Blog
-

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निकाला ठेकेदारों का दिवालिया, डेढ़ वर्ष से ठेकेदारों का कोई भुगतान नहीं
राज्य के मुख्यमंत्री सुक्खू बोल रहे झूठ पर झूठ, तीस अप्रैल को भी नहीं हुआ ठेकेदारों के पैसे का भुगतान:दविंदर भुट्टो ठेकेदार अब सड़कों पर,लेवर को देने के लिए पैसे नहीं,बैंक से कर्ज लेकर खरीदी मशीनरी को बेचने पर मजबूर ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि सीएम सुक्खू ने झूठ का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को भी ठेकेदारों का बकाया भुगतान नहीं हुआ, जिससे प्रदेश भर के विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रदेश सरकार पर ठेकेदारों की करीब 18000 करोड़ रुपये की देनदारी है, लेकिन अब तक एक भी पैसा जारी नहीं किया गया। इससे न केवल ठेकेदारों की आर्थिक रीढ़ टूट चुकी है, बल्कि उनसे जुड़ी मजदूर और श्रमिक श्रेणियां भी प्रभावित हुई हैं। ठेकेदारों को अब दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने तो बैंक से कर्ज लेकर मशीनरी खरीदी थी, लेकिन अब किश्तें न चुका पाने के कारण उन्हें अपनी मशीनें तक बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भुट्टो का कहना है कि प्रदेश में कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। जो कार्य पहले के वर्षों में शुरू हुए थे, वे भी अधूरे पड़े हैं । जो ठेकेदारों द्वारा कार्य पूर्ण किए हैं। उस का ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा। इससे निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम हुए हैं और बेरोजगारी का संकट गहराता जा रहा है। इससे न केवल ठेकेदार वर्ग, बल्कि लेबर वर्ग, आपूर्तिकर्ता और अन्य सहायक सेवाओं पर निर्भर लोग भी प्रभावित हुए हैं। भुट्टो ने कहा कि यदि झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता हो और उसे गिनीज बुक में दर्ज किया जाए, तो राज्य के मुख्यमंत्री सुक्खू उसका रिकॉर्ड बना सकते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों की तुलना करते हुए कहा कि शांता कुमार पानी की व्यवस्था के लिए याद किए जाते हैं, प्रेम कुमार धूमल सड़क निर्माण के लिए, स्व. वीरभद्र सिंह रोजगार के अवसरों के लिए और जयराम ठाकुर जनसेवक के रूप में पहचान रखते हैं। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू को केवल वादाखिलाफी और असत्य भाषणों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के ठेकेदार संघ के कई प्रतिनिधियों ने भी सरकार से गुहार लगाई थी कि जल्द से जल्द भुगतान किया जाए ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। मजदूरी, मशीनरी किराया, कच्चे माल की आपूर्ति और बैंक लोन की किश्तें अटकने से काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब या आश्वासन नहीं आया है। भुट्टो ने कहा कि प्रदेश इस समय आर्थिक असंतुलन और प्रशासनिक निष्क्रियता के दौर से गुजर रहा है। ठेकेदारों की हालत बद से बदतर हो चुकी है और वे सड़कों पर आने को मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई को दर्शाते हैं। यदि सरकार समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तो यह संकट न केवल निर्माण उद्योग को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्य की पूरी अर्थव्यवस्था पर असर डालेगा। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार की जवाबदेही जनता के प्रति होती है और जब सड़कों पर काम बंद हो जाए, मजदूर भूखे रहने लगें और ठेकेदार दिवालिया होने की कगार पर पहुंच जाएं तो यह केवल आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक विफलता भी कहलाती है। -

Jalandhar News: Shourya Green फ्लैट के सुपरवाइजर पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सूर्या एंक्लेव के पास स्थित Shourya Green फ्लैट के जमकर हंगामा हुआ। जहां फ्लैट में काम करने वाली लड़की ने फ्लैट के सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी देते हुए महिला चांदनी ने बताया कि वह फ्लैट में सफाई का काम करती है। महिला ने कहा कि सफाई में थोड़ी सी कमी रह गई थी। इस दौरान साहिल नामक सुपरवाइजर ने इस बात को लेकर उसके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया।
महिला का कहना है कि उसने सर करके सुपरवाइजर से बात की लेकिन वह उसे थप्पड़ मारने की धमकी देने लग गया और उसे फ्लैट से बाहर निकालने के लिए कहने लगा। महिला का कहना है कि वह पहली बार नहीं बल्कि कई बार उसके काम को लेकर विवाद कर चुका है। महिला ने सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत देने की मांग की है। उसका कहना है कि वह मेहनत करके पैसे कमाती है, ऐसे में सुपरवाइजर द्वारा गलत व्यवहार करने से उसे काफी ठेस पहुंची है।
इस बात को लेकर महिला ने बिरादरी के अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सूर्या नामक व्यक्ति ने बताया कि महिला के साथ गलत शब्दावली को लेकर उसे फोन आया था। सूर्या मैं कहां की जब वह फ्लैट में पहुंचा तो सुपरवाइजर मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने कहा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है मौके पर पुलिस मुलाजिम पहुंचे तो सुपरवाइजर पिछले रास्ते से कहीं चला गया। व्यक्ति ने सुपरवाइजर के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने की बात कही है।
-

सामाजिक चेतना व जनभागीदारी की मिसाल बना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव
ऊना/सुशील पंडित: हरोली के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक सजे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 ने सामाजिक चेतना, जनभागीदारी और सांस्कृतिक समरसता की अनूठी अलख जगाई है। जनता की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को एक जन आंदोलन में बदल दिया । 7 वर्षों के अंतराल के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से राज्यस्तरीय सजधज के साथ हुए इस आयोजन ने देशभक्ति की लहर और नशा निवारण की अलख जगाने का काम किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ इस उत्सव का शुभारंभ किया था। यह तीन दिवसीय आयोजन “नशा मुक्त हिमाचल” के संदेश के साथ समाज को जागरूक करने का जानदार माध्यम बना। उत्सव की शुरुआत शोभायात्रा से हुई, जिसमें “नशे को ना, जिंदगी को हां” का संदेश दिया गया। इस शोभायात्रा में छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों और सांस्कृतिक दलों की भागीदारी ने जनचेतना को नई दिशा दी। देशभक्ति के गीतों से सजे वातावरण ने उत्सव को भावनात्मक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

वैश्विक रंगत से सराबोर रहा उत्सव
वहीं, ये उत्सव वैश्विक रंगत से भी सराबोर रहा। जापान, ब्रिटेन, ब्राज़ील, रूस समेत 10 से अधिक देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने इसमें सम्मिलित होकर इसे वैश्विक रंगत दी। उन्होंने अपने अपने देश की पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियों ने भी पारंपरिक मंच को नवाचार से जोड़ा।
वहीं, तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली, पंजाबी और अंतर्राष्ट्रीय रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूसरी संध्या को पूरी तरह हिमाचली कलाकारों को समर्पित कर उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार किया।
विकास प्रदर्शनी का आकर्षण
विभिन्न विभागों ने कांगड़ में विकास प्रदर्शनी लगा कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों ने स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई। कृषि विभाग द्वारा पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने की पहल को भी खूब सराहा गया।
खेल स्पर्धाओं संग विविध सांस्कृतिक आयोजनों के रंग
हरोली उत्सव में आयोजित मटका फोड़, मेहंदी, म्यूजिकल चेयर, रंगोली बेबी शो,रस्साकसी, डॉग शो जैसी प्रतियोगिताओं ने पंचायती राज संस्थानों, महिला मंडलों, सरकारी विभागों के कर्मचारियों, बच्चों और युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की। क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव में सहभागिता दर्ज की।
वहीं, खेलों को बढ़ावा देकर नशे पर प्रहार करने की सोच के साथ महिला और पुरुष वर्गों की कबड्डी प्रतियोगिता, बच्चों और युवाओं की मैराथन के आयोजन किए गए। पारंपरिक छिंज जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने।
आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ उत्सव
उत्सव 29 अप्रैल को आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को साधुवाद दिया। उन्होंने उत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए सभी हरोलीवासियों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि ये जनभावनाओं का उत्सव है। इसमें देश भक्ति की लहर है। राज्यपाल ने इसका शुभारंभ करते हुए सामाजिक जागरूकता का बड़ा संदेश दिया है। नशा निवारण की बड़ी अलख यहां से जगी है। यह उत्सव अगले साल और भी भव्यता और नए कलेवर के साथ आयोजित किया जाएगा।
-

इंदू वाला 41 साल का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त
ऊना/सुशील पंडित: इंदुवाला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 41 साल सेवाएं प्रदान करने के उपरांत बुधवार को सेवानिवृत्त हुईं। वर्तमान में वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पर तैनात थीं। ज़िला कांगड़ा की तहसील से सम्बन्ध रखने वाली इंदू ने लगभग 40 वर्ष की सेवाएं केवल ज़िला ऊना को दीं। स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने के साथ-साथ इंदु हिप्र अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ज़िला इकाई में भी विभिन्न पदों पर रहीं। -

Punjab News: अटारी सीमा पर लौटे मासूम बच्चों को देख सभी की आंखे हुई नम, देखें वीडियो
अमृतसरः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में लगातार विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान से आए टूरिस्ट को वतन वापसी के आदेश जारी कर दिए हुए है। जिसके चलते रोजाना भारत से पाकिस्तान जाने के लिए लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं पाकिस्तान से भार लौट रहे लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीं आज अटारी बॉर्डर पर दृश्य भावनाओं से भरा देखने को मिला। दरअसल, पाकिस्तान से अपने देश की मिट्टी देखने की इच्छा लेकर लौटे 2 छोटे बच्चों की आंखों में अनोखी चमक थी, लेकिन अपनी मां से जुदाई का गहरा दर्द भी उनकी आंखों से साफ नजर आ रहा था।
ये बच्चे कुछ समय पहले अपनी मां साहीमा के साथ पाकिस्तान गए थे, जहां उनके नाना-नानी रहते हैं। साहीमा की शादी 18 साल पहले नई दिल्ली के एक युवक से हुई थी। लेकिन इस बार जब हालात बदल गए और भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया, तो बच्चों को अकेले भारत भेजने के लिए मजबूर किया गया। उनकी मां का वीज़ा समाप्त हो गया था और वह पाकिस्तान में ही रह गई। बच्चों ने अटारी सीमा पर अपने पिता को गले लगाया और आंखों में आंसू लेकर कहा, हम पापा से मिलकर बहुत खुश हैं, लेकिन हमें मम्मी की बहुत याद आती है। इस मासूम बात ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख में आंसू ला दिए। एक तरफ मिलन था सुरक्षा, निकटता और पिता की गोद में आराम करने का, जबकि दूसरी ओर जुदाई थी। मां के प्यार और स्नेह को खोने का दर्द ने सभी की आंखे नम हो गई।
बच्चे उदास हैं कि उनकी मां उनके साथ नहीं आई, लेकिन वे खुश हैं कि वे 9 महीने बाद वह अपने पिता से मिल रहे हैं। लड़की फातिमा ने बताया कि वह 7वीं कक्षा में पढ़ती है और वह अपने देश वापस आ गई है। फातिमा ने कहा कि वह दोनों सरकारों से अपील करती है कि जो बच्चे अपनी माताओं के साथ एक-दूसरे के देशों में गए हैं, उन्हें उनके बच्चों के पास वापस भेजा जाए। वहीं मोहम्मद इब्राहीम ने बताया कि बच्चों के मामा की मौत हो जाने के कारण वे वहीं रह गए थे। ये 3 महीने के वीज़ा पर पाकिस्तान गए थे। यह घटना सिर्फ एक परिवार की जुदाई की कहानी नहीं है, बल्कि सैकड़ों लोगों की कहानी है जो कड़े सीमा नियमों और राजनीतिक तनाव के बीच फंसे हुए हैं।
-

दुनिया की 5 सबसे अनोखी तितलियाँ, जिन्हें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
World: प्रकृति में रंग-बिरंगे जीवों की कोई कमी नहीं, लेकिन कुछ ऐसे प्राणी होते हैं जिनकी खूबसूरती और विशेषताएँ इंसान को हैरान कर देती हैं। तितलियाँ तो वैसे भी सुंदरता और रंगों की मिसाल मानी जाती हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे अनोखी तितलियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी बनावट और रंगों की खासियत विज्ञान को भी चौंका देती है।
1. ग्लासविंग बटरफ्लाई (Glasswing Butterfly – Greta oto)
यह तितली अपने पारदर्शी पंखों के लिए जानी जाती है। इसके पंख इतने साफ होते हैं कि इसके आर-पार देखा जा सकता है। यह मुख्यतः सेंट्रल और साउथ अमेरिका में पाई जाती है। पारदर्शी पंख इस तितली को शिकारियों से बचने में मदद करते हैं।
2. ब्लू मॉर्फो बटरफ्लाई (Blue Morpho Butterfly – Morpho menelaus)
इस तितली के चमकीले नीले पंख किसी रत्न की तरह चमकते हैं। खास बात यह है कि इसका नीला रंग रंगद्रव्य (pigment) से नहीं बल्कि पंखों की सूक्ष्म संरचनाओं के कारण होता है जो प्रकाश को परावर्तित करता है। यह तितली अमेज़न के वर्षावनों में पाई जाती है।
3. अटलस मॉथ (Atlas Moth – Attacus atlas)
दुनिया की सबसे बड़ी तितली मानी जाने वाली अटलस मॉथ, अपने विशाल पंखों के लिए मशहूर है। इसके पंखों की बनावट सांप के सिर जैसी दिखती है जो इसे शिकारियों से बचाने में मदद करती है। यह दक्षिण एशिया के जंगलों में पाई जाती है।
4. 88 बटरफ्लाई (Diaethria anna)
इस तितली के पंखों के नीचे ‘88’ अंक जैसी आकृति बनती है, जिससे इसे ‘88 बटरफ्लाई’ कहा जाता है। यह तितली साउथ अमेरिका में पाई जाती है और अपने अनोखे डिजाइन के कारण वैज्ञानिकों और पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।
5. डेड लीफ बटरफ्लाई (Dead Leaf Butterfly – Kallima inachus)
यह तितली जब अपने पंख बंद करती है, तो यह सूखे पत्ते जैसी दिखाई देती है। यह भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती है और इसकी छलावरण (camouflage) क्षमता इतनी जबरदस्त है कि इसे देख पाना भी मुश्किल हो जाता है।
निष्कर्ष: प्राकृतिक दुनिया में ऐसे असंख्य चमत्कार हैं जो इंसान को बार-बार आश्चर्यचकित करते हैं। इन पांच तितलियों की विशेषताएँ न केवल इनकी सुंदरता को बढ़ाती हैं बल्कि प्रकृति की अद्भुत रचनात्मकता को भी दर्शाती हैं।
-

Punjab News: चालक ने Auto में लगाई Tractor की Number Plate, पुलिस ने की कार्रवाई
रूपनगरः मोरिंडा पुलिस टैक्टर की नंबर प्लेट ऑटो पर लगाकर घूमने वाले चालक को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सवारियां ढोने के लिए अपने ऑटो पर ट्रैक्टर का नंबर लगाकर घूम रहा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना सिटी मोरिंडा के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस मोरिंडा के इंचार्ज एएसआई मलकीत सिंह मावी बस स्टैंड मोरिंडा पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रहे थे, तभी एक ऑटो चालक को उन्होंने रोका।
जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 12 टी 5532 लगा हुआ था। जब ट्रैफिक अधिकारी ने ऑटो के दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि इस ऑटो पर लगाया गया नंबर एक ट्रैक्टर का है। उन्होंने बताया कि उक्त ऑटो पर लगा यह नंबर पीबी 12 टी 5532 श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के एक ट्रैक्टर का नंबर है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस संबंध में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर नंबर वाला ऑटो को इपाउंड कर दिया और थाने में ऑटो खड़ा कर दिया। इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: व्यापारी की बेटी College से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता
गुरदासपुर: शहर के एक व्यापारी की बेटी पिछले 3 दिनों से लापता है। मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय बच्ची घर से कॉलेज गई थी और जिसके बाद कॉलेज से वह ई-रिक्शा में चली गई थी, लेकिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान चौक से गायब हो गई। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में वह सोमवार सुबह 11:30 बजे कॉलेज से निकलती और ई-रिक्शा में सवार होती दिखाई दे रही है। वह हनुमान चौक तक विभिन्न कैमरों में एक ई-रिक्शा में बैठी दिखाई देती है, लेकिन घर नहीं पहुंची। अब तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
लड़की के परिवार के सदस्यों ने लोगों से बच्ची को ढूंढने की अपील की है। लड़की के पिता पुनीत राय और मां जानवी राय ने बताया कि उनकी बेटी प्रगति स्थानीय गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती है। वह सोमवार सुबह 11:30 बजे ई-रिक्शा पर कॉलेज से निकली और उसी ई-रिक्शा पर हनुमान चौक पहुंची, लेकिन उसके बाद कहीं भी दिखाई नहीं दी। सीसीटीवी कैमरे में वह हनुमान चौक तक ई-रिक्शा में बैठी दिखाई दे रही है।
उन्होंने बताया कि उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना सिटी के एसएचओ दविंदर प्रकाश ने कहा कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसके पोस्टर भी जारी किए गए हैं। लड़की बालिग है और जब तक वह नहीं मिलती, मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।
-

Punjab News: पानी के मुद्दे पर CM Mann ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर पानी के मुद्दे पर बात की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा पंजाबियों के खिलाफ साजिश रच रही है। भाजपा पंजाब के पानी को जबरदस्ती लूटना चाहती है। वह किसी भी हालत में पंजाब के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
बता दें कि इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पलटवार किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पानी के वितरण संबंधी दिए गए बयान को हैरान करने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को उन्होंने खुद भगवंत मान को फोन पर बताया था कि बीबीएमबी की तकनीकी समिति द्वारा 23 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने के लिए लिए गए फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है।
पंजाब के अधिकारी इसे लागू करने में हिचकिचा रहे हैं। उस दिन सीएम मान ने उन्हें स्पष्ट भरोसा दिया था कि वे तुरंत अपने अधिकारियों को निर्देश देंगे और अगली सुबह तक इसे लागू करना सुनिश्चित करेंगे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब पंजाब के अधिकारियों ने अगले दिन यानी 27 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक कुछ नहीं किया और हरियाणा के अधिकारियों का फोन भी नहीं उठाया, तो उन्होंने भगवंत मान को पत्र लिखकर इन तथ्यों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे हैरान हैं कि 48 घंटों तक उनके पत्र का जवाब देने की बजाय सीएम मान ने एक वीडियो जारी करके पंजाब में अपनी राजनीतिक चमक दिखाने के लिए तथ्यों को नजरअंदाज कर देश के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की है। इसके बाद सीएम मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पानी के मुद्दे पर अवगत करवाया है।
-

Punjab News: तेज रफ्तार थार चालक महिला ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल, देखें CCTV
गाड़ी के नीचे फंस गया व्यक्ति, जैक लगाकर निकाला बाहर
लुधियानाः पीएयू रोड़ पर भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार थार की चपेट में बाइक सवार व्यक्ति आ गया। मिली जानकारी के अनुसार थार को महिला चला रही थी। लोगों ने बताया कि पीएयू रोड़ पर यूटर्न लेने के दौरान हादसा हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार थार के नीचे फंस गया। जिसके बाद लोगों ने जैक लगाकर व्यक्ति को थार के नीचे से बाहर निकाला।
हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति ने कहा कि महिला द्वारा गाड़ी की ब्रेक लगाने की बजाये रेस दबा दी गई। जिसके चलते यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। हादसे में थार दीवार से टकरा गई और घटना में दीवार टूट गई।
वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि थार सवार महिला सड़क किनारे खड़ी है। इस दौरान जैसे ही सड़क से बाइक सवार व्यक्ति गुजरता है तो यू टर्न लेने के दौरान तर चालक महिला ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह एक सड़क को पार करते हुए दूसरी सड़क पर जाकर दीवार से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक सिख व्यक्ति टेंट रोड की ओर जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार चालक पीएयू का कर्मचारी बताया जा रहा है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया।