Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

    तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

    तनाव से शरीर और दिमाग पर असर विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बना रहने वाला मानसिक तनाव व्यक्ति के हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, नींद न आना, याददाश्त कमजोर होना और एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। शारीरिक रूप से, यह सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, थकान और दिल की धड़कन तेज़ होने जैसी परेशानियों में बदल सकता है। कई मामलों में यह हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज़ का कारण भी बन सकता है। ये लक्षण हो सकते हैं तनाव के संकेत:
    • बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन होना
    • नींद का ना आना या अत्यधिक नींद आना
    • भूख में बदलाव या वजन का बढ़ना/घटना
    • लगातार थकावट या ऊर्जा की कमी
    • किसी भी काम में मन न लगना
    • बार-बार सर्दी-जुकाम होना (इम्यून सिस्टम कमजोर होना)
    विशेषज्ञों की राय AIIMS के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध शर्मा का कहना है, “तनाव को हल्के में लेना आज की सबसे बड़ी गलती है। जो संकेत शरीर दे रहा है, उन पर ध्यान देना ज़रूरी है। अगर समय रहते मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की जाए, तो भविष्य में गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है।” तनाव से बचाव के उपाय योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं डिजिटल डिटॉक्स लें — मोबाइल और लैपटॉप से थोड़ी दूरी रखें दिन में कम से कम 30 मिनट शारीरिक व्यायाम करें पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार अपनाएं अपने मन की बात किसी से साझा करें — परिवार, दोस्त से
  • पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में Youtuber जसबीर सिंह का फिर मिला रिमांड, देखें वीडियो

    मोहालीः पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को 3 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज दोबारा स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट में जसबीर सिंह का एक बार फिर से 7 दिनों का रिमांड मांगा गया। वहीं कोर्ट की ओर से जसबीर सिंह का 2 दिन का रिमांड दिया गया है। पिछले रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान काफी सबूत इकट्ठा किए हैं, वहीं कुछ सबूत और जुटाने के लिए दोबारा रिमांड कोर्ट से स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि जसबीर से उन्हें 150 लोगों के फोन नंबर बरामद हुए है।

    बता दें कि जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्‌ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से भी संपर्क में था।

    वहीं डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के न्योते पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और अन्य डेटा मिला है। उसने कुछ डेटा डिलीट भी किया हुआ है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।

     

  • Punjab News: Activa सवार को थप्पड़ मारते Traffic Police का वीडियो वायरल

    Punjab News: Activa सवार को थप्पड़ मारते Traffic Police का वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम की ओर से एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा गया। वहीं व्यक्ति की ओर से माफी भी मांगी जा रही है, लेकिन पुलिस मुलाजिम उस पर रोब मारता दिखाई दे रहा है।

    जानकारी के मुताबिक यह वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। जहां एक्टिवा सवार को पुलिस वाला कहता हुआ नजर आ रहा है कि तू मुझे टक्कर मारेगा, तू बहुत बड़ा बदमाश है। इस दौरान पुलिस वाले द्वारा एक्टिवा सवार को थप्पड़ जड़ दिया जाता है। वहीं एक्टिवा सवार माफी मांगते हुए कह रहा है कि बैलेंस बिगड़ गया था। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षी कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College में छात्रों ने बनाया Air Quality Index Monitoring Display

    Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College में छात्रों ने बनाया Air Quality Index Monitoring Display

    जालंधरः प्रिंसीपल डॉ. जगरूप सिंह और सपरिंदर मदान इंचार्ज ईसीई विभाग की अगुवाई में Mehar Chand Polytechnic College जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने रीयल टाइम Air Quality Index Monitoring Display प्रोजेक्ट तैयार किया। जिसे कॉलेज के कॉरिडोर कैम्पस में स्थापित किया गया। यह प्रोजेक्ट हिमांशु परमार, प्रकाशदीप सिंह और प्रोमिला द्वारा विकसित किया गया। इनके मार्गदर्शक ईसीई विभाग के लेक्चरर इंजीनियर मनीष सचदेवा और इंजीनियर मानव भल्ला थे।

    यह नवीनतम तकनीकी उपक्रम जालंधर पंजाब क्षेत्र की रीयल टाइम हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) और मौसम की जानकारी प्रदर्शित करने पर केंद्रित है। छात्रों ने एक कस्टमाइज़्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म बनाया है। जो PM 2.5, PM 10, ओजोन (O3), तथा अन्य महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पैरामीटरों की जानकारी प्रदान करता है। यह डेटा आम जनता को प्रदूषण की वर्तमान स्थिति के बारे में सचेत करता है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह देता है। रीयल टाइम एयर और मौसम की जानकारी के अलावा इस डिस्प्ले स्क्रीन के नीचे न्यूज टिक्कर के माध्यम से कॉलेज की नवीनतम उपलब्धियां, घोषणाएं और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट भी प्रदर्शित होते हैं। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के लिए एक डिजिटल सूचना बोर्ड के रूप में कार्य करता है। प्रोजेक्ट के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने डिस्प्ले स्क्रीन दान की है।

    प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों और फैकल्टी सदस्यों की इस उपलब्धि की सराहना की और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग को इस उत्कृष्ट उपक्रम के लिए बधाई दी। उद्घाटन समारोह में डॉ. संजे बंसल एसओडी डी-फार्मेसी विभाग, डॉ. राजीव भाटिया एचओडी सिविल इंजीनियरिंग विभाग), मंजू मनचंदा (इंचार्ज, अप्लाईड साइंस विभाग), रिचा अरोड़ा (इंचार्ज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग), प्रिंस मदान (इंचार्ज, ईसीई और सीएसई विभाग), सुधांशु नागपाल (इंचार्ज आटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग), तरलोक सिंह (सुपरिंटेंडेंट वर्कशाप, मनीष सचदेवा (लेक्चरर, ईसीई विभाग) और मानव भल्ला लेक्चरर ईसीई विभाग उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: दोस्तों ने की बेरहमी से मारपीट, सतिंदर ने किए अहम खुलासे, देखें Live

    Jalandhar News: दोस्तों ने की बेरहमी से मारपीट, सतिंदर ने किए अहम खुलासे, देखें Live

    जालंधर, ENS: गोराया में सतिंदर सत्ती नामक व्यक्ति के साथ उसी के दोस्तों ने बेहरमी से मारपीट कर दी। हैरानी की बात यह है दोस्तों ने एक बार नहीं बल्कि 2 बार उसके साथ मारपीट की है। आरोप है कि जिसके बाद दोस्तों ने अपना नाम चमकाने के लिए सतिंदर की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित ने बताया कि लुधियाना में पलक रेस्टोरेंट के बाहर लविश, जिमी और अन्य साथियों द्वारा मारपीट के मामले की उसने थाना सराभा की पुलिस को शिकायत दी थी।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि थाना प्रभारी मधु बाला ने कार्रवाई करने के बाद उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि लविश के ताया पार्षद के दवाब में आकर लुधियाना में कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई। जिसके बाद गोराया में लविश ने दोस्तों से उसकी कचहरी के बाहर पिटवाई करवाई। सती ने कहा कि गोराया में वह शिकायत देने गया हुआ था, जब शिकायत के बाद वापिस लौटने के बाद उसके साथ कचहरी के बाहर मारपीट की गई। इस मामले में थाना गोराया में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई।

    जिसमें पुलिस ने जिम्मी, प्रभ और गुरपाल उर्फ पाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं सनराइजर हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को लेकर सतिंदर ने कहा कि उसे पता लगा है कि वह लविश ओबराय का होने वाला जीजा है। अभिषेक शर्मा की बहन का रिश्ता लविश के साथ हुआ है। सतिंदर का कहना है कि पुलिस ने अभी तक लविश के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

    सतिंदर ने बताया कि 7 साल पहले उसकी लविश से दोस्ती हुई थी। सतिंदर का ट्रांसपोर्ट का काम है और वह गाड़ियों खरीदने और बेचने का भी काम करता है, लेकिन अब वह काम उसने बंद कर दिया है। सतिंदर ने कहाकि जब उसका गाड़ियों का काम था तो लविश अक्सर उससे गाड़ी मांगकर ले जाता था। लेकिन जब सतिंदर का एक्सीडेंट हुआ था तो उसके सिर पर गहरी चोटें आई थी। इस दौरान उसके सिर पर 171 टांके लगे थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने लविश को गाड़ियां देनी बंद कर दी थी। आरोप है कि जिसके बाद इस बात को लेकर लविश ने पहले लुधियाना में दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला किया और बाद में उसने दोस्तों से गोराया में पिटवाया।

    जिसके बाद अपना रौब दिखाने के लिए उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर पिटाई करने की वीडियो वायरल कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं सतिंदर ने एक चैट भी मीडिया के समक्ष रखी है। जिसमें उसने कहा लविश ने दोस्तों के जरिए सोशल मीडिया पर धमकियां दी गई। इस मामले की चैट भी सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा हैकि थाने की जगह उसे पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि वह पुलिस कमिश्नर के सामने चाहे पेश हो जाए कहे कि उसकी पिटाई हुई है, उन्हें भी पता लग जाएगा कि कौन चोर है और कौन अनखी।

  • Punjab News: सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खनन करते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खनन करते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः सीएम पंजाब भगवंत सिंह मान लगातार अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के आदेश जारी कर रहे हैं, ताकि राज्य से रिसोर्सिस को बचाया जा सके। इसी के चलते खनन विभाग और पुलिस प्रशासन लगातार संयुक्त अभियान चला रही है और अवैध खनन को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताजा मामले में पठानकोट में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन करने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। बीती रात पुलिस और खनन विभाग की टीम ने 2 पोकलेन मशीनें, 11 टिप्पर समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र के गुगरा गांव में कुछ शरारती तत्व अवैध खनन कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने खनन विभाग को सूचित किया और उसके बाद खनन विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी की गई और मौके से 8 आरोपियों को 2 पोकलेन मशीनें और 11 टिप्परों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Reverse लेते समय घर की सीढ़ियों में घुसी कार, 5 लोगों को चपेट में लिया

    Reverse लेते समय घर की सीढ़ियों में घुसी कार, 5 लोगों को चपेट में लिया

    सादुलपुरः रिवर्स लेते समय एक कार द्वारा 5 लोगों को कुचलने का मामला सामने आया है। रिवर्स के दौरान कार घर की सीढ़ियों में जा घुसी। इस दौरान एक मासूम बुरी तरह घायल हो गया। घायल मासूम को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उसका बायां हाथ कलाई से काटना पड़ा। यह दर्दनाक हादसा सादुलपुर (चूरू) कस्बे के वार्ड 32 में रात करीब 9:15 बजे हुआ था।

    घायल बच्चा।
    घायल बच्चा।

    जानकारी मुताबिक, राजगढ़ के वार्ड 32 में परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर घर के बाहर बनी सीढ़ियों पर बैठे थे। मासूम हेमंत सीढ़ी पर खड़ा था, जबकि उसकी दादी माया देवी पास में खड़ी थीं और दादा गोपीराम नीचे सीढ़ियों पर बैठे थे। पास में ही चाचा कन्हैयालाल का बेटा रुद्राक्ष भी मौजूद था। पड़ोसी निखिल, भगीरथ और सुरेश सोनी पान खाकर लौटे थे और वे भी वहीं बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

     

    इसी दौरान पास में रहने वाला सचिन, जो करीब 2 महीने पहले ही कार लेकर आया था, अपनी कार को रिवर्स कर रहा था। लेकिन अचानक कार तेज रफ्तार में पीछे आई और किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। दादा गोपीराम ने जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए एक ओर छलांग लगाई और थोड़ी दूरी पर जा गिरे। रुद्राक्ष भी कार की चपेट में आकर दूर जा गिरा। दादी माया देवी ऊपरी सीढ़ियों पर खड़ी थीं, वे तुरंत घर के अंदर चली गईं और बाल-बाल बचीं, लेकिन मासूम हेमंत सीढ़ी और कार के बीच में बुरी तरह फंस गया।

    घटना के बाद हेमंत को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसका बायां हाथ कलाई से काटना पड़ा। पोते को घायल देख दादा गोपीराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने हेमंत को गोद में उठाकर सड़क पर ही बैठकर चीखना शुरू कर दिया। हादसे से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।

    पुलिस ने हेमंत के चाचा कन्हैयालाल वर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी ड्राइवर सचिन कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच डीएसपी स्तर पर की जा रही है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार !, बेटे ने किया मां का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार !, बेटे ने किया मां का कत्ल

    पटियालाः जिले के सब डिवीजन पातड़ां के अंतर्गत आने वाले गांव गुलाहड़ में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने ही मां का कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटा अपनी मां के चरित्र पर शक करता था। जानकारी के अनुसार, गांव गुलाहड़ की रहने वाली 45 वर्षीय महिला की हत्या उसके बड़े बेटे ने की है। गांव वासियों का कहना है कि महिला पिछले एक-दो दिन से अपनी बहन के पास जाने का बहाना बना कर घर से गायब थी।

    इसी वजह से गुस्से में आकर बेटे ने मां का गमछा लेकर गला घोंटकर हत्या कर दी। डीएसपी पातड़ां इंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि थाना मुखी शुतराणा जसपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबी व्यक्ति की विदेश में गोली मारकर हत्या

    पंजाबी व्यक्ति की विदेश में गोली मारकर हत्या

    एडमंटनः कनाडा के एडमंटन से दुखद खबर सामने आई है। जहां एडमंटन में एक पंजाबी नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। मृतक इंद्रपाल सिंह कनाडा में टैक्सी चलाता था। पुलिस के मुताबिक यह घटना एडमंटन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में देर रात हुई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद इंद्रजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    मृतक की पत्नी गर्भवती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, इंद्रपाल सिंह लगभग डेढ़ साल पहले हांगकांग से कनाडा आया था और यहां अपना भविष्य संवारने के लिए मेहनत कर रहा था। परिस्थितियों के अनुसार, हत्या किसी व्यक्तिगत रंजिश या गैंगवार से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।