Blog

  • Punjab News: तारें काटने को लेकर दूसरे दिन जारी रहा 2 दुकानदारों का विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: तारें काटने को लेकर दूसरे दिन जारी रहा 2 दुकानदारों का विवाद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मालीगंज में 2 दुकानदारों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां पाई बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब 2 दुकानदारों के बीच तारें काटने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, दुकानों के ऊपर से गुजर रही तारों की कटिंग को लेकर पहले 2 दुकानदारों में बहसबाजी हुई, देखते ही देखते दोनों दुकानदारों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष बार-बार बिजली विभाग को शिकायत कर रहा था कि तारों की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए उन तारों को यहां से हटाया जाए। वहीं इस घटना को लेकर दूसरे दिन विवाद जारी रहा।

    दरअसल आज सुबह इस मामले को लेकर फिर से विवाद भड़क गया। एक समूह द्वारा दूसरे समूह पर आरोप लगाए गए कि पुराने प्रधान और प्रधान पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर हमारी दुकानों के अंदर जाकर चेकिंग कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि कल हुई मारपीट पूरी तरह से फर्जी है और जिनका मेडिकल कराया गया है उनकी फिर से जांच करवाई जाए।

    उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराई गई है और व्यापारियों के बीच भारी रोष है। दूसरी ओर, दूसरा पक्ष साफ तौर पर कहता है कि उनके पास भी सभी सीसीटीवी फुटेज हैं जो उन्होंने पुलिस को दी हैं। उल्टा, आज सुबह इन लोगों ने हमारी दुकान पर आकर गालियां दीं और हमें जान से मारने की धमकियां दीं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए। हम जांच में तैयार हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

  • आरोप: हरोली उत्सव आयोजन, व्यावसायिक विभागों से जबरन वसूली: प्रो राम कुमार

    आरोप: हरोली उत्सव आयोजन, व्यावसायिक विभागों से जबरन वसूली: प्रो राम कुमार

    समय सीमा से अधिक चले आयोजन को लेकर भी भाजपा हुई आक्रामक 

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी हरोली में हुए राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में जबरन उगाही को लेकर कांग्रेस पर आक्रामक हो गई और भाजपा नेता प्रो राम कुमार ने प्रैस वार्ता कर हरोली उत्सव पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए।

    पार्टी के पूर्व प्रवक्ता राम कुमार ने हरोली उत्सव में हिमाचल के कलाकारों की अपेक्षा बाहरी कलाकारों को अधिक मान सम्मान और अधिक पैसा दिए जाने की बात भी कही । उन्होंने कहा कि हिमाचली कलाकारों को अपेक्षाकृत कम मान सम्मान और कम पैसा दिया गया है । उन्होंने इस उत्सव के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा , प्रत्येक विभाग और हर व्यावसायिक वर्ग से जबरन वसूली के आरोप भी लगाए ।

    इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी ने किसी भी आयोजन के रात के दस बजे तक ही निर्धारण से अधिक चले आयोजन को लेकर भी राज्य सरकार पर हल्ला बोला । राम कुमार ने राज्य सरकार और प्रशासन को इस नियम कानून की जानकारी होने की बात कही और इस समय सीमा के निर्धारण से अधिक आयोजन होने की बात कही और उप मुख्यमंत्री पर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया ।

  • Jalandhar News: पहलगाम में सुरक्षा में हुई चूक और BBMB मुद्दे को लेकर परगट ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पहलगाम में सुरक्षा में हुई चूक और BBMB मुद्दे को लेकर परगट ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    विधायक परगट ने पंजाब बॉर्डर बंद किए जाने और गुजरात के खुले रहने का उठाया मुद्दा

    जालंधर, ENS: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र पर निशाने साधे है। उन्होंने कहा कि इस घटना में सुरक्षा में चूक हुई है और इसे भाजपा के नेता भी मान रहे है। इस चूक को लेकर विचार करना बड़ा विषय है। परगट सिंह ने घटना को लेकर कड़ी निंदा की है और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के साथ खड़ी है और खड़ी रहेंगी। केंद्र द्वारा पंजाब का बॉर्डर बंद किए जाने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि इसे तो केंद्र द्वारा बंद कर दिया, लेकिन आज भी गुजरात का बॉर्डर खुला हुआ है। यह पंजाब के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जाता है।

    पंजाब के लोग भी व्यापार करके हालात को ठीक करना चाहते है। उन्होंने कहा कि मुंबई में ताज होटल पर 26/11 को हुए आतंकी हमले के दौरान भी गुजरात के बॉर्डर को बंद नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि जब भी बॉर्डर बंद होता है तो पंजाब का ही बॉर्डर बंद होता है। ऐसे में भाजपा को अपने कार्यक्रम की समीक्षा करनी चाहिए। वहीं बीबीएमबी मामले में पंजाब और हरियाणा के पानी के मसले को लेकर भाजपा द्वारा पंजाब पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपो पर विधायक ने कहा कि उन्हें भाजपा से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने डैम सेफ्टी एक्ट को लेकर पंजाब के साथ काफी धक्का किया है। 2021 में यह कानून बना है, लेकिन सीएम मान ने इस कानून पर कोई बात नहीं की।

    आज पंजाब में आप पार्टी द्वारा धरने लगाए जा रहे है। विधायक ने कहा कि धरने की जगह पंजाब विधानसभा में पंजाब राज पूर्ण गठन की धारा 78, 79 और 80 एक्ट को रद्द किया होता तो शायद यह स्थिति ना बनती है। सीएम मान द्वारा कहा जा रहा है कि बीबीएमबी पर 60 प्रतिशत पंजाब का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कल जो भाजपा द्वारा 8-1 से पंजाब के खिलाफ हुआ है, वह कैसे हो गया। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के साथ भाजपा पहले भी धक्का करती आ रही है। पंजाब से पहले भी पानी गलत ढंग से दोनों राज्यों को दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि आज के समय में डैम में पानी का स्तर पहले ही कम है। लेकिन उसके बावजूद उस एक्ट की दूर-वरतों करते हुए हरियाणा को पानी देने का फैसला किया है। परगट ने कहा कि हम सभी को इस मामले में एक साथ मिलकर हल करना चाहिए। विधानसभा का सेशन सीएम मान को बुलाना चाहिए और इस मामले में एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। वहीं पंजाब राज पूर्ण गठन के एक्ट को रद्द करना चाहिए। दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधने के मामले में विधायक का ने कुछ भी कहने से गुरेज किया। उन्होंने कहा कि 43 किलो आरडीएक्स मामले में 40 जवानों के शहीदी को लेकर कहाकि आज तक उसकी जांच पूरी नहीं हुई है।

  • ग्रुप केटेगिरी में बद्दी के अमरावती विद्यालय की टीम अव्वल रही

    ग्रुप केटेगिरी में बद्दी के अमरावती विद्यालय की टीम अव्वल रही

    सब जूनियर वर्ग में पिंजौर के रुद्रा डांस अकादमी का सुर्यांश विजेता रहा

    ड्यूटी केटेगिरी में पावनी व कृतिका  झा ने बाजी मारी

    बद्दी/सचिन बैंसल: कालूझिंडा स्थित अटल शिक्षा कूंड स्थित एक निजी विवि में लक्की डांस स्टुडियो बददी की ओर से  हिमाचल डांस आईकान सीजन टू  कराया गया। स्टायला कंपनी के संचालक उदय भान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

    ग्रुप केटेगिरी में बद्दी का अमरवती विद्यालय की टीम पहले स्थान पर ही। इसी स्कूल की दूसरी टीम  द्वितीय पर रही। सब जूनियर वर्ग में  रुद्रा डांस अकाडमी पिंजौर के सुर्यांशं विजेता रहे। लक्की डंस स्टु़डियो बद्दी  अन्याया ठाकुर फर्स्ट रनरअप, निताशा सिरवी व मन्नत दूसरे तथा दर्शी त्रिपाठी थर्ड रनरअप रही।  जूनियर केटेगिरी कृतिका झा विजेता रही। पावनी फर्स्ट रनरअप,  सृष्टि पात्रा दूसरे, तृष्णा व माधवी बंसल थर्ड रनर अप रही। सीनियर केटेगरी में भावा विजेता रही। सन्नी फर्स्ट रनरअप, राखी दूसरे व पवन अफ्ररो तीसरे स्थान पर रहा।

    ड्यूट केटेगिरी में पावनी व कृतिका झा विजेता रही। सृ्ष्टि पात्रा व माधवी बंसल फर्स्ट रनरअप, रयाना व लहर सैंकिड रनरअप, राखी व विधि थर्ड रनरअप रही। ट्रीआईओ केटेगिरी में निताशा, सृष्टि व अन्नया विजेता रही। पीयूष, भाग्यांश व परीक्षित फर्स्ट रनरअप व दिव्यांश, करनव व पीयूष सैकिंड रनरअप रहे। प्रतियोगिता में पंजाब, हिमचाल व हिरयाणा के 70 डांस प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • बद्दी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया श्रमिक दिवस

    बद्दी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया श्रमिक दिवस

    लेबर चौक पर जाकर सफाई कर मजदूरों को बांटी मिठाई

    स्कूल में काम करने वाले सभी मजदूरों को किया सम्मानित

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी  इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मखनु माजरा में वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में काम करने वाले सभी मजदूरों को मिठाई खिलाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य  मेरिन पॉल ने रेणु, सुनिता, बबली, कमलेश, मतीना, हंसराज, अरूण, शिवम रानी, अवदेश, कलावती, अमन, सतविंद्र, हबीब, राज कुमार, कासिन, निर्मल, आज्ञा राम, अमनदीप, निर्मल सिंह, परमजीत, दयावंती, इंद्रजीत कौर, मोनिका, निशा, आसमा, रजनी, हिना, अंजना व रीतू क को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बद्दी के लेबर चौक पर गए और वहां पर  जाकर उन्होंने मजदूरों को मिठाइयां बांटी।  इस मौके पर बच्चों ने लेबर चौक के आसपास की सफाई भी की ।वही साथ लगते मजदूरों के निवास स्थान पर जाकर भी सफाई की।

    स्कूल की प्रधानाचार्य मेरिन पाल ने कहा कि  मजदूर समाज के विकास में एक महत्वपूर्ण कडी का काम करती है। लेबर चौक  बच्चों को ले जाबे का उद्देश्य था कि बच्चे जान सके कि किस प्रकार एक मजदूर दिन-रात मेहनत करके अपने घर को चलाता है और कठिन परिश्रम करता है ।ताकि बच्चे भी कठिन परिश्रम कर सके और अपने आने वाले जीवन को सफल बना सके ।इस मौके पर स्कूली बच्चों सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

  • Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में बाइक से बंधा मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: सदिंग्ध परिस्थितियों में बाइक से बंधा मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु गोबिंद सिंह नगर में बाइक से बंधा व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। दरअसल, सुबह सैर कर रहे लोगों ने व्यक्ति के शव को देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना चौकी बसंत पार्क और थाना शिमलापुरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। दरअसल, कपड़े की मदद से मोटरसाइकिल नंबर PB 10 JF 8677 के शोकर से मृतक के पांव बांधे हुए थे।

    इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह नगर में सैर कर रहे लोगों ने गली में व्यक्ति बाइक के साथ बंधा हुआ बेसुध हालत में पड़ा देखा। घटना में व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था। वहीं मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर गगनदीप और चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा मौके ने आस-पास के लोगों से जब पूछताछ शुरू की। मृतक की पहचान नवजोत निवासी गांव दिले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवजोत अभी कुंवारा है और वह कोई काम नहीं कर रहा था।

    चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, , लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने कहा कि परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार के बयानों पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

  • Punjab News: सोनू मोटा के मर्डर मामले में इस राज्य से 2 आरोपी काबू, देखें Live

    Punjab News: सोनू मोटा के मर्डर मामले में इस राज्य से 2 आरोपी काबू, देखें Live

    आरोपी से पूछताछ में पुलिस कमिश्नर ने किया चौकाने वाला खुलासा

    महिला के कत्ल की सुलझी गुत्थी, सामने आई ये वजह

    अमृतसरः जिले के काठियां वाला बाज़ार में 2 दिन पहले गैंगवार का मामला सामने आया था। इस गैंगवार में एक व्यक्ति रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस लगातार सोनू मोटा को गोली मारने वाले आरोपी अभिराज को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी, जिसके चलते आज अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा को गोली मारने वाले अभिराज सिंह उर्फ अभि और उसके साथी राहुल कुमार उर्फ मोटा को सीआईए स्टाफ पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अभिराज सिंह उर्फ अभि के पिता गुरदीप पहलवान का कत्ल जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप द्वारा किया गया था। सोनू मोटा ने उसके पिता गुरदीप पहलवान की रेकी करके घटना को अंजाम दिया था। जिसकी रंजिश रखते हुए और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अभिराज उर्फ अभि ने रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटे का कत्ल किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी कत्ल करने के बाद ही हिमाचल भाग गए थे, जिन्हें सीआईए स्टाफ पुलिस ने हिमाचल के भूतनाथ मंदिर मनाली से काबू किया है। इसी के साथ पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को थाना सदर अंतर्गत आने वाले विजय नगर इलाके में एक महिला का भी कत्ल हुआ था। उस कत्ल के मामले में पुलिस ने गहन जांच की और पता चला कि उस महिला के पुत्र अंकुर महाजन के दोस्त तिक्षण सूद द्वारा यह कत्ल किया गया है। तिक्षण सूद ने लूट की नीयत से उनके घर में घुसकर पहले करीब 80 हजार की लूट की और बाद में चुन्नी से गला दबाकर उसकी माता सुनीता का कत्ल कर दिया। तिक्षण सूद लुधियाना का रहने वाला है और कत्ल करने के बाद वह लुधियाना वापस चला गया था, जहां से पुलिस को सूचना मिली और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
  • Punjab News: आतंकी हमले के बाद ढाबा व होटल मालिकों को होने लगा नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकी हमले के बाद ढाबा व होटल मालिकों को होने लगा नुकसान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर पंजाब जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर देखने को मिल रहा है। जहां पर पुलिस की ओर से तो सुरक्षा का कड़ा पहरा दिया जा रहा है। वहीं पर्यटकों के कश्मीर घाटी से पलायन करने के चलते हैं। पंजाब में पठानकोट के माधोपुर में कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। जिससे ढाबा मालिको होटलो के कामकाज पर असर पड़ रहा हैं। माधोपुर में जम्मू कश्मीर की ओर जाने वाले पर्यटक रुक कर जाते थे, लेकिन अब आना जाना बंद हो गया है। जिस कारण ढाबा मालिको को काफी नुकसान हो रहा है।

    ढाबा मालिकों का कहना है कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों के ओर से किया गया हमला बेहद ही शर्मनाक और निंदनीय हैं। उसके खिलाफ सभी लोग देश की सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमले से पहले जहां पर्यटक रोजाना यहां पर रुकते थे और उनका कारोबार चलता था, लेकिन आतंकी हमले के बाद से यहां पर पर्यटकों का रुकना काफी हद तक काम हो गया है। जिससे हमारा कामकाज प्रभावित हो रहा है लेकिन  सरकार के साथ खड़े हैं और सरकार को एक बार पाकिस्तान को आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

  • Punjab News: PU में B.Sc. की छात्रा ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: PU में B.Sc. की छात्रा ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    पटियालाः राज्य की मशहूर पंजाबी यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर सामने आई है जहां, बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। युवती ने माता साहिब कौर पीजी के कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत कौर पुत्री शरणजीत सिंह निवासी गांव जोगा, जिला मानसा जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी, के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो युवती ने बीबी साहिब कौर हॉस्टल में खुद को फंदा लगाया था। जब युवती को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल पहुंचाया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती पढ़ाई के बोज से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसके घरवाले उसे पढ़ाई करने के लिए कहते थे, इसी परेशानी में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस ने युवती के पिता के ब्यानों पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं दूसरी और घटना से पूरे विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Punjab News: डैम पर पहुंचे CM MANN की BJP को सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: डैम पर पहुंचे CM MANN की BJP को सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    रोपड़: हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। हरियाणा को पानी दिए जाने को लेकर सीएम मान ने 2 दिन पहले ही हरियाणा को अतिरिक्त पानी की एक बूंद ना देने का ऐलान किया था। दोनों राज्यों में बढ़ रहे तनाव को लेकर आज नगंल डैम पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान पुलिस की ओर से डैम को चारों तरफ घेरा डाल लिया गया। वहीं ‘आप’ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, मंत्री कुलदीप धालीवाल सहित अन्य नेताओं द्वारा नंगल डैम पर धरना लगाया है। इस दौरान पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पर नंगल डैम पहुंच गए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान सीएम मान ने डैम की जानकारी ली।

    मीडिया से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछले साल भाखड़ा डैम1566.48 फीट पानी था, लेकिन इस साल 1555 फीट है, ऐसे में 11 फीट कम है। पिछले साल के मुकाबले पौंग डैम 32 से 33 फीट नीचे चला गया। सीएम मान ने कहा कि रणजीत सागर पिछले साल 1513.6 मीटर था, इस साल 1502 मीटर है, ऐसे में कुछ मीटर पानी कम है। उन्होंने कहा कि तीनों डैम का पानी स्तर अधिक नहीं है। उन्होंने कहा हरियाणा और राजस्थान में भाजपा सरकार है। केंद्र में भाजपा की सरकार है, जिसके चलते अब बीबीएमबी के जरिए पंजाब पर अतिरिक्त पानी को लेकर दबाब बनाया जा रहा है। देर रात बीबीएमबी पर जो हुआ वह सरेआम गुंडागर्दी है। बीबीएमबी पर 60 फीसदी हिस्सा पंजाब का है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बाईपास करके दोनों राज्य कैसे अतिरिक्त पानी पंजाब से ले जाएंगे। कल को दोनों राज्यों की सरकार कहेंगी कि पंजाब का पानी बंद कर दिया जाए।

    सीएम मान ने कहा कि जारी एग्रिमेंट के अनुसार दोनों राज्यों को पहले ही तय पानी के मुताबिक पानी दे दिया गया है। पिछली सरकारें दोनों राज्यों को 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा पानी ऐसे ही दे देती थी, लेकिन अब जारी एग्रिमेंट के अनुसार पंजाब कैसे दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी दें। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि मंडियों को जाने वाली सड़कों को लेकर आरडीएफ का 6 करोड़ रुपए अभी तक केंद्र द्वारा पंजाब को जारी नहीं किया गया। इस दौरान सीएम मान ने रवनीत बिट्टू, तरुन चुघ, मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर को कहा कि वह अब या तो पंजाब के लिए हक में खड़े हो या फिर इस्तीफे दें। उन्होंने कहा कि अब पंजाब से अतिरिक्त पानी की एक बूंद दूसरे राज्यों को नहीं दी जाएंगी।

    सीएम मान ने कहा कि पहले एसवाईएल का मुद्दा गरमया जाता था, लेकिन अब मुद्दे को हमारी सरकार ने खत्म किया। उन्होंने कहा कि अब एसवाईएल का मुद्दा क्यों नहीं उठता। दूसरी ओर मंत्री हरजोत बैंस का कहना है कि पंजाब के पानी की एक भी बूंद हरियाणा को नहीं देंगे। वहीं मौके पर पहुंचे सीएम भगवंत मान का कहना है कि फाइनल फैसला पंजाब ही लेगा। हम अपना पानी नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पास बूंद-बूंद का हिसाब है। हरियाणा 21 मई के बाद पानी ले ले। अभी पानी नहीं दे सकते हैं क्योंक पंजाब में धान का सीजन है। इसलिए हमें एक-एक बूंद का हिसाब रखना पड़ रहा है। पानी जमीन में 6-6 फीट नीचे जा चुका है। हमारे पास डैम में पानी की कमी है।

    सीएम मान ने आगे कहा कि बीबीएमबी ने गुंडागर्दी की है। उन्होंने कहा कि आज शाम सर्वदलीय की मीटिंग बुलाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो विधानसभा सत्र भी बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया है। पंजाब के बीजेपी नेता अपना स्टैंड बनाएं। उन्हेंने रवनीत बिट्टू पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा जाकर बात करो। ऐसे वीडियो में कह देना कि हम पानी नहीं देंगे इससे कुछ नहीं होगा। सीएम मान ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अब कहां गए कैप्टन अमरिंदर जो खुद को पानी का रक्षक कहते थे। अब क्यों नहीं पानी की रक्षा कर रहें।