Blog

  • Himachal News: दो प्रवासी कामगारों की संदिग्ध हालत में मौत

    Himachal News: दो प्रवासी कामगारों की संदिग्ध हालत में मौत

    बद्दी/ सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर में किराए के मकान में रहने वाले प्रवासी सगे भाई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। परिजनो ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि इन दोनों चचेरे भाईयो ं ने ड्यूटी से आने के बाद एनर्जी ड्रिंक व नमकीन खाई थी। जिससे उनकी ठंडे पसीने आए और वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

    यूपी के बदाऊ तहसील व जिले के  नंद गांव के गरीश कुमार (18) पुत्र हरपाल, तथा उसकी चचेरा भाई अरविंद(21)  पुत्र सुरेंद्र झाडमाजरी में एक निजी कंपनी में तैनात थे। रविवार को ड्यूटी से आने के बाद वह चारपाई पर लेटे हुए थे। जैसे ही उनकी परिजन आए तो उनका शरीर ठंडा पड़ा हुआ था और उसमें पसीना बह रहा था। जैसे ही उन्होंने उनकी पसीना साफ किया तो वह अचानक गर्म होने लगे। बेहोशी की हालत में उन्हें बद्दी अस्पातल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोथि कर दिया।

    गिरिश के बड़े भाई लालटा ने बताया कि वह दोनों परिवार झाड़माजरी के शिवालिक नगर  में रहते थे। उसके दोनों भाई ड्यूटी से आने के बाद चार पाई पर लेटे हुए थे। और जब वह कुछ  बातचीत नही ंकर रहे थे तो वह उनके पास गया लेकिन उनका शरीर पहले ठंडा था और बाद में गर्म हो गया है। और चार पाई के पास एनर्जी ड्रिंग स्टींग की बोतल व नमकीन रखा हुआ था। जिससे उन्होंने अंदाजा लगाया है कि यह इसके बाद ही उनकी तबियत बिगड़ी है।

    बद्दी अस्पताल के एसएमओ डॉ. एमएस चौहान ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक से किसी भी आदमी की मौत नहीं हो सकती है। इन लोगों ने कुछ ओर खाया या पीया है जिसके चलते उनका शरीर नीला पड़ गया था। इन युवाओं को क्या खाया उसकी रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद आएगी। लेकिन एनर्जी ड्रिंक से आज तक किसी की मौत नहीं हुई है।

    उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बद्दी अस्पताल गई और वहां पर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणंो का पता चल पाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, गैंगस्टर सोनू मोटा का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, गैंगस्टर सोनू मोटा का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के अनुसार श्री दरबार साहिब के निकट बाजार कथियां में आज शाम गैंगस्टर सोनू मोटा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पुहंची पुलिस ने गैंगस्टर सोनू मोटा के मौत की पुष्टि कर दी है तथा मौके पर जांच जारी है।   सोनू मोटा के खिलाफ पंजाब की कई अदालतों में हत्या, हत्या प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही सोनू मोटा का मुस्तफाबाद स्थित घर पर पुलिस ने कार्रवाई की थी और उसे गिरा दिया था। पुलिस का कहना था कि सोनू मोटा व उसकी मां के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज हैं। सोनू मोटा पर अमृतसर से पार्षद रहे गुरदीप पहलवान की हत्या का आरोप भी लगा था। हालांकि, बाद में उसे उसमें से निकाल दिया गया था। जानकारी के अनुसार इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश ही है। दरअसल, सोनू मोटा के खिलाफ कई गैंग कार्य कर रहे थे। एडीसीपी-1 विशालजीत सिंह के अनुसार गोल्डन टेंपल के पास काठियां वाले बाजार की तंग गलियों में युवकों ने उसे घेर लिया।दो युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। दोनों तरफ से गोलियां चली। इस दौरान सोनू मोटा की छाती पर 5 गोलियां लगी। जिसके बाद वह नीचे गिर गया और हमलावर वहां से फरार हो गए।
  • Punjab News: पाकिस्तान से पत्नी और बच्चों के लौटने पर पति की खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान से पत्नी और बच्चों के लौटने पर पति की खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के बाद पाकिस्तान गए भारत के लोग अटारी सीमा के रास्ते लगातार भारत लौट रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के रहने वाले ऋषि पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी और बच्चों की पाकिस्तान से वापसी का इंतजार कर रहे थे। भारत सरकार के फैसले के बाद आज ऋषि की पत्नी सविता जैसवानी अपने बच्चों के साथ अटारी बॉर्डर के रास्ते वापस भारत पहुंच गईं।

    सविता जैसवानी का पति पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी और बच्चों का इंतजार कर रहा था और आज जैसे ही सविता अपने बच्चों के साथ भारत पहुंची, तो उसके पति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पाकिस्तान से सविता ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि आज वह अपने बच्चों के साथ है, भारत वापस आई है और अपने पति से मिली हैं, उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं।

    इस मौके पर सविता के पति ऋषि ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि आज उनकी पत्नी और बच्चे भारत लौट आए हैं। वह कई दिनों से इंतजार कर रहे थे और वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आज वह महाराष्ट्र वापस जा रहे हैं। ऋषि ने कहाकि पत्नी सविता मां से मिलने अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान गई थी। सविता के पास नोरी वीजा था। उसका विवाह कई साल हुआ था। पति ने कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे वापस आ गए हैं और मेरी खुशी की कोई सीमा नहीं है।

  • कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री के सिर के बिना स्टैच्यू की तस्वीर साझा करने के बाद, भाजपा हुई हमलावर

    देश अभी आतंकी हमले को नहीं भूला, कांग्रेस आतंकी हमले पर करने लगी राजनीति;दविंदर भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने जारी वक्तव्य में कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए, जिससे हर भारतीय का हृदय दुखी है। ऐसे संवेदनशील समय में कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में की गई टिप्पणी अति निंदनीय है। जिसकी कुटलैहड़ भाजपा मंडल घोर निंदा करती है।।

    भुट्टो ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट को शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिना सिर के प्रधानमंत्री का स्टैचू और गायब जैसे शब्दों का प्रयोग करना न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि यह देश की लोक तांत्रिक मर्यादाओं का भी अपमान है। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ पूरा देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शोकाकुल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रही है। यह कांग्रेस की छोटी सोच और अवसरवादिता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाती है, बल्कि यह आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में देश की एकता को भी कमजोर करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

    उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है, और ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा इस तरह के शब्दों का प्रयोग उनकी हताशा को दर्शाता है। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस का यह व्यवहार दर्शाता है कि वह देश के संवेदनशील मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा जब पूरा देश अपने जवानों के साथ खड़ा होता है, तब कांग्रेस नेताओं की यह भाषा उनके असली चरित्र को उजागर करती है। यह भारतीय राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेता की ओर से यह मांग की गई , कि कांग्रेस पार्टी इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे और भविष्य में ऐसी ओछी राजनीतिक बयानबाज़ी से परहेज़ करे।

    भुट्टो ने कहा कि राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जैसे संवैधानिक पदों का सम्मान करना प्रत्येक दल की जिम्मेदारी है,  भारतीय राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, परंतु भाषा और अभिव्यक्ति में गरिमा होनी चाहिए। जब देश किसी संकट से गुजर रहा हो, तब समस्त राजनीतिक दलों का यह कर्तव्य है कि वे एकता और सहयोग का परिचय दें।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामला, जल्द SIT करा सकती है कर्मचारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामला, जल्द SIT करा सकती है कर्मचारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट

    मोहालीः लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू मामले में मोहाली कोर्ट ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने वालों पुलिसकर्मियों के आवेदन को खारिज कर दिया। अब एसआईटी जल्द ही इन कर्मचारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है। इससे पहले पुलिसकर्मियों के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अदालत ने पहले अनुमति दी थी, लेकिन अब उन पुलिसकर्मियों ने टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है। वहीं आज हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने वाले पुलिसकर्मियों के आवेदन को खारिज कर दिया है।

    लॉरेंस बिश्नोई मामले में अब इन पुलिस कर्मियों के पॉलीग्राफ टेस्ट होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जिसमें पता लग पाएंगा कि किसके दबाव में या किसके कहने पर इन पुलिसकर्मियों ने लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू एक निजी चैनल को करवाया था। उम्मीद है कि इस पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद बड़े खुलासे होंगे और कई उच्च अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई जैसे खतरनाक गैंगस्टर का जेल में इंटरव्यू करवाने में किसी छोटा कर्मचारी का हाथ नहीं हो सकता। लॉरेंस बिश्नोई को मोबाइल फोन किसने उपलब्ध कराया तथा बिश्नोई के लिए इंटव्यू वाला कमरा किसने तैयार किया यह सारी परतें जल्द खुलकर सामने आ सकती है।

    इस मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए सहमति जताने वाले 6 पुलिस मुलाजिमों में मुख्तियार सिंह, कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह, कांस्टेबल हरप्रीत सिंह, कांस्टेबल बलविंदर सिंह, कांस्टेबल सतनाम सिंह और कांस्टेबल अमृतपाल सिंह ने पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए अपनी सहमति जताई थी और उनके बयान दर्ज किए गए थे। जांच एजेंसियों को संदेह है कि जेल के अंदर हुआ इंटरव्यू सुरक्षा व्यवस्था में अंदरूनी मिलीभगत के बिना संभव नहीं था। ऐसे में यह पॉलीग्राफ टेस्ट यह पता लगाने के लिए कराया जाना है कि जेल स्टाफ या पुलिस मुलाजिमों में से किसी ने लॉरेंस बिश्नोई को मीडिया तक पहुंचाने में कोई मदद तो नहीं की।

  • Punjab News: स्वतंत्रता सेनानी थापर की 50 वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे स्पीकर कुलतार सिंह संघवा और अभय चौटाला, देखें वीडियो

    Punjab News: स्वतंत्रता सेनानी थापर की 50 वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे स्पीकर कुलतार सिंह संघवा और अभय चौटाला, देखें वीडियो

    पहलगाम हमले को लेकर केंद्र पर स्पीकर ने साधे निशाने

    मोगाः जिले में थापर नर्सिंग होम में आज स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डाक्टर शाम लाल थापर की 50 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके हजारों की संख्या में राजनीति नेताओं ने पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह साधवा, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, अभय चौटाला, विधायक डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक मंजीत सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश को आज़ाद कराने में पंजाबियों की बड़ी भूमिका रही है, जिन्होंने अपनी जानें देश के लिए कुर्बना की है। इसी के चलते आज वह स्वतंत्रता सेनानी श्याम लाल थापर को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे है। वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना में शामिल आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुरक्षा इंतज़ाम पहले से मजबूत होते तो हादसे को टाला जा सकता था। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों और आम लोगों के परिवारों के लिए कुछ करें और दोषियों को सख्त सज़ा दिलवाए। वहीं स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि इस घटना की आड़ में घटिया राजनीति करने वालों से पंजाब की जनता को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर पानी और बॉर्डर बंद करने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि यह महज़ एक जुमला है। यदि वे देश के बारे में वास्तव में सोचते हैं, तो जो अडवाणी द्वारा बिजली का समझौता किया गया था, उसे रद्द कर वह उनकी बिजली बंद करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर ही बॉर्डर को बंद किया गया है, बाकी देश में व्यापार पहले की तरह चल रहा है, उसे क्यों नहीं रोका गया? उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई करनी थी, तो हमला होने के बाद ही क्यों, पहले क्यों नहीं? शहीदों के परिवारों को नौकरियां दी जाएं और उनकी सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा पंजाब में नशा खत्म करने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन अब “नशों के खिलाफ युद्ध” अभियान के परिणाम देख आम लोग इस मुहिम को भारी समर्थन दे रहे हैं। लोग पंजाब सरकार को बधाई व आशीर्वाद दे रहे हैं कि इस अभियान से पंजाब की युवाशक्ति और भविष्य उज्ज्वल होगा।
  • iQOO Z10 Turbo & Pro हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और Features

    iQOO Z10 Turbo & Pro हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और Features

    Tech: iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है, और ये दोनों स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में दस्तक दे चुके हैं। ये फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं जो दमदार बैटरी, तेज़ प्रोसेसर और बढ़िया कैमरा परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, वो भी बजट में।

    iQOO Z10 Turbo: इसका 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद बनता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस एप्लिकेशन के लिए उपयुक्त है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।

    iQOO Z10 Turbo Pro: वही Z10 Turbo Pro एक और स्तर ऊपर का अनुभव प्रदान करता है। इसमें 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे गेमिंग और हेवी ऐप्स के लिए बेहद उपयुक्त बनाता है। इसमें भी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। Turbo Pro मॉडल में कैमरा सिस्टम और भी बेहतर किया गया है—50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेकेंडरी सेंसर पीछे की तरफ, जबकि 32MP का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स को शानदार बनाता है। इसकी 7,000mAh की बैटरी 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे इसे पूरी तरह चार्ज करने में बहुत कम समय लगता है।

    कीमत की बात करें तो iQOO Z10 Turbo की शुरुआती कीमत लगभग 23,409 रखी गई है, जबकि iQOO Z10 Turbo Pro को 25,284 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इन कीमतों पर मिलने वाले फीचर्स वाकई इसे एक बढ़िया डील बनाते हैं।

    अगर आप एक पावरफुल, स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iQOO के ये नए फोन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं।

  • Punjab News: शिव भक्त ने हाथ की चारों अंगुलियां काटकर चढ़ाईं शिवलिंग पर

    Punjab News: शिव भक्त ने हाथ की चारों अंगुलियां काटकर चढ़ाईं शिवलिंग पर

    बठिंडाः जिले के अमरपुरा बस्ती के रहने वाले भक्त का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शिव भगत ने अपने हाथों की चारों उंगलियां काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय पूर्ण सिंह निवासी गली नंबर 3 अमरपुरा बस्ती के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सहारा जनसेवा व पुलिस की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया और उसका इलाज करवाया।

    जानकारी अनुसार शहर के पावर हाउस रोड सड़क किनारे बने एक शिव मंदिर में पिछले कई सालों से शिव की भक्ति करने और पूजा पाठ करने वाले पूर्ण सिंह ने 4 उंगलियां शिवलिंग पर रखकर काट ली व भगवान को अर्पित कर दी। लोगों की माने तो पूर्ण सिंह बचपन से ही अपने आपको भोले बाबा का भक्त बताता है। वहीं अमरपुरा बस्ती से प्रतिदिन वह करीब 6 किलोमीटर दूर पावर हाउस रोड स्थित शिव मंदिर में आकर पूजा अर्चना भी करता है। इस दौरान दोपहर के समय में मंदिर में आया व कुछ देर पूजा पाठ करने के बाद उसने अपना हाथ शिवलिंग में रखा व साथ में लाए तेजधार हथियार से अपने हाथ की 4 अंगुलियों को काट दिया।

    यहीं नहीं उक्त व्यक्ति बेशक अंदर से दर्द से कहरा रहा था, लेकिन उसने काफी देर तक भगवान शिव की प्रतिमा व शिवलिंग के पास सहज होकर बैठा रहा व भगवान शंकर के जयकारे लगाता रहा। मिली जानकारी के मुताबिक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति ने यह कदम उठाया है, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। देखने के बाद यह लगता है कि आस्था और धार्मिक उन्माद के दौर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो इस तरह के अपने अंगों को काटकर देवता को अर्पित कर देता है। इसे आम इंसान की भाषा में पागलपन कहना ही ज्यादा सही होगा, क्योंकि भगवान पर इस तरह का रक्त चढ़ाना अपने आप में काफी अशोभनीय ही कहा जाएगा। इस मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिली है।

  • Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस लगातार बड़े नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पूरे पंजाब के एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों से नशे के मुद्दे को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब से नशा खत्म करने को लेकर डेड लाइन जारी की। इसी कड़ी में बड़े पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

    वहीं आज प्रशासन ने अटारी के अंतर्गत आने वाले गांव मोदे में नशा तस्कर का घर पर बुलडोजर चला दिया। इस संबंध में गांव के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में रंजीत सिंह नामक व्यक्ति नशा बेचने का काम करता था, जिस पर लगभग 12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बीडीपीओ की टीम की मदद से कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाते हुए धवस्त कर दिया।

    इसके साथ ही बीडीपीओ अटारी और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रंजीत सिंह नामक नशा तस्कर पर लगभग 12 मामले दर्ज हैं, वह वर्तमान में जेल में बंद है। आज उसके घर की अवैध उसारी को लेकर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यह भी पता चला कि 5 मरले जमीन का उसने अवैध कब्जा किया हुआ था। पुलिस अधिकारी अदित्य वारियर ने कहा कि अगर इसी तरह लोग साथ देंगे तो नशा जल्द ही पंजाब से खत्म किया जा सकता है।

  • Punjab News: अनाज मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री Kataruchak, खरीद प्रबंधों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अनाज मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री Kataruchak, खरीद प्रबंधों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक स्थानीय अनाज मंडी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बठिंडा (शहरी) जगरूप सिंह गिल, विधायक भुच्चो मास्टर जगसीर सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पारे विशेष रूप से उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों व मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध व प्रयासरत है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में गेहूं की खरीद जोरों पर चल रही है। अब तक लगभग 107 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल पंजाब की मंडियों में पहुंच चुकी है जिसमें से 103 लाख मीट्रिक टन फसल विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदी जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि किसानों से खरीदी गई फसल का 20,500 करोड़ रुपये का भुगतान भी किसानों के खातों में किया जा चुका है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदेश दिए हैं कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मामले पर नजर रखने के लिए प्रशासन और मंडी चेयरमैन समय-समय पर मंडियों में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

    इससे पहले उन्होंने बाजार में काम कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि मंडी में काम करने वाले मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सही ढंग से की जा रही हैं।