Blog

  • कैबिनेट बैठक में केंद्र ने किसानों को दी राहत, New Highway के निर्माण को मिली मंजूरी

    कैबिनेट बैठक में केंद्र ने किसानों को दी राहत, New Highway के निर्माण को मिली मंजूरी

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में आज सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए गन्‍ने का एफआरपी मूल्‍य बढ़ाया है। नया मूल्‍य 2025-26 गन्ना के लिए 355 रुपये प्रति किविंटल को मंजूरी दी गई. इसमें 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पि‍छले सीजन में गन्‍ने का एफआरपी 340 रुपये प्र‍ति क्विंटल था। बता दें कि प्रत्येक चीनी सीज़न में, केंद्र सरकार कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर गन्ने की एफआरपी तय करती है।

    एफआरपी बेंचमार्क मूल्य है, जिसके नीचे कोई भी चीनी मिल किसानों से गन्ना नहीं खरीद सकती है। एफआरपी की वास्तविक गणना सभी प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों की उत्पादन लागत के आधार पर की जाती है। गन्ने की एफआरपी गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 के तहत तय की जाती है। वहीं सरकार ने असम और मेघालय के बीच नए हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है। यह हाईवे सिल्चर से शिलॉन्ग तक बनेगा। इसका निर्माण नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर के तहत किया जा रहा है। वहीं मोदी सरकार आगामी मूल जनगणना के साथ जाति जनगणना कराने का भी एलान किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है।

  • Punjab News: हथियारों सहित 5 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित 5 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में बढ़ रही क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि ये युवक दूसरे पक्ष से लड़ाई करने के लिए पहले से तय समय पर पहुंचे थे। ये लोग कार में बेसबॉल, तलवारें और चाकू जैसे हथियार लेकर आए थे। डीएसपी सिटी-2 सरबजीत सिंह बराड़ के अनुसार, गिरफ्तार युवक गांव भोखड़ा के आसपास के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने कुल 10 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    इनमें नवदीप सिंह, विकी सिंह, संदीप सिंह, हरसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इनके अलावा सहज, जोत, ज्ञानी, तेजी और 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गांव में एक मामूली विवाद के कारण युवकों ने लड़ाई का समय तय किया था। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों को समय पर घर लौटने के लिए कहें और उनसे पूछताछ करें कि वे कहां जा रहे हैं।

     

  • Punjab News: बच्चे से Army की Movement पूछने की Recording हुई वायरल

    Punjab News: बच्चे से Army की Movement पूछने की Recording हुई वायरल

    बठिंडाः जिले में पकड़े गई शकी व्यक्ति और जासूस कहे जाने वाले व्यक्ति की मोबाइल ऑडियो बातचीत करते हुए ऑडियो काफी वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में बात करने वाला शख्स अपने आप को पाकिस्तान से बता रहा बता रहा है और बठिंडा के शकी व्यक्ति से आर्मी के बारे में जानकारी हासिल कर रहा है। हालांकि एनकांउटर न्यूज इस मोबाइल ऑडियो के वायरल होने की पुष्टि नहीं करता। पहले कॉलर ने बच्चे को वॉट्सऐप कॉल कर इंस्टीट्यूट की सिक्योरिटी फीस भेजने की बात कही। कॉलर कहता है कि स्टूडेंट्स के परिजनों से वार्तालाप नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दूसरा बच्चा कहता हैकि वह कैंट से बाहर रहता हूं, मुझे कुछ नहीं पता। जिसके बाद उक्त शख्स कहता है कि आपके पापा ने बताया कि उसकी फैमिली पीछे है बाकी यहां से आउट हो गए।

    बच्चे ने कहाकि आप स्टूडेंट्स के नाम बता दों वह पापा से पूछ लेंगा। इसके बाद बातों-बातों में वह बठिंडा कैंट में रहने वाले फौजियों के बारे में पूछताछ करने लगा। बातचीत में कॉलर युवक का नाम शुभम बताता है और खुद को अकाउंटेंट विनय गुप्ता बता रहा है। कॉलर ने शुभम से कहा कि क्या कैंट में रहने वाले लोग बॉर्डर की तरफ चले गए हैं क्या? वहां बॉर्डर पर आतंकवादियों से मुठभेड़ चल रही है। शुभम ने कॉलर से कहा कि मैं अब कैंट में नहीं रहता। मेरे पिता आर्मी से रिटायर होने वाले हैं, इसलिए हम बाहर रहने लगे हैं। मैं वहां के बारे में कुछ नहीं जानता। जिसके बाद व्यक्ति शगुन लड़की का नाम लेता है और उसके पिता योगेश का कहता है। बच्चा कहता है कि शगुन का नाम उसने सुना है, लेकिन उसे उसके पापा के बारे में कुछ जानकारी नहीं है।

    जिसके बाद वह अगले स्टूडेंट्स रोहिनी पाल के बारे में पूछता है। इस दौरान बच्चा कहता है कि यह बहुत पुरानी बात है। जिसके बाद व्यक्ति कहता है कि इनके पैसे डिपोजिट का कैसे करना है, आपके तो पापा से बात हो गई थी और आपके पैसे डिपोजिट हो गए है। ये सभी बाहर जा चुके है। बच्चा कहता है कि कैंट से बाहर अब रेलवे स्टेशन के पास रहते है। व्यक्ति कहता है कि मिलट्री ट्रेन में ये सभी सिटी से आउट हुए है। बच्चा कहता हैकि बठिंडा स्टेशन से कोई मिलट्री ट्रेन नहीं जाती। इस दौरान व्यक्ति कहता हैकि वह मिलट्री ट्रेन में जाएंगे, सिविल ट्रेन में थोड़ा ना जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान के साथ हमारे देश की मुठभेड़ चल रही है। बच्चा कहता है कि यह सब वह जाने, वह तो घर में रहता है और खा पीकर और पढ़ाई करके सो जाता है। जिसके बाद व्यक्ति बच्चे से पूछता है कि क्या वह नहीं पढ़ रहा। बच्चा कहता है कि वह प्रीपेशन कर रहा है। व्यक्ति ने पूछा कि वह यूपीएस के पढ़ाई कर रहा है या किसी ओर के लिए तो बच्चा कहता हैकि वह आईएफएस के लिए प्रीपेशन कर रहा है।

  • शादी समारोह में आई 2 युवतियों को लगी गोली, इलाके में दहशत

    शादी समारोह में आई 2 युवतियों को लगी गोली, इलाके में दहशत

    अलीराजपुरः शादी समारोह में आई 2 युवतियों को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार तड़के करीब 4.30 बजे की है। पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। घायल युवतियों की पहचान भोरदिया निवासी 22 वर्षीय दीपिका पत्नी प्रदीप और थापली निवासी 19 वर्षीय संगीता पिता भुवानसिंह के रूप में हुई है। दोनों कंदा ग्राम में अपने जीजा के यहां शादी में आईं थी। घायलों को पहले जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अलीराजपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, घायल युवतियों ने पुलिस को बताया है कि रात में शादी की रस्में निभाते-निभाते 4 बज गए थे। उन्होंने सोचा कि अंधेरे में ही खेत में नित्यकर्म कर आते हैं। तड़के करीब 4.30 बजे वे दोनों वापस आ रहीं थी, तभी किसी ने उन्हें गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़ी। चीखने की आवाज सुन शादी में परिजन वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के मुताबिक, दोनों युवतियां घर से नित्यकर्म का कहकर निकली थीं। खेत में उन्हें कुछ लड़के मिले, जिनके साथ वे बैठी थीं। बाद में उनमें से एक लड़के ने गोली चला दी जो एक युवती के पैर में लगी तो दूसरी के घुटने में गोली लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • बदोली स्कूल से सेवा निवृत हुए हिंदी लेक्चरर यशपाल धरवाल

    बदोली स्कूल से सेवा निवृत हुए हिंदी लेक्चरर यशपाल धरवाल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते स्कूल बदोली से सेवा निवृत हुए हिंदी लेक्चरर यशपाल धरवाल को स्कूल स्टाफ द्वारा सम्मानित कर विदाई व शुभकामनाएं दी। मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी लेक्चर हिंदी को स्कूल स्टाफ द्वारा सेवानिवृत्ति दी गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग प्रोग्राम पेश किया गया व स्कूल स्टाफ द्वारा यशपाल धरवाल के परिजनों को सम्मान दिया गया। यशपाल धरवाल का जन्म 1967 में पिता पंडित बिशन दास बाबा माता मती माया देवी के घर गुरु की नगरी अमृतसर पंजाब में हुआ। इन्होंने शिक्षा की शुरुआत जनता मॉडल हाई स्कूल छरहटा अमृतसर से की। पश्चात पारिवारिक परिस्थितियों के करण जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में अपने गृह गांव बदोली में इनका परिवार आ गया। आठवीं तक की परीक्षा बदोली विद्यालय से ही पूर्ण की है, दसवीं कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाडा से पूर्ण की तथा अगली पढ़ाई पंजाबद यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ शिमला यूनिवर्सिटी व इंदिरा गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी दिल्ली से पूर्ण की। शिक्षा अध्ययन के पश्चात 1990 में उनकी प्रथम नियुक्ति जेबीटी अध्यापक के रूप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांडा अनोखा बंगाणा जिला ऊना में हुई। यशपाल धरवाल की 1994 में भाषा अध्यापक के रूप में पदोन्नति हुई व स्थानांतरण होने के बाद इनकी नियुक्ति राजकीय उच्च विद्यालय पंडोगा में हुई। उसके पश्चात 2007 में इनकी प्रमोशन हुई, और टीजीटी आर्ट्स गवर्नमेंट हाई स्कूल परोइया में नियुक्ति हुई। इसके प्रांत 2017 में जिनकी प्रमोशन लेक्चर हिंदी के रूप में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलमेहड़ा में हुई, उपरांत इनकी नियुक्ति गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदोली जिला ऊना में हो गई तथा आज इसी स्कूल से सेवानिवृत्ति हुई है। स्कूल प्रिंसिपल सतीश कुमार के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ द्वारा यशपाल धरवाल को विदाई दी व सुखद भविष्य एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रिंसिपल सतीश कुमार, लेक्चर राजेश कुमार, रूपेश रमन, अनु बाला, सीमा देवी, रजनी वाला, लक्ष्मण सिंह, शास्त्री सोहन सिंह, टीजीटी अध्यापक विशाल कुमार, रजनी वाला पुनी, किरण कुमार, प्रदीप कुमार कृष्ण शर्मा, पूजा देवी उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: Innocent Hearts में Mother’s Day Celebration: मदर्स और बच्चों के साथ एक आनंददायक मूवी टाइम

    Jalandhar News: Innocent Hearts में Mother’s Day Celebration: मदर्स और बच्चों के साथ एक आनंददायक मूवी टाइम

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ने अपने सभी पाँचों स्कूलों- ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड, कपूरथला रोड तथा सेंट्रल टाउन में अर्ली लर्निंग चाइल्ड-केयर सेंटर में ‘मॉम्स डे आउट-मूवी टाइम’ को बड़े उत्साह के साथ मनाया। यह कार्यक्रम मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें मदर्स और उनके बच्चों को एक-दूसरे से जुड़ने और साथ में गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का एक विशेष अवसर प्रदान किया गया।
    प्री-प्राइमरी (इनोकिड्स) से ग्रेड 1 तक के छात्रों की मदर्स को स्कूल मैनेजमेंट द्वारा आमंत्रित किया गया तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। क्यूरो मॉल में इनसाइड आउट 2 मूवी की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जहाँ मदर्स और बच्चों ने एक मनोरंजक और दिल को छू लेने वाली भावनात्मक मूवी का आनंद लिया।
    इस कार्यक्रम को मदर्स की ओर से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली, कई मदर्स ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे सुखद और यादगार क्षणों में से एक रहा, जिसे उन्होंने अपने बच्चों के साथ बिताया। फिल्म के साथ-साथ कई मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे बच्चों को अपनी मदर्स के साथ अपने गहरे और प्यार भरे रिश्ते को मनाने का अवसर मिला।इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की सीएसआर डायरेक्टर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मदर्स ने इस तरह के विचारशील और आनंददायक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल मैनेजमेंट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
  • सांस्कृतिक संध्याओं में दिखा हिमाचली, पंजाबी और वैश्विक संस्कृति का अद्भुत संगम

    सांस्कृतिक संध्याओं में दिखा हिमाचली, पंजाबी और वैश्विक संस्कृति का अद्भुत संगम

    ऊनासुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 की तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में विविध सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां पहली संध्या में हिमाचल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा, जबकि दूसरी संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित रही। वहीं समापन संध्या में हिमाचली और पंजाबी संस्कृति का शानदार मेल देखने को मिला।

    पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी स्टार गायक मनकीरत के अलावा प्रसिद्ध गायक अनुज शर्मा और अर्शदीप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक और समूह नृत्य जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नशा निवारण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सामाजिक संदेश के साथ गहरी छाप छोड़ी।

    वहीं, दूसरी संध्या विशेष रूप से हिमाचली कलाकारों को समर्पित रही, जिसमें उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल पर हिमाचली स्टार गायक नितिन कुमार, कुमार साहिल, ए.सी. भारद्वाज सहित अन्य कलाकारों ने लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की। अंतिम संध्या में पंजाबी गायकों जसबीर जस्सी और गैरी संधू की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने हरोली उत्सव को यादगार बना दिया। हिमाचली और पंजाबी कला का यह संगम दर्शकों को खूब पसंद आया।

  • Punjab News: तारें काटने को लेकर 2 दुकानदारों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: तारें काटने को लेकर 2 दुकानदारों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मालीगंज में 2 दुकानदारों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां पाई बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब 2 दुकानदारों के बीच तारें काटने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, दुकानों के ऊपर से गुजर रही तारों की कटिंग को लेकर पहले दो दुकानदारों में बहसबाजी हुई, देखते ही देखते दोनों दुकानदारों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष बार-बार बिजली विभाग को शिकायत कर रहा था कि तारों की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए उन तारों को यहां से हटाया जाए।

    दूसरे दुकानदार का कहना है कि बिना उसकी अनुमति के उसकी दुकान के ऊपर से गुजर रही अपनी तारों को अनजान व्यक्तियों द्वारा काट दिया गया। उनका आरोप है कि इन तारों को जानबूझकर एक दुकानदार ने काटवाया है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इसी घटना को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पहले हुई बहस के बाद दोनों में खूनी झड़प में हो गई। कहा जा रहा है कि इस खूनी झड़प में करीब 2 से तीन व्यक्ति घायल हुए हैं।

    अभी तक कुछ लोगों का कहना है कि यह लड़ाई तारों की कटिंग को लेकर हुई है तो कुछ का कहना हैकि बाजार की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों को बिठाकर पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में ACP भाटिया का आया बयान, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में ACP भाटिया का आया बयान, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रताप बाग में जग्गी नान वाले के पास सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सरेआम नौजवान पर हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए पॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिशी भाटिया ने कहा कि प्रताप बाग के पास नौजवानों द्वारा एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। एसीपी ने कहा कि घायल व्यक्ति की पहचान मुस्तफा उर्फ पम्मा निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

    मुस्तफा पर जालंधर में 4 से 5 नौजवानों के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित का अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा है। हालत गंभीर होने के चलते अभी डॉक्टरों ने कहा कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसीपी ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जार रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    वहीं कंजन भाई सैफअली ने कहा कि उसका भाई पम्मा जालंधर आया हुआ था। उसके साथ आरोपियों द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। व्यक्ति ने कहा कि पम्मा एसएसपी दफ्तर में इनक्वायरी के लिए आए थे। उसके छोटे भाई इमाम हुस्सैन पर पर्चा दर्ज है, जिसकी इंक्वायरी जालंधर में लगी हुई है। व्यक्ति ने कहा कि वह खाना खाने आए थे। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी नंबर PB08 FG 4583 में सवार हमलावारों ने टक्कर मारकर पहले हमला कर दिया। जिसके बाद जंडियाला के रहने वाले हमलावारों द्वारा उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। आरोपियों के हाथों में किरपाण और खंडे थे।

    वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि सरेआम 3 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया गया। इस दौरान नौजवान द्वारा पहले खुद का बचाव करने की कोशिश की गई लेकिन लाल कपड़े में मौजूद हमलावार द्वाला लगातार उस पर हमला किया गया। जिसके बाद वह कार के पास सड़क पर गिर गया और तीनों हमलावारों द्वारा लगातार 2 मिनट तक जमकर उसकी मारपीट की गई।

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में छिंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में छिंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के समापन दिवस पर आज बढ़ेड़ा मैदान में पारंपरिक छिंज (दंगल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें  प्रदेश भर के नामी पहलवानों के साथ साथ पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा के अलावा दूसरे देशों के जानेमाने पहलवानों ने भी भाग लिया और कुश्ती के  जोरदार दांव पेंच दिखाए।

    ईरानी पहलवान इरफ़ान  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माली अपने नाम की, जबकि स्पोर्ट्स  ऊना हॉस्टल के सुमित पहलवान उपविजेता रहे। वहीं दूसरे वर्ग में  बीटन के पहलवान साहिल विजेता व  बदौड़ी के पहलवान शिव उप विजेता रहे। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक खेलों के आयोजन का उद्देश्य न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है, जो समाज के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।