वहीं रवनीत सिंह उर्फ सोनू वहीं गिर जाता है और उसकी मौके पर हो जाती है। घटना दरबार साहिब के निकट कथियां वाले बाजार की है। रवनीत सिंह उर्फ सोणू मोटा को 5 गोलियां लगीं। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर पुलिस की विभिन्न टीमें कथियां वाले बाजार में पहुंचकर इस घटना की जांच कर रही हैं। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने कहा कि गोलियां चलाने वालों में से एक की पहचान हो गई है, जिसका नाम अभिजीत सिंह उर्फ अभि पहलवान है। यह सोनू मोटा के ही साथ है और पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई है।#PunjabNews: Gangster रवनीत सिंह पर गो*लियां चलाने का CCTV आया सामने news:https://t.co/NUjiuqaIch pic.twitter.com/9lM8ncTiO1
— Encounter India (@Encounter_India) April 30, 2025
Blog
-

Punjab News: Gangster रवनीत सिंह पर गोलियां चलाने का CCTV आया सामने
अमृतसर: जिले में गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोणू मोटा की एक दिन पहले गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें एक्टिवा सवार 2 लोग सरेआम बाजार में रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा पर गोलियां चला रहे है। आरोपी जैसे ही फायरिंग करते है बाजार में अफरा-तफरी मच जाती है। सभी लोग अपनी-अपनी दुकानों में घुस जाते है। इस दौरान रवनीत सिंह के पीछे बैठा उसका साथी गोलियां चलाने वाले आरोपियों के पीछे भागता है, लेकिन वह मौके से फरार हो जाते है। -

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, 170 अंक टूटा Sensex
बिजनेसः महीने के अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट का असर शुरुआती कारोबार पर भी साफ दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों इंडेक्स आज मामूली तेजी के साथ खुले। हालांकि प्री-ओपनिंग की तेजी लंबे समय तक टिक नहीं सकी। सेंसेक्स 192.85 अंक (0.24%) गिरकर 80,095.53 पर आ गया। निफ्टी 60.50 अंक (0.25%) टूटकर 24,275.45 पर पहुंच गया। यानि शुरुआती घंटे में ही दोनों इंडेक्स ने सपाट से कमजोरी की ओर रुख कर लिया।
बीते दो कारोबारी दिन मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सोमवार को सेंसेक्स में 1,005 अंक की जोरदार छलांग लगी थी और यह 80,218.37 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 289 अंक उछलकर 24,328.50 तक पहुंच गया था।
एथर एनर्जी के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी का IPO कल यानी 28 अप्रैल से ओपन है। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। -

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवारों ने सरेआम चलाई गोलियां, देखें CCTV
अमृतसर: जंडियाला के गांव मल्लिया में गोलियां चलने का मामला सामने आया है, जहां दो पक्षों के झगड़े के चलते सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के मामले में एक युवक ने अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाई हैं, जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक के बयानों पर FIR दर्ज करने की बात कही है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना जंडियाला के एसएचओ ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव मल्लिया के एक मेडिकल स्टोर पर गोली चली है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गांव के मेडिकल स्टोर वाले युवक सनप्रीत और गांव के अजय के बीच पहले से ही झगड़ा था, जिसके चलते पहले भी दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ जोर आजमाइश की थी। इस संबंध में गांव के सीनियर व्यक्तियों द्वारा इनका फैसला करवाया गया था।
लेकिन उसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए पोस्टें कर रहे थे। इसी के चलते अजय ने जेल में बंद पिता के लाइसेंसी हथियार से मेडिकल स्टोर के बाहर गोलियां चलाईं। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर पीड़ित युवक के बयान और सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है और लाइसेंसी पिस्टल के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात करी है। वहीं, गांववासियों ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
-

Jalandhar News: थाने से 100 मीटर दूर Aneja Medical Store से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालत यह हो गए है कि पुलिस थाना से चंद कदम दूरी पर ही बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर में लगातार हो रही वारदातों से पुलिस सुस्त और कर चुस्त दिखाई दे रहे हैं। यहीं कारण है कि चोरों को अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। दरअसल, थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत आते सर्कुलर पर देर रात करीब 2:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 युवकों ने मेडिकल स्टोर पर धावा बोला।
घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां उन्होंने मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर डोनेशन के पैसे और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अनेजा मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया कि उन्हें PCR से कॉल आई थी कि उनकी दुकान में चोरी हुई है। इसके बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान के शटर टूटे हुए थे और सामान अंदर बिखरा हुआ था।
दुकान के मालिक गौरव अनेजा ने बताया कि कुछ ही दूरी पर थाने पड़ता है लेकिन ऐसी घटना का होना बहुत ही निंदनीय है। थाना डिवीजन नंबर दो से ASI विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी अपने कब्जे में ले लिया है। उनका कहना है कि इलाके में गश्त की जा रही है ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।
-

Rituraj Hotel में आग लगने से 14 की मौत, मची भगदड़, देखें वीडियो
कोलकाता: बड़ाबाजार इलाके में मछुआ फलमंडी के पास स्थित रितुराज होटल में भीषण आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। आग इतनी भीषण थी कि इस घटना 14 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और होटल की दीवार तोड़कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना पर कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना मंगलवार देर रात हुई। अभी तक 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। आग कैसे लगी है उसकी आगे की जांच जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। सरकार की तरफ से वहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। मुझे नहीं पता कि सरकार क्या कर रही है।” बता दें कि कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम भी हादसे वाली जगह पहुंचे हैं। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी। कोलकाता के होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद पड़े। हालांकि इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई। उसने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को बचाया।
-

Sector-102 की झुग्गियों और कबाड़ में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
गुरुग्राम: शहर के सेक्टर 102 स्थित झुग्गी और कबाड़ में बुधवार सुबह लगभग 4 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में भगदड़ मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। वहीं झुग्गियों में रखा लोगों का सामान भी आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भीम नगर दमकल केंद्र, सेक्टर 37 उद्योग विहार और सेक्टर 29 दमकल केंद्र की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को पास की अन्य बस्तियों में फैलने से रोका गया। अधिकारियों का कहना है कि आग के बीच कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया। आग अभी भी धधक रही है। पूरी तरह बुझने के बाद जांच की जाएगी कि किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचने से पहले झुग्गियों में रखे कई सिलेंडरों में ब्लास्ट हुए। इस वजह से आग फैलती चली गई। हालांकि अधिकारियों को कहना है कि उनकी टीम के पहुंचने के बाद वहां कोई ब्लास्ट नहीं हुआ।
इन झुग्गियों में 400 से 450 लोग रह रहे थे, जो आग लगते ही अपने परिवार समेत बाहर आ गए थे। सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अभी कबाड़ और मलबे से धुआं निकल रहा है, इसलिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर खड़ी है। आग पूरी तरह से बुझने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत या फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है।
-

Jalandhar News: बोलेरो से टक्कर के बाद बिजली घर की दीवार तोड़कर पलटी स्कॉर्पियो, 3 घायल
जालंधर, ENS: नकोदर-नूरमहल मार्ग पर ओवरटेक करते समय बोलेरो और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। यह घटना बिजली घर के पास हुई। हादसा इतना भीषण था कि पीछे से आ रही स्कार्पियो बिजली के खंभों को तोड़ने के बाद दीवार को तोड़कर उस पर जा चढ़ी। हादसे में 3 लोग मामूली रूप में जख्मी हुए। घटना की सूचना मिलते थाना सिटी की पुलिस मौके पहुंच गई और जख्मियों को गाड़ियों से निकालकर अस्पताल भेजा। गाड़ी को साइड पर करवाकर ट्रैफिक सुचारू ढंग से करवाया गया।

इस संबंध में थाना सिटी प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि सूचना मिले कि नूरमहल मार्ग पर बिजली घर के पास शहर की तरफ से बोलेरो गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो ने बोलेरो को ओवरटेक करने की कोशिश की तो हादसा हो गया। स्कॉर्पियो पलटियां खाकर खंभे के साथ टकराई और बिजली घर की दीवार को तोड़कर उसके ऊपर उलटी हो गई। बोलेरो में दो लोग सवार थे, जबकि स्कॉर्पियो में एक युवक चला रहा था।
तीनों को अस्पताल दाखिल करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक मेहतपुर के गांव संगोवाल का रहने वाला है, जबकि बोलेरो वालों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोलेरो गाड़ी को साइड पर करवाया और ट्रैफिक को सुचारू किया। किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी थी।
-

Jalandhar News: Action में DSP, SHO व थानेदार को किया सस्पेंड
जालंधर, ENS: दलित भाईचारे के बच्चों से अत्याचार के मामले में थाना मेहतपुर के एसएचओ सहित दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। दरअसल, सब डिवीजन शाहकोट के अधीन आते मेहतपुर के गणमान्य लोगों ने डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ को लिखित शिकायत दी थी कि दलित भाईचारे के बच्चों को थाना मेहतपुर के एसएचओ की उपस्थिति में डरा-धमकाकर उनके गुप्त अंगों के साथ छेड़छाड़ की व नग्न कर डांस करवाया गया।
जब इस घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची तो रोष स्वरूप लोग थाना मेहतपुर में इकट्ठे होने लगे व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले को लेकर लोगों ने मांग की कि घटना में 4 से 5 पुलिसकर्मी संबंध रखते हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ 2 अधिकारियों पर हुई है। बाकी कर्मियों पर भी तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।
इस मौके पर नंबरदार अश्विनी धारीवाल, पार्षद क्रांतिजीत सिंह, कैप्टन राजविंद्र शर्मा, अनपम सूद, राकेश मेहता, पंकज कुमार, मंगा, जसबीर सिंह, कुलदीप चंद आदि गणमान्य मौजूद थे। अमानवीय अत्याचार के संबंध में जब डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि घटना संबंधी जांच की जा रही है तथा थाना मेहतपुर के एसएचओ लखबीर सिंह व थानेदार धर्मेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। अगर इस मामले में कोई अन्य पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आई उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2025
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने में थोडा वक्त लगेगा, इसलिए मेहनत से काम करें किसी के सहारे न बैठें। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक समारोह कर सकते हैं।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। आपको नए-नए ऑफर भी मिल सकते हैं। अपने कॉन्टैक्ट्स पर आज ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा।
कर्क राशि: आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों में उलझने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी आज निपटा सकते हैं। दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आज आप नया अनुभव करेंगे । आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।
कन्या राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको उचित भोजन पर ध्यान देना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं। नव विवाहित दम्पति आज एक दूसरे को समझने में सफल होंगे। कुछ लोगों को माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ मिलेगा।
तुला राशि: आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मैडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच विचार करना अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। परिवार के कामों में आपका धन खर्च हो सकता है। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी फलों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। वाहन लेने के लिए पिता जी बात करेंगे। आज धन लाभ के भी योग हैं।
मकर राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे।
कुंभ राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। आज करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।
मीन राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।
-

Punjab News: मंदिर के बाहर व्यक्ति ने जमीन पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, देखें CCTV
लुधियाना: सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर के गेट के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने जमीन पर पाकिस्तान झंडा लगा दिया। मंदिर के गार्ड ने जब उन्हें धार्मिक स्थल पर ऐसा न करने को कहा तो व्यक्ति उससे बहस करने लगे। जिसके बाद जबरदस्ती जमीन पर पाकिस्तान का लगा एक्टिवा पर सवार होकर चले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई।
घटना का पता चलते ही मंदिर के प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन ,उपप्रधान अनुज मदान घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मंदिर में हैबोवाल थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने पहुंचकर सीसीटीवी की जांच करने शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को ट्रेस करने में जुट गई है।
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है। मंदिर परिसर में घटित हुई इस घटना का कमेटी समर्थन नहीं करती है। मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है और हजारों भक्त मंदिर में नतमस्तक होने आते है। भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह घटना निंदनीय है।