलो में 116 पेटियां  अवैध शराब बरामद कर चार लोगों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिए है। पत्रकारों से बातचीत में एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि  मानपुरा थाने के तहत 24 पेटियां देसी शराब एक गाड़ी से पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले लोधी माजरा पंचायत के जट्टी माजरा का आरोपी गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

    वही बद्दी पुलिस ने बलांवाली में एक स्वीप्ट गाड़ी से 9 देसी शराब की पेटियां पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीसरा मामला भी मानपुरा थाने के तहत दर्ज हुआ है। एक पिकअप गाड़ी से यह अवैध शराब पकड़ी है। गाड़ी में दो लोग सवार था। बद्दी  के बिलांवाली का राकेश कुमार व यूपी का अनमोल यह शराब सप्लाई करने जा रहे थे। इन 83 पेटियों में 63 पेटी देसी शराब, 16 अग्रेंजी व 4 पेटियो में बीयर थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरोटीवाला थाने में चूरा पोस्त का मामला भी दर्ज किया है।

    पुलिस ने बरोटीवाला में तालाब के पास खड़े एक ट्रक से19 किलो 738 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक की सीज कर चालक हुसैन चंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने अवैध खनन पर भी शिंकजा कसा है। बद्दी पुलिस ने एक जेसीबी व दो टिप्पर तथा मानपुरा पुलिस ने दो टिप्पर अवैध खनन करते हुए पकड़े है। पुलिस ने अवैध खनन करते हुए पकड़े वाहनों को सीज कर लिया है।
  • श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन: गलती हो जाए तो प्रायश्चित जरूर करें: स्वामी भागवत शरण

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं। लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है। वहीं कथा व्यास ने बताया गुरू की महिमा अपार है और उनकी करूणा अदभुत है कब किस पर अनुग्रह हो जाएं। उन्होंने धार्मिक ग्रंथो में वर्णित अवतारों के बारे में बताया कि कहीं पर 24 तो कहीं पर दसावतार की कथा बताई जाती है परंतु दो प्रमुख अवतारों राम और कृष्ण का वर्णन करते हुए कहा कि अवतारों की संख्या की गणना संभव नहीं है।


    क्योंकि जितने भक्त होते हैं उतने ही अवतार होते हैं। प्रभु के अवतार प्रयोजन पर भी कहा गया कि यहां किसी राक्षस, दानव और अधर्मी का वध करने के लिए ही अवतरित नहीं होते हैं बल्कि अपने भक्तजनों पर कृपा बरसाने के लिए आते हैं। रावण, कंस को मारने के लिए भगवान को अवतार लेने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि घर द्वार छोड़कर वन में चले जाने ही वैराग्य नहीं होता बल्कि अपने अंतःकरण की शुद्धता इसमें नितांत आवश्यक है। हमारे जीवन में विचारों का आदान प्रदान रोम-रोम से होता है इसके लिए सिर्फ नाक, कान और आखें ही नहीं होती हैं। संत महात्मा की दृष्टि को दिव्य बताते हुए कहा गया कि हम उतना ही देख सकते हैं जितनी दूर तक हमारी दृष्टि जाती है।

    लेकिन संत जन अनंत तक देखने की दृष्टि रखते हैं। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी ने कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया।

    इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है। श्रीमद्भागवत कथा जीवन के सत्य का ज्ञान कराने के साथ ही धर्म और अधर्म के बीच के फर्क को बताती है। कथा श्रवण से सूना जीवन धन्य हो जाता है।श्रीमद्भागवत कथा में जीवन का सार छिपा है। यह प्रेम और करुणा की महत्ता समझाती है। इस अवसर पर कथा पंडाल श्रोताओं से खचाखच भर गया।
  • डीसी के निर्देश…अधिकारी शिक्षण संस्थानों का दौरा कर हर पात्र युवा का मतदाता सूची में पंजीकरण करें सुनिश्चित

    18 साल व उससे ऊपर के हर युवा का बने वोट

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जतिन लाल ने ऊना जिले में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 18 साल व उससे ऊपर के हर युवा का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सहायक मतदाता पंजीकरण और बूथ लेवल अधिकारियों को अपने क्षेत्र में ऐसे प्रत्येक शिक्षण संस्थान का व्यक्तिगत दौरा कर यह तय बनाने को कहा कि पंजीकरण के छूटे हर पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। उन्होंने बताया कि जो युवा 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में 4 मई 2024 तक दर्ज करवा सकते हैं।

    उपायुक्त ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों से भी इसमें पूरे सहयोग को कहा है। उन्होंने अपील की है कि संस्थान प्रमुख अपने वहां पात्र युवाओं को अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। यह तय बनाएं कि 18 या उससे अधिक आयु का कोई भी युवा मतदाता सूची में पंजीकरण से न छूटे। ताकि मतदान में युवा मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में नए तथा युवा मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

    हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र युवा वोट बनवाने और वोट डालने के अपने अधिकार से वंचित न रहे।
    उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र मतदाता फॉर्म नंबर 6 लेकर अपना एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार संख्या, आयु और निवास के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि के साथ अपना और अपने परिवार के सदस्य, जो 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।
  • बंगाणाः अवैध शराब की बोतलें बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक मूल निवासी से अवैध शराब की 7 बोतलें बरामद की हैं। रविवार को पुलिस ने शक के आधार पर जब एक संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके पास संतरा ब्रैंड की 7 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने जब शराब से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे तो व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले वतन सिंह पुत्र शेर सिंह के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।