Blog

  • अब होगा आतंकवाद का खात्मा, PM Modi ने सेना को दिए ये आदेश, देखें वीडियो

    अब होगा आतंकवाद का खात्मा, PM Modi ने सेना को दिए ये आदेश, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर भारत सरकार लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर सीसीएस बैठक से पहले हाई लेवल की मीटिंग हुई। इस बैठक में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद के परिणामों और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी मौजूद रहे। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही। साथ ही राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के आश्वासन को भी दोहराया कि भारत आतंकवादियों और उनके आकाओं को कड़ी सजा देगा। इस बैठक में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की परिस्थितियों, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुख को आतंवादियों से निपटने के लिए खुली छूट दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करे। हमें सेना की क्षमता पर पूरा भरोसा है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जल्द आतंकवाद का भारतीय सेना खत्मा कर देगी। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार को गृह मंत्रालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

    हरोली/ सुशील पंडित : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनीं। इन स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता को दी गई। स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया गया और संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

    प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के प्रचार को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही ‘ईट राइट मेले’ की तर्ज पर पौष्टिक एवं देसी व्यंजनों से सजे स्टॉल भी आकर्षण का विषय रहे, जिनमें सही खाना, स्वस्थ रहना का संदेश केंद्र में रहा।

    वहीं, कृषि विभाग, जिला ऊना द्वारा लगाए गए विशेष स्टॉल का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। इस स्टॉल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पिज्जा, बर्गर, पास्ता, मोमोज जैसे विदेशी आहारों का समय अब बीत चुका है, और अब समय है भारतीय पारंपरिक अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, सांवा, कंगनी, कोदो, कुटकी और चीना को अपनाने का। प्रदर्शनी में इन पारंपरिक अनाजों के प्रति लोगों में खासा आकर्षण देखने को मिला।

  • Himachal News: विभाग के सर्वोच्च पद पर पहुंचे नालागढ़ के उज्जवल सिंह राणा

    Himachal News: विभाग के सर्वोच्च पद पर पहुंचे नालागढ़ के उज्जवल सिंह राणा

     अब शिमला में बतौर अडिशनल कमिशनर पद पर देंगे सेवाएं बद्दी/ सचिन बैंसल: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव जोघों के उज्जवल सिंह राणा को अब प्रदेश में स्टेट टैक्स एंड एक्साइज विभाग में पदोन्नत कर विभाग की सबसे बडी पदवी से नवाजा है। जोघों के उज्जवल सिंह राण अब स्टेट टैक्स एंड एक्साइज विभाग में एडिशनल कमिशनर जीएसटी इनफोर्समेंट का प्रभार संभालेंगे। उज्जवल सिंह राणा मूलत: नालागढ़ के जोघों गांव के निवासी हैं और 2000 में एच.ए.एस की परीक्षा में तीसरा स्थान पाकर ईटीओ की नौकरी हासिल की थी। अपनी पहली नौकरी उन्होंने बिलासपुर जिला के स्वारघाट में बतौर ईटीओ शुरू और बीते 24 वर्षों में वह कई स्थानों पर ईटीओ, एईटीसी, डीईटीसी ज्वाइंट कमिशनर और अब अडिशनल कमिशनर शिमला ज्वाइन हुए हैं। उनकी पदोन्नति से उनके परिवार सहित नालागढ़ हलके में खुशी का माहौल है। उज्जवल सिंह राणा का पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। उनके पिता अजायब सिंह राणा व उनकी मां जोघों पंचायत की प्रधान रहे चुके हैं और कई बार जुखाड़ी जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद जीते हैं। वहीं उज्जवल सिंह राणा के सुपुत्र उदय राणा भी हाल ही में नालागढ़ विधानसभा से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से सैंकड़ों लोगों के बधाई संदेश पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि उज्जवल सिंह राणा के लंबे समय से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरने के चर्चे चलते रहते हैं और वह नालागढ़ के सबसे चर्चित चेहरे हैं। उनके समर्थक चाहते हैं कि वो 2027 में नालागढ़ से चुनावी दंगल में कूदे लेकिन अभी वो सरकारी नौकरी में ही अपना समय दे रहे हैं। कुर्सी से हमेशा किया न्याय : उज्जवल उज्जवल सिंह राणा ने बातचीत में कहा कि उन्होंने हमेशा ही जनता की इस कुर्सी से न्याय किया है और भविष्य में भी यही प्रयास रहेगा। यही कारण है कि आज उन्हें प्रदेश में विभाग की सर्वोच्च पदवी पर स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि उनके 24 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब तक के इस कार्यकाल में उनकी छवि पर कोई दाग नहीं है। विभाग का दायित्व और टारगेट को उन्होंने हमेशा ही बखूबी निभाया है और इसी कारण समय समय पर उन्हें प्रमोशन मिलती रही।
    हमारे परिवार को बिना वजह बदनाम करते हैं कुछ लोग- वहीं बददी के निकट होटल ज्ञानज में उनके सपुत्र उदय प्रताप सिंह राणा द्वारा पदोनति मिलने पर अपने पिता के सम्मान समारोह में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए एडिशनल कमिश्नर उज्जवल सिंह राणा ने कहा कि हमारे परिवार का एकमात्र ध्येय नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। चाहे वो मेरे परिवार द्वारा राजनीति के माध्यम से हो या मेरे द्वारा सरकारी सेवा के पद पर रहते हुए हमने हमेशा क्षेत्र के लोगों की यथासंभव सहायता की है।
     कुछ लोग हमारे परिवार को बिना वजह बदनाम करते हैं लेकिन हमें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उज्जवल सिंह राणा ने कहा कि वह प्रदेश के किसी भी कोने में रहे हों उन्होने कभी दो हफते से ज्यादा समय अपने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं गुजारा। राजनीति में आने पर उन्होने कहा कि अभी समय नहीं है आने वाले समय में बहुत कुछ होगा आप देखते रहिएगा।
  • Punjab News: Golden Temple के पास गोलियां चलाने वाले आरोपी की हुई पहचान, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple के पास गोलियां चलाने वाले आरोपी की हुई पहचान, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले में गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोणू मोटा की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दरबार साहिब के निकट कथियां वाले बाजार में गोलियां चली थी। जिसमे रवनीत सिंह उर्फ सोणू मोटा को 5 गोलियां लगीं, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर पुलिस की विभिन्न टीमें कथियां वाले बाजार में पहुंचकर इस घटना की जांच कर रही हैं। यह बाजार श्री हरिमंदिर साहिब के बिल्कुल निकट पड़ता है।

    वही इस घटना को लेकर एडीसीपी विशालजीत सिंह ने कहा कि दो व्यक्तियों द्वारा दोपहर के समय रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा पर गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक की पहचान हो गई है, जिसका नाम अभिजीत सिंह उर्फ अभि पहलवान है। यह सोनू मोटा के ही साथ है और पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई है। फिलहाल पुलिस ने अभिजीत सिंह उर्फ अभि पहलवान पर मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने बताया कि अभिजीत सिंह उर्फ अभि पहलवान और रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और 2 महीने पहले अभि पहलवान जेल से बाहर आया था। पुरानी रंजिश के तहत उसने रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा पर गोलियां चलाईं। रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    वही इस घटना को लेकर एडीसीपी विशालजीत सिंह ने कहा कि दो व्यक्तियों द्वारा दोपहर के समय रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा पर गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक की पहचान हो गई है, जिसका नाम अभिजीत सिंह उर्फ अभि पहलवान है। यह सोनू मोटा के ही साथ है और पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई है। फिलहाल पुलिस ने अभिजीत सिंह उर्फ अभि पहलवान पर मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने बताया कि अभिजीत सिंह उर्फ अभि पहलवान और रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और 2 महीने पहले अभि पहलवान जेल से बाहर आया था। पुरानी रंजिश के तहत उसने रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा पर गोलियां चलाईं। रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

     

  • Himachal News: हरोली उत्सव देखकर वापस जा रहे युवक पर तलवार से हमला

    Himachal News: हरोली उत्सव देखकर वापस जा रहे युवक पर तलवार से हमला

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत कांगड़ में चल रहे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव देखकर कर वाइक पर वापस घर जा रहे युवक पर अज्ञात लोगों तलवार से हमला कर दिया जिसमें उस की हाथ की उंगली कट गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में विशाल कुमार(24) पुत्र दविन्द्र सिंह निवासी गांव व डाकघर चंदपुर, तह0 हरोली ने बताया कि बीती देर रात यह हैप्पी व लखविन्द्र कुमार कांगड़ में हरोली उत्सव देखकर करीब सवा बारह बजे मोटरसाईकिल पर सवार होकर टाहलीवाल आ रहे थे। जब ये केपी होटल टाहलीवाल के सामने पहुंचे तो गौरव कुमार ने हिम्मत सिंह व लखविन्द्र कुमार को आवाज लगाई कि आप रुकिए , जिस पर हिम्मत सिंह ने जैसे ही मोटरसाईकिल रोका तो उसी समय कुछ अज्ञात व्यक्ति क्रिमिका फैक्टरी की तरफ से आए जिन्हे देखकर यह, हिम्मत व गौरव मौका से भाग गए तथा लखविन्द्र कुमार को उन अज्ञात व्यक्तियों ने खड़ों व तलवार से हमला कर दिया जिससे लखविन्द्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।  वहीं पुलिस ने वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: भारत विकास परिषद ने बद्दी में निकाली आक्रोश रैली

    Himachal News: भारत विकास परिषद ने बद्दी में निकाली आक्रोश रैली

    युद्ध छिड़ने पर 11 लाख देने की घोषणा की

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के नेतृत्व में बद्दी में  निदोर्ष पर्यटकों की हत्या के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। रैली   दीपक स्पिनिंग मिल परिसर से शुरू हो कर  के पास से साई रोड होते हुए टैक्सी स्टैन्ड तक निकली।  इस दौरान पाक विरोधी नारों से पूरा बद्दी गुंज उठा।

    भारत विकास परिषद के संरक्षक आरके शर्मा,  राम गोपाल अग्रवाल,  अध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव देवव्रत यादव, सगंठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री, पूर्व चैयरमैन तरसेम चौधरी, संघ चालक महेश कौशल, राष्ट्रीय जन शक्ति मजदूर सभा के अध्यक्ष राज कुमार, शिवम चंदेल, दीपक स्पिनिंग मिल के उपाध्यक्ष एसएस सकसेना,  समाज सेवी कृष्ण कौशल,   पार्वती मंत्री,वेणु गुप्ता, नीरज गुप्ता,  अनुपम शर्मा, परमवीर चौहान,  दुष्यंत सिंह, रमेश पाल, विश्वजीत सेठ, सन्नी सिद्धू की टीम, गौरव ठाकुर व उनकी टीम, राकेश गुलेरिया, रमन ठेकेदार, गौरव ठाकुर, निर्मल शम्मी, प्रदीप यादव, शक्ति, राकेश यादव, राहुल कुमार, विवेक कुमार, धीरज मिश्र, भागीरथ, भूपेंदर, नरेंद्र ठाकुर व हेमंत कौशल के नेतृत्व में सैंकड़ों लोग दीपक स्पिनिंग मिल परिसर में एकत्रित हुए वहां पर बैनर, राष्ट्रीय ध्वज के साथ बद्दी साई रोड़ से होते हुए बद्दी के टैक्सी स्टेंड तक आए। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना जम कर भड़ास निकली। नारों से पूरा बद्दी में शहर में लोगो में जोश भर गया।

    बद्दी टैक्सी स्टेंड पर रैली को संबोधित करते हुए संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण देश प्रधानमंत्री मोदी  के साथ है l यदि भारत व पाकिस्तान के बीच  युद्ध होता है तो भारत विकास परिषद  भारतीय सेना के राहत कोष में 11 लाख रुपये  जमा कराएगी। संस्था के सचिव देव व्रत यादव ने  कहा की पहलगाम में जो निर्दोष जाने गई है वो आतंकवादी हमला नहीं जेहादी हमला था। इस हमले में धर्म पूंछकर मात्र पुरुषों को मारा है l  कुरान में जेहाद का उल्लेख है की गैर मुस्लिमों को मारकर, महिलाओं को अपने साथ ले जाना और बच्चों को भी मुस्लिम बनाना होता है l  पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर पिछले 3 दिनों से डर के मारे छिपा हुआ है और अपने बीबी बच्चों को न्यू जर्सी में पलायन करवा दिया है l संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने अपना हालात नहीं सुधारे को इसे भूख व प्यास से मारा जाएगा।

  • Himachal News: खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा कांगड़

    Himachal News: खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा कांगड़

    ऊना/सुशील पंडित : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कांगड़ मैदान दिनभर विविध खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। जन हर्षोल्लास और सहभागिता के इन आयोजनों में लोगों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इनमें से अनेक आयोजनों में शक्त कर प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की।

    कार्यक्रमों की श्रृंखला में सामाजिक जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, महिला मंडलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में डॉग शो, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रस्साकसी समूह नृत्य, नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद तथा महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं।

    वहीं, पुरुष वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में बढेड़ा की टीम विजेता रही, जबकि विद्युत विभाग की टीम उपविजेता बनी।
    समारोह में विजयी प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। समापन दिवस का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 से अधिक पशुप्रेमी विभिन्न नस्लों के अपने पालतू कुत्तों के साथ आए । कुत्तों के करतबों एवं स्वास्थ्य मानकों के आधार पर मार्क्स दिए गए। इसमें वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, लालड़ी के सर्जन डॉ. मनोज शर्मा, पशु चिकित्सालय, मज़ारा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित शर्मा और वेटरनरी पॉलीक्लिनिक ललड़ी की चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नेहा चौहान ने जज की भूमिका का निर्वहन किया।

    इस शो में कुत्तों की बड़ी नस्ल श्रेणी में मंजिन्दर सिंह के मेजर नाम के बुली नस्ल के कुत्ते को प्रथम आंका गया। जबकि  गगन जसवाल का गद्दी नस्ल का कुत्ता सारा और बलकार सिंह का  बुली नस्ल का जोड़ा नाम का श्वान तीसरे स्थान पर रहा।मध्यम नस्ल श्रेणी में  लक्ष्य के साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते स्काई को प्रथम आंका गया जबकि अमनप्रीत के चार्ली को दूसरे स्थान और रजत के बुल डॉग बोलो को तीसरे स्थान पर आंका गया।

    छोटी नस्ल श्रेणी में वरुण के  टॉय पॉम नस्ल के मैक्स को प्रथम, राजन गुलेरिया के दासहूंड नस्ल के जैरी को द्वितीय और गुरप्रीत के शिहत्जु नस्ल के कूकी को तृतीय स्थान पर आंका गया। साथ ही पप्प ऑफ द शो अंश के बुली नस्ल के भोला को चुना गया, जबकि चैम्पियन ऑफ द शॉ पुलिस लाइन झलेड़ा के शाशिपाल डोबरमैन नस्ल का जिप्सी रहा।

    अंतिम दिन इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़, रोड़ा, बालीवाल, कुठारबीत, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बल्लां, पूबोवाल, पोलियां बीत, बाथू, बाथड़ी, भटकलां, नंगल कलां, ललड़ी, पालकवाह, नंगल खुर्द के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश दत्त बरवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  • अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

    अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

    ऊना/सुशील पंडित:  इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुए हरोली उत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और दूरदर्शिता से राज्य स्तरीय स्वरूप के साथ हुआ यह उत्सव अपनी पहली ही आमद में वैश्विक रंगत के साथ अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की पात्रता के लिए तैयार दिखा।

    उत्सव में  10 से अधिक देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुए शामिल
    इस बार उत्सव में जापान, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राज़ील, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

    उन्होंने अपनी पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियां भी इस पारंपरिक मंच पर नवाचार की आभा लेकर आईं।
    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जब मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने इस उत्सव को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी, तब यह केवल एक सपना था। सरकार बदलने से यह प्रयास कुछ समय के लिए थम गया, परंतु सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, उनकी अडिग प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को भव्यता के साथ पुनर्जीवित कर दिया।

    एक ओर ये उत्सव जहां सामाजिक चेतना, जन जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का माध्यम बना वहीं वैश्विक संवाद के ऐसे मंच के रूप में निखरा जहां परंपरा और आधुनिकता, स्थानीयता और वैश्विकता, सभी एक साथ आलोकित होते नजर आए। उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से  हरोली सांस्कृतिक संवाद का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा
    में आगे बढ़ी है।

  • पंजाब बंद की कॉल को लेकर व्यापार मंडल के अधिकारी का आया बयान

    पंजाब बंद की कॉल को लेकर व्यापार मंडल के अधिकारी का आया बयान

    होशियारपुर: पंजाब बंद की कॉल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस वायरल पोस्टर को लेकर व्यापारियों का कहना है कि पंजाब में कोई बंद की कॉल नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी शेयर की जा रही है, जोकि 30 अप्रैल को पंजाब बंद के बारे में है, पूरी तरह से झूठ एवं अफवाह है। इसलिए इस पोस्ट पर कोई विश्वास न करे।

    क्योंकि, 30 अप्रैल को होशियारपुर सहित पंजाब के सभी जिले सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल होशियारपुर के महामंत्री राकेश भारद्वाज ने दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई है वह निंदनीय और पीड़ादायक है, जिसका समस्त देशवासियों को दुख है।

    लेकिन कुछ लोग इस मामले को लेकर पंजाब बंद की अफवाहें फैलाकर जनता को और परेशान करने का काम कर रहे हैं, जिन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जिला प्रशासन और सरकार को भी चाहिए कि इस प्रकार की अफवाहें फैलाने वालों पर कार्य करे ताकि लोग भ्रमित न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक संगठन ने 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल नहीं दी है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे द्वारा सभी सहयोगी संगठनों के सहयोग से आगामी 30 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के रोष स्वरूप पंजाब बंद की कॉल को अगली जानकारी तक स्थगित कर दिया गया है ।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा ने बताया कि 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल वापिस ले ली गई है, जल्द ही पहलगाम आतंकी हमले के रोष में पार्टी के पंजाब राज्य प्रमुख  योगराज शर्मा के नेतृत्व में पंजाब में राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन को लेकर रणनीति तय करके बड़ा ऐलान किया जाएगा ।

  • उद्योगों व बेरोजगारों के बीच सेतू का काम करेंगे सामाजिक संगठन -डिंपल परमार

    उद्योगों व बेरोजगारों के बीच सेतू का काम करेंगे सामाजिक संगठन -डिंपल परमार

    मिशन रोजगार की मुहिम के तहत यह 13वां मेला-कश्मीर ठाकुर बद्दी: मिशन रोजगार हिमाचल के तहत अब अगला रोजगार बिलासपुर में 11 मई को आयोजित किया जाएगा। हिमालया जनकल्याण समिति की बददी में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया जिसमें विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ साथ जॉब प्लेसमेंट एजेेंसियों ने भाग लिया। रोजगार मेले का आयोजन आयोजन नगर परिषद बिलासपुर के प्रथम तल के सभागार में किया जाएगा। लघु उद्योग संघ के राज्याध्यक्ष अशोक राणा व मिशन रोजगार बिलासपुर इकाई के प्रभारी कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे बिलासपुर जिले के बेरोजगारों व जरुरतमंद युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें बी.टेक डिप्लोमा, आईटीआई, 12वीं व दसवीं पास व बी.फार्मा से संबधित कोर्स वाले युवाओं का पंजीकरण कर उनको उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाया जाएगा। जिला बिलासपुर मिशन रोजगार के प्रभारी कश्मीर सिंह ठाकुर व सह प्रभारी सुनील शर्मा बशिष्ठ ने बताया कि इस रोजगार मेले में जो भी शिक्षित, अल्प शिक्षित व डिप्लोमा होल्डर व आईटीआई शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवा है उनका साक्षात्कार लेकर उनको योग्यतानुसार रोजगार दिलाया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां आएंगी जिनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉस्मेटिक, सिक्योरिटी, टेलीकॉलिंग व फूड आदि शामिल है। प्रदेशाध्यक्ष लघु उद्योग संघ अशोक राणा और महासचिव अनिल मलिक और हिमालया एनजीओ की उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने कहा कि कि आजकल के युवा नौकरी के अभाव में नशे  की चपेट में आ रहे हैं, तो उनको एक अच्छा संदेश आएगा कि वह घर से निकलकर शहर की तरफ कंपनी में प्राइवेट नौकरी भी कर सकते हैं और अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।
    उद्योगों व बेरोजगारों के बीच बनेंगे कडी-डिंपल हिमालया एनजीओ की रोजगार प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि हमारा एकमात्र मकसद है हिमाचली युवाओं व उद्योगों के बीच कडी के रुप में काम करना। युवाओं को पता नहीं होता कि बीबीएन औद्योगिक सिटी में कहां रोजगार है और उद्योगों को अपने हिसाब से हिमाचली युवा नहीं मिलते और इसी परिपेक्ष्य को सामने रखकर हमें यह मुहिम शुरु की है और अब तक 12 मेले लगा चुके हैं और बिलासपुर में यह 13वां मेला है। रोजगार मेले के दौरान बेरोजगार प्रशिक्षित युवाओं के साथ निशुल्क कैरियर काऊंसलिंग की जाएगी और उनका उद्योगों में नौकरियों की संभावनाओं पर मार्ग दर्शन किया जाएगा।