Blog

  • Punjab News: Raghav Chaddha के सवालों का CM Maan ने किया पलटवार, देखें Live

    Punjab News: Raghav Chaddha के सवालों का CM Maan ने किया पलटवार, देखें Live

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद राघव चड्ढा ने लोगों के मुद्दे उठाने पर रोकने के आरोप लगाए है। वहीं इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने राघव चड्ढा के जवाबों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्डा ने पंजाब के मुद्दों पर ससंद में बात नहीं की। ऐसे में अगर कोई भी नेता पार्टी से हटकर काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम मान ने कहा कि राघव चड्डा किसी ओर स्टेशन से बोल रहे है। केंद्र द्वारा पंजाब के रोके के फंड को लेकर राघव ने कभी बात नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि संसद में नेता और उपनेता बदलते रहते हैं और पार्टी में भी इसी तरह के बदलाव होते रहते हैं।

    सीएम मान कहाकि जब वह चुनाव जीते थे तो उस समय 4 नेता मौजूद थे। जिसके बाद डॉक्टर गांधी को पार्टियामेंट का लीडर चुना गया था और उसके बाद उन्हें लीडर चुना गया था। लोकसभा और राज्यसभा में कई बार विपक्ष द्वारा वाक आउट करने के एक साथ फैसले लिए जाते है। ऐसे मे अलग लाइन पर चलने वालों के खिलाफ विप कार्रवाई करता है। सीएम मान ने कहा कि केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अगर कोई गलत काम होता है तो कहते है नेहरू ने किया है, लाल बहादुर शास्त्री ने किया है। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर पर भी सविंधान को लेकर सवाल उठाते रहते है। चंडीगढ़ में कोई गलत काम हो गया तो सीएम भगवंत मान ने किया, दिल्ली में कोई गलत काम होता है तो केजरीवाल पर आरोप लगाए जाते है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਾਘਵ ਚੱਢਾ ਪਾਰਟੀ ਲਾਈਨ ਤੋਂ ਹਟਕੇ ਬੋਲ ਰਹੇ, ਮੁੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ : ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

    पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता में 24 साल हो गए है, जिसमें 12 साल गुजरात और 12 साल देश के पीएम बने हो गए है। उन्होंने खुद कोई गलत काम नहीं किया। खुद केंद्र ने किसी काम की जिम्मेवारी नहीं ली। सीएम मान बोले, जब पीएम मोदी ने लोगों के खातों में 15-15 लाख डालने का वादा किया था, वह कहां गया। 2 करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था, वह कहां है, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लेकर वादा किया था, वह कहां है, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था, वह कहां है। उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई। सीएम मान ने कहा कि अब तो तपस्या पूरी हो गई है, अब वादे पूरे कर दें, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। सीएम मान ने कहा कि केंद्र दूसरों पर आरोप लगाने में लगी हुई है, मुझे लगता है कि अब सुनील जाखड़ को जिम्मेदारी दी हुई है और कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी हुई है।

  • Punjab News: इस मामले में ASI को किया सस्पेंड

    Punjab News: इस मामले में ASI को किया सस्पेंड

    फाजिल्का: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फाजिल्का में अनाज मंडी में रैली के दौरान सुरक्षा और जनहित प्रबंधन में लापरवाही बरतने और लोगों के साथ खराब व्यवहार करने के आरोपों के तहत पुलिस ने तुरंत प्रभाव से थाना अध्यक्ष (ASI) को सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन के मौके पर सहायक थाना अध्यक्ष हंस राज (संख्या 01/फ़ाजिल्का) की ड्यूटी पब्लिक पार्किंग में लगाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त कर्मी ने अपनी ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ अत्यंत खराब व्यवहार (बदसलूकी) किया। दरअसल, रैली में पहुंचने के लिए सरकारी रोडवेज बसों पर सवार होकर आए लोग अनाज मंडी में तो पहुंचे लेकिन सड़कों पर खड़ी बसों को लेकर एक पुलिस कर्मचारी द्वारा न सिर्फ बसों की फोटो की जा रही थी।

    बल्कि रोडवेज कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उक्त पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना को पुलिस महकमे के अनुशासन का उलंघन मानते हुए उच्च अधिकारियों ने इस पर कड़ा नोटिस लिया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सहायक थाना अध्यक्ष हंस राज को तुरंत सस्पेंड कर पुलिस लाइन, फाजिल्का भेज दिया गया है। सस्पेंड के दौरान उसे सिर्फ आधी तनख्वाह और भत्ते मिलेंगे। कर्मी को अपनी बेल्ट और असलहा तुरंत जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी के रूप में डीसीपी लवदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे 90 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पुलिस प्रशासन के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि ड्यूटी के दौरान जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब रोडवेज कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अनाज मंडी ही पार्किंग बनाई गई थी जहां सरकारी बसों में आए लोगों को उतार बसें पार्किंग में लगाई गई थी कि मुक्तसर डिपो की बसों की पार्किंग को लेकर पुलिस कर्मचारी हंस राज ने उनसे दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और बसों की फोटोज करने लगे।

    हालांकि जब कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें उक्त पुलिस कर्मचारी ने चलान करने की धमकी दी लेकिन रोडवेज कर्मचारी एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस के इस रवैये के खिलाफ रोष जाहिर किया। हालांकि मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्हें उनके द्वारा उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दी गई कि बेवजह रोडवेज कर्मचारियों को ह्रास किया जा रहा है । जबकि वह सीएम की रैली ने आने वाले लोगों को लेकर पहुंचे है। मौके का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

  • बाइक सवार परिवार को पिकअप ने कुचला, व्यक्ति की मौत, बाल-बाल बची महिला और बच्चा, देखें वीडियो

    बाइक सवार परिवार को पिकअप ने कुचला, व्यक्ति की मौत, बाल-बाल बची महिला और बच्चा, देखें वीडियो

    बांसवाड़ाः पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल जा रहे व्यक्ति को पिकअप द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद बाइक 15 फीट तक घसीटते हुए आगे गई। इस दौरान युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्नी-बच्चा बाल-बाल बच गए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते ​आंबापुरा थाने के एएसआई रवि थापा ने बताया कि आदर्श नगर गोरड़ी निवासी लाबु पुत्र सवेंग अपनी पत्नी काली और डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल देवगढ़ जा रहा था। परिवार वहां आयोजित नोतरा कार्यक्रम में शामिल होने निकला था, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बाइक को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। वहीं युवक को पिकअप कुचलते हुए निकल गई। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी काली और डेढ़ साल का बच्चा भी सड़क पर गिर गए, लेकिन उन्हें केवल हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को एमजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • अवैध LPG रिफिलिंग रैकेट मामले में 45 सिलेंडरों सहित 3 गिरफ्तार

    अवैध LPG रिफिलिंग रैकेट मामले में 45 सिलेंडरों सहित 3 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में गैस संकट के बीच कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही। पालम गांव पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने एलपीजी गैस के अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने ऑटो भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं।

    आरोपियों के कब्जे से अवैध गैस रिफिलिंग और ट्रांसफर करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। डीसीपी गोयल ने बताया कि तीनों पर आवासीय क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण और अवैध तरीके से सिलेंडर में गैस भरने में शामिल होने का आरोप है, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।

    उन्होंने बताया कि इस गिरोह का 28 मार्च को उस समय भंडाफोड़ हुआ, जब पालम पुलिस की एक टीम ने सूचना के आधार पर आदर्श गली में एक खाली प्लॉट पर छापा मारा, जहां उसे बड़ी संख्या में भारत गैस कंपनी के सिलेंडर और एक टेंपो खड़ा मिला। गोयल के अनुसार, कुल 45 एलपीजी सिलेंडर, गैस भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन उपकरण और वजन तोलने वाली मशीन जब्त की गई है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने सिलेंडर की जमाखोरी के लिए प्लॉट किराये पर लिया था।

  • शादी करने का झांसा देकर युवती से Rape, दूसरी लड़की मिलने पर छोड़ा

    शादी करने का झांसा देकर युवती से Rape, दूसरी लड़की मिलने पर छोड़ा

    जयपुरः दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड पिछले 5 साल से देहशोषण करा रहा था। दूसरी गर्लफ्रेंड मिलने पर वह शादी करने से मुकर गया और लड़की को छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी युवक को बुधवार दोपहर अरेस्ट किया है।

    पुलिस ने बताया कि जयपुर में 18 साल की लड़की की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। शिकायत में बताया कि करीब 5 साल पहले वह 14 साल की थी। उस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोपी ने उसे बातचीत के लिए मिलने बुलाया। इस दौरान उसने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया गया।

    शादी करने का झांसा देकर पिछले 5 साल से वह उसके साथ देहशोषण कर रहा था। बालिग होने पर शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित को बाद में पता चला कि वह उसे दूसरी गर्लफ्रेंड मिलने के चलते शादी करने से मना कर रहा है जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर पीड़ित के बयान लिए और मेडिकल करवाकर बुधवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: फलों के पैसे मांगना पड़ा महंगा, 2 दर्जन नौजवानों ने अगवा करके किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: फलों के पैसे मांगना पड़ा महंगा, 2 दर्जन नौजवानों ने अगवा करके किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के सुलतानविंद रोड स्थित चुंगी मार्केट के पास एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां फलों के पैसे मांगने पर एक रेहड़ी लगाने वाले नौजवान और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की गई। घायल नौजवान शिव कुमार इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजाधीन है। शिव कुमार के मुताबिक, वह काफी समय से सुलतानविंद रोड पर फल की रेहड़ी लगाता है। उसने आरोप लगाया कि टीनू नाम का व्यक्ति पिछले 7-8 महीनों से उससे मुफ्त फल ले लिया करता था।

    जब उसके भाई ने पैसे मांगे, तो बात बातचीत से बढ़कर विवाद बन गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि टीनू और उसके साथी देव ने उन्हें धोखे से स्विमिंग पूल के अंदर बुलाया। जैसे ही वे अंदर गए, शटर बंद कर दिए गए और वहां मौजूद 20 से 25 नौजवानों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों, लोहे की राडों और दातड़ियों से बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उससे करीब 20,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी झपट लिया। इसके अलावा हथियार दिखाकर धमकाया भी गया।

    घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने नाराज़गी जताई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिव कुमार के शरीर पर गंभीर चोटें हैं, जिनमें हड्डियों का टूटना और सिर पर गहरे घाव शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो सकती है।

  • Punjab News: कुछ ही Second में घर के बाहर खड़ी Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: कुछ ही Second में घर के बाहर खड़ी Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के हरचरण नगर में शरेआम घर के बाहर से कुछ ही सेकेंड में चोर द्वारा एक्टिवा चोरी करने का मामला सामने आया है। सफेद कपड़ों में आए युवक ने घटना को ऐसे अंजाम दिया जैसे उसके पास पहले से ही एक्टिवा की चाबी थी। इस घटना से इलाके में रोष पाया जा रहा है। घटना को लेकर पीड़ितों ने इंसाफ की मांग की है।

    जानकारी देते विक्की गुप्ता निवासी हरचरण नगर ने बताया कि उनकी पत्नी का भाई उनके घर आया था। उनकी और उनके रिश्तेदार की एक्टिवा घर के बाहर ही खड़ी थी। करीब साढ़े 7 बजे जब वह घर के बाहर आए तो देखा कि उनके रिश्तेदार की एक्टिवा बाहर नहीं खड़ी थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की तो उन्हें कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि उनकी एक्टिवा को एक युवक सिर्फ 1 ही मिनट में चोरी करके फरार हो जाता है। चोर एक्टिवा को ऐसे चाबी लगाता है जैसे उसके पास एक्टिवा की पहले से ही चाबी थी। चोर ने पहले एक बार रेकी की और फिर बाद में दोबारा आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

    उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी, परन्तु कोई भी पुलिस कर्मी मौके देखने नहीं आया जिसको लेकर उनमें रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे तो उनकी एक्टिवा मिल सकती है। इसलिए पुलिस केस दर्ज कर चोर को पकड़े और उनकी एक्टिवा वापस करवाए। वहीं इलाके के लोगों ने कहा कि पहले भी यहां कई चोरियों हो चुकी है। इसलिए पुलिस को चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए तथा इलाके में गश्त भी बढ़ानी चाहिए।

  • बड़ा झटकाः 1790 पंजाबी ड्राइवरों पर अमेरिका ने लिया सख्त एक्शन

    बड़ा झटकाः 1790 पंजाबी ड्राइवरों पर अमेरिका ने लिया सख्त एक्शन

    नई दिल्लीः अमेरिका ने पंजाबी ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार इंडियाना प्रांत ने गैरक़ानूनी तौर पर रहने वाले पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इंडियाना के नए कानून के कारण 1790 ड्राइवरों को अपनी नौकरियाँ खोनी पड़ीं, जिनमें से अधिकांश पंजाबी थे। गवर्नर माइक ब्राउन ने मार्च 2026 में हाउस एन्क्रोल्ड एक्ट 1200 पर हस्ताक्षर किए थे।

    इंडियाना बीएमवी ने 16 मार्च को 1790 ड्राइवरों को लाइसेंस रद्द करने की सूचना भेजी। सभी गैर-निवासी लाइसेंस (जिन्हारे पास H-2A, H-2B, या E-2 वीज़ा नहीं हैं) 1 अप्रैल को अपने आप समाप्त हो जाएंगे। इंडियाना अमेरिका का पहला राज्य है जिसने गैरक़ानूनी अप्रवासियों ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की है। गवर्नर माइक ब्राउन ने कहा कि यह निर्णय फरवरी 2026 में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों से जुड़ी दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद लिया गया। फरवरी 2026 में सुखदीप सिंह के ट्रक की दुर्घटना में एक 64 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    सरकार का कहना है कि इस फैसले से बिना प्रशिक्षण और अयोग्य ड्राइवरों को रोका जाएगा और सड़कों को सुरक्षित बनाया जाएगा। नए नियम के लिए अंग्रेज़ी में दक्षता की आवश्यकता है। रद्द किए गए लाइसेंस रखने वाले ड्राइवरों को नौकरी पर रखने वाले ट्रक मालिकों पर 50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

    इंडियाना के अटॉर्नी जनरल टॉड रोक्टा ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि स्टीयरिंग व्हील के पीछे बैठा व्यक्ति पूरी तरह प्रशिक्षित और कानूनी तौर पर योग्य हो।

  • Punjab News: होटल पर किया हमलावरों ने तेजधार हथियार से मालिक पर हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल पर किया हमलावरों ने तेजधार हथियार से मालिक पर हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिवपुरी इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हमलावारों ने दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। राही अंसारी ने बताया कि वह शिवपुरी में जीरों नंबर गली में रहता है। पीड़ित ने बताया कि उसका वहीं पर गरीब नवाज होटल (ढाबा) है। इस दौरान होटल में 8 से 10 लोग आए और खाना मांगने लगे। जिसके बाद कर्मियों ने खाना देने से मना किया तो हमलावारों ने कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद होटल में तोड़फोड़ करके नगदी ले गए। पीड़ित के अनुसार 10 से 15 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

    इस दौरान जमकर होटल में तोड़फोड़ की। पीड़ित का कहना हैकि हमलावारों ने पहले भी 31 तारीख को हमला किया था। उस दौरान भी खाना देने से मना किया था और उस पर हमला कर दिया था। घटना में मालिक सहित कर्मी घायल हो गया। पीड़ित ने खाना देने से मना करने पर हमलावार उस पर 2 बार हमला कर चुके है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायल कर्मी मंजूर आलम ने बताया कि इन्हीं हमलावारों के साथ पहले भी विवाद हुआ था। उस समय भी हमलावारों ने उस पर हमला किया था। जिसके बाद देर रात दोबारा से आकर नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया।

    पीड़ित के अनुसार 10 से 15 नौजवानों ने उस पर तलवार से हमला किया है। वह उक्त लोगों को जानता है और वह पहले भी खाना खाने के लिए आए थे, उस समय भी उन पर हमला किया था। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं गुंडागर्दी की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हथियारों से लैस होकर आए नौजवानों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मियों की बेरहमी से पिटाई की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पहले 31 तारीख को हुई घटना को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई ना होने के कारण हमलावारों ने दोबारा से उन पर आकर हमला कर दिया।

    पीड़ित के अनुसार 31 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 11 बजे वह होटल बंद करने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान 3 लड़के होटल के अंदर घुस गए और रोटी खिलाने का कहने लगे। उस दौरान वह घर जाने की तैयारी कर रहा था और खाना देने से उसने मना कर दिया था। जिसके बाद लड़के जबरदस्ती खाना मांगने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उससे मारपीट की और उसकी तिजौरी से 15 हजार रुपए और जेब से 3 हजार रुपए निकाल कर भाग गए। घटना संबंधी मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत थाने दे दी थी। एसएचओ ने कहा था कि वह कार्रवाई कर रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण 2 अप्रैल को उन्होंने दोबारा से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की गई होती, तो अभी दोबारा यह घटना नहीं हो पाती।

     

  • Punjab News: BJP Office के बाहर Blast मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP Office के बाहर Blast मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    रूपनगरः चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके के मामले में सीआईए टीम ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं इस मामले में गुरतेज सिंह की मां ने बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ में ही गाड़ी चलाता है।

    उन्होंने कहा कि वह काफी समय से ही चंडीगढ़ में रह रहा था और उन्हें तो ठीक से पता भी नहीं है कि वह असल में करता क्या था। वह परिवार के कहने से बाहर था और कभी-कभी ही घर में आता था। अब वह घर आया था, तो पुलिस ने अचानक उनके घर में छापेमारी की और उनसे बेटे के बारे में भी पूछताछ की गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 साल से उनका उनके बेटे के साथ किसी तरह का संपर्क भी नहीं था। अब उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

    वहीं पत्नी के मुताबिक, पहले तीन लोग सिविल गाड़ी में आए, फिर दो और लोग पहुंचे। वे उनका और उनकी दादी का कीपैड फोन अपने साथ ले गए। शाम को बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। इस दौरान घर से पीले रंग का एक लिफाफा भी बरामद हुआ, जिसके बारे में पत्नी ने अनजान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पति ने सिर्फ गाड़ी की टक्कर की बात बताई थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।