Blog

  • Punjab News: BJP दफ्तर के बाहर AAP Party का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP दफ्तर के बाहर AAP Party का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में हरियाणा को पानी देने का मामला गरमा गया है। दरअसल, दो दिन पहले सीएम भगवंत मान ने वीडियो जारी करके कहा था कि पंजाब और हरियाणा के साथ पानी को लेकर हुए एग्रिमेंट के हिसाब से हरियाणा को दिया जाने वाला पानी हरियाणा सरकार द्वारा मार्च माह में पूरा कर लिया गया था। लेकिन अब भाजपा द्वारा पंजाब सरकार पर पानी की ओर मांग करने को लेकर दबाब बनाया जा रहा है।

    सीएम मान ने कहा कि तय पानी के मुताबिक अब वह उससे अधिक पानी की एक बूंद नहीं देंगे। इंसानियत के तौर पर वह पीने के लिए पानी अतिरिक्त हरियाणा को दे चुके है, लेकिन खेती के लिए वह पंजाब का पानी हरियाणा को नहीं देंगे। इस पानी के मुद्दे को लेकर हरियाणा और पंजाब में पिछले कुछ दिनों से विवाद गरमाया हुआ है। जिसको लेकर आज पंजाब भर में आप पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

    जिले की दाना मंडी में बने भाजपा के दफ्तर के बाहर आज आप पार्टी द्वारा रोष प्रदर्शन किया। जिसमें आप पार्टी के मेयर,चेयरमैन सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आप पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब का पानी जबरदस्ती हरियाणा को दे रही है। भाजपा पंजाब के पानी के अधिकारों पर डाका मार रही है। इसी को लेकर आज हाथों में बैनर लेकर आप पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। बैनर पर लिखा है कि पंजाब के हकों पर हमला करना भाजपा बंद करें।

  • अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के तत्वावधान में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरुवार को अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने की। इस दौरान डॉ. मनकोटिया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य और बढ़ती प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दृष्टिगत सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को आपदा प्रबंधन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था को प्रतिवर्ष दो से तीन मॉक ड्रिल आयोजित कर संस्थान की तैयारी, संसाधनों की उपलब्धता और समन्वय की स्थिति का आकलन करना चाहिए जिससे समय पर प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

    इस अवसर पर जलवायु एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ प्रणव सेठी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों की आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि आपात स्थिति में रोगियों, आगंतुकों और स्टाफ की सुरक्षा बनी रहे तथा आवश्यक सेवाओं की निरंतरता प्रभावित न हो।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक राजन कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अस्पतालों को आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने, शीघ्र पुनर्बहाली सुनिश्चित करने और जिला स्तर पर प्रभावी समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

    प्रशिक्षण में जिला ऊना के आयुष विभाग, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, निजी क्लीनिक, सरकारी अस्पतालों, खंड स्तरीय नागरिक अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से लगभग 55 चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम अस्पतालों की आपदा से निपटने की तत्परता एवं रणनीतिक योजना निर्माण की दिशा में एक अहम पहल है।

  • Punjab News: सरेआम कार सवार लुटेरे हथियारों के बल पर दुकान से 50 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम कार सवार लुटेरे हथियारों के बल पर दुकान से 50 हजार की नगदी लेकर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः वेस्ट हलके के अधीन आते किचलू नगर में लूट की वारदात सामने आई है। जहां चोरों द्वारा डिपार्टमेंटल स्टोर में तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना देर रात की है। जहां कार सवार 3 लुटेरों द्वारा तेजधार हथियार के बल दुकानदार से पैसों की मांग की गई। इस दौरान हथियारों के बल पर दुकानदार से 50 से 60 हजार की नगदी लेकर लुटेरे फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित का कहना है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। हैरानी की बात यह है कि सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक का घर घटना स्थल के बिल्कुल सामने है। ऐसे में लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देना पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

    पुनीत तनेजा ने का कहा कि उनकी दुकान पर देर रात लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद उनके परिवार में काफी डर का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देर रात उसके गले पर दात रखकर 4 लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के दौरान लुटेरों 50 से 60 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि एक लुटेरे ने घटना से पहले रेकी की। वह अकेला दुकान पर आया और उसके बाद 3 अन्य साथी लुटेरे के साथ स्विफ्ट गाड़ी में आ गए। उन्होंने कहाकि पुलिस अभी कह रही है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आरोपियों की उम्र 25 से 30 बताई जा रही है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नीले रंग की टी-शर्ट पहने सिख व्यक्ति बिना मुंह ढके दुकान में घुसा। इस दौरान उसने कपड़ों से दात निकाल लिया और दुकानदार की तालाश लेने लग गया। जिसके बाद हथियार लेकर 3 अन्य नौजवान आते है और दुकान का लाताश लेने लगते है। इस दौरान वह तिजौरी से नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो जाते है। घटना के दौरान दुकान में पति-पत्नी मौजूद थे। जिसके बाद परिवार में डर का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना को लेकर दुकानदार के पास आज कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, गुरजीत राणा, पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा सहित अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि अगर पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले समय में उनकी ओर से सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

    वहीं व्यक्ति ने कहा कि इस रोड 24 घंटे आवाजाई रहती है। लेकिन उसके बावजूद लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आए दिन लूट की वारदातों की घटना लगातार सामने आ रही है। वहीं देर रात लुटेरों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देना निंदनीय है।

  • महाविद्यालय बंगाणा का संस्कृत महाविद्यालय डोहगी के साथ समझौता

    महाविद्यालय बंगाणा का संस्कृत महाविद्यालय डोहगी के साथ समझौता

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपाई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा  ने आज संस्कृत महाविद्यालय डोहगी के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि इस ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य  विकास की योजना बनाना, संकाय और ढांचागत साधनों को सांझा करना, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान. प्रदान, कौशल आधारित प्रमाणन पाठ्यक्रम संचालित करना, विद्यार्थियों को कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करना, छात्रों और शिक्षकों के लिए सहयोगात्मक कार्यशाला और प्रशिक्षण आयोजित करना तथा दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विविध परियोजनाओं में संलग्न करना है।

    कालेज प्राचार्य, और वरिष्ठ शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह कदम दोनों संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो छात्रों के भविष्य को एक नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर, संस्कृत महाविद्यालय डोहगी के प्रोफेसर प्रीतम सिंह , अटल बिहारी वाजपेई  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के कमेटी मेंबर डॉ. विनोद कुमार और प्रोफेसर अरविंद रतन आदि मौजूद रहे।

  • Punjab News: प्रसिद्ध पंथक पूर्ण सिंह के बेटे की अमेरिका में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रसिद्ध पंथक पूर्ण सिंह के बेटे की अमेरिका में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः विदेशों में पंजाबी नौजवानों की मौत की घटनाओं की सूचनाए लगातार सामने आ रही है। वहीं रोजी-रोटी के लिए अमेरिका युवक की अमेरिका में मौत की खबर सामने आई है, जिसके बाद अमृतसर मृतक के परिवार में रोष पाया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मृतक युवक का नाम मनजीत सिंह है, जो अमेरिका में रोजी-रोटी के लिए गया था और वहां कामकाज को लेकर वह परेशान था, जिसके कारण उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। अब तक उसकी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।

    दूसरी ओर, जिस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, उस अस्पताल की ओर से भारी बिल बनाया गया है, जो उनके द्वारा चुकाया नहीं जा रहा है। मृतक युवक के पिता पूर्ण सिंह अर्शी भी विदेश में अपने पुत्र के पास गए हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अपने पुत्र से मिलने नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार और भारत सरकार से अपील की है कि उनके मृतक बेटे का शव पंजाब लाया जाए ताकि वे उसकी अंतिम संस्कार कर सकें। परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

  • Punjab News: ठाकुर मनोहर के ताजपोशी कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारूचक, देखें वीडियो

    Punjab News: ठाकुर मनोहर के ताजपोशी कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारूचक, देखें वीडियो

    पठानकोटः जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पंजाब सरकार अपने मेहनती और इमानदार कार्यकर्ताओं को पदों से नवाज रही है। ऐसा ही कुछ पठानकोट जिले में भी देखने को मिला जहां ठाकुर मनोहर को नरोट जैमल सिंह मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। आपको बता दें कि लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि ठाकुर जागीर को नरोट जैमल सिंह मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया जा सकता है। इस दौरान उनके चेयरमैन बनने पर उनकी ताजपोशी के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक पहुंचे।

    उन्होंने बताया कि नरोट जैमल सिंह मार्केट कमेटी में काफी समय से चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो पाई थी और अब पार्टी ने ठाकुर मनोहर को नरोट जम्मू सिंह मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा कार्यकर्ता अधिक समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। उधर, नवनियुक्त चेयरमैन ठाकुर मनोहर ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा मार्केट कमेटी नरोट जैमल सिंह में जो भी कमियां उन्हें मिली हैं, उन्हें दूर किया जाएगा।

  • Punjab News: पानी के मुद्दे को लेकर AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के मुद्दे को लेकर AAP का प्रदर्शन, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब का पानी हरियाणा को देने के भाजपा के फैसले को लेकर पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी आज पूरे पंजाब में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब का पानी जबरन हरियाणा को दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के जल अधिकारों पर डाका डाल रही है जिसके बाद अमृतसर में भी कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों, पार्षदों और आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के हकों पर डाका डाल रही है और पंजाब का पानी जबरन हरियाणा को दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर पंजाब के साथ विश्वासघात किया है। बीबीएमबी से हरियाणा को अधिक पानी देकर केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है।

    हरियाणा को पहले से ही हरियाणा से उत्पादित पानी मिल रहा था, लेकिन उसे और अधिक पानी देना पंजाब के साथ विश्वासघात है। पंजाब के किसान पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं और भाजपा हरियाणा को पानी देकर किसानों से बदला ले रही है। भाजपा सरकार पंजाब, पंजाब के किसानों और पंजाब के लोगों को मारने पर तुली हुई है।

  • Punjab News: 2 घरों में NIA ने की Raid, खंगाले गए दस्तावेज, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 घरों में NIA ने की Raid, खंगाले गए दस्तावेज, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक के गांव कोडली सूरत मल्ली में एनआईए ने 2 घरों में रेड की। मिली जानकारी सोनू सिंह और जगरूप सिंह के घरों पर एनाआईए की ओर से रेड की गई। बताया जा रहा हैकि करीब ढाई से 3 घंटे तक चली दोनों घरों में छापेमारी की गई। जहां घरों से दस्तावेज खंगाले गए। वहीं एनआईए के अधिकारियों ने मीडिया से सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, छापेमारी के बाद जब मनदीप सिंह मनदीप ने कहा कि परिवार में मम्मी, पापा 2 भाई और बहन है। जिसमें एक भाई दुबई में रहता है।

    मनदीप ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंधित है। एनआईए का कहना है कि उनकी हैप्पी पाशिया के साथ लिंक है और उसके साथ बातचीत होती है। मनदीप ने कहा कि परिवार का हैप्पी पाशिया से कुछ लेना देना नहीं है। जांच में एनआईए को घर में ली गई तालाशी में कुछ नहीं बरामद हुआ है। वहीं सोनू ने कहा कि एनआईए द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने सारे जवाब दिए। इस दौरान एनआईए की ओर से घर की तलाशी ली गई, अलमारियों और बिस्तरों में जांच की गई। जिसके बाद एनआईए ने उन्हें दफ्तर में आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जब भी एनआईए की टीम हमें बुलाएंगी वह जांच में एनआईए का पूरा समर्थन करेंगे।

     
  • अनियंत्रित कार Divider से टकराई, 4 की मौत, 3 घायल

    अनियंत्रित कार Divider से टकराई, 4 की मौत, 3 घायल

    गुनाः एक कार के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हैं। इनमें से एक गंभीर को भोपाल भेजा गया है। आशंका है कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसा बुधवार देर रात 2.30 बजे भदौरा के पास हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस में रिजौदा गांव से बारात गुना के मावन गांव में आई थी। शादी में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से रिजौदा जाने के लिए निकले थे। हादसे में रिजौदा गांव के रहने वाले गोविंद रघुवंशी (28) पुत्र दिनेश रघुवंशी, सोनू(35) पुत्र हरि भगवान रघुवंशी, वीरू (24) पुत्र बृजेश कुशवाह और हितेश (24) पुत्र ब्रजमोहन बैरागी की मौत हो गई। वहीं सुदीप (24) पुत्र सुरेन्द्र रघुवंशी, सुमित (24) पुत्र जसवंत रघुवंशी, रवि(22) पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी घायल हैं। सुदीप को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है। कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है।

    म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • 5 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जले, देखें वीडियो

    5 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जले, देखें वीडियो

    अजमेरः यहां के एक होटल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। सिर्फ 30 मिनट में आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आ गया था। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। घटना में डेढ़ साल के बच्चे सहित 4 लोग झुलसे हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आग से बचने के लिए एक युवक चौथी मंजिल से कूद गया। फायरब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    जानकारी मुताबिक, अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे। करीब साढ़े 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मांगीलाल कलोसिया ने बताया कि AC फटने की आवाज आई थी। मैं और मेरी पत्नी भागकर बाहर आ गए थे। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर को बुलाया। फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद आए थे। हमने बाहर से कांच तोड़े। एक महिला ने अपने बच्चे को ऊपर से मेरी गोद में फेंका। वह भी कूदने लगी तो हमने मना किया। एक अन्य युवक भी खिड़की से कूद गया। उसके सिर में चोटें आई हैं।

    जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने बताया कि झुलसे हुए 8 लोग लाए गए थे। इनमें से 4 की मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर लाए गए हैं। हॉस्पिटल में एडमिट चार में से एक व्यक्ति 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। बाकी तीन 50 और 60 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

    होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के चलते बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। रेस्क्यू के दौरान कई पुलिस कर्मियों और दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।