घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडि़यां मौके पर पहुंच चुकी हैं। दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। यहां सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। जवाहर भवन के ऊपरी तल से काला धुआं निकलता देखकर लोग हैरान रह गए। लोग इमारत की तरफ दौड़े। प्रशासन और दमकल विभाग आग बुझाने के साथ-साथ घटना की जांच में जुटे हैं। इस इमारत में कई सरकारी दफ्तर है। लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग के बारे में जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने कहा, ‘जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर बने कैफेटेरिया में आग लग गई है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी काबू में नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंज़िल के कैफेटेरिया से शुरू हुई। PWD के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आग तेज़ी से बेकाबू हो रही थी। इसके बाद 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें जारी हैं… अच्छी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।View this post on Instagram