Blog

  • Punjab News: 18 एडिशनल AG, 7 सीनियर डिप्टी AG, 24 डिप्टी AG और 35 असिस्टेंट AG नियुक्त, देखें लिस्ट

    Punjab News: 18 एडिशनल AG, 7 सीनियर डिप्टी AG, 24 डिप्टी AG और 35 असिस्टेंट AG नियुक्त, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 18 एडिशनल एडवोकेट जनरल, 7 सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, 24 डिप्टी एडवोकेट जनरल और 35 असिस्टेंट एडवोकेट जनरल की नियुक्तियां की गई हैं, जिससे राज्य के कानूनी ढांचे को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

    उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद 30 मार्च को एडवोकेट मनिंदरजीत सिंह बेदी को नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था।

    इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अनु चतरथ को सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल बनाया गया, जिनके लिए आज नया आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा हैकि पंजाब सरकार ने राज्य की कानूनी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देखें लिस्ट

  • Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को लेकर नशा मुक्ति मोर्चा का आया ब्यान, देखें Video

    Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को लेकर नशा मुक्ति मोर्चा का आया ब्यान, देखें Video

    होशियारपुरः पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ तहत नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा प्रभारी नयन छाबड़ा व उनकी होशियारपुर टीम ने अपने साथियों के साथ डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के मीटिंग हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस संबंध में नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा प्रभारी ने छाबड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार वे अलग-अलग टीमें बनाकर घर-घर जाकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देंगे तथा नशे की लत में फंसे युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार, केजरीवाल, आप के प्रधान अमन अरोड़ा की नशा तस्करों को सीधे तौर पर चेतावनी दी कि या तो वे नशा बेचना बंद कर दें या फिर पंजाब छोड़ दें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में केजरीवाल, भगवंत मान अमृतसर में यह मुहिम शुरू करने वाले हैं और उसी दिन होशियारपुर में भी कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस मीटिंग करेंगे जिसमें विलेज डिफेंस कमेटी, वार डिफेंस कमेटी, सरपंच, पंचायत मैंबर, पार्षद और अन्य शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग इस मुहिम में सहयोग दें, ताकि एक बार फिर से रंगला पंजाब बनाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से ही ये मुहिम शुरू कर दी गई थी, जिसके अब परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ज्यादा से ज्यादा डि-एडिक्शन सैंटर खोलेगे, ताकि युवाओं को नशे से बाहर निकाला जा सके।

  • Jalandhar News: National Highway पर भीषण सड़क हादसे में Fastag के कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर भीषण सड़क हादसे में Fastag के कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नेशनल हाइवे रोड फिल्लौर पर एक खतरनाक दुर्घटना हुई जिसमें मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फास्टैग का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 नंबर पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने टाटा 407 ई-टर्बो गाड़ी नंबर पी बी 29 जी 9067 चालक को काबू करके गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी बलैरो गाड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बोलैरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे ड्यूटी अफसर एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की राकेश कुमार पुत्र तिलक राज, निवासी बच्छोवाल के रूप में हुई है। वह हाइवे रोड पर फास्टैग का स्टैंड लगाकर लोगों की गाड़ियों पर फास्टैग लगाता है। ऐसे में आज सुबह वह गाड़ी पर फास्टैग लगा रहा था।

    इस दौरान टाटा 407 गाड़ी चालक फोन पर बात कर रहा था और ड्राइवर लवप्रीत ने गाड़ी ने फास्टैग कर रहे राकेश को टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: गैंगस्टर के एनकाउंटर के बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का आया बयान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर के एनकाउंटर के बाद पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का आया बयान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर के बाद लुधियाना में पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया है। इससे पहले सुबह जालंधर अमृतसर रोड़ विधिपुर में नाकेबंदी पर बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस घटना में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल बरामद किए गए। जिसके बाद लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित गांव साहेबाना के पास पुलिस ने गैंगस्टर हरिके लंडा गैंग के साथी का एनकाउंटर कर दिया।

    दरअसल, कुछ दिन पहले गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। पुलिस उसी मामले में हमलावरों की तलाश कर रही थी। इस दौरान आज गैंगस्टर बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था। जैसे ही पुलिस टीम ने बदमाश को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने भी अपने बचाव में फायरिंग की। घायल गैंगस्टर की पहचान कुख्यात गैंग हरिके लंडा के सदस्य के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुनीत बैंस पर फायरिंग के मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    वहीं आज आरोपियों का चौथा साथी एक्टिवा पर सवार इस जगह पर छिपा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए घेराबंदी की और उसे सरेंडर करने लिए कहा गया। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। इस घटना में 5 से 6 राउंड आरोपी और 5 से 6 राउंड पुलिस की ओर से फायर किए गए। आरोपियों पर पहले भी 5 मामले दर्ज है। आरोपियों में से एक की डायरेक्ट लंडा से बात होती है। फिरौती, मर्डर, अटैम्पड टू मर्डर जैसी वारदातों में आरोपी शामिल है। आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने अन्य गैंगस्टरों को सख्त निर्देश जारी कर दिए है कि अगर कोई भी शहर में वारदात को अंजाम देगा तो उसका भी यही अंजाम होगा।

  • Punjab News: 2 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः फिरोजपुर-फरीदकोट पर रोड़ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्विफ्ट कार और इनोवा की भयानक टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक कार किस तरह बेकाबु होकर दूसरी कार से टकरा गई। मामला फिरोज़पुर फरीदकोट के अधीन गांव सैयां वाला के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार तेज रफ्तार होने के कारण संतुलन खो बैठी।

    इस दौरान सामने से आ रही इनोवा कार से जाकर टकरा गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इसमें जगीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का पासपोर्ट जब्त, नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

    Punjab News: एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का पासपोर्ट जब्त, नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। जहां एयरपोर्ट के कर्मियों ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया और उन्हें अमेरिका जाने की इजाजत नहीं दी गई। ऐसे में उन्हें दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा हैकि वे अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने लॉस एंजिलिस जा रहे थे। बताया जा रहा हैकि छोटेपुर 28 और 29 अप्रैल की रात को कतर एयरवेज की उड़ान से लॉस एंजेलिस जाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें हवाई अड्डे पर रोक लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद अनुभव था।

    टूरिस्ट वीज़ा होने के बावजूद उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि अब वे पासपोर्ट ऑफिस जाएंगे। साथ ही पूरी स्थिति को देखेंगे। जरूरत पड़ी तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने इस बात को बेहद दुखद बताया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि जब सारे दस्तावेज पूरे थे, तो इमिग्रेशन विभाग ने किस आधार पर उन्हें रोका और पासपोर्ट जब्त कर लिया। अधिकारियों ने उनकी कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया। छोटेपुर ने बताया कि शादी का काफी सामान भी उनके पास थे। जिसे उन्होंने कूरियर करवाया है। छोटेपुर के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनके खिलाफ कोई भी सिविल या आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

    सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने उन्हें केवल इतना बताया कि उनके पासपोर्ट का दुरुपयोग किया गया है, जबकि उन्होंने अपना पासपोर्ट कभी किसी को नहीं दिया था, न ही उसे चुराया गया था। उन्हें बताया गया कि 10-15 दिन बाद उनका पासपोर्ट जालंधर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पहुंच जाएगा और पूरा मामला पता चल जाएगा। छोटेपुर ने बताया कि उन्होंने 2019 में जालंधर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) से अपना पासपोर्ट रिन्यू कराया था। अधिकारियों का कहना था कि कि आपने कोविड के बाद विदेश यात्रा नहीं की । उन्होंने उन्हें तर्क दिया है कि पासपोर्ट की सारी जानकारी उचित है। वह कई बार विदेश यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने अपना सारा ब्योरा दिया है। 2014 के चुनाव में छोटेपुर ने गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और 1.80 लाख वोट हासिल कर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना और प्रताप बाजवा के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

     

  • Jalandhar News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, कई फीट उछलकर गिरने से मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, कई फीट उछलकर गिरने से मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतर्गत आते कपूरथला चौक के पास देर रात सड़क पर पैदल जा रही महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला 10 फीट उछलकर जमीन पर गिरी। घटना में महिला का सिर जमीन पर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में महिला का सिर बुरी तरह से पिचक गय।मृतका की पहचान 44 वर्षीय आशा निवासी संगत सिंह नगर के रूप में हुई है। इस हादसे को लेकर लोगों द्वारा कार चालक को रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

    हालांकि महिला के टैगोर अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना 2 की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आशा काम कपूरथला चौक के पास निजी अस्पताल से काम करती थी और वह काम से वापस घर लौट रही थी कि जब वह टैगोर अस्पताल के पास पहुंची तो घर जाने के लिए सड़क पार करने लगी तो तेज रफ्तार की किआ कार चालक ने महिला को टक्कर मार दी। इस घटना को लेकर महिला के इलाका निवासियों द्वारा टेगौर अस्पताल के बाहर कार चालक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

    वहीं थाना 2 के जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पीड़ित परिवार के बयानों पर वह केस दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जबकि लोगों का कहना है कि कार का नंबर नोट कर लिया गया है। महिला के छोटे-छोटे बच्चे है, पति की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में अब उसके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। लोगों ने प्रशासन से कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, वहीं बच्चों के पालन पोषण के लिए अपील की है।

  • Punjab News: इस इलाके में NIA की दबिश, जांच जारी

    Punjab News: इस इलाके में NIA की दबिश, जांच जारी

    फिरोजपुरः जिले में एनआईए की टीम ने दबिश दी है। जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर-फरीदकोट रोड पर पटेल नगर के पास जम्मू बस्ती के रहने वाले नरिंदर कुमार के घर पर एनआईए की टीम पहुंची है।

    बताया जा रहा है कि ये व्यक्ति कबाड़ का काम करता है और इसका भतीजा यूके में रहता है और एनआईए की टीम ने उसके घर के अंदर सुबह-सुबह दबिश दी और अपनी जांच शुरू कर दी है। अभी तक जांच के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। टीम सुबह 6 बजे के करीब उनके घर पहुंची थी और अभी तक उनके घर में सर्च और जांच चल रही है।

  • Punjab News: नहर में गिरी Zen Car, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाली, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में गिरी Zen Car, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाली, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के निकट अज्जोवाल गांव में एक कार के कंडी नहर में गिरने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक गांव का ही रहने वाला है और बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है।

    उन्होंने बताया कि जब कार चालक नहर के किनारे अपनी कार को पीछे की तरफ मोड़ रहा था, तो अचानक उससे कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे नहर में जा गिरी। गनीमत यह रही कि नहर में पानी बंद था, जिसके चलते राहगीरों व गांववासियों ने तुरंत नहर में उतरकर कार चालक को नहर से बाहर निकाला। घटना में कार चालक को मामूली चोटें आईं हैं और उसके परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे घर ले गए। अगर नहर में पानी होता तो कार के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।

    आपको बता दें, करीब एक दशक से मुरम्मत के अभाव में नहर के किनारे जगह-जगह से टूटे पड़े हैं, जिसके कारण आए दिन इस जगह लोगों के स्कूटर और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। दोपहर के समय तथा धुंध के दिनों में लोगों को और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि गर्मियों में जहां धूल उड़ती रहती है, वहीं बरसात के दिनों में यह स्थान कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे राहगीरों के साथ-साथ खेतों में आने-जाने वाले लोगों तथा मशीनरी ले जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि आबादी वाले इस क्षेत्रों में नहर के किनारों को पक्का किया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

  • Punjab News : बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट जारी

    Punjab News : बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में बीते कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। अप्रैल के पूरे महीने में लोगों ने भीषण गर्मी की मार झेली है। इसी बीच अब राहत की खबर है कि आज से मौसम में बदलाव आएगा। गर्मी से राहत मिल सकती है। मई माह शुरू होते ही सूबे के लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। क्योंकि मौसम विभाग ने आज वीरवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने छह दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत पंजाब में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं (तूफान) चलेंगी और बारिश होने के आसार हैं। पंजाब में आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आज पूरे पंजाब में तेज हवाएं और बारिश के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    भारतीय मौसम विभाग द्वारा कल जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। वहीं, चंडीगढ़ में 35.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो 24 घंटे में पंजाब के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। भीषण गर्मी के बीच तापमान में मामूली गिरावट के पीछे तेज हवाएं हैं। पंजाब के विभिन्न शहरों में हवा की गति 15 से 30 किलोमीटर के आसपास दर्ज की जा रही है