Blog

  • BJP नेता ने परिवार सहित खाया जहर, इस वजह से दी जान

    BJP नेता ने परिवार सहित खाया जहर, इस वजह से दी जान

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के विदिशा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खा लिया। इस वजह से परिवार के चारों लोगों की मौत हो गई है। विदिशा के इस बीजेपी नेता का नाम संजीव मिश्रा था। वो अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान थे। इसी कारण से गुरुवार की शाम को उन्होंने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बेटों सहित खुद भी सल्फास खा लिया। इसके बाद पूरे परिवार की मौत हो गई। इस घटना के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।

    बीजेपी के विदिशा मंडल चीफ सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा के बंटी नगर इलाके में रहने वाले संजीव मिश्रा बीजेपी विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे। वह बीजेपी के पूर्व पार्षद भी रह चुके थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे संजीव मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने जिसमें कहा था कि दुश्मन के बच्चों को भी ईश्वर ये ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी न दे। ये देखने के बाद संजीव मिश्रा के परिचित लोग उनके घर पहुंचे तो उन्होंने 45 साल के संजीव, उनकी पत्नी नीलम मिश्रा और दो बेटों अनमोल और सार्थक को बेहोशी की हालत में पाया. इसके बाद आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां पर परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई।

  • शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, देखें वीडियो

    शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में महा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटले ने शादी के कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

    शादी के लिए वनडे सीरीज से लिया ब्रेक

    बता दें कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से ब्रेक लिया है। अक्षर और मेहा की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर को उनके फैन्स बधाई भी दे रहे हैं।

    कौन हैं अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल

    बता दें कि अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटले को शादी के लिए प्रपोज किया था।

    जानें, अक्षर पटेल का क्रिकेट करियर

    अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए 2014 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं। वे फिलहाल टीम इंडिया के महत्वपूर्ण प्लेयर हैं।

  • पीएम मोदी आज 75 रुपये एक स्मारक सिक्का करेंगे जारी 

    पीएम मोदी आज 75 रुपये एक स्मारक सिक्का करेंगे जारी 

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भारतीय भावना के तहत कुल 19 देशों के 196 अधिकारियों और कैडेट को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। मालूम हो कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इस वर्ष अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एनसीसी के 75 वर्ष पूरा होने के मौके पर 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया है कि इस रैली में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

    बता दें कि पीएम मोदी ने बीते दिन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप युवा हैं, यह आपके लिए भविष्य बनाने का समय है। आप नए विचारों और नए मानकों के निर्माता हैं। आप नए भारत के अग्रदूत हैं।’अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के संकल्प का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इन संकल्पों में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। भविष्य के लक्ष्यों और संकल्पों को देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए मोदी ने कहा कि वर्तमान के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर समान रूप से जोर देना होगा।

    उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे देश में हो रहे बदलावों के प्रति खुद को जागरूक रखें और चलाए जा रहे अभियानों में उत्सुकता से भाग लें।स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक युवा को इसे जीवन के मिशन के रूप में लेना चाहिए और अपने इलाके, गांव, कस्बों और शहरों को साफ रखने की दिशा में काम करना चाहिए। इसी तरह उन्होंने उन्हें अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों पर कम से कम एक किताब पढ़ने के लिए कहा।

  • सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात

    सरकार की बेटियों को बड़ी सौगात

    लखनऊ : योगी सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए एक बड़ी योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत अगर किसी निजी स्कूल में दो बहनों पढ़ती हैं तो एक की फीस योगी सरकार भरेगी, यानी की एक बेटी पढ़ाई फ्री में होगी। योगी सरकार अपने अगले बजट में इसके लिए प्रावधान लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की छात्राएं लाभान्वित होंगी।

    दरअसल, कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर प्रदेश के किसी भी प्राइवेट स्कूल में दो सगी बहनें पढ़ रही हैं तो स्कूल प्रसाशन से एक बेटी की फीस माफ करनी चाहिए। अगर प्राइवेट स्कूल ऐसा करने सक्षम नहीं हैं तो सरकार उसका खर्च वहन करेगी। अब मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने की शुरुआत कर दी गई है। शिक्षा विभाग की तरफ से अगले बजट में इसके लिए धनराशि की व्यवस्था का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया गया है। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। योगी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन को लेकर भी उत्सुक दिख रही है। जल्द ही प्रदेश में स्मार्ट शिक्षा व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत जूनियर और माध्यमिक के छात्रों को स्मार्ट क्लास के तहत एजुकेशन दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों में टेबलेट की व्यवस्था भी की जाएगी।

  • बॉलीवुड अभिनेता Annu Kapoor की बिगड़ी तबीयत

    बॉलीवुड अभिनेता Annu Kapoor की बिगड़ी तबीयत

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता और पॉपुलर होस्ट अन्नू कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, सीने की दर्द की शिकायत के बाद में उन्हें तुरंत एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें वीरवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। एक्टर मुबई में नहीं बल्कि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वो दिल्ली किसी काम से आए थे और ली मेरिडियन होटल में ठहरे हुए थे, तभी ये घटना घटी।

    अब अन्नू कपूर के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

  • पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के नाम पर रखी जाएगी यह सड़क, मंत्री ने किया ऐलान

    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के नाम पर रखी जाएगी यह सड़क, मंत्री ने किया ऐलान

    मानसा: पंजाब के मानसा में एक सड़क का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नाम पर रख दिया गया है। मंडी बोर्ड ने राम दित्ता सड़क का नाम बदला गया। 26 जनवरी के उपलक्ष्य में मानसा पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने यह ऐलान किया है। मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि मूसेवाला कत्लकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो आरोपी विदेश बैठे में है, उन्हें भारत लाने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है।

    मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मूसेवाला के परिवार का दुख असहनीय है। परिवार के साथ सरकार की संवेदना है। मूसेवाला की सुरक्षा लीक करने के सवाल पर मंत्री बलबीर ने कहा कि इस हत्याकांड की कई एगलों से जांच चल रही है। मूसेवाला की सुरक्षा लीक करने में यदि कोई उनकी पार्टी का भी सदस्य भी सामने आता है उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि मूसेवाला की सिक्योरिटी में कटौती के अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई थी।

  • जालंधर: बसंत पंचमी पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर: बसंत पंचमी पर हुल्लड़बाजों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण): पंजाब में बसंत पंचमी के पर्व को लेकर सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव द्वारा चाइना डोर और घरों की छतों पर डीजे लगाने पर पाबंदी के आदेश जारी किए गए थे। इसी के तहत बीते दिन थाना पांच की पुलिस ने जैना नगर घास मंडी में एक घर की छत पर डीजे लगाकर हुल्लड़ बाजी की जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए डीजे बंद करवाकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना पांच के एएसआई ने बताया कि उक्त मकान मालिक को वार्निंग देकर छोड़ दिया है।

  • पंजाबः  बाबासाहेब चौक के पास घर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

    पंजाबः बाबासाहेब चौक के पास घर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

    अमृतसरः स्थानीय बाबासाहेब चौक के पास एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस संबंध में दमकल विभाग के अनुसार उक्त घर में आज तड़के 3:45 लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग लगने का कारणों का अभी तक सामने नहीं आ पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीचे दुकानों में आग लगने के कारण ऊपर बने घर भी आग की चपेट में आ गए।

    इस आग में कुछ लोग फंस गए। आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि दुकान में आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। 

  • नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर बहन सुमन तूर की वीडियो आई सामने….

    नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर बहन सुमन तूर की वीडियो आई सामने….

    अमृतसर: विधानसभा चुनाव ‘के दौरान पिछले साल नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाने वाली उनकी अमेरिका में रहने वाली बहन सुमन तूर ने फिर से अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई ना हो पाने पर चिंता जताई है। बहन ने वीडियो जारी कर कहा है कि सिद्धू के जेल से बाहर ना आ पाने पर उन्हें बहुत मायूसी हुई है।

    नवजोत सिंह सिद्धू की बहन सुमन तूर ने अपनी वीडियो में कहा है कि जब वह सुबह उठी तो वह गदगद थी कि आज उसका भाई जेल से बाहर आ जाएगा । उसकी अखबारों में फोटो छपी होगी। उसका गर्मजोशी से स्वागत हो रहा होगा। वह अपने परिवार के साथ बैठा होगा। लेकिन जब सुबह न्यूज देखी तो वह यह पढ़कर मायूस हो गई कि उनके भाई को जेल से रिहाई नहीं मिली है। अमेरिका में बैठी बहन ने कहा कि 26 जनवरी को भाई जेल से छूटने की खबर पढ़ करके उसके दिल को ठंडक मिलेगी। लेकिन रिहाई ना होने पर उन्हें दुख हुआ है। उन्होंने नवजो

  • आज का राशिफल, 27 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 27 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक नई शुभ सूचना लेकर आएगा, जिससे आपके चारों ओर खुशियां रहेंगी और लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर आज आपके ऊपर तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा और परिवार के सदस्य किसी व्यक्ति के स्वभाव को लेकर परेशान रहेंगे। आधुनिक विषयों में आप पूरी रुचि बनाए रखें। आप किसी काम की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बात के लिए जिद और अहंकार ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी आवश्यक कार्य को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह भी पूरा होगा और व्यापार कर रहे लोगों को भी एक उछाल देखने को मिलेगा, जिससे उनके काफी समस्याएं दूर हो पाएंगी। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको बाद में उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच जो दूरियां आ गई थी, वह भी कम होंगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसे बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आप बिजनेस में किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और आपको आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप नाकामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। 

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर व बाहर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आपकी कोई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है, इसलिए बहुत ही ध्यान देकर काम करें और अपनी  कार्यक्षेत्र की योजनाओं को आज आप आगे बढ़ाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने जीवनसाथी से अपने मन में चल रही उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं और कुछ योजनाओं को गति मिलने से आपके से प्रसन्न रहेंगे। आपको संतान के करियर को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आपको आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको भी निराशा होगी, यदि शरीर मे कुछ बदलाव आए, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है व डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाना आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम बेहतर आने से वह प्रसन्न रहेंगे और अपने पिताजी से आप कोई फरमाइश कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और आप अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि आप किसी भूमि, भवन, मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें जरूरी कागजातों पर बहुत ही सावधानी से दस्तखत करें। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे, जिनको आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आप  कुछ धन निवेश की योजना में भी लगा सकते हैं, जिसके कारण आप पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई काम बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। कानूनी मामलों में आप सावधान रहें और करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और परिवार में छोटे बच्चे आपसे कोई नयी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी की दी गयी सलाह पर चलने से बचें, कला कौशल में भी सुधार आएगा, जो युवा कार्य क्षेत्र में कामों को लेकर परेशान हैं, वह भी  उनमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान को आप संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। धन संबंधित मामलों में आज दिन बेहतर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की किसी गलत बात के लिए भी हां में हां मिलाना पड़ सकता है, जिसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपकी सुख और समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यक्तिगत मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे और आप किसी आवश्यक कार्य के कारण अक्समात  यात्रा पर जा सकते हैं। आपके निजी जीवन में आपकी रूचि बढ़ेगी और आपके कुछ करीबी आपके  कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको घर व बाहर अपने कामों में तालमेल बनाना होगा, नहीं तो आपके वह काम लटक सकते हैं और लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण काम को करने में बिल्कुल देरी नहीं करनी है। भाई बंधुओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी  किसी नये काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। माता-पिता से आप यदि कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तो वह उनमें आपको अच्छी सलाह देंगे। आपकी अपने सगे संबंधियों से यहां दूरी आ गई थी, तो वह भी आज दूर होंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और कार्यक्रम में आप अपनी मेहनत व लगन से किसी लंबे समय से रुके हुए काम को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे अधिकारी व्यवसाय प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे।