खन्ना : बसंत पंचमी के दिन दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। घर की छत पर पतंग उड़ाते समय एक बच्चा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था कि उसके पैर में पतंग की डोर फंस गई। इस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत खन्ना के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के कारण परिवार बेहद दुखी हो गया है।
Blog
-

पंजाबः सिद्धू को रिहा नहीं किए जाने पर भड़की नवजोत कौर, जाने क्या कहा
चंडीगढ़ः पटियाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह की आज ‘आम माफी’ के तहत होने वाली रिहाई पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन नवजोत सिद्धू आज बाहर नहीं आएंगे। यही कारण है कि अब नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को उनसे दूर रहने की सलाह दी थी। नवजोत कौर ने ट्वीट किया-नवजोत सिद्धू खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं। यही कारण है कि सरकार उन्हें 75वें आजादी दिवस पर मिलने वाली राहत नहीं देना चाहती। आप सब से अनुरोध है कि उनसे दूर रहें।

पंजाब के मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कैदियों की रिहाई पर राज्यपाल की अनुमति लेने के लिए प्रत्येक कैदी के बारे में अलग-अलग फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचनी जरूरी थी। इनमें रिहा किए जाने वाले प्रत्येक कैदी का पूरा विवरण दर्ज होता कि वह किस अपराध में सजा काट रहा है? अब तक सजा की कितनी अवधि पूरा कर चुका है? सजा के दौरान जेल में कैदी का आचरण और व्यवहार जेल स्टाफ और अन्य कैदियों के साथ कैसा रहा?
मुख्यमंत्री ने बुधवार को जेल विभाग की सूची पर हस्ताक्षर नहीं किया और न ही इसे राज्यपाल के पास भेजा। पता चला है कि मुख्य सचिव कार्यालय के मार्फत यह फाइल जेल विभाग को लौटा दी गई है और प्रत्येक कैदी से संबंधित अलग-अलग फाइल भेजने को कहा गया है। इससे गणतंत्र दिवस पर नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर असमंजस बरकरार है। जबकि नवजोत सिद्धू की सोशल मीडिया टीम ने दावा किया है कि सिद्धू 26 जनवरी को रिहा होंगे। टीम ने सोशल मीडिया पर एक रोड मैप जारी किया है। इसमें सिद्धू के जेल से रिहा होने के बाद उनके जुलूस मार्ग की जानकारी दी गई है।
-

पंजाबः 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों ने किया ऐलान
लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने मांगों को लेकर 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। सभी सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी 30 व 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। जानकारी देते हुए यूएफबीयू के संयोजक नरेश गौड़ ने बताया कि आईबीए ने नवंबर 2020 में यूनियन के शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई मुद्दा हल नहीं हुआ है।
इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स लुधियाना इकाई की ओर से भारतीय स्टेट बैंक, फव्वारा चौक के समक्ष रैली कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूएफबीयू के संयोजक नरेश गौड़, पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पवन ठाकुर, एआईबीओसी से नरेन्द्र कुमार, कुलविंदर लोहाट, इकबाल सिंह मल्ही एनसीबीई, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के गुरमीत सिंह व कामरेड चिरंजीव जोशी की अगुवाई में कर्मचारियों ने इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
-

पंजाबः गणतंत्र दिवस पर CM Mann का बड़ा ऐलान, दिया यह तोहफा
बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बठिंडा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की परेड में पंजाब की झांकी शामिल न करके सच को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सच दबाया नहीं जा सकता। पंजाब का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है।
-

जालंधरः गणतंत्र दिवस पर गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्यपाल ने झंडा फहराया, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस जालंधर में मनाया गया। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कार्यक्रम में झंडा फहराने की रस्म अदा की। उनके साथ इस मौके पर मुख्य सचिव विजय जंजुआ, जालंधर के डीसी जसरप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर जालंधर कुलदीप चाहल भी थे।
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराने की रस्म अदा करने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस-होमगार्ड और एनएसीसी की टुकड़ियों, एनएसएस के बच्चों और स्कूली बच्चों ने उन्हें सलामी दी। स्कूलों के बच्चों ने भी गणतंत्र दिवस के लिए खासी तैयारी कर रखी थी। बच्चों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी।
-

आज का राशिफल, 26 जनवरी 2023
मेष राशिफल। मेष राशि के जातक यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें जरूरी कागजातों पर बहुत ही देखभाल कर दस्तखत करें। व्यवसाय में आज आप कुछ सूझबूझ दिखाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। यदि आपने संतान से कोई वादा किया था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
वृष राशिफल। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रहेगा। आज आपकी कुछ परिजनों से भेंट हो सकती है। आप एक बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचारकर चलना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, जहां से आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।
मिथुन राशिफल। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव क पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी घर, दुकान, मकान आदि की खरीदारी करने पर विचार बना सकते हैं, जिसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।
कर्क राशिफल। कर्क राशि के जातकों को कुछ धार्मिक आयोजनों से अच्छा लाभ मिल सकता है और विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ व भजन कीर्तन आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
सिंह राशिफल। सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी की सीख व सलाह पर चलकर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको अपने रूटीन और अनुशासन के प्रति सावधान रहना होगा। किसी काम में यदि आपने लापरवाही की तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जो लोग वर्क फ्राम होम में कार्यरत हैं, उन्हें आज सावधान रहकर काम करना होगा, नहीं तो उनके अधिकारी उन पर नाराज हो सकते हैं।
कन्या राशिफल। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाले रहेगा। किसी आवश्यक कार्य को लेकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए भी दिन अच्छा पर रहने वाला है। साझेदारी में आप किसी काम को करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको किसी नई उपलब्धि के मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।
तुला राशिफल। तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, जिससे सदस्य भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको साझेदारी में काम करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।
वृश्चिक राशिफल। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको करियर को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तो उसमें आप अपनी बात लोगों से मनवाने में कामयाब रहेंगे।
धनु राशिफल। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और आपके दिए गए सुझावों का भी स्वागत होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ कामों को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और आपकी छवि में भी और निखार आएगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ सकती है।
मकर राशिफल। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी अपने भाई बंधुओं से रिश्तों में चल रही अनबन भी समाप्त होगी और जनकल्याण के कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता से आप पर किसी की हुई बात को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
कुंभ राशिफल। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से आज अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग बहुत ही सावधानी से कार्य करें, नहीं तो हमसे कोई गलती हो सकती है। आज आपके घर मे किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप खुला खर्चा करेंगे और धन की कोई परवाह नहीं करेंगे, लेकिन यदि कोई धन उधार मांगे, तो सावधानी बरतें।
मीन राशिफल। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा गृहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है और उन्हें कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
-
राज्यपाल बनवारी लाल के जालंधर दौरे पर किसानों और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो
जालंधर, हर्ष/वरुण: महानगर में आज पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल द्वारा गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराए जाने की रसम से पहले ही। लतीफपुरा निवासी जो कि कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं आज उनके द्वारा मोतीपुरा से गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम तक रोष मार्च किया जाना था और राजपाल को मांग पत्र दिया जाना था। लेकिन उससे पहले ही लतीफ पूरा निवासियों और उनका साथ देने आए अलग-अलग जत्थे बंदियों को पुलिस द्वारा आस-पास ही नजरबंद कर लिया गया।
प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने रोष मार्च शुरू किया गया है, जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। पुलिस और लतीफपुरा वासियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली। किसान जत्थेबंदी के लीडर जोकि कई दिनों से इनका प्रतिनिधित्व कर रहे थे इस धक्का-मुक्की के दौरान चोटे आई, जिसके बाद वह वहीं पर लेट गए और मुहल्ला निवासी द्वारा उनका उपचार किया गया। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि वह राज्य स्तरीय समागम तक रोष मार्च जरूर निकालेंगे चाहे कुछ भी हो जाए।
-

इनोसेंट हार्ट्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी व गणतंत्र दिवस
जालंधर/विजय: इनोसेंट हॉट ग्रुप के पांचों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड पर स्थित स्कूलों इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं मैनेजमेंट कॉलेज में बसंत पंचमी का त्यौहार तथा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया तथा गीतों व नृत्य द्वारा बसंत के रंगों की छटा बिखेरी। विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका द्वारा देशभक्तों की शहादत को याद किया तथा अपनी कविताओं व स्पीच द्वारा उन्हें सच्चे हृदय से याद किया बच्चों ने शपथ खाई कि वे अपने संविधान का सदा पालन करेंगे तथा दिल से सम्मान करेंगे।गणतंत्र दिवस तथा बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए बहुत सी गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी ने उत्साह से इन गतिविधियों में भाग लिया। देशभक्ति की कविताएं गाई गई। कविता वाचन प्रतियोगिता, काईट डेकोरेशन तथा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभक्ति के गीतों से इनोसेंट हार्ट्स का प्रांगण देश प्रेम से ओतप्रोत हो गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों को अध्यापिकाओं ने बसंत पंचमी तथा गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया एवं अपने देश के तिरंगे का सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत विषय पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एकल गायन प्रतियोगिता ने वातावरण को ऊर्जावान तथा जीवंत बना दिया छात्र अध्यापिका ने पीले व्यंजन बनाकर बसंत के उत्सव में चार चांद लगा दिए। सरस्वती माता का पूजन विधि विधान से किया गया। मैनेजमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति दर्शाते हुए कविता भाषण तथा नृत्य प्रस्तुति दी। शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। -

पंजाब में रेड अलर्ट जारी, डीजीपी ने जारी किए ये आदेश
जालंधर/वरुणः मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सीमावर्ती राज्य पंजाब में गणतंत्र दिवस 2023 के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए आज पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने राज्य के सभी सीपी/एसएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और सभी जिलाध्यक्षों को अपने अधिकार क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) और गजटेड अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के अंत तक फील्ड में रहने के लिए भी कहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य के अहम जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ से वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करने के अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल भी तैनात किए गए है। ज्यादा जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीजीपी पंजाब ने वाहनों की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा सूबे की सारी अंतरराज्यीय और अंतर जिल सरहदों को सील कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब के लोगों से भी हर समय सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि लोग इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 112 या 181 पर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित वीरवार को जालंधर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे।
-

पंजाबः इंटरनेशनल ह्यूमन Trafficking Gang का पर्दाफाश, 5 सदस्य गिरफ्तार
लोगों को अमेरिका ने नाम भेजते थे सिंगापुर, किडनैप कर परिवार से मांगते थे फिरौती
मोहालीः पंजाब की मोहाली पुलिस के सीआईए स्टाफ ने इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 सदस्य को काबू किया है। काबू किए गए आरोपी लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर सिंगापुर और इंडोनेशिया भेज किडनैप कर उनके परिवार से फिरौती मांगते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2.13 करोड़, 33 लाख कीमत का 64 तोले सोना, पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार, पंजाब नंबर की ही एक फोर्ड फिगो कार, पंजाब नंबर की एक टिएगो कार, बिना नंबर की एक थार, 7 महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि गैंग कई लोगों को किडनैप कर करोड़ों रुपए वसूल चुका है। पुलिस पकड़े गए लोगों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है। साथ ही इंडोनेशिया और सिंगापुर में किडनैप किए गए 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99140-55677 तथा 95019-91108 भी जारी किया गया है।
मामले में जालंधर निवासी बलदीश कौर, गुरजीत सिंह, होशियारपुर के साहिल, सोम राज और वीना नामक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गैंग पंजाब में अपने अन्य साथियों समेत इंडोनेशिया में बैठे ह्यूमन ट्रैफिकिंग और किडनैपिंग गैंग के सरगना होशियारपुर निवासी सन्नी कुमार उर्फ सन्नी और सिंगापुर में बैठे जसवीर सिंह उर्फ संजय के साथ मिल लोगों को फंसाते थे। गैंग मेंबर्स पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उन्हें इंडोनेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में किडनैप कर भिजवा देते थे। वहां उनका शोषण कर, गन पॉइंट पर डरा धमका उन्हें उनके घरवालों से फोन करवा फिरौती की मांग करते थे।
बीते 6 जनवरी को IPC की धारा 406(आपराधिक स्तर पर विश्वासघात), 420(धोखाधड़ी), 470(जालसाज़ी), 386(किसी व्यक्ति की जान को खतरे में डालकर फिरौती मांगने) और PTP(R) एक्ट, 2014 के तहत खरड़ में केस दर्ज किया था। वहीं बलोंगी थाने में भी IPC की धारा 364ए(किडनैपिंग), 370(ह्यूमन ट्रैफिकिंग), 386(किसी व्यक्ति की जान को खतरे में डालकर फिरौती मांगने) और 120बी(आपराधिक साजिश रचने) की धाराओं में 3 जनवरी को केस दर्ज किया था। गैंग पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर उनकी इंडोनेशिया और सिंगापुर फ्लाइट की टिकट कटवा देते थे।
विदेश में सन्नी और संजय इन्हें किडनैप कर लेते थे और इनका शोषण कर गन पाॅइंट पर धमका पर इनके परिवार से फिरौती मांगते थे। यह किडनैप हुए लोगों को कहते थे कि परिवार को फोन पर कहें कि वह मेक्सिको पहुंच गए हैं और एजेंट्स को 40 लाख रुपए भेज दें। पंजाब में बैठे ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के मेंबर बलदीश कौर, वीना, साहिल भट्टी, सोम राज एवं गुरजीत सिंह उर्फ मंगा, सोनिया, अभिषेक, मलकीत सिंह, टोनी, भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, संदीप आड़तिया और सुमन पीड़ितों के परिजनों से रकम वसूल करते थे।

