Punjab News: तारें काटने को लेकर 2 दुकानदारों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के मालीगंज में 2 दुकानदारों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां पाई बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब 2 दुकानदारों के बीच तारें काटने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, दुकानों के ऊपर से गुजर रही तारों की कटिंग को लेकर पहले दो दुकानदारों में बहसबाजी हुई, देखते ही देखते दोनों दुकानदारों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष बार-बार बिजली विभाग को शिकायत कर रहा था कि तारों की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए उन तारों को यहां से हटाया जाए।

दूसरे दुकानदार का कहना है कि बिना उसकी अनुमति के उसकी दुकान के ऊपर से गुजर रही अपनी तारों को अनजान व्यक्तियों द्वारा काट दिया गया। उनका आरोप है कि इन तारों को जानबूझकर एक दुकानदार ने काटवाया है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इसी घटना को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान पहले हुई बहस के बाद दोनों में खूनी झड़प में हो गई। कहा जा रहा है कि इस खूनी झड़प में करीब 2 से तीन व्यक्ति घायल हुए हैं।

अभी तक कुछ लोगों का कहना है कि यह लड़ाई तारों की कटिंग को लेकर हुई है तो कुछ का कहना हैकि बाजार की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों को बिठाकर पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *