Punjab News: इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश, फैली सनसनी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः चीमा चौक के नजदीक पार्क में एक 40 से 45 साल के व्यक्ति की लाश मिली है। जिससे इलाके मेंं सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों ने उक्त व्यक्ति की लाश देखी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और एंबुलेंस को सूचित किया।

फिलहाल लाश किसकी है अभी तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश को व्यक्ति की लाश को 48 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने देर रात पैट्रोल पंप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन वह चोरी करता पकड़ा गया। जिसके बाद पंप कर्मियों की ओर से व्यक्ति की मारपीट की गई थी। जिसके बाद उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, जिसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *