Blog

  • Pakistan को डराने लगा हमले का डर, सूचना मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस वार्ता करके कही ये बात, देखें वीडियो

    Pakistan को डराने लगा हमले का डर, सूचना मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस वार्ता करके कही ये बात, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार एक्शन के मूड में है। वहीं दोनों देशों के बीच बढ़ रहे विवाद को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। यही कारण है कि बीते दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने अहम मीटिंग करकें बीएसएफ के जवानों को खुली छुट दे ही है। वहीं भारत की मीटिंग के बाद पाकिस्तान को डर सताने लगा है। जिसके चलते अब पाकिस्तान डर के साये में जी रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक आपात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत 24 से 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने जा रहा है। अत्ता तरार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर भी दी है। उन्होंने कहा, “भारत की ओर से बिना किसी आधार और झूठे आरोपों के सहारे पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। पाकिस्तान इसे पूरी तरह खारिज करता है और किसी भी तरह की आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत खुद को “जज, जूरी और जल्लाद” समझने लगा है, जो कि खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।

    अत्ता तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए एक न्यूट्रल एक्सपर्ट कमिशन बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, “जांच से बचना ही इस बात का प्रमाण है कि भारत के इरादे सही नहीं हैं। वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता की भावनाओं को भड़काकर सैन्य फैसले ले रहा है।”तरार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि यदि भारत सैन्य कार्रवाई करता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भारत पर ही होगा। उन्होंने कहा, “ऐसी किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से देगा। देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हम हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।”

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    बटालाः शहर में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है जिसमें 2 युवकों को गोली लगी। घायलों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां, एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, बटाला के प्रेम नगर इलाके में 2 गुटों की पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते एक ग्रुप ने दूसरे गुट के 3 युवकों पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 3 गोलियां चलीं हैं। इस दौरान 2 युवक घायल हो गए, जिनकी पहचान मनजिंदर सिंह और करण के रूप में हुई है। घायलों को परिजनों ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।

    सिविल अस्पताल में ड्यूटी मेडिकल अफसर डॉ. सुखराज सिंह ने बताया कि गोली लगने से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि एक युवक बटाला अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, इस मामले में पुलिस जिला बटाला के डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • अब मनमाने ढंग से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल, फीस एक्ट को कैबिनेट की मिली मंजूरी

    अब मनमाने ढंग से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल, फीस एक्ट को कैबिनेट की मिली मंजूरी

    नई दिल्ली: दिल्ली में स्कूल फीस एक्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। दरअसल, सरकार ने निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके चलते दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली स्कूल एजुकेशन ट्रांसपेरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस, 2025 बिल को मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दिल्ली के 1677 गैर-सहायता प्राप्त और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

    यह बिल सरकार के पहले 65 दिनों में ही पेश किया गया है, जो अभिभावकों की शिकायतों के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। दरअसल, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों की लंबे समय से मांग थी कि एक सख्त और स्पष्ट कानून बनाया जाए, जो स्कूलों को जवाबदेह बनाए और स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने पर लगाम लगाए। दिल्ली स्कूल शिक्षा पारदर्शिता निर्धारण और फीस विनियमन-2025 विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद यह रास्ता साफ होता दिख रहा है। यह विधेयक फीस नियंत्रण के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने में मदद करेगा। यह विधेयक स्कूलों की फीस प्रणाली में पारदर्शिता, नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करने के लिए लाया गया था।

    यह विधेयक निजी स्कूलों में शिक्षा को पारदर्शी, जवाबदेह और सभी के लिए सस्ती बनाएगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा नियम बहुत कमज़ोर और अस्पष्ट थे, जिनका पालन करना अनिवार्य नहीं था। इस विधेयक के आने के बाद स्कूलों पर लगाम लगेगी और वे मनमाने ढंग से फ़ीस नहीं बढ़ा पाएंगे। यह विधेयक फ़ीस विनियमन को अनिवार्य बनाता है, अभिभावकों के प्रतिनिधित्व को मज़बूत करता है और निजी स्कूल संचालन में वित्तीय पारदर्शिता लाता है। इसके साथ ही यह मौजूदा व्यवस्था में लंबे समय से चली आ रही कमियों को दूर करता है। बीते सालों पर नजर डालें तो निजी स्कूल प्रबंधन बिना किसी पारदर्शिता या उचित कारण के मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे थे।

    फीस के ढांचे या फैसलों में अभिभावकों को शामिल नहीं किया जाता था, जिससे वे शोषण का शिकार हो रहे थे। कई स्कूल फीस बढ़ाने के बाद वित्तीय जानकारी छिपा लेते थे और फंड का दुरुपयोग कर रहे थे। वहीं स्कूल प्रबंधक अभिभावकों का चुनाव किए बिना ही स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन कर लेते थे, जिससे अभिभावक स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि का आदेश जारी होने से पहले विरोध नहीं कर पाते थे। जिन स्कूलों में चुनाव कराने के बाद एसएमसी का गठन किया गया, वहां एसएमसी के पास फीस संबंधी दस्तावेज, ऑडिट रिपोर्ट या खर्च के रिकॉर्ड तक पहुंच नहीं थी। एसएमसी सदस्यों का आरोप है कि स्कूलों द्वारा उन्हें कभी भी नीतिगत फैसलों या बजट में शामिल नहीं किया गया।

     

  • पति के थे जेठानी से अवैध संबंध, मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

    पति के थे जेठानी से अवैध संबंध, मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

    पानीपतः शहर की एक महिला को शामली स्थित ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पति के जेठानी के साथ अवैध संबंधों के चलते भी घर में झगड़ा रहता था। इतना ही नहीं, दहेज में कार की डिमांड के लिए उसे मारने पीटने, उबलती चाय डाल ने और घर से निकालने के आरोप भी लगे हैं जिसकी शिकायत महिला ने पानीपत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के शामली जिला के रहने वाले सुमित के साथ नवंबर 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में कार न देने के उसे ताने मिलने लगे। ताना दिया कि बड़ी बहू प्रॉपर्टी तक साथ लाई थी, क्योंकि जेठानी के माता-पिता के देहांत के बाद सबकुछ उसके नाम हो गया था। इसी वजह से जेठानी की ओर परिवार का झुकाव रहता था। दहेज की मांग के चलते पति ने उसे खूब पीटा। यहां तक कि उसे घर से बाहर निकाल दिया। कहा कि वह 5 लाख रुपए लेकर आए, तभी एंट्री मिलेगी। पिता ने बेटी को 2 लाख रुपए दिए, जिसके बाद उसे एंट्री मिली। कुछ दिनों बाद बाकी 3 लाख रुपए और मांगने शुरू कर दिए। सास ने उस पर उबलती चाय भी डाली है। पंचायत हुई तो उसमें ससुराल वालों ने माफी मांगी और ठीक से रखने के लिए घर ले गए।

    महिला ने बताया कि एक रात वह शौच जाने के लिए उठी, तो उसने देखा कि उसका पति और जेठानी आपत्तिजनक हालत में थे। विरोध करने पर उन्होंने उसके भाई को मरवा देने की धमकी दी जिस धमकी से महिला चुप हो गई। पति कभी पत्नी को छोड़ देता और कभी अपना लेता। बार-बार समझाने पर पति ने कहा कि वह उसे छोड़ सकता है, लेकिन भाभी को नहीं। अब जनवरी 2025 से महिला अपने बेटे के साथ मायका में रह रही है। युवती ने न्याय की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में रास्ते बंद किए जाने को लेकर हुआ हंगामा, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में रास्ते बंद किए जाने को लेकर हुआ हंगामा, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख के अधीन आते जनक नगर में भारी हंगामा हो गया। जहां लोगों ने रास्ता बंद किए जाने को लेकर विरोध किया। लोगों का कहना है कि बच्चे रोजाना गली में खेलते है, लेकिन अब रास्ता बंद हो जाने से उनका निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बच्चों का खेलना भी बंद हो गया है। जिसको लेकर लोगों द्वारा रास्ता खोलने की मांग की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सुदेश रानी ने कहा कि वह इलाके में पिछले 25 सालों से रह रही है। अचानक रास्ता बंद किए जाने से वह बच्चों को स्कूल किस रास्ते से लेकर जाए।

    मंदिर बनाने के दौरान अब रास्ता बंद कर दिया गया है, जिसको लेकर विरोध किया जा रहा है। उनकी मांग है कि रास्ता खोला जाए। विद्या ने कहा कि 50 साल से वह रास्ते में रह रही है। इलाके के 2 हजार लोग रास्ता बंद किए जाने से परेशान हो गए है। पूर्व सासंद सुशील रिंकू सहित पार्षद से बात की गई, महिला ने कहा कि उन्होंने लोगों को कहा कि बंद किए रास्ते को वह तोड़ दें। इस दौरान लोगों ने भारी हंगामे के बाद रोड़ जाम कर दिया है और सड़क पर धरना लगाकर बैठ गए है। सुरिंदर सिंह ने कहा कि 120 फुटी रोड़ पर सतगुरु कबीर भवन बना है।

    भवन की बाउंडरी के साथ मोहल्ला लगता है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले वालों ने भवन की जमीनी जगह पर जेसीबी मंगवाकर सीवरेज की पाइप डालने की कोशिश की। इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से बात की गई। जिसके बाद ही लोगों के विरोध होने के बाद भवन आसपास बाउंडरी की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को दस्तावेज दिखाकर उसके बाद गली का रास्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रास्ता मोहल्ले के पीछे कालोनी की ओर से है। भवन की निशानदेही प्रशासन द्वारा किए जाने के बाद रास्ते को अपनी बाउंडरी को बंद किया गया।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि मंदिर के प्रधान सहित 10 से 12 लोगों द्वारा धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि 250 लोगों को बुलाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के समय मोहल्ला निवासियों को 15 फीट गली दी गई थी। इस दौरान मोहल्ला निवासियों द्वारा सीवरेज का काम करवाया जा रहा है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि उनके इलाके के 200 से 250 घर है। ऐसे में इस रोड़ बंद होने के कारण इलाका निवासी परेशान हो गए है। उनकी मांग है कि रास्ते को खोला जाए।

  • Jalandhar News: एक ही रात में चोरों ने 3 बैंकों को बनाया निशाना, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक ही रात में चोरों ने 3 बैंकों को बनाया निशाना, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    जालंधरः जिले में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर शरेआम बेखोफ होकर लूट की वारदातों को अंजाम देेते हैं। ताजा मामला में चोरों ने सारे हदे पार करते हुए एक ही रात में 3 बैकों को अपना निशाना बना लिया, लेकिन गणिमत यह रही कि लुटेरे चोरी करने में असफल रहे। सुबह घटना का पता लगने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को जानकारी देते हुए आसपास के घरों के निवासियों ने बताया कि बीती रात करीब 1:15 बजे दोसांझ कलां स्थित को-आप्रेटिव बैंक में चोरी की नीयत से आए चोरों ने बैंक की ग्रिल का शीशा तोड़ दिया। चोरों ने हथौड़े से ग्रिल तोड़ी तो पड़ोसी जाग गए जिसके बाद आसपास के लोगों ने अपने घरों में लाइट जलाई तो चोर घबराकर भाग गए। इसी तरह बस अड्डे स्थित एसबीआई बैंक की ग्रिल भी चोरों द्वारा तोड़ी गई, लेकिन कोई सामान चोरी नहीं कर पाए।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर सोहन लाल ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे चोर खिड़की का शीशा व ग्रिल तोड़कर बैंक में घुसे थे। करीब एक घंटे तक चोर बैंक के अंदर रहे और बैंक की अलमारियों को तोड़ने की कोशिश करते रहे। अलमारियां मजबूत होने के कारण वे अलमारियों को तोड़ नहीं सके। वहीं ग्रिल मजबूत होने के कारण चोर बैंक का कोई भी सामान चुराने में असफल रहे। उन्होंने आगे बताया कि इस चोरी के संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी को शिकायत पत्र दे दिया गया है।

    इस संबंध में जब पुलिस चौकी प्रमुख सुखविंदर पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौका देखकर सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद से दोसांझ कलां गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव दोसांझ कलां के सरपंच निर्मल कुमार नवी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि गांवों में रात्रि गश्त की जाए ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।

  • प्रेमी से तंग आकर नाबालिग युवती ने उठाया खौफनाक कदम

    प्रेमी से तंग आकर नाबालिग युवती ने उठाया खौफनाक कदम

    बलरामपुरः जिले में प्रेमी से तंग आकर एक नाबालिग युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले किशोरी ने सुसाइड नोट भी लिखा है जिसके मुताबिक, उसने अपनी मौत के लिए प्रेमी पवन कुमार (22) को जिम्मेदार बताया है।

    जानकारी मुताबिक, 26 अप्रैल 2025 को घर में 17 वर्षीय नाबालिग की लटकती लाश मिली। घटना के दौरान परिजन महुआ बिनने गए हुए थे। नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसका पवन से अफेयर था, वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन पवन उससे शादी करने से इनकार करता था। पवन ने उसे धमकी दी थी कि वह किसी अन्य युवक के साथ भी उसे शादी नहीं करने देगा। पवन ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। प्रेमी से लगातार प्रेमी से मिल रही धमकी से किशोरी डरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान थी।

    एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह ने बताया कि रामचंद्रपुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पवन कुमार सिंह के खिलाफ धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: 2 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, देखें live

    Jalandhar News: 2 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, देखें live

    एक लेडी तस्कर भी शामिल

    जालंधर, ENS : थाना एक के अधीन आते सलेमपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा 2 घरों पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें एक घर अशोक विहार में लेडी तस्कर निशा खान का है और दूसरा घर गुरु अमरदास में दीप सिंह दीपा का है। दोनों तस्करों के खिलाफ पहले भी कई मामले तस्करी के दर्ज है। वही आज पुलिस कमिश्नर और नगर निगम की अगुवाई में कार्रवाई करते दोनों घरों पर बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है कि ये घर तस्करी करके बनाया गया था। मौके पर एडीसीपी-1 आरुषि जैन ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों की ओर से सरकारी जगहों पर अवैध निर्माण किया गया था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। निगम प्रशासन की ओर से इन प्रापर्टी की पहचान की गई थी। जिसके बाद निगम ने कार्रवाई से पहले उन्हें लेटर देकर सूचित किया था और पुलिस की मदद मांगी थी। जिसके बाद आज आशोक विहार में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर घरों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। आरुषि जैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज है। दोनों आरोपी फरार चल रहे है। निशा खान उर्फ निशा चौधरी पर कुल 6 केस दर्ज है और दूसरे आरोपी दिलीप सिंह उर्फ दलीपा पर कुल 11 केस दर्ज है।
  • सड़क किनारे खड़े Tractor-Trolley में घुसी कार, मां-बाप और बेटी की मौत

    सड़क किनारे खड़े Tractor-Trolley में घुसी कार, मां-बाप और बेटी की मौत

    मुरादाबादः शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार देर रात हादसाग्रस्त हो गई। कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हाे गई। जबकि 3 लोग घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार सीटों में चिपक गए। पति-पत्नी और बेटी करीब 30 मिनट तक तड़पते रहे। इसके बाद दम तोड़ दिया।

    हादसा मंगलवार रात करीब 2.30 बजे ठाकुरद्वारा के रतूपुरा-करनपुर मार्ग पर हुआ है। मरने वाले सभी बिजनौर के हैं। जैसे ही ये लोग करनपुर-रतुपुरा मार्ग पर पहुंचे, तो वहां पहले से सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। जिस वजह से ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं सका। कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में मरने वालों के नाम कविराज (36) पुत्र रघुनंदन सिंह, कविराज की पत्नी मंजू (34) और उनकी बेटी आराध्या (11) शामिल हैं।

  • Punjab News: Readymade showroom के बाहर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Readymade showroom के बाहर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    बटालाः देर रात शहर में तब दहशत का माहौल बन गया। जब शहर के अंदरूनी हिस्से में जस्सा सिंह हाल चौक में मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम के बाहर फायरिंग कर दी। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

    उन्होंने बताया कि जो शोरूम मालिक है, उसे पहले भी धमकी मिली थी और इस मामले में जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मौके पर जांच करने पर खाली खोला और एक जिंदा खोला मिला है। उन्होने कहा कि शोरूम मालिक जैसे ही दुकान बंद कर घर जा रहा था तो आरोपियों ने फायरिंग कर डाली। फिलहाल किसी भी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।