Blog

  • Punjab News: इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश, फैली सनसनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक के नजदीक पार्क में एक 40 से 45 साल के व्यक्ति की लाश मिली है। जिससे इलाके मेंं सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों ने उक्त व्यक्ति की लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और एंबुलेंस को सूचित किया।

    फिलहाल लाश किसकी है अभी तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश को व्यक्ति की लाश को 48 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।

    सूत्रों के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने देर रात पैट्रोल पंप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन वह चोरी करता पकड़ा गया। जिसके बाद पंप कर्मियों की ओर से व्यक्ति की मारपीट की गई थी। जिसके बाद उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, जिसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

  • Jalandhar News: SHO व थानेदार को सस्पेंड करने के मामले में SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: SHO व थानेदार को सस्पेंड करने के मामले में SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में दलित भाईचारे के बच्चों से अत्याचार के मामले में थाना मैहतपुर के एसएचओ सहित थानेदार के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि थाना मेहतपुर के एसएचओ लखबीर सिंह व थानेदार धर्मेंद्र सिंह की पब्लिक के साथ सही व्यवहार ना किए जाने को लेकर डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ द्वारा यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा कि दोनों को सस्पेंड करके लाइन हाजिर किया गया।

    वहीं परिवार के बच्चों के गुप्तांग अंगों से छेड़छाड़ किए जाने को लेकर एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर जांच में दोनों पुलिस कर्मियों पर दोष पाए गए तो दोनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि सब डिवीजन शाहकोट के अधीन आते मेहतपुर के लोगों ने डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ को लिखित शिकायत दी थी कि दलित भाईचारे के बच्चों को थाना मेहतपुर के एसएचओ की उपस्थिति में डरा-धमकाकर उनसे गुप्त अंगों के साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ उनसे डांस करवाकर अमानवीय अत्याचार किया गया।

    इस घटना लोगों द्वारा थाना मेहतपुर के चौंकी इंचार्ज व एसएचओ के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और उन पर उचित कार्रवाई की मांग की गई थी। लोगों ने मांग थी कि घटना के साथ 4 से 5 पुलिसकर्मी संबंध रखते हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ 2 अधिकारियों पर हुई है। उन्होंने कहा कि बाकी कर्मियों पर भी तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि अगर इस मामले में कोई अन्य पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: तस्कर दिलीप सिंह के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर मर्डर सहित 11 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तस्कर दिलीप सिंह के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर मर्डर सहित 11 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    परिवार ने ASI ज्ञान पर लगाए दुष्कर्म और लाखों रुपए की मांग के आरोप

    जालंधर, ENS: नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं निशा खान उर्फ निशा चौधरी के बाद नशा तस्कर दिलीप सिंह उर्फ दीप के घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस मामले में एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों पर तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। वहीं नगर निगम की टीम की ओर से दिलीप के खिलाफ अवैध इमारत को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके चलते वह नगर निगम की टीम के साथ वह दिलीप के घर कार्रवाई करने के लिए आए है। दिलीप के खिलाफ 11 मामले दर्ज है, जिसमें आर्म्स एक्ट, मर्डर, एनपीएस एक्ट के मामले शामिल है। आतिश भाटिया ने कहा कि 11 मामलों में से 6 मामलों में कोर्ट ने दिलीप को सजा भी सुना दी है। इस मामलों में वह जेल काटकर आ चुका है। आरोपी से पिस्टल भी बरामद हुई थी। एसीपी ने कहाकि इस मामले को लेकर आरोपी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।

    उन्होंने कहा कि सरकारी कार्रवाई करने से पहले दिलीप सहित परिवार ने सरकारी काम में बाधा डाली। इस दौरान परिवार को डिटेन कर लिया गया, जिसके बाद घर पर बुलडोजर चलाने के बाद परिवार को छोड़ दिया गया। एटीपी सुखदेव विशिष्ट ने कहा कि परिवार को 3 बार नोटिस जारी किया गया। जिसमें एक बार हेयरिंग के लिए बुलाया गया था। इस दौरान नक्शा पास होने संबंधी को दस्तावेज परिवार द्वारा नहीं दिखाए गए। उसके बाद आज अवैध बिल्डिंग पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में दिलीप सिंह दीप की पत्नी ने कहा कि उन्होंने 2015 में खरीदा था। महिला ने कहा कि घर के दस्तावेज सबकुछ उनके पास है। जब वह कुंवारी थी, उस दौरान पिता ने उसे घर खरीदकर दिया था। बीते दिन देर रात 9.30 बजे पुलिस अधिकारी आए और कहा कि सुबह तक घर को खाली कर दिया जाए, क्योंकि सुबह घर पर कार्रवाई की जाएगी।

    महिला ने मकसूदा थाने के एएसआई ज्ञान ईश्वर ने 2017 में दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाए कि उस दौरान उसकी सगाई हुई थी। इस दौरान उसका मंगेतर उनके पास मिलने के लिए आता था। वहीं महिला ने कहा कि पति को घर से थाने लेकर गए, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर पति पर नशीले पाउडर कका केस डाल दिया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा 6 लाख रुपए की मांग की गई। इस दौरान महिला ने कहा कि सीबीआई के समक्ष मामले को रखा हुआ है। महिला ने आरोप लगाए है कि इस मामले में घर पर पुलिस ने दुष्कर्म किया गया। उस दौरान माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे। जब सीबीआई को मामले के लिए बताया तो 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारी के समक्ष मामला रखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब महिला ने कहाकि उसे इंसाफ दिया जाए, इस घर को लेकर पति का कोई लेन-देन नहीं है और घर पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई ना की जाए।

    वहीं माता ने कहा कि लड़की के नाम से घर है। नशे को लेकर दामाद पर पर्चे दर्ज है, लेकिन घर को लेकर दामाद का कोई लेना-देना नहीं है। दामाद शादी के समय से रह रहा है। माता का आरोप है कि दामाद पर नाजायज पर्चा डाला गया है। उन्होंने कहा कि कल पुलिस ने देर रात आकर घर को खाली करने के लिए नोटिस दे दिया। जिसके बाद आज पुलिस द्वारा घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। दूसरी ओर दिलीप सिंह दीप ने कहा कि उस पर पर्चे नाजायज दिए गए है। दिलीप ने कहा कि मकान उसकी पत्नी के नाम पर है। 2017 में उसके नाम पर पर्चा दर्ज किया गया है। उस दौरान सीबीआई कोर्ट में मामला दर्ज है, हालांकि उनके द्वारा जमानत नहीं लगाई गई।

    इस मामले में 6 पुलिस मुलाजिम सस्पेंड किए गए थे। दिलीप ने कहा कि उस पर नाजायज पाउडर का पर्चा दर्ज किया गया। इस मामले में नोटिस उसके नाम पर दिया गया, लेकिन यह मकान उसके नाम पर नहीं है। उसकी 2021 में शादी हुई है, जिसके बाद से वह ससुराल घर में रह रहा है, हालांकि पर्चा 2017 में दर्ज हुआ है। दिलीप ने कहा कि उस पर मकसूदा थाने में पर्चा दर्ज था, लेकिन उसके बाद थाना 1 में पर्चा दर्ज किया गया। उस दौरान एएसआई ज्ञान सिंह ने 6 लाख रुपए की मांग की थी। जब पैसे देने से मना किया तो एएसआई ने कहा कि 5 ग्राम स्मैक के मामले में जेल भेज देते है। जिसके बाद करतापुर से आए एसएसएपी ने पर्चा देने के आदेश जारी किए थे। दिलीप ने कहा कि वह ड्राइवर है और वह नशा करता था। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

  • मंदिर की 20 फीट लंबी दीवार गिरने से 8 श्रद्धालु नीचे दबे, मौत

    मंदिर की 20 फीट लंबी दीवार गिरने से 8 श्रद्धालु नीचे दबे, मौत

    विशाखापत्तनमः आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। मंदिर में चंदनोत्सव चल रहा था। यह हर साल मनाया जाता है। इसमें हजारों श्रद्धालु भगवान नरसिंह के दर्शन के लिए आते हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक, हादसा मंगलवार देर रात 2:30 से 3 बजे के बीच तेज बारिश के कारण हुआ। कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि NDRF और SDRF ने रेस्क्यू पूरा कर लिया है। राज्य की गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री वंगलापुड़ी अनिता भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

    अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज और राहत-बचाव में कोई कोताही न हो। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

  • Punjab News: पंचायती जमीन के पेड़ काटने पर भड़के गांववासी, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें Video

    Punjab News: पंचायती जमीन के पेड़ काटने पर भड़के गांववासी, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें Video

    होशियारपुरः जिले के जंडियाला गांव के पंचायत क्षेत्र में 10 से अधिक पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध गांववासियों ने सरपंच पर पेड़ कटवाने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने मामले में पुलिस को भी शिकायत देने की बात कही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण व पूर्व सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत में हरे भरे पेड़ लगे हुए थे जिन्हें सरपंच की सहमति से काट दिया गया और उसका पैसा भी सरपंच ने हड़प लिया। उनके मुताबिक इससे करीब 2 से 2.5 लाख रुपए सरकारी धन का गबन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पर्यावरण की स्थिति पहले से ही बहुत गंभीर है, यदि पेड़ों की अवैध कटाई इसी तरह जारी रही तो होशियारपुर क्षेत्र में जल्द ही पेड़ों की कमी हो जाएगी।

    ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इसकी जांच कर करवाए, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होगा। जब इस बारे में सरपंच मनदीप कौर से फोन पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कहा, कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती। आपको इस अवैध पेड़ कटाई के बारे में वन विभाग से बात करनी चाहिए। जो करना है करिए और फिर फोन काट दिया। जहां पंचायत का लापरवाही नजर आ रही है।

  • Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College में महात्मा Hansraj Technical मेला लगाया

    Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College में महात्मा Hansraj Technical मेला लगाया

    जालंधरः मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में छात्रों द्वारा महात्मा हंसराज तकनीकी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम वर्ष के छात्रों ने अपनी कला और ज्ञान से बनाए मॉडल और प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्घाटन इंजीनियर राकेश गर्ग, पीसीएस एडिशनल कमिश्नर, नगरपालिका निगम जलंधर ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और मुख्य विभागों ने फूलों के गुलदस्ते देकर किया।

    इस प्रदर्शनी में लगभग 100 कार्यशील और स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें बहुत सराहा गया।इनमें वे मॉडल विशेष रूप से छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए दिखाए गए, जिन्होंने साइंस सिटी टेक फेस्ट और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीते हैं। इंजीनियर राकेश गर्ग ने कहा कि वे उच्च कोटि के मॉडल की प्रदर्शनी देखकर अत्यंत प्रसन्न हैं। हमें गर्व है कि एक पॉलिटेक्निक में भी किसी उच्च कोटि के इंजीनियरिंग कॉलेज जैसा कार्य हो रहा है। इसके लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और स्टाफ बधाई के पात्र हैं। एक इंजीनियर होने के नाते वे अच्छी तरह जानते हैं कि इन प्रोजेक्ट्स को तैयार करने में कितनी मेहनत और लगन लगती है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र और स्टाफ भी आए।

    प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और मुख्य विभागों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस प्रदर्शनी को 1000 से भी अधिक छात्रों ने देखा। इस टेक मेला में डॉ. राजीव भाटिया (एडवाइजर स्टूडेंट चैप्टर), कश्मीर कुमार, मैडम रिचा अरोड़ा, प्रिंस मदान, तरलोक सिंह और सुदांश नागपाल भी शामिल हुए। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में चुने गए प्रोजेक्ट्स इंटर पॉलिटेक्निक टेकफेस्ट में भेजे जाएंगे।

  • Punjab News: सांसद मालविंदर कंग और रवनीत बिट्टू में शुरू हुई जुबानी जंग, देखें वीडियो

    Punjab News: सांसद मालविंदर कंग और रवनीत बिट्टू में शुरू हुई जुबानी जंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब और हरियाणा में पानी को लेकर विवाद गरमा गया है। जिसको लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग में जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, बीते दिन पंजाब के पानी को लेकर सीएम भगवंत मान ने हरियाणा को ना देने की अपील की है। जिसमें भाखड़ा नंगल ब्यास मैनेजमेंट की ओर पानी देने को लेकर सीएम मान द्वारा कहा गया। जिसको लेकर सीएम मान ने हरियाणा को पानी ना देने का ऐलान किया है। इस दौरान वीडियों जारी करते हुए बिट्टू ने कहा कि अभी पाकिस्तान के साथ हुए विवाद को लेकर देश एक साथ खड़ा है। जिसको लेकर लगातार मुद्दा गरमाया हुआ है।

    पंजाब इस समय पाकिस्तान के बॉर्डर पर है। देश पाकिस्तान के साथ हुए विवाद को लेकर पाकिस्तान से हिसाब पूरा करने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पंजाबियों को मोटिवेट किया जा रहा है। पंजाब के पानी को लेकर मीटिंग चलती रहती है। पंजाब के पानी की एक बूंद नहीं जाने दिए को लेकर पंजाबियों ने फैसला करना है। ना पंजाब के पास एक बूंद पानी देने को है और ना ही पंजाबी एक बूंद पानी देगा। लेकिन इस समय जहां देश पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बात कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर पंजाब और हरियाणा के पानी को लेकर विवाद छेड़ दिया गया। जिसको लेकर रवनीत बिट्टू भड़क गए।

    वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार पर पंजाब के हितों के खिलाफ साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। कंग ने बिट्टू को कहा कि उन्हें कौन सी ऐसी मिर्ची लग गई जिसको लेकर वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर बिट्टू ने नसीहत देनी है तो वह भाजपा को दें जो पानी को लेकर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की इतनी चिंता बिट्टू को है तो लोगों को पहले पीने का पानी दे दें, खेती के लिए पानी का इस्तेमाल बाद में कर लें। उन्होंने कहा कि जो पानी पाकिस्तान का रोका है, वह पंजाब को दे दिया है, जिसके बाद यह मुद्दा भी ठंडा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हरियाणा को उसका पूरा हक का पानी दे दिया है, लेकिन अब पंजाब में पानी की कमी के चलते अतिरिक्त पानी देना संभव नहीं है।

  • Punjab News: भारी पुलिस बल ने दी बस स्टैंड पर दस्तक, डॉग स्क्वायड की मदद से की जांच, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस बल ने दी बस स्टैंड पर दस्तक, डॉग स्क्वायड की मदद से की जांच, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब सरकार की मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध तेजी से क्रियान्वित की जा रही है, जिसके तहत नशे और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस की और से विभिन्न ऑपरेशन चलाकर बुरे अनसरों को पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ऑपरेशन कासो के तहत फरीदकोट के बस स्टैंड पर संदिग्ध तत्वों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया गया। फरीदकोट बस स्टैंड पर आज डीएसपी तरलोचन सिंह ने डॉग स्क्वायड की मदद से गहन जांच की। आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच के अलावा बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई।

    इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और इसके अलावा नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन भी नशा तस्करों के लिए आवागमन का साधन बन जाता है, इसलिए आज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की चेकिंग की जा रही है ताकि संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

    उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या नशीले पदार्थ के बारे में सूचना हमारे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर दी जा सकती है, जिस पर हमारी टीम 5 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया देगी तथा सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

  • Punjab News: महिला ने लगाए पति, सास और देवर पर मारपीट सहित कई गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने लगाए पति, सास और देवर पर मारपीट सहित कई गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल पहुंची महिला ने पति, सास और देवर पर मारपीट करने आरोप लगाए है। महिला एकम सेठी ने बताया कि उसका पति हनी सेठी हमेशा ही मारपीट करता है। कल सुबह भी उसने मारपीट की, जिसके बाद वह अस्पताल में मेडीकल करवाने पहुंची है। जिसके बाद वह थाने में शिकायत देगी। उसकी सास भी परेशान करती है। देवर भी उसे धमकियां दे रहा है।

    इस मामले में वह पुलिस अधिकारी ज्योति मैडम से मिलने खन्ना गई थी, लेकिन वह किसी काम से चंडीगढ़ थी। इसलिए बात नहीं हो पाई। कल भी उसे जानबूझ कर घर बुलाया, जिसके बाद सास ने उसे बालों से घसीटकर मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। देवर ने भी उसके साथ छेड़खानी की थी। जिसकी उन्होंने लाइव वीडियो भी डाली थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि उसका भाई सोशल मीडिया पर वीडियो डालता है, पति का कहना है कि वह जानबूझकर ऐसी वीडियो डलवा रही है। जिसको लेकर वह मारपीट करते रहते है। उसका कहना है कि यह पहली बार नही है, इससे पहले भी कई बार उसका पति उससे मारपीट कर चुका है।

  • Punjab News: नवजोत सिद्धू ने शुरू किया YouTube Channel, इसमें रखेंगे ये मुद्दे, देखें वीडियो

    Punjab News: नवजोत सिद्धू ने शुरू किया YouTube Channel, इसमें रखेंगे ये मुद्दे, देखें वीडियो

    अमृतसरः कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना यूट्यूब चैनल खोलने की घोषणा कर दी है। इसका नाम उन्होंने नवजोत सिंह Official रखा है। सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आज से वह इस चैनल के माध्यम से सीधे लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस चैनल पर क्रिकेट, स्वास्थ्य, कॉमेडी, मोटिवेशन, लाइफस्टाइल सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति से उन्होंने एक रुपए भी अपने घर नहीं लाया है। अपनी जिंदगी की पूरी कमाई वे अपने हक और ईमानदारी से कमाते हैं और कमाते रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि पहले मैं क्रिकेट खेला, फिर कमेंट्री की, उसके बाद कॉमेडी शो किए, और इसी वजह से आज मैं यहां हूं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी राजनीति में सक्रिय हैं और रहती भी रहेंगी। लेकिन सिद्धू ने अपनी राजनीति छोड़ने के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पूरा विश्व मेरा परिवार है, सभी मानव जाति मेरे भाई हैं, खुशियां फैलाना और भलाई करना मेरा धर्म है।

    इस जगह का नाम नवजोत सिंह ऑफिशियल है। मेरे जीवन के पहलू हैं, एक इंद्रधनुष है, मैं इसे अपने यूट्यूब चैनल- नवजोत सिंह ऑफिशियल पर साझा करूंगा। उन्होंने कहा कि ये ऐसी जगह होगी, जिसमें मैं राजनीति से प्रेरित कोई भी चीज नहीं करूंगा, सिर्फ अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें इस पर डालूंगा। लाखों लोगों ने तो सिर्फ मैसेज किया कि मैंने वजन कैसे कम किया। सिद्धू की बेटी राबिया ने पिता को बीच में रोका और बताया कि उनके पिता कपड़ों के कलर अभी अच्छे सलेक्ट करते हैं। पिता कपड़ों को सलेक्ट करने में करीब तीन घंटे से ज्यादा का समय लगाते हैं। ऐसे में हम कई ऐसे चीजें अपने चैनल पर रखेंगे, जिससे लोगों को कुछ सीखने को मिलेगा।