Blog

  • डेरा मुखी को मिली जान से मारने की धमकी

    डेरा मुखी को मिली जान से मारने की धमकी

    नवांशहरः रूपनगर जिले की पुलिस ने थाना नूरपुर बेदी के अंतगर्त आते डेरा धर्म कलां भनियारावाला धमाना के मौजूदा मुखी बाबा सतनाम सिंह को एक विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। बाबा सतनाम सिंह धमाना ने पंजाब सरकार से मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

  • बम मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

    बम मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

    मोगाः कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव पंडोरी में देर रात हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव पंडोरी में की जा रही खुदाई के समय 2 हैंड ग्रेनेड और 37 कारतूस बरामद हुए है। हालांकि पुलिस ने इसकी सूचना बम निरोधक दस्तक को दे दी थी। जिसके बाद लुधियाना से आई बम निरोधक टीम ने इसे डिफ्यूज कर दिया है। 

  • 4 स्कूली बसों की टक्कर में कई बच्चे घायल, देखें वीडियो 

    4 स्कूली बसों की टक्कर में कई बच्चे घायल, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार स्कूल बसें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बसों के आपस में टकराने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चों को आपातकालीन खिड़की से बसों से बाहर निकालना पड़ा। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 से 12 बच्चों को मामूली चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

    घटना सुबह की है जब दिल्ली के ही सरकारी स्कूलों के बच्चे पिकनिक के लिए बसों से जा रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दिल्ली के किस स्कूल के बच्चे थे। जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के गेट संख्या 13 के पास एक बस का ब्रेक फेल होने के चलते आगे चल रही कार से टकरा गई। इसके बाद तीन अन्य बसें भी उसी बस में आकर टकरा गई। इनकी चपेट में एक बाइक व एक ऑटो भी आ गया। सड़क हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बसों को मौके से हटवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    डीसीपी ने बताया कि थाना आईपी एस्टेट को सुबह 10.57 बजे इस घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां चार बसें, एक ऑटो, एक कार और एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। चारों बसों में 216 स्कूली छात्र सवार थे। इस दुर्घटना में लगभग 25 छात्र और 3 स्कूल स्टाफ और एक व्यक्ति घायल हो गया है। पीसीआर वैन से सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया और घायलों का इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सोमवार को महात्मा गांधी की समाधि पर देशभर के गणमान्य लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में वीआईपी मूवमेंट जारी था। इसके थोड़ी ही दूरी पर यह हादसा हुआ है। घटना के समय वीआईपी रूट लगा हुआ था।

  • पूर्व विधायक केडी भंडारी पर मामला दर्ज होने के बाद राज कुमार वेरका की सरकार को चेतावनी, देखें वीडियो

    पूर्व विधायक केडी भंडारी पर मामला दर्ज होने के बाद राज कुमार वेरका की सरकार को चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया के सुसाइड मामले के बाद नॉर्थ हलके में सियासत गर्मा गई है। भाजपा के पूर्व विधायक का सुसाइड केस में नाम नामजद करने को लेकर अमृतसर से भाजपा नेता राज कुमार वेरका ने सरकार के चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि केडी भंडारी को फंसाने की साजिश आप सरकार कोशिश कर रही है। इस दौरान उन्होंने आप सरकार के चेतावनी दी हैकि अगर सरकार ने 2 दिन के अंदर केडी भंडारी के खिलाफ दर्ज किया पर्चा वापिस नहीं लिया तो भाजपा जालंधर में सबसे बड़ा आदोलन करेंगी।

    बता दें कि विक्की कालिया के सुसाइड नोट और भाई राजेश कालिया के बयानों के आधार पर बाद पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामले में नामजद किया है। सुसाइड नोट में केडी भंडारी के अलावा राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा समेत कई लोगों के नाम हैं। पुलिस ने एफआईआर नंबर 14 में धारा 306 आईपीसी के अधीन केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद विक्की कालिया के परिजनों ने आज 3 बजे हरनामदास पुरा ने विक्की कालिया का संस्कार कर दिया गया। कालिया को उनका बेटा मुखाग्नि नहीं दे पाया। दरअसल, ग्रांट घोटाले में कालिया के साथ उनका बेटा अंशुमन भी नामजद है। अंशुमन की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट से भी रद हो चुकी है। जमानत रद होने के बाद अंशुमन अंडर ग्राउंड है। ऐसे में बेਟੇ की जगह भाई ने मुखाग्नि दी।

    वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी फ़रार बताए जा रहे है। क्योंकि विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में केडी भंडारी का नाम भी लिखा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पर्चा दर्ज कर किसी की गिरफ़्तारी नहीं की है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पूर्व विधायक केडी भंडारी द्वारा सारे मामले से ई-मेल के ज़रिए डीजीपी गौरव यादव को अवगत करवा दिया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी का कहना है कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा है।

  • टोल प्लाजा पर बस ड्राइवर ने निकाली तलवार, दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो 

    टोल प्लाजा पर बस ड्राइवर ने निकाली तलवार, दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो 

    नवांशहरः जिला शहीद भगत सिंह नगर के तहत आते काठगढ़ टोल प्लाजा में सामने आया है। जहां पर्ची को लेकर एक निजी बस के ड्राइवर ने टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारी पर तलवार ही तान दी। इस दौरान ड्राइवर ने कर्मचारी को तलवार दिखाकर डराया और बस निकाल कर ले गया। काठगढ़ टोल प्लाजा पर निजी कंपनी की बस नंबर पीबी-07 एएस-5223 को लेकर ड्राइवर जब पहुंचा तो उसके आगे भी वाहन लगे थे। जिन्हें टोल प्लाजा का कर्मचारी पर्ची काट कर पास करवा रहा था। चालक ने वाहनों को लाइन से लेकर पहले गालियां निकालनी शुरू कर दी।

    जब बस टोल पर पहुंची तो बस के ड्राइवर ने टोल कर्मचारी के साथ गर्मागर्मी शुरू कर दी। टोल के कर्मचारी ड्राइवर कह रहा था कि गाली मत निकालो। इस पर बस का ड्राइवर कह रहा था कि गाली पहले तुमने निकाली है। टोल कर्मचारी ने कहा कि आपकी वीडियो बन रही है। चेक कर लो आपको खुद पता चल जाएगा कि गाली किसने दी। इसके बाद चालक भड़क गया। वह बहस करने लगा और मार देने की धमकियां देने लगा।

    टोल प्लाजा पर जब गर्मागर्मी हो रही थी तो बस के चालक ने मार देने की धमकी दे डाली। टोल कर्मचारी जो हरियाणवी बोल रहा था ने कहा कि किसे मारना क्या कोई खेल है। यदि हिम्मत है तो नीचे आ जा। इस पर बस के चालक ने गुस्से में आकर अपनी सीट के पास ही रखी हुई तलवार निकाल ली और अपना आधा शरीर खिड़की से बाहर निकाल कर मारने के लिए तलवार तान दी, लेकिन बीच में टोल के ही कुछ लोगों ने मामला शांत करवाया।

  • किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए रेलवे ट्रैक पर लगाया धरना

    किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए रेलवे ट्रैक पर लगाया धरना

    गुरदासपुरः बटाला रेलवे स्टेशन पर किसान-मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले बटाला-पठानकोट रेलवे ट्रैक को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर धरना दिया जा रहा है। दूसरे दिन भारी बारिश में भी धरना जारी रहा। इस दौरान संगठन के नेता सरवन सिंह पंढेर भी मौजूद रहे। ठंड और भूख से बचने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन पर पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    इस मौके पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और हरदीप सिंह ने कहा कि कल यानी 29 जनवरी को पूरे पंजाब में 3 घंटे तक रेल पटरी रोककर जो प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि वह किसानों की मांगें नहीं माने जाने को लेकर केंद्र सरकार के वादे के खिलाफ था, लेकिन बटाला में जिला गुरदासपुर के किसानों की मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। जिसमें जो 3 राष्ट्रीय राजमार्ग बनने जा रहे हैं, किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

    दूसरे जिले के जो किसान धरने के दौरान शहीद हुए थे, उनके परिवारों को अब तक ना ही मुआवजा और ना ही सरकारी नौकरी दी गई है। सरकार द्वारा जो गन्ना भुगतान की राशि 15 दिन में दी जानी थी, उस बात को अब तक 40 दिन बीत गए है, अभी तक नहीं दी गई। सरकार ने गन्ने की सरकारी दर 380 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है, उसमें से 330 रुपये गन्ना मिल को भुगतान करना होत है और शेष 50 रुपये सरकार को देना है, वे अभी तक उन्हें नहीं मिले हैं।

    किसानों ने कहा कि हमारी मांग है कि 380 रुपये का गन्ना भुगतान एक साथ मिले। इन सभी मांगों को लेकर हमने बटाला पठानकोट रेलवे ट्रैक को बटाला स्टेशन पर जाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी चर्चा करने पहुंचे थे, उन्होंने आश्वासन दिया कि वे चंडीगढ़ में सरकार के साथ इन मांगों पर चर्चा करेंगे और समाधान निकालेंगे और जब तक इन मांगों को हल नहीं किया जाता है, तब तक इस रेलवे ट्रैक को बंद रखा जाएगा।

  • जन्मदिन पार्टी दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, 8 की मौत

    जन्मदिन पार्टी दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, 8 की मौत

    जोहान्सबर्गः दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप के गेकेबेरा इलाके में हुई एक भीषण सामूहिक गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उपनगरीय इलाके क्वाजाखेले में देर रात दो बंदूकधारियों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस सामूहिक गोलीबारी में शुरू में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब एक शख्स अपना जन्मदिन मना रहा था। हमलावरों ने घर में घुसकर मेहमानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि मरने वालों में घर का मालिक भी शामिल है। पुलिस के प्रवक्ता प्रिस्किला नायडू ने कहा कि इस स्तर पर शुरुआती जांच से पता चला है कि दो बंदूकधारियों ने घर में घुसने के बाद मेहमानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले के आसपास की जगह पर उस समय हुई गतिविधियों की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।

    साउथ अफ्रीका की पुलिस ने इस भयंकर हमले के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी आम बात है। जहां सामूहिक हिंसा और शराब के कारण दुनिया में हत्या की दर सबसे अधिक है। दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल जोहान्सबर्ग और पूर्वी शहर पीटरमैरिट्जबर्ग में मजदूरों के उपनगरों में अलग-अलग बार हुई गोलीबारी की घटनाओं में लगभग दो दर्जन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • पार्षद विक्की कालिया सुसाइड मामले में भाजपा नेता सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज!

    पार्षद विक्की कालिया सुसाइड मामले में भाजपा नेता सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज!

    जालंधर, वरुण/हर्षः कांग्रेस के पार्षद विक्की कालिया सुसाइड मामले में इंसाफ ना मिलने के कारण परिजनों ने संस्कार करने से मना कर दिया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक थाना नंबर 1 की पुलिस ने विक्की कालिया के सुसाइड नोट के आधार पर कुछ लोगों के पते पर केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर नंबर 14 में धारा 306 आईपीसी के अधीन केस दर्ज किया गया है।

    बताया जा रहा है कि मृतक के भाई राजेश कालिया के ब्यानों पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी फ़रार बताए जा रहे है। क्योंकि विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में केडी भंडारी का नाम भी लिखा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पर्चा दर्ज कर किसी की गिरफ़्तारी नहीं की है।

    हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पूर्व विधायक केडी भंडारी द्वारा सारे मामले से ई-मेल के ज़रिए डीजीपी गौरव यादव को अवगत करवा दिया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी का कहना है कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। बता दें कि पार्षद कालिया ने पर्चा दर्ज होने के बाद अंतिम संस्कार करने की बात मानी है, पर अभी तक भंडारी सहित किसी की गिरफ़्तारी ना होना पुलिस पर राजनीतिक दबाव पूरी तरह नज़र आ रहा है।

    गौर हो कि विक्की कालिया मर्डर केस में नार्थ हल्के के राजनीति खेमों में सियासत गर्मा गई है। इस दौरान कई छुट भैय्या नेता अपनी राजनीति चमकाते दिखाई दे रहे है। वही अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूर्व पार्षद विक्की कालिया का अंतिम संस्कार आज शाम 3:00 बजे हरनामदासपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।

  • मौसम का बदला मिजाज, विभाग ने इन राज्यों में बारिश का किया अलर्ट जारी

    मौसम का बदला मिजाज, विभाग ने इन राज्यों में बारिश का किया अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के बीच राजधानी दिल्ली और आसपास इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात बारिश से मौसम सर्द हो गया। मौसम विभाग (IMD) ने देर रात बताया कि राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

    मंगलवार तक बारिश रहने की उम्मीद

    आईएमडी (IMD) के अनुसार यमुनानगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा के दूर-दराज के इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय है। इसका असर मंगलवार तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की सलाह है कि उन इलाकों में जाने से बचें जहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है।

    इन इलाकों में बारिश का अलर्ट 

    चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी समेत तमाम इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।राजस्थान के डीग, लक्ष्मणगढ़ और भरतपुर में भी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।

    एक बार फिर लौटेगी ठंड 

    मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में बारिश से मौसम में एक बार फिर से ठंडक महसूस होगी। हालांकि, हालात शीतलहर जैसे नहीं होंगे। तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा। आईएमडी का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से बारिश हो रही है।

  • केंद्रीय जेल में कैदियों ने की भूख हड़ताल, जाने मामला

    केंद्रीय जेल में कैदियों ने की भूख हड़ताल, जाने मामला

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल में कैदी पिछले दो दिन से भूख हड़ताल करके बैठे है। दरअसल, कैदी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे है। इस दौरान प्रशासन समक्ष अपनी मांगे रखी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह भूख हड़ताल पर ही रहेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले जेल में बंद गैंगस्टरों में गैंगवार हुई थी।

    इस दौरान दोनों पक्षों के कई गैंगस्टर घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं इस घटना के दौरान कैदियों का आरोप है कि उन्हें जेल में मिलने वाली कैंटीन जैसी कई सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल रही। जेल में कई कैदियों को चक्कियों में ही बंद किया हुआ है। जिसके चलते वह भूख हड़ताल पर बैठ गए है।