Punjab News: पानी के मुद्दे पर CM Mann ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर पानी के मुद्दे पर बात की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा पंजाबियों के खिलाफ साजिश रच रही है। भाजपा पंजाब के पानी को जबरदस्ती लूटना चाहती है। वह किसी भी हालत में पंजाब के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पलटवार किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पानी के वितरण संबंधी दिए गए बयान को हैरान करने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को उन्होंने खुद भगवंत मान को फोन पर बताया था कि बीबीएमबी की तकनीकी समिति द्वारा 23 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने के लिए लिए गए फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है।

पंजाब के अधिकारी इसे लागू करने में हिचकिचा रहे हैं। उस दिन सीएम मान ने उन्हें स्पष्ट भरोसा दिया था कि वे तुरंत अपने अधिकारियों को निर्देश देंगे और अगली सुबह तक इसे लागू करना सुनिश्चित करेंगे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब पंजाब के अधिकारियों ने अगले दिन यानी 27 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक कुछ नहीं किया और हरियाणा के अधिकारियों का फोन भी नहीं उठाया, तो उन्होंने भगवंत मान को पत्र लिखकर इन तथ्यों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे हैरान हैं कि 48 घंटों तक उनके पत्र का जवाब देने की बजाय सीएम मान ने एक वीडियो जारी करके पंजाब में अपनी राजनीतिक चमक दिखाने के लिए तथ्यों को नजरअंदाज कर देश के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की है। इसके बाद सीएम मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पानी के मुद्दे पर अवगत करवाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *