Blog

  • Punjab News: सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाने की वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाने की वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के पॉश इलाके शक्ति नगर के एक पार्क में दिनदहाड़े एक युवक द्वारा नशे का इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियों में पार्क में 2 व्यक्ति बैठे दिखाई दे रहे है। जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की बाजू को पकड़कर खड़ा है। वहीं पहले व्यक्ति द्वारा हाथ में नशे का इजेक्शन लगाया जा रहा है। इस दौरान व्यक्ति इजेक्शन लगाने का विरोध करता है। वायरल वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि रिहायशी इलाके में वह सरेआम चिट्टे का इजेक्शन लगा रहे हो, क्या शर्म नहीं आती। जिसके बाद दोनों नौजवान माफी मांगने लग जाते है। वहीं वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत दोनों व्यक्तियों की पहचान की। मामले की जानकारी देते हुए सिटी के एसपी नरिंदर सिंह ने कहा कि सरेआम नशे का इजेक्शन लगाने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। दोनों व्यक्ति लंबे समय से नशे के आदी थे। दोनों को काबू करके नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी उनकी टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इन दोनों युवक किस से चिट्टा लेकर आते है, जल्द ही पूछताछ के बाद उन तस्करों को काबू किया जाएगा।
  • Jalandhar सहित Gurdaspur में विवादों में घिरे रैपर बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित Gurdaspur में विवादों में घिरे रैपर बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, देखें वीडियो

    प्रशासन ने दिया मामला दर्ज करने का आश्वासन

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सन्नी देओल की जाट फिल्म के विवाद के बाद अब रैपर बादशाह को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, हाल ही में बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। जिसके लेकर आज जालंधर सहित गुरदासपुर में विरोध होना शुरू हो गया है। हालांकि गुरदासपुर में रैपर बादशाह के खिलाफ ईसाई समुदाय सड़कों पर उतकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने रैपर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुरदासपुर में ईसाई समुदाय ने प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं जालंधर में भी बादशाह के गाने चर्च और बाइबल को लेकर बोली गई शब्दावली पर ईसाई समाज ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर ईसाई समाज के नेताओं द्वारा कमिश्नरेट पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। पास्टर गौरव मसीह गिल द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि बॉलीवुड गायक-रैपर बादशाह का एक गाना (वैल्वेट फ्लो) चल रहा है। गाने में उन्होंने अपने गाने में शब्दों के माध्यम से पवित्र बाइबल और ईसाई समुदाय के चर्च का दुरुपयोग किया है। गिल ने कहा कि इस अश्लील गाने के शामिल होने से पूरे ईसाई समुदाय में आक्रोश है। जिससे हम सब की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि बादशाह और उसके साथियों ने ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। गिल ने कहा कि गायक बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उक्त गाने को सोशल मीडिया पर हटाया जाए। वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर में क्रिश्चियन नेता ने बताया कि आज रैपर बादशाह द्वारा बाइबल को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि कभी कोई हमारे धर्म को लेकर विवाद देना शुरू कर देता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से एक टीम गठित करने की अपील की है और कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हर बार इंसाफ लेने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसके बाद पर्चे दर्ज किए जाते है।
  • अगर आंखों के कारण होता है सिर में दर्द, तो हो सकती है ये खतरनाक बीमारियों

    अगर आंखों के कारण होता है सिर में दर्द, तो हो सकती है ये खतरनाक बीमारियों

    Health: यह एक चेतावनी हो सकती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आंखों के पीछे दर्द कभी-कभी मामूली कारणों से होता है, जैसे थकान या नींद की कमी, लेकिन यदि यह बार-बार हो रहा है या अन्य लक्षणों के साथ आ रहा है, तो यह कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

    माइग्रेन: सबसे सामान्य लेकिन गंभीर कारणों में माइग्रेन शामिल है। माइग्रेन में सिर के एक तरफ़ और आंखों के पीछे तेज़, धड़कता हुआ दर्द महसूस होता है। इसके साथ मतली, उल्टी, रोशनी और आवाज़ के प्रति संवेदनशीलता जैसे लक्षण होते हैं। यह दर्द कई घंटों से लेकर दो-तीन दिनों तक भी रह सकता है और रोज़मर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।

    क्लस्टर हेडेक: एक और खतरनाक स्थिति क्लस्टर हेडेक होती है। यह बहुत दुर्लभ लेकिन अत्यंत दर्दनाक स्थिति होती है जिसमें एक आंख के पीछे बहुत तेज़ और चुभन जैसा दर्द होता है। यह दर्द अक्सर रात में नींद से जगाता है और कई दिनों या हफ्तों तक रोज़ एक ही समय पर होता है। आंखों से पानी आना, नाक बहना और आंख लाल होना इसके सामान्य लक्षण हैं।

    साइनस इंफेक्शन: साइनस इंफेक्शन भी आंखों के पीछे दर्द का एक कारण हो सकता है। जब साइनस में सूजन या संक्रमण होता है तो आंखों के पीछे और माथे में भारीपन महसूस होता है। इस स्थिति में नाक बंद, हल्का बुखार, और चेहरा दबाने पर दर्द होना आम बात है।

    आई स्ट्रेन: अगर आप दिनभर कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने रहते हैं, तो आई स्ट्रेन यानी आंखों की थकावट भी इस दर्द का कारण हो सकती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे आंखों के पीछे हल्का या मध्यम दर्जे का दर्द हो सकता है।

    ग्लूकोमा: कुछ मामलों में यह दर्द ग्लूकोमा जैसी गंभीर आंखों की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसमें आंखों के अंदर का प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे आंखों के पीछे तेज़ दर्द, धुंधली दृष्टि, और उल्टी जैसे लक्षण हो सकते हैं। अगर समय रहते इलाज न हो तो यह स्थायी दृष्टि हानि का कारण बन सकता है।

    यदि आंखों के पीछे दर्द लगातार बना रहता है, तेज़ होता है, या इसके साथ अन्य लक्षण भी जुड़ते हैं जैसे धुंधलापन, चक्कर, या उल्टी—तो यह एक चेतावनी है कि आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए। समय पर इलाज से इन खतरनाक बीमारियों से बचाव संभव है।

  • फिर गरमाया Punjab और Haryana के पानी का मुद्दा, देखें वीडियो

    फिर गरमाया Punjab और Haryana के पानी का मुद्दा, देखें वीडियो

    CM Mann ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

    मोहालीः पंजाब में पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चल रही है। जिसे वह किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से वह अतिरिक्त पानी देने का दबाव बना रही है। इस दौरान वह कह रही है कि पंजाब हरियाणा को ओर पानी दें। सीएम मान ने कहा कि 21 मई तक हरियाणा पानी का हिस्सा इस्तेमाल कर चुका है। पानी का कोटा प्रत्येक साल 21 माई तक होता है। जिसमें हरियाणा और राजस्थान को पानी देने का पंजाब के साथ एग्रीमेंट शामिल है। सीएम मान ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस के सरकार के दौरान पहले कोई पानी के कोटे को लेकर कोई हिसाब नहीं रखा गया था। इस दौरान वह ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर लेते थे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार आने पर हमने अपनी नहरी व्यवस्था को सुधारने का काम शुरू किया है। ऐसे में वह एक बूंद पानी की हरियाणा को नहीं देंगे, क्योंकि वह पहले ही अपने पानी का इस्तेमाल मार्च तक पूरा कर चुका है। ऐसे में वह अप्रैल और मई का पानी की हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही है। सीएम मान ने कहा कि कई सालों के बाद पानी पंजाब में पहुंच रहा है। ऐसे में भाजपा अब दबाब डालने की कोशिश कर रही है। सीएम मान ने कहा कि अब वह अपना पानी का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन अभी भी मानवता के आधार पर हरियाणा को पीने के लिए पानी 4 हजार क्यूसेक दे रहे है। इस दौरान सीएम मान ने कहाकि जो पाकिस्तान का पानी रोका है, वह पंजाब को दे दिया जाए, जिसके चलते वह हरियाणा को पानी दें देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में आज पौंग डैम 24 फीट पानी कम है और रणजीत सागर डैम में 39 फीट पानी कम है। इस समय सबसे ज्यादा पानी का इस्तेमाल पंजाब ने किया है और वह करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पानी का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन उन पर भाजपा द्वारा दबाब ना बनाया जाए।
  • Punjab News: महिला ने देवर पर लगाए मारपीट के आरोप, पिस्तौल से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने देवर पर लगाए मारपीट के आरोप, पिस्तौल से किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः दाना मंडी की रहने वाली विवाहित महिला ने देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला रानी ने आरोप लगाए है कि देवर ने उसके साथ मारपीट की है। घटना दोपहर 1 बजे की है। पीड़िता महिला के अनुसार, उसका विवाह 3 साल पहले हरियाणा के हिसार में आते गांव रमाइन में सोहन मलिक के साथ हुआ था। महिला ने कहा कि उसका पति अक्सर झगड़ा करता था और उससे मारपीट करता था। पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह किसी काम से चला गया।

    इस दौरान वह घर में अकेली थी, तभी उसका देवर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया और उससे मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि देवर ने पहले झाड़ू से हमला किया, उसके बाद पिस्तौल के बट से उसके चेहरे पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि उसके 2 बच्चे है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है। देवर द्वारा मारपीट के दौरान उससे बच्चे छीनने की भी कोशिश की गई। महिला ने कहा कि वह जान बचाने के लिए पहले गुरुद्वारा साहिब में छिप गई। जिसके बाद उसने घटना की सूचना परिवार वालों को दी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे गुरुद्वारा साहिब से आकर लेकर गए।

    ससुराल वालों ने घायल हालत में उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान चेहरे पर मारपीट के निशान दिखाते हुए पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं रेखा ने कहा कि बच्ची 3 साल से शादी शुदा है। महिला ने कहाकि पति-पत्नी का विवाद हुआ था। जिसके बाद अब देवर ने आकर बेटी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वह पहले ही दहेज में एसी सहित कई सामान दे चुके है, लेकिन अब वह उनकी ओर डिमांड पूरी नहीं कर सकते।

  • Punjab News: दुकानदार को फ्रैश होना पड़ा महंगा, लुटेरों ने किया हमला, देखें CCTV

    Punjab News: दुकानदार को फ्रैश होना पड़ा महंगा, लुटेरों ने किया हमला, देखें CCTV

    फिरोजपुरः जिले में लगातार चोरों द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं कैंट पायलट चौक के पास 2 एक्टिवा सवार युवकों ने लूट की नीयत से तेज हथियारों से दुकान मालिक पर हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि एक्टिवा सवार दुकान के काउंटर से कुछ निकालने लगते है, तभी दुकानदार बाहर आ जाता है। इस दौरान दोनों लुटेरे दुकानदार पर डंडे से हमला करते है। दुकानदार उनको धक्का मारता है और वह भी अंदर से डंडा लेकर आ जाता है।

    जिसके बाद जब वह उन पर हमला करता है तो दोनों मौके से फरार हो जाते है। घटना आज सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने आज दोपहर लगभग 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह सैर के लिए सुबह गया हुआ था। इस दौरान उसका पेट खराब होने के कारण उसने दुकान खोली और दुकान के अंदर बने वाशरूम में चला गया।

    तभी 2 एक्टिवा सवार युवक दुकान पर आए और दुकान के अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने लूट की नीयत से उस पर तेज हथियार से हमला कर दिया। दुकान मालिक ने कहा कि चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके चलते लुटेरे मौके से भाग गए। घायल हालत में दुकान मालिक को लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पीड़ित दुकानदार ने हमलावर लुटेरों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

  • Restaurant में लगी भीषण आग, 22 की मौत, देखें वीडियो

    Restaurant में लगी भीषण आग, 22 की मौत, देखें वीडियो

    लियाओनिंगः चीन के लियाओनिंग प्रांत में मंगलवार को एक रेस्तरां में भयानक आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। वहीं घटना में लोगों में भगदड़ मच गई। इस भीषण हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 घायल हो गए। घटना दोपहर की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटनास्थल की सामने आई तस्वीरों में 2 या 3 मंजिला इमारत की खिड़कियों और दरवाजों से आग की बड़ी लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। वहीं राहगीरों द्वारा घटना को कैमरे में कैद कर लिया गया और इस घटना को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।यह हादसा संजिजुआंग पुनर्वास आवासीय क्षेत्र में हुआ है। घटना के दौरान लोग लंच के लिए रेस्तरां में मौजूद थे, तभी अचानक निकली आग की लपटों ने देखते ही देखते इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में ही धुएं का गुबार आसमान को छूने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि किस तरह पूरा रेस्तरां धधक रहा था और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। वहीं घटना को लेकर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस घटना को ‘गंभीर मानवीय त्रासदी’ बताया है। उन्होंने आदेश दिया है कि घायलों का हर संभव इलाज हो, मृतकों के परिवारों की उचित सहायता की जाए और आग के कारणों की तत्काल जांच कर दोषियों को सख्त सज़ा दी जाए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रेस्टोरेंट में आग कैसे लगी। ऐसे में रेस्टोरेंट को लेकर सवाल उठ रहे है कि घटना के दौरान रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम क्यों नहीं थे। लोगों द्वारा रेस्टोरेंट को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैकि व्यापारिक लाभ के चक्कर में लोगों की ज़िंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। अगर रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम होते तो बड़ा हादसा होने से टल सकता था।
  • Himachal news: अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

    Himachal news: अंतरराष्ट्रीय सितारों से जगमगाया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव

    ऊना/ सुशील पंडित : इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुए हरोली उत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और दूरदर्शिता से राज्य स्तरीय स्वरूप के साथ हुआ यह उत्सव अपनी पहली ही आमद में वैश्विक रंगत के साथ अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की पात्रता के लिए तैयार दिखा।

    उत्सव में  10 से अधिक देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुए शामिल

    इस बार उत्सव में जापान, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राज़ील, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।उन्होंने अपनी पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसी आधुनिक प्रस्तुतियां भी इस पारंपरिक मंच पर नवाचार की आभा लेकर आईं।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जब श्री अग्निहोत्री ने इस उत्सव को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की थी, तब यह केवल एक सपना था। सरकार बदलने से यह प्रयास कुछ समय के लिए थम गया, परंतु सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, उनकी अडिग प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को भव्यता के साथ पुनर्जीवित कर दिया।

    एक ओर ये उत्सव जहां सामाजिक चेतना, जन जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का माध्यम बना वहीं वैश्विक संवाद के ऐसे मंच के रूप में निखरा जहां परंपरा और आधुनिकता, स्थानीयता और वैश्विकता, सभी एक साथ आलोकित होते नजर आए। उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से  हरोली सांस्कृतिक संवाद का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ी है।

  • Punjab News: रैपर बादशाह के खिलाफ ईसाई समुदाय का प्रदर्शन, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: रैपर बादशाह के खिलाफ ईसाई समुदाय का प्रदर्शन, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    राहगीर ने लगाए प्रर्शनकारियों पर मारपीट के आरोप

    गुरदासपुरः बटाला के गांधी चौंक पर प्रदर्शन करने आए क्रिश्चियन समुदाय के लोगों द्वारा विवाद किया गया। इस दौरान क्रिश्चियन समुदाय और राहगीरों में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने राहगीर को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित राहगीर प्रणव ने बताया कि वह चाय लेने जा रहा था। इसी दौरान महिला उसके ऊपर चढ़ने लग गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उसे साइड पर होने के लिए कहा कि महिला ने समर्थकों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने उसे बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना में व्यक्ति के सिर पर चोट लगी। व्यक्ति ने आरोप लगाए कि उसकी चेन छीन ली गई। क्रिश्चियनों ने गांधी चौंक में धरना लगाकर रास्ता जाम कर रखा था। इस दौरान महिला ने प्रदर्शनकारियों से 2 माह की बच्ची की दवाई लेने के लिए रास्ता मांगा, तो प्रदर्शनकारियों ने उससे भी हाथापाई करने की कोशिश की और उसकी एक्टिवा की चाबी छीननी चाही, लेकिन महिला वहां से निकल गई। वहीं दूसरी ओर क्रिश्चियन पंजाब प्रधान ने बताया कि आज रैपर बादशाह द्वारा बाइबल को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि कभी कोई हमारे धर्म को लेकर विवाद देना शुरू कर देता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से एक टीम गठित करने की अपील की है और कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हर बार इंसाफ लेने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसके बाद पर्चे दर्ज किए जाते है।
  • Himachal news: उपमुख्यमंत्री रहे मध्योत्सव में मुख्य अतिथि

    Himachal news: उपमुख्यमंत्री रहे मध्योत्सव में मुख्य अतिथि

    ऊना/सुशील पंडित:  राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या(मध्योत्सव) में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा भी उनके साथ उपस्थित रहे।  बता दें, दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों के नाम थी।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा इस पर जोर है कि हिमाचल की प्रतिभाओं को अपने यहां अधिक से अधिक मंच मिले, उन्हें बढ़ावा दिया जाए। इस मकसद से प्रदेश में हर बड़े आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह हिमाचली कलाकारों को सौंपने की व्यवस्था बनाने पर हमारा जोर है।

    इस अवसर पर सिरमौर के काला अंब से खासतौर पर स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की विशेष प्रतिमा लेकर आए संदीप चौधरी ने उपमुख्यमंत्री को वह भेंट की। वहीं, प्रेस क्लब हरोली की समस्त कार्यकारिणी ने प्रधान गणपति गौतम की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री को भगवान गणपति का फ्रेम्ड चित्र भेंट किया।

    जिला प्रशासन ने विधायक हरदीप बावा और अन्य मेहमानों हिमाचली रीति नीति से सम्मानित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एस.डी.एम. विशाल शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।