Pok पर चल रहे हैं बड़े प्रदर्शन
Pok पर पिछले कई महीनों से बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। वहां के कई नेता पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। POK के नेताओं ने पाकिस्तान की असेंबली से आजादी तक का ऐलान कर दिया है। प्रदर्शन को रोकने के लिए पाकिस्तान की सेना ने पीओके की नाकेबंदी कर रखी है। आरोप है कि खाने-पीने की सामान की सप्लाई भी रोक दी गई है परंतु इन घटनाओं को पाकिस्तान की मीडिया में ज्यादा जगह ही नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की मीडिया भारत में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लगातार प्रमुखता से दिखा रहा है। पाकिस्तान ने सबसे मशहूर अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में यह हेडलाइन भी दी है कि भारत में छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने विपक्ष को मोदी के खिलाफ एक सही मौका दिया है।Pakistani television channels are showing what’s happening in India’s New Delhi, but why are these channels unable to show what has been happening in Pak-administered Kashmir? When will the national media show the ground reality in Kashmir?
— Qurrat ul Ain Shirazi (@annie_shirazi) July 21, 2026