Blog

  • मजदूर दिवस पर LPG सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

    मजदूर दिवस पर LPG सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

    नई दिल्ली: एक मई को सिलेंडर के दामों से लेकर एटीएम मशीन के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इसका आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। अभी हम खास तौर पर एलपीजी में हुए बदलावों के बारे में बात करने वाले हैं। ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई है।

    कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 15 रुपये तक की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अप्रैल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1762 रुपये में मिल रहा था और अब कीमत 1747 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल एलपीडी सिलेंडर की कीमत 1851, मुंबई में 1699 और चेन्नई में 1906 रुपये हो गई है।

    वहीं, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 853, कोलकाता में 879, मुंबई में 852.50 और चेन्नई में 868.50 रुपये में बिक रहा है। इससे पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल को अपडेट हुए थे। उस समय सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी थी।

  • Jalandhar के बाद इस जिले में पुलिस ने किया लंडा गैंग के साथी का एनकाउंटर

    Jalandhar के बाद इस जिले में पुलिस ने किया लंडा गैंग के साथी का एनकाउंटर

    लुधियाना: पंजाब के जालंधर में पुलिस ने अमृतसर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा दिया। रोटी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें सुरानासी के सुरां गांव में पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। वहीं अब चंडीगढ़ रोड स्थित गांव साहेबाना के पास आज सुबह गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर मिली है।

    कुछ दिन पहले गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। पुलिस उसी मामले में हमलावरों की तलाश कर रही थी। गैंगस्टर बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था। जैसे ही पुलिस टीम ने बदमाश को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस कर्मियों ने भी अपने बचाव में फायरिंग की।घायल गैंगस्टर की पहचान कुख्यात गैंग लांडा के सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग में बदमाश घायल हो गया।

    आरोपी के पास से 1 अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस बरामद बरामद हुए है। आरोपी ने थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर फायरिंग की थी। उस घटना में पुलिस ने एफआईआर 45, 20 अप्रैल को दर्ज की गई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी अक्षय को पहले गिरफ्तार कर लिया था।इस मामले में जल्द ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मीडिया को जानकारी देगे।

  • आज का राशिफल, 1 मई 2025

    आज का राशिफल, 1 मई 2025

     आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको ख़ुशी होगी जिस काम का रिजल्ट मिलने में देर हो रही थी आज उसका शानदार परिणाम मिलने के योग हैं। आज अपनी संतान को खुश देखकर आपको भी ख़ुशी होगी। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

    मिथुन राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। छात्रों को आज करियर से रिलेटेड शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम के समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बात करेंगे। आज आप मार्किट से पूजा के लिये फूल ला सकते हैं। आज आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें, बड़ों की राय जरूर लें। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके ख़ुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। बच्चे आज आपसे अपने पसंद का खिलौना मांग सकते है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। जो लोग आपकी प्रतिभा को कम आकते थे, आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदरी मिलेगी।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की ख़ुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में निखार आयेगा और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे । आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे ।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। लवमेट के लिये दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बिजनेस में बेहतर लाभ पाने के लिये आज आप नया प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिये समय अनुकूल है सफलता मिलने के योग बने हुये है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है।

  • Jalandhar:  मजदूर दिवस पर सुबह-सुबह निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत ने इन जगहों पर दी दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar: मजदूर दिवस पर सुबह-सुबह निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत ने इन जगहों पर दी दबिश, देखें वीडियो

    • प्रमुख जगहों पर गंदगी को लेकर जारी किए निर्देश
    जालंधर (अनिल वर्मा) : पंजाब के निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत दोबारा मजदूर दिवस के दिन सफाई को लेकर आज सुबह-सुबह प्रमुख जगहों पर दबिश दी गई। इस दौरान उन्होंने मजदूर दिवस पर पंजाब वासियों को बधाई दी। वहीं निकाय मंत्री की दबिश से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को गंदगी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। निकाय मंत्री डॉ रवजोत के साथ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और मेयर विनीत धीर और निगम कमिश्नर गौतम जैन भी मौजूद रहे।  निकाय मंत्री ने बताया कि वह मजदूर दिवस पर औचक चैंकिंग करने के लिए आज शहर में पहुंचे। इस औचक चैकिंग के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पिम्स अस्पताल रोड, दोमोरिया पुल सहित अन्य जगह पर सफाई की चैकिंग की गई। इस दौरान कई जगह पर सफाई को लेकर खामियां पाई गई, जिसे लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं अधिकारियों ने इस गंदगी को साफ करने का उन्हें आश्वासन भी दिया है। निकाय मंत्री ने जालंधर सहित पंजाब वासियों को इस सफाई अभियान में शहर को साफ सुथरा बनाने को लेकर सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस चैकिंग के दौरान कूड़े की लिफ्टिंग देरी से होने की कमी पाई गई। इस दौरान जिस जगह पर अधिक मात्रा में कूड़े का देर लग रहा है। वहां पर दिन में दो बार कूड़े की लिफ्टिंग करने के लिए कमिश्नर को आदेश जारी करती दिए गए हैं। वही श्री गुरु रविदास चौक की रोड पर कूड़े की गंदगी को लेकर कैबिनेट मंत्री ने निर्देश जारी किए है। जिसमें उन्होंने कमिश्नर को कहा कि  कूड़े की लिफ्टिंग को भी लोगों के काम पर जाने पहले ही साफ करवा दिया जाए। ताकि कामकाज पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
  • Jalandhar News: पुलिस और बाइक सवार बदमाश में चली गोलियां, 3 पिस्टल सहित आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस और बाइक सवार बदमाश में चली गोलियां, 3 पिस्टल सहित आरोपी काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस और बदमाश में आज सुबह 5.30 बजे गोलियां चल गई। अमृतसर से आ रहे बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने सुरानुसी के गांव सुरां के पास रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को हथियारों सहित काबू कर लिया।

    आरोपी की पहचान साजन निवासी इस्लामाबाद, अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहाकि सीआईए टीम ने विधिपुर फाटक के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर व्यक्ति आ रहा था। उसने मुंह ढका हुआ था। एएसआई परविंदर सिंह ने पार्टी सहित शक के आधार पर उसे रोकने का इशारा किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से सुरां गांव की ओर बाइक भगा ली।

    जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद आरोपी ने एक ओर फायर किया जो पुलिस की गाड़ी पर लगा। इस दौरान पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ में आरोपी को घायल करके काबू कर लिया गया। आरोपी की बाई टांग में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल भी बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी पर 20 मामले पहले से दर्ज है। जिसमें मर्डर, एटेंप टू मर्डर, डकैती, एनडीपीएस एक्ट सहित मामले दर्ज है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

  • Punjab News: गुरु जी Medical Store पर ड्रग इंस्पेक्ट की दबिश, नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरु जी Medical Store पर ड्रग इंस्पेक्ट की दबिश, नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

    मोगा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरु जी मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ दबिश दे 1080 नशीली गोलियां और चार शीशियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुकान मालिक दीप गोयल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    डीएसपी सिटी रवींद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले कैंप भीम नगर निवासी विजय कुमार से 4 करोड़ 20 लाख 28 हजार रुपए की नशीली दवाइयां और 52,500 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई थी।

    पूछताछ के दौरान गुरु जी मेडिकल स्टोर के मालिक दीप गोयल का नाम सामने आया, जो दुकान बंद कर फरार हो गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दुकान पर रेड की गई और वहां से नशीली गोलियां बरामद की गईं है और कार्रवाई के दौरान मोगा के ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप संधू भी मौजूद थे।

  • Punjab News: Reel बनाने के चक्कर में लड़की ने तोड़ी हदें, देखें वीडियो

    Punjab News: Reel बनाने के चक्कर में लड़की ने तोड़ी हदें, देखें वीडियो

    मोहाली: रील बना कर लाइक लेने के चक्कर में आज के युवा लड़के और लड़कियां जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे है। आज कल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रैंड देखने को मिल रहा है, जिसमें हर कोई एक दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए बिना जान की परवाह किए आए दिन कार पर बैठ कार की खिड़कियों को खोल वीडियो बना रहा है

    ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो मोहाली से खरड़ जाने वाले फ्लाईओवर की बताई जा रही है। जिसमें एक लड़की खुलेआम कार की खिड़की के बाहर बैठकर रील बना रही है और लाइक पाने लिए अपनी जिंदगी की जरा भी परवाह नहीं कर रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर उसका हाथ खिड़की से हट गया, तो वह हादसे का शिकार हो सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार नंबर से चालक का पता कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

  • महंगाई का झटकाः अमूल ने दूध के दामों की बढ़ौतरी, जानें नए रेट

    महंगाई का झटकाः अमूल ने दूध के दामों की बढ़ौतरी, जानें नए रेट

    Milk Price: डेयरी प्रोडक्ट और दूध क्षेत्र की कंपनी अमूल ( Amul) ने 1 मई 2025 से दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़े दाम देशभर में लागू किए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि जून 2024 के बाद से दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

    पिछले साल अमूल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए लगभग पांच महीने तक 1 लीटर और 2 लीटर के पैक पर क्रमशः 50 एमएल और 100 एमएल अतिरिक्त दूध मुफ्त दिया था। इसके अलावा, जनवरी 2025 में अमूल ने अपने 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपए घटा दी थी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली थी।

    कंपनी ने कहा कि मूल्य बढ़ोतरी का मुख्य कारण 36 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों की इनपुट लागत में वृद्धि है। अमूल के सभी सदस्य यूनियनों ने भी बीते एक साल में किसानों को दूध के बेहतर दाम देना शुरू किया है। अमूल ने बताया कि उपभोक्ताओं से एकत्रित राशि का लगभग 80 फीसदी हिस्सा सीधे दूध उत्पादकों को लौटाया जाता है। कंपनी ने कहा कि दूध की बिक्री कीमत में जितनी बढ़ोतरी की गई है उसका बचा हिस्सा दूध उत्पादकों को वापस दिया जाएगा और उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

    जानिए किस वैरायटी के कितने बढ़े दाम

    अमूल स्टैंडर्ड दूध (500 मि.ली.) पुरानी कीमत: ₹30 → नई कीमत: ₹31

    अमूल बफैलो (भैंस का दूध) 500 मि.ली. पुरानी कीमत: ₹36 → नई कीमत: ₹37

    अमूल गोल्ड दूध (500 मि.ली.) पुरानी कीमत: ₹33 → नई कीमत: ₹34

    अमूल गोल्ड दूध (1 लीटर) पुरानी कीमत: ₹65 → नई कीमत: ₹67

    अमूल स्लिम एंड ट्रिम दूध (500 मि.ली.) पुरानी कीमत: ₹24 → नई कीमत: ₹25

    अमूल चाय स्पेशल दूध (500 मि.ली.) पुरानी कीमत: ₹31 → नई कीमत: ₹32

    अमूल फ्रेश दूध (500 मि.ली.) पुरानी कीमत: ₹27 → नई कीमत: ₹28

    अमूल ताज़ा दूध (1 लीटर) पुरानी कीमत: ₹53 → नई कीमत: ₹55

  • Punjab News: दो देशों की लड़ाई मे 2 साल की बच्ची का मां ने छोड़ा साथ, देखें वीडियो

    Punjab News: दो देशों की लड़ाई मे 2 साल की बच्ची का मां ने छोड़ा साथ, देखें वीडियो

    अमृतसर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की दो साल की मासूम आइज़ा अनजुम आज अटारी वाघा बॉर्डर पर अपनी माँ से दूर हो गई। भारत सरकार के फरमान के अनुसार उसकी माँ अति असलम को हाल ही में भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस जाना पड़ा, जिससे पूरा परिवार सदमे में था।

    लड़की के पिता अनजुम तनवीर ने भावुक होकर कहा कि दो साल की लड़की अपनी माँ के बिना कैसे रहेगी? वह अभी भी अपनी माँ का दूध पी रही थी और अब उसकी देखभाल कौन करेगा?” दोनों ने इस दर्दनाक बिछड़े के लिए वीज़ा नियमों और सख्त प्रशासनिक फैसलों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

    अनजुम तनवीर ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि “पहलगाम घटना में अपने अजीजों को खोने वाले परिवार वापस नहीं आ सकते, लेकिन हमारे बच्चों का क्या कुसूर है? सरकार को हमारे प्रति भी रहम करना चाहिए।”

    अनजुम की बहन जुबिना ने बताया कि उसके भाई का विवाह पांच साल पहले पाकिस्तान के गुज़रांवाला की अति असलम के साथ हुआ था। विवाह के बाद, असलम भारत आ गई और अपने परिवार के साथ राजौरी में रह रही थी, लेकिन हाल ही में उसे अपने देश वापस जाना पड़ा, जिससे बच्चे और परिवार को बहुत दुःख हुआ।

    उन्होंने कहा कि कल जम्मू कश्मीर पुलिस का फोन आया कि अपनी वेरिफिकेशन करवाकर जाएं, मेरे भाई और भाभी अपनी वेरिफिकेशन कराने के लिए गए थे । जिसके बाद उन्हें गाड़ी में बिठा लिया और अमृतसर अटारी बागा बॉर्डर पर ले आए। जब परिवार को इस बात का पता हुआ, तो उनके पीछे कल शाम को यहां पहुँच गए। आज सुबह अटारी वाघा सीमा से भाभी को पाकिस्तान भेज दिया गया है।

    यह घटना भारत-पाक संबंधों और वीज़ा प्रणाली के मानव पहलू को सामने लाती है, जहाँ मासूम बच्चे भी बिछड़े और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।

  • Himachal News: 789 ग्राम चरस सहित दो पकड़े

    Himachal News: 789 ग्राम चरस सहित दो पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: सुबह सवेरे पुलिस के एसआईयू ने इनोवा कार सवारों दो लोगों को 789 ग्राम चरस सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रात: के समय पुलिस अधिकारी योगेशदीप ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व यातायात चैकिंग डयूटी के दौरान लोअर बसोली संधु होटल के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी व वाहनों की जांच की जा रही थी। चैकिंग के दौरान इनोवा कार संख्या ( एचपी 24वी 5466) को चैकिंग के लिए रोका जिसमें दो व्यक्ति संवार थे। जव गाड़ी की तलाशी ली तो  हैंड ब्रेक के पास एक लकडी  के बॉक्स के अन्दर 789 ग्राम चरस/भांग बरामद  की गई। आरोपित व्यक्तियों की पहचान पवन(38) निवासी गांव मकरैड तहसील बंगाणा जिला ऊना व बलबीर सिंह(36) निवासी गांव मकरैड तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज आगामी जांच शुरू कर दी है।