Pakistan को डराने लगा हमले का डर, सूचना मंत्री ने रात 2 बजे प्रेस वार्ता करके कही ये बात, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार एक्शन के मूड में है। वहीं दोनों देशों के बीच बढ़ रहे विवाद को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। यही कारण है कि बीते दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने अहम मीटिंग करकें बीएसएफ के जवानों को खुली छुट दे ही है। वहीं भारत की मीटिंग के बाद पाकिस्तान को डर सताने लगा है। जिसके चलते अब पाकिस्तान डर के साये में जी रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक आपात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है कि भारत 24 से 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने जा रहा है। अत्ता तरार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पर भी दी है। उन्होंने कहा, “भारत की ओर से बिना किसी आधार और झूठे आरोपों के सहारे पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। पाकिस्तान इसे पूरी तरह खारिज करता है और किसी भी तरह की आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत खुद को “जज, जूरी और जल्लाद” समझने लगा है, जो कि खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।

अत्ता तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए एक न्यूट्रल एक्सपर्ट कमिशन बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, “जांच से बचना ही इस बात का प्रमाण है कि भारत के इरादे सही नहीं हैं। वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता की भावनाओं को भड़काकर सैन्य फैसले ले रहा है।”तरार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि यदि भारत सैन्य कार्रवाई करता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भारत पर ही होगा। उन्होंने कहा, “ऐसी किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब पाकिस्तान पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से देगा। देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हम हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *