Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बटालाः शहर में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है जिसमें 2 युवकों को गोली लगी। घायलों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां, एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, बटाला के प्रेम नगर इलाके में 2 गुटों की पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते एक ग्रुप ने दूसरे गुट के 3 युवकों पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 3 गोलियां चलीं हैं। इस दौरान 2 युवक घायल हो गए, जिनकी पहचान मनजिंदर सिंह और करण के रूप में हुई है। घायलों को परिजनों ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।

सिविल अस्पताल में ड्यूटी मेडिकल अफसर डॉ. सुखराज सिंह ने बताया कि गोली लगने से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि एक युवक बटाला अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, इस मामले में पुलिस जिला बटाला के डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *