Blog

  • Jalandhar News: एजैंट से एजेंटों ने मारी ठगी, सुसाइड नोट लिख कर जहरीला पदार्थ निगला

    Jalandhar News: एजैंट से एजेंटों ने मारी ठगी, सुसाइड नोट लिख कर जहरीला पदार्थ निगला

    जालंधर: सुरानुस्सी के अमन नगर के रहने वाले एक सब एजेंट ने मुख्य एजेंटों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़ित ने जहरीला पदार्थ निगलने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें यू.ए.ई. के एजेंट गगनदीप समेत 6 एजेंटों का नाम लिखा है। सब एजेंट एजेंट प्रदीप अवस्थी पुत्र अंबिका निवासी अमन नगर ने लिखा कि उसे जाल में फंसाया गया। एजेंट जयदीप अक्सर उसके पास आता था, जिसने उसे एजेंटी करने की ऑफर की ताया कि उसका बॉस गगनदीप और बताया। विदेश में लोगों को भेजता है। उसे कमीशन में बड़ी रकम मिलेगी। प्रदीप ने जयदीप की बातों में आकर कुछ लोगों को उनसे मिलवा दिया। सारी रकम लेकर आरोपियों ने प्रदीप द्वारा मिलवाए लोगों को फर्जी दस्तावेज थमा दिए। उनका वीजा भी नहीं लगा।

    वहीं आरोप है कि जयदीप ने सभी पैसे लिए थे। जिन लोगों को प्रदीप ने विदेश के सपने दिखाए थे, वह प्रदीप से पैसे मांगने लगे। प्रदीप ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने एजेंट गगनदीप, जयदीप, रेनू, विनोद, लखन और होशियारपुर के प्रितपाल को कई बार पैसे वापस करने को कहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इसी बीच जयदीप को अन्य फ्रॉड के केस में गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन लोग उसे परेशान करने लगे। इसी कारणों के चलते प्रदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

    प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदीप ने लिखा कि उसे बहुत से सपने दिखाए गए लेकिन उसके साथ धोखा दिया। जहरीला पदार्थ निगलने से पहले प्रदीप ने एक दोस्त को फोन भी किया था।

    दोस्त ने उसे बार बार सुसाइड करने से रोका और मामले का हल निकालने का भरोसा भी दिया, लेकिन उसके बाद भी प्रदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उधर थाना एक की पुलिस प्रदीप के बयान लेने गई लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

  • आज का राशिफल, 2 मई 2025

    आज का राशिफल, 2 मई 2025

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 4 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संत सूरदास जी की जयंती मनाई जाएगी।

    मेष राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में भागदौड़ करेंगे। इस राशि के छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। व्यापारियों को आज अधिक लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। ऑफिस के रुके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब पाने के कई अवसर मिलेंगे।

    वृष राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आपके विरोधी आपसे काम में आपकी राय मांगेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आएगा। ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जाएंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

    कर्क राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। आज रास्ते पर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी। आज किसी सामान की EMI पूरी हो जाएगी, नया सामान लेने का मन बनायेंगे। आज बच्चे आपसे किसी निर्णय में आपकी राय मागेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन नई उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के मौके बढ़ेंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे। आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे।


    कन्या राशि:
    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज आपका मन किसी रचनात्मक कार्य में लगेगा। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने वाला है। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लवमेट आज काफी दिनों बाद कहीं बहार घूमने जा सकते हैं।

    तुला राशि:आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के ऑयली खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी के मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, आज आपको बेहतर महसूस होगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है।

    धनु राशि:आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपना पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परीक्षा का अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशन कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लाइक मिलेगा, आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आप खुश रहेंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आप पिता की जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की तारीफ होगी, लोगों में सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज आपको आय के स्रोत मिलेंगे। आज बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। पहले किए हुए कार्यों का आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए आधार-पैन नहीं, चाहिए होंगे ये दस्तावेज़ !

    भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए आधार-पैन नहीं, चाहिए होंगे ये दस्तावेज़ !

    नई दिल्लीः पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नागरिकों के जांच के बाद देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके बाद सरकार ने कहा है कि आधार, पैन, राशन कार्ड भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं है। ये केवल प्रशासनिक संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके अलावा सरकार ने ये भी बताया है कि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र हैं। इसकी एक लिस्ट भी बनाई गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड को पहचान और निवास का प्रमाण मानता है, लेकिन नागरिकता का नहीं। यही बात पैन और राशन कार्ड पर भी निर्धारित होती है। पैन कार्ड कर उद्देश्यों के लिए काम आते हैं और राशन कार्ड का उपयोग खाद्य वितरण के लिए किया जाता है, जिनमें से कोई भी नागरिकता की पुष्टि नहीं करता है।

    बता दें कि केंद्र ने ये निर्णय ऐसे समय पर लिया है जब अवैध विदेशी नागरिकों ने सत्यापन के दौरान आधार, राशन और पैनकार्ड दिखाया था। ऐसे में सरकार ने कहा कि हर दस्तावेज का इस्तेमाल किसी की नागरिकता को सत्यापित करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

    बता दें कि सरकार जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र को भारतीय नागरिकता को दर्शाने वाला दस्तावेज़ मानती है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अधिनियम, 1969, सक्षम अधिकारियों को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की क्षमता प्रदान करता है, जो भारत के भीतर जन्म के दावों के आधार पर नागरिकता को मान्य करता है। वहीं निवास प्रमाण पत्र की बात करें तो यह प्रमाणित करता है कि कोई व्यक्ति किसी विशिष्ट राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में निवास कर चुका है, जो भारतीय नागरिकता रखने के दावों को और पुष्ट करता है। इसके अलावा सरकारी नौकरी, पासपोर्ट, या अदालत में नागरिकता का प्रमाण अनिवार्य है।

  • Jalandhar News: BJP नेता की रिश्तेदार महिला का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP नेता की रिश्तेदार महिला का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात लुटेरों ने एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी और फिर लूटपाट कर फरार हो गए। मृतका की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की ताई हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय विनोद कुमारी घर पर अकेली थीं। उनके पति भीम सेन किसी काम से बाजार गए हुए थे। जब वे शाम को वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है और कई बार दस्तक देने के बाद भी कोई दरवाजा नहीं खोल रहा।

    भीम सेन ने देखा कि विनोद कुमारी दुग्गल बेसुध पड़ी थी। उन्होने तुरंत डाक्टर को बुलाया तो उसके आने पर विनोद कुमारी दुग्गल को मृत करार दिया गया। पहले तो परिवार ने समझा को हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। लेकिन बाद में जब देखा तो विनोद कुमारी दुग्गल के गहने और मोबाइल मिसिंग था। भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि घर के ऊपर के दरवाजे खुले हुए थे और उनकी ताई के शरीर पर चोट के निशान थे।

    साथ ही, अलमारी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और उनके सभी गहने भी गायब थे। इससे स्पष्ट होता है कि यह लूट के इरादे से की गई हत्या है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर एसीपी रूप कौर पुलिस पार्टी के साथ पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। फिर भी मामले की गहराई से जांच के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं  फॉरेेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं।

  • Punjab News: किसानों और प्रशासन के बीच टकराव, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों और प्रशासन के बीच टकराव, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: जम्मू-कटरा एक्सप्रेस हाईवे परियोजना के तहत जमीन पर कब्जे को लेकर गुरदासपुर के बाइयां गांव में किसानों और जिला प्रशासन के बीच टकराव होने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने पुलिस बल तैनाती के साथ 37 कनाल जमीन पर कब्जा कर लिया। यह टकराव की साझी पारिवारिक जमीन को लेकर था, जिसमें कई भाइयों के बीच हिस्सेदारी है।

    कुछ भाइयों का आरोप है कि उन्हें सरकार की ओर से दिए गए मुआवजे में अन्याय हुआ है। उन्हें जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला, जिससे विवाद खड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल डिप्टी डिविजनल कमिश्नर हरजिंदर सिंह बेदी ने कहा कि सभी भाइयों को मुआवजा दिया जा चुका है यदि किसी को लगता है कि उसे मुआवजे में कोई कमी रह गई है, तो वह कार्यालय में आकर इस विषय पर चर्चा कर सकता है। उसका समाधान किया जाएगा।

  • आतंकी हमले को लेकर हुआ खुलासा, पहले निशाने पर थीं ये 3 जगह

    आतंकी हमले को लेकर हुआ खुलासा, पहले निशाने पर थीं ये 3 जगह

    नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर NIA की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) से पूछताछ में सामने आया है कि हमला प्री-प्लान्ड था। आतंकी दो दिन पहले ही बैसरन घाटी में पहुंच चुके थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि आतंकी 15 अप्रैल को पहलगाम पहुंचे थे। इन तीन दिन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की धरती पर खूनी खेल खेलने का प्लान बनाया। बैसरन में नरसंहार को अंजाम देने से पहले आतंकी क्षेत्र में ही स्थित आरू घाटी, एम्यूजमेंट पार्क या बेताब घाटी में खूनी खेल खेलना चाहते थे।

    उन्होंने चारों लोकेशनों की पहले रेकी की थी, लेकिन सुरक्षाबलों की उपस्थिति, सुरक्षित बच निकलने के कम विकल्प और कम भीड़ होने के कारण उन्होंने इरादा बदल लिया। बताया जा रहा है आतंकी 7 दिन तक पहलगाम और उसके साथ सटे क्षेत्रों में घूमते रहे। बैसरन को उन्होंने हमले से 2 दिन पहले ही चुना। मामले की जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बैसरन हमले में लिप्त आतंकी पहलगाम और उसके साथ सटे इलाकों में अपने स्थानीय मददगारों के साथ लगभग एक सप्ताह पहले से घूम रहे थे। वह 15 अप्रैल को पहलगाम पहुंचे थे। आरु घाटी पहलगाम से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यह एक शांत और बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो घने जंगलों और ट्रेकिंग रूट्स के लिए जाना जाता है। यहां से कोलाहोई ग्लेशियर की ट्रेकिंग शुरू होती है।

    आरु घाटी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, लेकिन वहां पुलिस और सेना की छोटी पोस्ट्स भी हैं, जो गतिविधियों पर नजर रखती हैं। इस बीच, एनआइए के एक दल ने बैसरन में नरसंहार स्थल का दौरा कर ड्रोन के जरिए पूरी फुटेज तैयार की। इसके अलावा हमले के तुरंत बाद वहां पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों व कुछ घोड़ेवालों से भी बातचीत की है। सूत्रों के अनुसार, बैसरन नरसंहार के गुनहगारों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल ने अपना तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। सुरक्षा बल ने 20 के करीब ऐसे ओवरग्राउंड वर्करों को चिह्नित किया है, जो हमलावर आतंकियों के साथ संपर्क में रह चुके हैं। इनमें से कुछ जेल में बंद हैं। चार ओवरग्राउंड वर्करों ने पाकिस्तानी आतंकियों के लिए कथित तौर पर गाइड का भी काम किया है। पांच ओवरग्राउंड वर्करों के बारे में कहा जा रहा है कि वह हमले के समय पहलगाम और बैसरन के आसपास थे और आतंकियों से फोन पर संपर्क बनाए हुए थे।

    आतंकियों के एक ओवरग्राउंड वर्कर ने उन्हें फोन पर उस जगह की भी जानकारी दी, जहां उन्हें हमले के बाद पहुंचना था। जांच में एक अल्ट्रा-स्टेट संचार उपकरण के दो सिग्नल भी पकड़े हैं। इस उपकरण के जरिए बिना सिमकार्ड के मोबाइल फोन से आडियो या वीडियो काल के लिए कनेक्ट किया जा सकता है, संदेश भेजा जा सकता है। जिस क्षेत्र में ये सिग्नल पाए गए थे, उसकी गहन तलाशी ली गई है और जांच जारी है। आतंकियों के मददगारों को पकड़ा गया पहलगाम हमले को लेकर जांच एजेंसियों ने अभी तक 2600 संदिग्ध तत्वों से पूछताछ की है और उनमें से 188 को कथित तौर पर हिरासत में लिया है। इनके अलावा 20 ओवरग्राउंड वर्करों को भी पकड़ा गया है। इनके बारे में कहा जा रहा है कि ये मारे जा चुके आतंकी जुनैद के अलावा बैसरन हमले में लिप्त आतंकियों के संपर्क में रह चुके हैं।

  • Punjab News: आतंकी हमले के बाद पुलिस की दुकानों पर दबिश

    Punjab News: आतंकी हमले के बाद पुलिस की दुकानों पर दबिश

    बठिंडाः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब में अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं घटना को लेकर पुलिस और बीएसएफ मुस्तैद हो गई है। इस दौरान लगातार पंजाब में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिले में सैनिक वर्दी की बिक्री पर रोक लगा दी थी। वहीं अब सरकार की हिदायतों के बाद जिला पुलिस ने विभिन्न थानों के अधीन आती गार्मेंट, सैनिक वर्दी की बिक्री करने वाली दुकान व उनकी सिलाई करने वालों की जांच शुरू कर दी है। सरकार की तरफ से देश की सुरक्षा के लिए जारी हिदायतों की सख्ती से पालना करने की हिदायतें दी गई।

    वर्तमान में बठिंडा में सबसे बड़ी सैनिक छावनी होने के कारण बठिंडा सेन्सिटिव एरिया माना जाता है व सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रखी गई है। इसी कड़ी में सैनिक छावनी के अधीन पड़ते थाना पुलिस कैंट के प्रभारी दलजीत सिंह ने वीरवार को अपनी टीम के साथ बाबा फरीद नगर, बीबी वाला चौक में स्थित आधा दर्जन के करीब दुकानों की जांच की। इस दौरान दुकानदारों से फौजी वर्दी व सामान की बिक्री करने से पहले इसकी खरीद करने वाले सैनिकों का आईडी कार्ड देखने, उनका मोबाइल नंबर व नाम रजिस्टर में जरूर दर्ज करने की हिदायत दी है। सैनिकों के अलावा उक्त वर्दी की बिक्री व सिलाई किसी सिविलियन को नहीं करने की सख्त हिदायतें है।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने दुकानदारों के रजिस्टर व रिकॉर्ड की भी जांच की व जिन दुकानदारों के पास रजिस्टर नहीं था, उन्हें रजिस्टर खरीदकर लगाने की हिदायत दी है। जिला पुलिस उक्त रिकॉर्ड की हर सप्ताह जांच करेंगी व कोई दुकानदार किसी तरह की लापरवाही करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं दुकानदारों ने प्रशासन व पुलिस की मुहिम व निर्देशों का स्वागत किया है। अधिकतर दुकानदारों का कहना है कि देश की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की हिदायतों का वह लंबे समय से पालन कर रहे हैं। किसी भी गैर-सैनिक को वह वर्दी की बिक्री नहीं करते हैं। इसके लिए उनका आईडी कार्ड जांच करने के साथ मोबाइल नंबर व नाम भी रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर वह आर्मी की तरफ से तय वेरिफिकेशन अफसर से भी संपर्क करते हैं।

  • Punjab News: मजदूर दिवस पर अपनी मांगों को लेकर मजदूर सड़कों पर उतरे, देखें वीडियो

    Punjab News: मजदूर दिवस पर अपनी मांगों को लेकर मजदूर सड़कों पर उतरे, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले में मजदूर दिवस पर मजदूरों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। जिसके बाद उन्होंने शहर में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है। अगर काम मिलता है कि किए काम के पैसे नहीं दिए जा रहे। रोजगार न मिलने के कारण आज का मजदूर लाचार हो गया है। करीब 5 हजार मजदूरों ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है। इस दौरान मजदूरों ने 11 मांगें रखी है। जिसमें बुढ़ापा पेंशन, मजदूर की दिहाड़ी 700 रुपए तय करना, सेहत व शिक्षा सहूलियत सहित मुद्दे शामिल है।

    इस दौरान उन्होंने मांगे पूरी ना होने पर मुख्यमंत्री की रिहायश आगे प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर भाई लालो मंच के अध्यक्ष हरजीत सिंह खियाली ने कहा कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों से लोग डीसी कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए हैं और मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आज के हालात बहुत बुरे हो गए हैं, मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा।

    बुजुर्गों को समय पर बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही, बच्चों को स्कूलों में शिक्षा नहीं मिल रही और इसके साथ ही अस्पतालों में अच्छा इलाज भी खत्म हो गया है, जिसके चलते आज मजदूर दिवस के मौके पर डीसी दफ्तर के सामने यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों द्वारा किए गए काम का पैसा सरकार की ओर से खाते में जमा नहीं करवाया जा रहा। जिसके चलते वे फसल के सीजन में गेहूं लेने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज 5 हजार मजदूर धरने पर पहुंचे हैं, अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में 20 हजार मजदूर मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देंगे।

  • Punjab News: High Court ने Improvement Trust के दफ्तर को सील करने के आदेश किए जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: High Court ने Improvement Trust के दफ्तर को सील करने के आदेश किए जारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में इंप्रूवमेंट ऑफिस को लेकर हाईकोर्ट ने सील करने के आदेश जारी कर दिए है। दरअसल, आप पार्टी द्वारा कल राज्य सरकार द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, ताकि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लोगों के काम आसानी से हो सके। लेकिन अब वह चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस में जाकर अपनी कुर्सी पर नहीं बैठ पाएगा। क्योंकि इंप्रूवमेंट का गेट पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है।

    दरअसल, शहर के एक व्यापारी ने हाई कोर्ट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के खिलाफ केस दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने उसकी जमीन को जबरन अधिग्रहण करके बेच दिया है। जिसके बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इंप्रूवमेंट दफ्तर को सील करने के आदेश जारी किए हैं। जिसके बाद आज पुलिस ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर पर दस्तक दी और वहां मौजूद अधिकारियों को बाहर भेजकर दफ्तर को ताला जड़ दिया।

    इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें ऐसा करने का आदेश दिया है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यालय को सील करने के आदेश प्राप्त हुए थे। जिसके बाद उनकी ओर से कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के अगले आदेश तक सुधार द्वार नहीं खोला जाएगा तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अधिकारी इसे न खोले।

  • मथुरा दे बिच अवतार हो गया शाम निका जेहा, पर झूम उठा पूरा पंडाल, निकाली श्री बाल कृष्ण की झांकी

    मथुरा दे बिच अवतार हो गया शाम निका जेहा, पर झूम उठा पूरा पंडाल, निकाली श्री बाल कृष्ण की झांकी

    हटली सुल्तानू में चल रही भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण अवतार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के हटली सुल्तानू क्षेत्र में उस समय पूरा पंडाल झूम उठा जब श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया। यह आयोजन रिटायर्ड कैप्टन स्वर्गीय रामेश्वर दास शर्मा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनके सुपुत्र, प्रसिद्ध प्रवक्ता विवेकशील शर्मा एवं परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। कथा व्यास के रूप में प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्म की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्री मद भागवत कथा का माहौल जैसे-जैसे श्रीकृष्ण जन्म के करीब आता गया, भक्तों की आंखों में श्रद्धा और उत्साह का मिश्रण देखा गया।

    जैसे ही कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन शुरू किया, पूरे पंडाल में उल्लास की लहर दौड़ गई। जय-जयकार के नारों से वातावरण गूंज उठा, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। आचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने कथा के माध्यम से बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया। उन्होंने कहा देवकी और वासुदेव का विवाह होने के बाद जब उनकी बिदाई हो रही थी, तभी आकाशवाणी हुई कि देवकी की आठवीं संतान कंस का अंत करेगी। इस डर से कंस ने उन्हें तुरंत बंदी बना लिया और एक-एक करके उनके छह पुत्रों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा सातवीं संतान बलराम जी थे, जिन्हें योगमाया ने रोहिणी के गर्भ में स्थानांतरित कर दिया और आठवें पुत्र के रूप में स्वयं भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण जी रूप में जन्म लिया। उस समय कारागार में दिव्य प्रकाश फैल गया और भगवान ने देवकी-वासुदेव को अपने अष्टभुज रूप में दर्शन दिए। उन्होंने कह मैं वही हूँ जो त्रेता में राम था, द्वापर में कृष्ण हूँ, और युग-युगों तक धर्म की रक्षा के लिए आता रहूँगा।

    श्री मद भागवत कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया गया, उसी क्षण आयोजन स्थल में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। एक बालक को नटवर नागर के रूप में सजाया गया, जिसे देख भक्तों की आंखें नम हो गईं। पंडाल के हर कोने से भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां गूंजने लगीं। श्रद्धालु भावविभोर होकर नाच उठे। आयोजन स्थल को वृंदावन की गलियों की तरह सजाया गया था। जगह-जगह फूलों की मालाओं, राधा-कृष्ण की झांकियों और दीयों से साज-सज्जा की गई थी। यह आयोजन सिर्फ एक पारिवारिक श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र से लोग इसमें सम्मिलित हुए। आयोजनकर्ता विवेकशील शर्मा ने कहा यह आयोजन हमारे पिता स्वर्गीय रामेश्वर दास शर्मा को श्रद्धांजलि स्वरूप है। वे सदैव धर्म और सेवा में विश्वास रखते थे। हमने प्रयास किया है कि उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। उन्होंने आगे बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा सात दिवसीय है और इसमें प्रतिदिन श्रीकृष्ण लीला के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

    कथा में प्रतिदिन भजन संध्या, झांकी दर्शन और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने मंच से भजन में कान्हा सो जा जरा, माता थकी है.और मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया जैसे भजनों पर भक्त झूमते रहे। देर रात तक भक्ति और प्रेम का यह प्रवाह थमने का नाम नहीं ले रहा था। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल सामाजिक एकता बढ़ती है, बल्कि बच्चों को भी अपने धार्मिक संस्कारों की जानकारी मिलती है। हटली सुल्तानू में  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि भक्ति, समर्पण और सामूहिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना। यह आयोजन यह सिखाता है कि जब श्रद्धा और सेवा का संगम होता है, तब साधारण से आयोजन भी असाधारण बन जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्म के इस पावन अवसर पर जुटे हर श्रद्धालु ने अपने मन-मंदिर में आनंद और भक्ति का नया अनुभव किया। कथा विराम के बाद भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।