Blog

  • छिड़ गई जंग! Israel ने Iran में कई जगह किए धमाके, गूंज उठे Siren, देखें वीडियो

    छिड़ गई जंग! Israel ने Iran में कई जगह किए धमाके, गूंज उठे Siren, देखें वीडियो

    तेहरानः ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल ने हमला कर दिया है। जहां राजधानी समेत कई इलाकों पर इजरायल ने ताबड़तोड़ धमाके किए। अलग-अलग इलाकों में धमाकों होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार राजधानी तेहरान में कई तेज धमाके सुने गए हैं। अधिकारियों ने इन आवाजों की पुष्टि की है। हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में रहस्यमयी धमाकों और आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पहले ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।

    इजरायल में पिछले कुछ मिनटों में पूरे देश के भीतर युद्ध के सायरन गूंज उठे हैं और नागरिकों के मोबाइल डिवाइस पर सीधे सुरक्षा अलर्ट भेजे गए हैं, जिसमें उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों (Protected Spaces) के करीब रहने के निर्देश दिए गए हैं। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने स्पष्ट किया है कि यह एक एहतियाती कदम है ताकि देश पर संभावित मिसाइल हमलों की स्थिति में जनता पहले से तैयार रहे और किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

    इजरायल के रक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि इजरायल ने ईरान पर हमला किया है। उनके मुताबिक यह एक एहतियाती कदम था। यानी संभावित खतरे को देखते हुए इजरायल ने पहले कार्रवाई की। इस घटनाक्रम के बीच अमेरिका और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधियों से क्षेत्र में हालात और संवेदनशील हो गए हैं। फिलहाल दोनों देशों की ओर से आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। स्थिति तेजी से बदल रही है।

  • Punjab News: Gurvinder Singh Murder Case में शूटर सहित 2 आरोपी काबू, SSP Hans ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Gurvinder Singh Murder Case में शूटर सहित 2 आरोपी काबू, SSP Hans ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    मोहालीः मोहाली पुलिस ने गुरविंदर सिंह मर्डर केस में विदेश में रह रहे गैंगस्टर और हैंडलर सतिंदरपाल सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। वहीं पुलिस ने मामले में 2 लोगों को पहले से ही गिरफ्तार कर लिया था जिन्होंने आरोपियों की भागने में मदद की थी। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी सहित 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान गौरव उर्फ बावा वासी फिरोजपुर और प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस गौरव का भाई है जिसे मोहाली से ही पकड़ा गया है।

    जानकारी देते मोहाली SSP हरमन दीप हंस ने बताया कि गुरविंदर सिंह को कोर्ट के बाहर जिन हमलावरों ने गोलियां मारी थी उनमें से एक गौरव था और प्रिंस ने अपने भाई गौरव को भागने में मदद की थी। इसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था जिसकी तलाश जारी है। वहीं प्रिंस पहले से एक केस में पीओ है, परन्तु गौरव पर पहले कोई भी केस दर्ज नहीं है। पैसों की तंगी के चलते गौरव का गोल्डी बराड़ से संपर्क हुआ था और इसी के चलते गौरव ने वारदात को अंजाम दिया था। अब रिमांड के दौरान गौरव से पूछताछ करके बचे हुए आरोपी को भी काबू किया जाएगा। बाकि की जांच जारी है।

    बता दें, गुरविंदर सिंह की मोहाली के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव कॉम्प्लेक्स के पास 28 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया था कि एक अनजान हमलावर ने गुरविंदर सिंह उर्फ ​​लंबड़, बेटे अवतार सिंह, गांव रुड़की पुख्ता, थाना सदर खरड़ के रहने वाले की गोली मारकर हत्या की थी। वहीं इसको लेकर गोल्डी बराड़ पर केस दर्ज किया गया था। गोल्डी बराड़ ने भी इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसने कहा था कि उसने अपने भाई की मौत का बदला ले लिया है क्योंकि गोल्डी बराड़ के भाई को चंडीगढ़ के एलांते मॉल के बाहर गोली मार दी गई थी, जिसमें गुरविंदर का नाम भी आया था।

     

     

  • शादी के बाद ससुराल पहुंची Rashmika Mandanna, Reception में शामिल हो सकते हैं PM Modi!

    शादी के बाद ससुराल पहुंची Rashmika Mandanna, Reception में शामिल हो सकते हैं PM Modi!

    मनोरंजन: साउथ सिनेमा के दो बड़े स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है। दोनों की वेडिंग फोटोज इतनी वायरल हुई कि हर कोई उनके प्यार में खो गया। विजय-रश्मिका ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया है। ऐसे में यह मौका उनके फैंस और परिवार के लिए बेहद खास है।

    विजय की पत्नी बनी रश्मिका

    रश्मिका और विजय दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन तरीके से शादी की थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के बाद शुक्रवार को विजय और रश्मिका नई जोड़ी के तौर पर उदयपुर एयरपोर्ट पर भी सपोर्ट हुए जहां उन्होंने पैपाराजी को कई पोज दिए और फैंस का धन्यवाद भी किया। पैपाराजी ने कपल को काफी सारी दुआएं भी दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    यहां एक्ट्रेस रश्मिका रेड कलर के सूट में नजर आई। वहीं विजय सिल्वर कुर्ता-पजामा में बेहद हैंडसम नजर आए थे। इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी भी साफ नजर आ रही थी। कपल उसी दिन उदयपुर से हैदराबाद में पहुंचा जहां एक्ट्रेस का उनके ससुराल में स्वागत किया गया। पैप्स के कैमरा ने विजय के हैदराबाद स्थित घर के बाहर भी इस मोमेंट को कैप्चर भी किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ससुराल में जाती दिखी रश्मिका

    अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में रश्मिका अपने ससुराल में एंट्री ले ती दिख रही हैं। विजय घर के अंदर अकेले जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं रश्मिका को उनकी सासू मां संभालकर गृह प्रवेश के लिए लेकर जाती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से चहकती दिख रही है। फैंस रश्मिका-विजय की इस नई शुरुआत के मौके पर इमोशनल हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में #Virosh भी ट्रैंड कर रहा है।

    रिस्पेशन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

    बता दें कि बीते दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने अपनी रिस्पेशन का न्यौता भी पीएम को दिया था। कपल की वेडिंग सेलिब्रेशन अभी नहीं थमने वाला है। दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिस्पेशन करने वाले हैं। इसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से लेकर राजनेता भी शामिल हो सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय अपनी अगली फिल्म ‘रणबाली’ में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका भी दिखने वाली है। वहीं रश्मिका ‘कॉकटेल 2’ में दिखने वाली हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार फिल्म में एक साथ दिखने वाले हैं।  
  • Jalandhar News: Filmy Style में Money Exchanger से लूट मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Filmy Style में Money Exchanger से लूट मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां–नंदनपुर रोड पर Kp Property Advisor व मनी एक्सचेंज की दुकान पर फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार गन प्वाइंट पर 600 यूरो लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान पूर्व फौजी तजिंदर सिंह ने साहस दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली और उन्हें काबू करने के लिए पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना को लेकर थाना मकसूदां के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बीते दिन लूट की घटना की शिकायत उनके पास आई थी।

    उन्होंने कहा कि दोपहर 2.50 बजे बाइक सवार लड़का दुकान पर आया और विदेश जाने के लिए यूरो का रेट पूछने लगा। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित से 600 यूरो मांगे और दुकानदार को कहा कि वह बार कोड दे दें और उन्हें ऑनलाइन पेमेंट कर देंगा। दुकानदार के बार कोड देने के बाद जब पैसे नहीं आए तो उसने युवक से पैसों को लेकर बात की। इस दौरान युवक ने टेबल पर रखे 600 यूरो उठा लिए पिस्टल निकाल ली। जिसे बाद पूर्व फौजी पर तान दी। वहीं तेजिंदर ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

    इस दौरान आरोपी पिस्टल फेंककर साथी के साथ भाग गया। हालांकि तेजिंदर ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने कहाकि घटना को लेकर उन्हें कुछ लीड भी मिली है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि भारतीय करंसी के मुताबिक 60 से 65 हजार रुपए का पीड़ित का नुकसान हुआ है। वहीं पुलिस ने एयर गन बरामद कर ली है और वह नकली है।

    दूसरी ओर पूर्व फौजी तजिंदर सिंह ने बताया कि वह नंदनपुर रोड पर कमल टूर एंड ट्रैवल के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:54 बजे एक युवक उनकी दुकान में आया और आदर से “पैरी पैणा” कहकर बातचीत शुरू की। युवक ने बताया कि उसका यूरोप का वीजा लग गया है और उसे 600 यूरो की जरूरत है। जैसे ही तजिंदर सिंह ने 600 यूरो गिनकर टेबल पर रखे, युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली और पैसे उठाने की कोशिश की।

    तजिंदर सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली। उन्होंने बताया कि आरोपी को तीन-चार बार दीवार से टकराया। इस दौरान आरोपी किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर भागा। बाहर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा उसका साथी इंतजार कर रहा था। आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

     

     

  • Punjab News: नाजायज संबंधों के शक में पत्नी और सास पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नाजायज संबंधों के शक में पत्नी और सास पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के कस्बा ममदोट से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास को बुरी तरह पीटने के बाद उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सास के सिर पर और महिला के चेहरे पर गंभीर घाव आए हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को अपनी पत्नी के उपर किसी अन्य के साथ नाजायज संबंध होने का शक था और इसी दुख से उसका बेटा भी मर गया जिससे आहत होने व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास को मारने की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता की सास ने बताया कि जब वह अपनी बेटी के साथ काम से घर लौट रही थी, तो उसके दामाद ने उसे रास्ते में रोक लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि दामाद ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उनका दामाद जब से शादी हुई है तब से उनकी बेटी से लड़ाई झगड़ा करता रहता है। कई बार उनकी सुलह करके बेटी को ससुराल भेजा गया, लेकिन हर बार वह लड़ाई कर लेता था, जिससे तंग आकर उनकी बेटी मायके ही रहती थी। बीते दिन उनकी बेटी के बेटे की मौत हो गई थी और उसका दामान उनकी बेटी को संस्कार में बुला रहा था, लेकिन उनकी बेटी को पता था कि वह उससे झगड़ा करेगा इसलिए वह वहां नहीं गई। इसी वजह से उसने उन पर हमला किया होगा।

    दूसरी तरफ, पति और उसके परिवार वालों ने कहा कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध थे और वह काफी समय से उसे मनाने की कोशिश कर रहा था कि वह ऐसा न करे।
    इसी के चलते उसके एक बेटे ने अपनी मां से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी के गुस्से में यह घटना हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

     

  • क्या Afghanistan-Pakistan का युद्ध रुकवाएंगे Donald Trump? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बयान

    क्या Afghanistan-Pakistan का युद्ध रुकवाएंगे Donald Trump? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया बयान

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में चल रहे संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में दखल देंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ अपने मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस समय शानदार काम कर रहा है। उन्होंने इस्लामाबाद के नेताओं की तारीफ भी की और कहा कि वह इस मुद्दे में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ट्रंप से जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में चल रहे तनाव में दखल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि – ‘मैं दखल करुंगा लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। उनके पास एक अच्छा प्रधानमंत्री एक महान जनरल और एक अच्छे नेता है। ये दोनों ऐसे लोग हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान बहुत अच्छा काम कर रहा है’। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बाद उनसे दखल की मांग की है तो उन्होंने सीधे जवाब देने की जगह अपने दोस्ताना रिश्तों का जिक्र किया है।

    पाकिस्तान का किया समर्थन

    ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका के विदेश विभाग ने भी इस्लामाबाद के प्रति अपना समर्थन जताया है। राजनीतिक मामलों की उप विदेश सचिव एलिसन एम.हूकर ने कहा कि उन्होंने हाल की संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के लिए संवेदना जताने के लिए पाकिस्तान की विदेश सचिव से बात की है। हूकर ने कहा कि हम हालात पर करीबन से नजर रख रहे हैं और तालिबान के हमलों के खिलाफ आत्म रक्षा करने के पाकिस्तान के अधिकार का भी समर्थन करते हैं।

    अमेरिका के दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में यह कहा गया है कि संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। कानून प्रवर्तन केंद्र, सैन्य ठिकाने और बड़े कारोबारी केंद्र आतंकी संगठनों के निशाने पर हो सकते हैं। दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से ऐसी जगहों पर जाते समय सावधानी बरतने की भी अपील की है।

    इस वजह से बढ़ रहा तनाव

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में तनाव उस समय बढ़ गया जब पाकिस्तान ने काबुल पर हवाई हमले किए। पाकिस्तान का यह कहना है कि यह हमले पूर्वी अफगानिस्तान से काम कर रहे पाकिस्तानी तालीबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए। इससे पहले अक्टूबर में हुई झड़पों में दर्जन सैनिकों मारे गए थे। उस समय तुर्की, कतर और सऊदी अरब ने मिलकर हालात को शांत करवाया था। फिलहाल इस समय पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।    
  • Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम में बदलाव के बाद स्कूलों के समय में सरकार की ओर से बदलाव किया गया। जारी आदेशों के अनुसार पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आदेश दिए गए है कि सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗਰਮੀ ਦੇ ਚੜ੍ਹਦੇ ਪਾਰਿਆਂ ਵਿਚਕਾਰ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ‘ਚ ਤਬਦੀਲੀ, 1 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਨਵਾਂ ਸ਼ਡਿਊਲ ਲਾਗੂ

    मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों का समय 1 मार्च से 31 मार्च तक सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। वहीं सभी मिडिल, हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहेगा।

     

  • Jalandhar News: फिर बढ़ी पास्टर अंकुर नरूला की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    Jalandhar News: फिर बढ़ी पास्टर अंकुर नरूला की मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    जालंधर, ENS: पास्टर अंकुर नरूला की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। दरअसल, पिछले कुछ समय से जालंधर निवासी तेजस्वी मिन्हास द्वारा उनके खिलाफ मोर्चा खोला जा रहा है। वहीं अब तेजस्वी मिन्हास द्वारा दायर जनहित याचिका दायर जनहित याचिका और उनकी संस्था चर्च ऑफ साइन एंड वंडर्स की गतिविधियों के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। तेजस्वी मिन्हास ने दायर की गई याचिका में आरोप लगाया है कि पास्टर गरीबों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन करवा रहा है।

    जिसके बाद चीफ जस्टिस शील नागू की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता के वकील विशाल गर्ग नरवाना ने कोर्ट को बताया कि नरूला और उनकी पत्नी सोनिया नरूला द्वारा कथित रूप से गंभीर बीमारियों का चमत्कारी उपचार व अभिषेक तेल (एनाइंटिंग आयल) के नाम पर गरीब और भोले-भाले लोगों को गुमराह कर मतांतरण करवाया जा रहा है। संस्था यूट्यूब और फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार कर रही है।

    यह ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट, 1954 का स्पष्ट उल्लंघन है। अंकुर नरूला की कार्यप्रणाली नाइजीरिया के दिवंगत प्रचारक टीबी जोशुआ से प्रेरित है, जिनकी संस्था पर कथित रूप से फर्जी चमत्कार दिखाने और लोगों को भ्रमित करने के आरोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगाए गए थे। कथित मंचित चमत्कारों के जरिए कमजोर वर्गों को मतांतरण के लिए प्रभावित किया जा रहा है।

    विदेशी मिशनरियों को पर्यटक वीजा पर भारत बुलाकर धार्मिक गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जो विदेशी अधिनियम, 1946 का उल्लंघन है। 12 जनवरी को प्रशासन को शिकायत देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। याचिका में दावा है कि संस्था को बिना वैध एफसीआरए पंजीकरण के विदेशी चंदा प्राप्त हुआ है। घड़ियां और कथित अभिषेक तेल की बिक्री बिना जीएसटी बिल के किए जाने तथा मनी लांड्रिंग की आशंका भी जताई है। खांबड़ा गांव में बने विशाल चर्च भवन के निर्माण को भी चुनौती दी गई है।

  • Currency से भरा Hercules Plane Crash, 15 की मौत, 30 घायल, Highway पर बिखरी लाशें और नोट, देखें वीडियो

    Currency से भरा Hercules Plane Crash, 15 की मौत, 30 घायल, Highway पर बिखरी लाशें और नोट, देखें वीडियो

    बोलिवियाः एल आल्टो शहर में आज सुबह एक विमान क्रैश हो गया। यह बोलिविया की वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था। हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। रिपोटस के मुताबिक, खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह विमान गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई। एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई। सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਰਨਵੇਅ ਤੋਂ ਫਿਸਲਿਆ ਹਵਾਈ ਫੌਜ ਦਾ ਜਹਾਜ਼, ਸੜਕ ‘ਤੇ ਮਚਿਆ ਕਹਿਰ; 15 ਮੌਤਾਂ, ਕਈ ਜ਼ਖਮੀ
    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल दिखा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, यह वायुसेना का विमान था। स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखा। हादसे के बाद प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। वहीं बोलिविया का सेंट्रल बैंक आज इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।        
  • Jalandhar News: गोलियां चलने को लेकर डॉक्टर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गोलियां चलने को लेकर डॉक्टर ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    DCP Dhillon का आया बयान, घटनास्थल से मिले अहम सुराग

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर बाइक सवार 3 व्यक्ति ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है। देर रात 1.40 बजे यह घटना हुई है। घटना के दौरान वह पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान बेटी पढ़ाई कर रही थी और अचानक पटाखों की आवाज सुनाई दी। डॉक्टर ने कहा कि पहले लगा कि शायद पटाखे चल रहे है। डॉक्टर ने बताया कि 2 दिन पहले उन्होंने कार नई खरीदी थी, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि कोई कार को छेड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि युवक द्वारा कार पर फायरिंग की गई। युवक ने कार पर पिछले शीशे पर 3 गोलियां चलाई। इसके बाद कैमरे की ओर युवक ने गोलियां चलाई। घटना के दौरान 2 लोग मौजूद थे और गोलियां चलाने के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। डॉक्टर ने कहा कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है और ना ही कोई फिरौती की उन्हें कॉल आई है। डॉक्टर ने कहाकि पुलिस अधिकारी भी पूछ रहे थे कि किसी पर कोई शक है, लेकिन उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। वहीं दूसरी ओर डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा में प्रेक्टिस करते डॉक्टर के घर पर गोलियां चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में कोई रंजिश का मामला सामने नहीं आया है और ना ही कोई फिरौती की कॉल सामने आई है। डीसीपी ने कहा कि कुछ अहम सुराग उन्हें मिले है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बाइक सड़क के बीच में लगाकर खड़ा हो जाता है। इस दौरान दूसरा युवक पहले कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता है, जिसके बाद घर पर फायरिंग करने लग जाता है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बड़े आराम से मौके से फरार हो जाते है। वहीं दूसरी सीसीटीवी में सिख युवक सरेआम कार पर फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। फायरिंग के दौरान कोई चीज उसकी सड़क पर गिर गई और उसे उठाने के बाद वह घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लग गया। बताया जा रहा है कि तीसरा युवक दूर खड़ा हुआ था जो कि कैमरे में नहीं आया। घटना देर रात 1.40 बजे की है। घटना की सूचना मिलते एसीपी जयंतपुरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवर बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है। पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है। इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने कहाकि मामला पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के ध्यान में ला दिया गया है और उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पार्षद ने कहा कि वह डॉक्टर को 20 सालों से जानते है और डॉक्टर मोगा में अस्पताल चलाते है। कैमरे में 3 व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। डॉक्टर की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।