Blog

  • Jalandhar News: PPR Market में हुए सड़क हादसे में पलटी गाड़ी, Ankur Hospital के कर्मी सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PPR Market में हुए सड़क हादसे में पलटी गाड़ी, Ankur Hospital के कर्मी सहित 3 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीपीआर मार्किट में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां इस घटना में एक्टिवा सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। चालक अकुंर अस्पताल का कर्मी है। घटना में गाड़ी और एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में कार चालक सहित एक्टिवा सवार 2 युवक भी घायल हो गए। जिसमें एक युवक के सिर पर गहरी चोटें आई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल कार चालक मनोहर लाल ने कहा कि सामने से एक्टिवा आ रही थी। इस दौरान एक्टिवा सवार को बचाने के दौरान उनकी गाड़ी पलट गई। लेकिन हादसे में एक्टिवा सवार की टक्कर होने से वह भी घायल हो गए। पीड़ित ने कहा कि रोड़ खाली थी, इस दौरान अचानक एक्टिवा सामने आने से यह हादसा हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह अंकुर अस्पताल में सुपरवाइजर की नौकरी करता है, परिवार ऊना का रहने वाला है। घटना की सूचना अस्पताल में दे दी गई है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां जांच अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि गाड़ी मेनहोल के कारण बेकाबू हो गई और एक्टिवा सवार 2 युवकों से टकराने के बाद पलट गई। घटना की सूचना एक्टिवा सवार युवकों के परिजनों को दे दी गई है। युवक पास में ही रविंदरा नगर 12 सी घर के रहने वाले है। घायल युवक के पिता जगजीवन भी अस्पताल पहुंच गए है। जांच अधिकारी ने कहाकि दोनों पक्षों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों के इलाज के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: जम्मू-कटड़ा हाईवे की जमीन को लेकर फिर हुआ किसानों का विवाद, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: जम्मू-कटड़ा हाईवे की जमीन को लेकर फिर हुआ किसानों का विवाद, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्रीहरगोबिंदपुर से निकलते दिल्ली कटड़ा नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिगृहण करने पहुंचे जिला प्रशासन का एक बार फिर से किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। दरअसल, लंबे समय से नेशनल हाईवे दिल्ली जम्मू कटरा एक्सप्रेस का काम रुका हुआ है। क्योंकि कुछ किसानों द्वारा अपनी जमीन नहीं दी जा रही है। समय-समय पर किसान उस जगह को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे थे।

    आज श्री हरगोबिंदपुर के चीमां गांव और इसके आस-पास के गांवों में प्रशासन की ओर से तड़के सुबह नेशनल हाईवे दिल्ली जम्मू कटरा एक्सप्रेस के अंतर्गत आने वाली जमीन का पुलिस और प्रशासन द्वारा कब्जा लेना शुरू कर दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है, वहीं भारी पुलिस फोर्स की सूचना मिलते ही इसके विरोध में किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के जिला गुरदासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से किसान मौके पर पहुंचे, जहां किसान और पुलिस के बीच विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस द्वारा अभी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि किसानों द्वारा गांव चीमा खुडी में किसानों को जमीन का सही दाम न मिलने की बात कहते हुए विरोध किया जा रहा है।

    करीब एक माह पहले भी इसी जगह के कब्जे को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन अधिगृहण का काम रोक दिया था। अब जबकि डीसी गुरदासपुर ने खुद दो सप्ताह में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सारा कब्जा दिलाने का विश्वास दिलाया था, तो मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ जमीन का कब्जा लेने पहुंची, लेकिन मामले की भनक लगते ही किसान भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद फिलहाल जिला प्रशासन ने काम रोक दिया है।

  • Jalandhar News: भगवान परशुराम जयंती पर पाक और आतंकवादियों को लेकर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भगवान परशुराम जयंती पर पाक और आतंकवादियों को लेकर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पहुंचे आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पंजाब वासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भगवान परशुराम जयंती स्टेट स्तर पर मनाई जा रही है। अन्याय के खिलाफ कैसे लड़ना है कि भगवान परशुराम उसकी परिभाषा थे। जब हम राम राज की कल्पना करते है तो भगवान परशुराम की सोच, उनकी जीवनशैली और शिक्षा के बिना इसकी कल्पना नहीं जा सकती। इस दौरान आज भगवान परशुराम जयंती को स्टेट स्तर पर मनाए जाने के लिए सरकार और टूरिस्टज्म एडवाइजर का अमन अरोड़ा ने धन्यावाद किया।

    इस दौरान भोगपुर में शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट को लेकर कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली द्वारा लगाए गए धरने को लेकर सहित 150 लोगों पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर उन्हें कानून की उल्लंघना की होगी तभी पुलिस ने उन पर पर्चा दर्ज किया होगा। पंजाब प्रधान ने कहाकि उन्हें धरना लगाने की जरूरत क्या है, अगर उन्हें कोई शिकायत है तो वह प्रशासन से बात करके मसले को हल सकते है। वहीं पाकिस्तान और भारत में तनाव को लेकर अमन अरोड़ा ने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई है। ऐसे में आतंकवादियों को मुहंतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। आज सारा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, जहां पंजाब की बात है, पंजाब में करीब 530 किलोमीटर बॉर्डर आता है। ऐसे में पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने आपस में बढ़िया तालमेल बनाया हुआ है।

    वहीं पुलिस और बीएसएफ पूरी तरह से पाकिस्तान हमले को लेकर सतर्क है। जब भी पाकिस्तान ने भारत के साथ लड़ाई छेड़ी है तो उन्हें मुंह की खानी पड़ी है, ऐसे में अब फिर से उन्हें मुहंतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। आतंकीवादी संगठन या पाकिस्तान हमारी सुरक्षा की ओर आंख उठाकर देखेंगा या नफरत फैलाने की कोशिश करेंगा तो उन पर कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के विवादित बयान पर अमन अरोड़ा ने कहाकि यह उनकी पुरानी मानसिकता है, लेकिन अब पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुहंतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।

  • Punjab News: बढ़िया इलाज के लिए भारत आईं नूरजहां को पाकिस्तान वापस भेजा, देखें वीडियो

    Punjab News: बढ़िया इलाज के लिए भारत आईं नूरजहां को पाकिस्तान वापस भेजा, देखें वीडियो

    पहलगाम का हमला याद कर छलके आंसू, बोलीं – हालातों ने किया मजबूर

    अमृतसरः पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर दिन ब दिन देखने को मिल रहा है। इस हमले के बाद से पाकिस्तान के कुछ नागरिकों को भी इसके परिणाम झेलने पड़ रहे हैं। भारत सरकार के आदेशों अनुसार मेडीकल वीजे पर आए पाकिस्तान के नागरिकों का आज भारत छोड़ने का आखिरी दिन था जिसके चलते पाकिस्तान के कराची से इलाज के लिए भारत आई नूरजहां को अपना इलाज अधूरा छोड़कर अपने देश लौटना पड़ा है। नूरजहां अपने इलाज के लिए मुंबई आई थीं और उनके पास मई तक का वीजा था। जानकारी देते हुए नूरजहां ने कहा कि पाकिस्तान में मुझे बताया गया था कि भारत में इलाज अच्छा है। इसीलिए मैं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए यहां आई थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के कारण मुझे अपना इलाज बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। पहलगाम में हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुखद है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। भले ही कोई मर जाए, लेकिन इंसान का खून तो बहता ही है। नूरजहां की कहानी उन अनेक लोगों में से एक है जो उम्मीद लेकर सीमा पार जाते हैं, लेकिन राजनीतिक तनाव और घटनाओं के कारण उन्हें अपनी उम्मीदें त्यागने पर मजबूर होना पड़ता है। भारत में मिले उपचार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और समर्थन दिया है। उसे ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वह पाकिस्तान छोड़कर आई है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। पाकिस्तान में निजी इलाज बहुत महंगा है और सरकारी अस्पताल में केवल अपना डोनर ही अंग ट्रांस्पलांट कर सकता है। यही कारण है कि वह इलाज के लिए भारत आईं थीं।
  • Punjab News: एक ही घर में लगातार 4 दिन की चोरी, 5वें दिन परिवार ने पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: एक ही घर में लगातार 4 दिन की चोरी, 5वें दिन परिवार ने पकड़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में एक बार फिर चोरी की वारदातें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं और चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर के ऋषि विहार में देखने को मिला, जहां एक चोर लगातार 4 दिनों तक एक घर में चोरी करता रहा और जब 5वें दिन चोरी करने गया तो परिवार ने उसे दर दबोचा।

    जानकारी देते हुए घर के मालिक ने बताया कि वह 4 दिन के लिए देहरादून गए हुए थे। इस दौरान पीछे से एक चोर उनके घर में घुस आया और वह लगातार 4 दिन तक उनके घर में चोरी करने के लिए आता रहा और थोड़ा-थोड़ा सामान चोरी करता रहा। इस दौरान चोर घर में लगे नल से लेकर सोने के जेवरात तक सब कुछ चुरा ले गया। जब उन्होंने घर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उन्हें पता चला कि एक ही व्यक्ति उनके घर में बार-बार चोरी करने के लिए आ रहा है जिसके चलते हम चोकने हो गए। जब 5वें दिन भी चोर घर में घुसा तो हमने उसे पकड़ लिया जिसके बाद मोहल्लेवासियों की मदद से उन्होंने चोर को पुलिस के हवाले किया। इस दौरान पीड़ितों ने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की तथा चोर द्वारा चुराए गए सामान की बरामदगी की भी मांग की।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह चोर एक घर में बार-बार चोरी कर चुका है और इससे पहले भी जब इसने चोरी की थी तो हमने घर पर दबिश दी थी, लेकिन उस समय यह व्यक्ति पकड़ा नहीं गया था और आज ये काबू आ गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में है और इस चोर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Pakistan को लेकर पन्नू ने दिया विवादित बयान, PM को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Pakistan को लेकर पन्नू ने दिया विवादित बयान, PM को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लगातार भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 5 बड़े फैसले लेते हुए पाकिस्तान का पानी बंद करने का ऐलान किया था, वहीं टूरिस्ट पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापिस लौटने के आदेश जारी कर दिए थे। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट देखने को मिली। वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छिड़ने के मुद्दे पर खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का विवादित बयान सामने आया है।

    पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के साथ खड़ा है। विवादित बयान देते हुए कहाकि आर्मी की इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वह पंजाब से गुजर कर पाकिस्तान पर हमला कर सके। पन्नू ने कहा कि 2 करोड़ सिख पाकिस्तान के साथ खड़े होने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जब वह अलग देश बनाने के लिए तैयार है, जब तक वह सेंटर में मौजूद है तब तक कोई भी पंजाब को पार करके पाकिस्तान में नहीं घुस सके और उस पर हमला कर सके। इस दौरान विवादित बयान देते हुए पन्नू ने कहाकि बचेगा पीएम नरेंद्र मोदी भी नहीं।

    उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कभी पहले किसी के माथे पर गोली नहीं मारी है, लेकिन बाद में हमला करने वाले किसी को व्यक्ति को छोड़ा भी नहीं है, चाहे वह पूर्व पीएम इंद्रिरा गांधी हो या फिर अब पीएम नरेंद्र मोदी हो, चाहे वह गृह मंत्री अमित शाह हो। पन्नू ने कहा कि जब पीएम मोदी अपने पद से हटेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पन्नू ने कहाकि जम्मू में टूरिस्ट को मारने का कारण राजनीतिक कारण है, राजनीतिक वोट है। वीडियो में आखिर में पन्नू ने पाकिस्तान जिंदाबाद और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि पन्नू ने विवादित बयान दिया हो। वह अक्सर विवादित बयानों के कारण आपसी भाईचारे को लड़ाने का काम कर चुका है।

  • Punjab News: इस इलाके से Pakistan का जासूस गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab News: इस इलाके से Pakistan का जासूस गिरफ्तार, देखें Video

    बठिंडाः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय सेना ने बठिंडा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। उस पर बठिंडा छावनी से खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप लगे हैं।

    आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है जो बिहार का निवासी बताया जा रहा है। उक्त व्यक्ति पिछले करीब 10 वर्षों से बठिंडा शहर के बेअंत नगर में रह रहा है तथा सेना छावनी में मोची का काम करता है। उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने सेना छावनी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हनीट्रैप में फंसाया था। सेना द्वारा की जांच में पाया गया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की एक लड़की से जुड़ा था।

    सेना के अधिकारियों को उसके फोन पर लड़की के साथ की गई चैट मिली है। वहीं चैट में उसे पैसे भेजने का भी जिक्र था। उसे भारतीय सेना की खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। सेना की खुफिया विंग द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को कैंट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • कनाडा चुनाव 2025: शुरुआती रुझानों में बहुमत की ओर Mark Carney की पार्टी, जगमीत सिंह चुनाव हारे

    कनाडा चुनाव 2025: शुरुआती रुझानों में बहुमत की ओर Mark Carney की पार्टी, जगमीत सिंह चुनाव हारे

    वेकूंवरः कनाडा में देश का अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोट डाले गए हैं। चुनाव में मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी और पियरे पोलीवरे की कंजर्वेटिव पार्टी में मुकाबला माना जा रहा है। कनाडा के आम चुनाव में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। लिबरल पार्टी 167 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कंजर्वेटिव पार्टी 145 सीटों पर आगे है। ब्लॉक क्यूबेकॉइस पार्टी 23 सीटों पर, एनडीपी 7 तो ग्रीन पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। एनडीपी ने 343 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने पिछले चुनाव में 24 सीटें जीती थीं। इसे कनाडा में खालिस्तान के समर्थकों के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं खालिस्तानी नेता जगमीत सिंह चुनाव हार गए हैं। कनाडा का ये चुनाव ऐसे समय हुआ है, जब देश में अमेरिका से एक तनाव का माहौल है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार कनाडा को अमेरिका में मिलाकर उसे देश का 51वां राज्य बनाने की बात कही है। इसका चुनाव पर भी बड़ा असर पड़ने की बात मानी गई है। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह बर्नाबे सेंट्रल सीट से चुनाव में हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए एनडीपी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे दिया है। उनकी एनडीपी पार्टी 7 सीटों पर आगे है। इस चुनाव में एनडीपी का जनाधार खिसकने से पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी छीन गया है। जगमीत ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं निराश हूं कि हम अधिक सीटें नहीं जीत सके। लेकिन हम हमारी गतिविधियों को लेकर निराश नहीं हूं। मैं हमारी पार्टी को लेकर आशावादी हूं। मैं जानता हूं कि हम हमेशा डर के बजाए उम्मीद को चुनेंगे। वह 8 साल से एनडीपी के प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें केवल तभी हराया जा सकता है जब हम उन लोगों पर विश्वास कर लें जो कहते हैं कि हम बेहतर कनाडा का सपना कभी नहीं देखेंगे। मैं हमेशा संघर्षों के बजाए उम्मीद को चुनता हूं।

    उधर, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। कार्नी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि कनाडा की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जाएगा। जब मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठूंगा, तो यह दो संप्रभु राष्ट्रों के बीच भविष्य के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों पर चर्चा करने के लिए होगा। उन्होंने कहा कि हम इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। अमेरिका के साथ हमारा पुराना रिश्ता, जो धीरे-धीरे बढ़ते एकीकरण पर आधारित था, अब खत्म हो गया है। अमेरिका द्वारा स्थापित खुली वैश्विक व्यापार प्रणाली जिस पर कनाडा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से निर्भर रहा है। वह अब खत्म हो गई है। हम अमेरिकी विश्वासघात के झटके से उबर चुके हैं लेकिन हमें सबक नहीं भूलना चाहिए।

  • IPL में रचा इतिहासः 14 साल के वैभव ने तोड़े कई रिकार्ड, 35 गेंदों पर लगाया शानदार शतक, देखें वीडियो

    IPL में रचा इतिहासः 14 साल के वैभव ने तोड़े कई रिकार्ड, 35 गेंदों पर लगाया शानदार शतक, देखें वीडियो

    माता पिता बोले, वैभव पर पूरे जिले को मान 

    स्पोर्ट्सः राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शतक जड़कर क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर डाला है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को 38 गेंद में 101 रन की पारी के दौरान सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। ये IPL में उनका तीसरा ही मैच था। वह IPL में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वे IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। वैभव ने 35 गेंद पर शतक लगाया, यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है। उन्होंने IPL में सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी लगाई और यशस्वी के साथ राजस्थान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL-18 की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने मात्र 17 बॉल पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद निकोलस पूरन का नंबर आता है। उन्होंने 18 बॉल पर हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। वैभव की इतनी बड़ी सफलता की जहां, पूरा देश तारीफ कर रहा है। वहीं उनके माता-पिता भी वैभव को लेकर बहुत खुश हैं। इस दौरान उनके माता-पिता ने कहा कि वैभव की शानदारी बैटिंग के लिए हमारा पूरा जिला खुश है। इस खूबसूरत उपलब्धि के लिए वह राजस्थान रोयल के पूरे मैनेजमैंट और खिलाड़ियों को दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से राजस्थान रोयल मैनेजमैंट उसे अपने साथ रखकर बहुत ही अच्छे तरीके से ट्रेन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां वैभव की इस शानदार खेल के लिए कड़ी मेहनत लगी है, वहीं उसको निखारने के लिए कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठोड़, जूविन बरूचा, रोहित व अन्य ने योगदान दिया है।  
  • Jalandhar Bypass के पास सरेआम गुंडागर्दी, घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar Bypass के पास सरेआम गुंडागर्दी, घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर बाईपास के नजदीक अर्जुन नगर के कारबारा इलाके में घर में घुसकर नौजवानों द्वारा परिवार पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में परिवार में दपंति सहित बेटा घायल हो गया है। परिवार का आरोप है कि आधा दर्जन नौजवान तेजधार हथिायर से लैस होकर घर में घुस गए और उन पर नौजवानों ने हमला कर दिया। हमलावारों ने घर में ईट-पत्थरों से तोड़फोड़ भी की। हमले में घायलों की पहचान 46 वर्षीय संजीव गुप्ता, संजीव की पत्नी 40 वर्षीय सिमरन गुप्ता व बेटा 17 वर्षीय शौर्य गुप्ता के रूपमें हुई है। घायलों को देर रात 12 बजे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए घायल संजीव गुप्ता ने बताया कि वह मैडीकल स्टोर का काम करता है और देर रात करीब 11 बजे वह अपने किराएदार से बात कर रहा था। इस दौरान घर का गेट खुला देखकर अज्ञात 2 लोग घर में दाखिल हो गए। जिसके बाद उसने उक्त अज्ञात लोगों को घर से बाहर निकाल दिया। उसका कहना है कि इस घटना के कुछ मिनट बाद करीब आधा दर्जन लोग फिर उसके घर में तेजधार हथियारों से लैस होकर जबरन दाखिल हो गए। जब उसने इसका विरोध किया तो वह उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। घर में शोर सुनकर बेटा व पत्नि बीच बचाव करने आए तो उक्त लोगों ने उनपर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोगों को इकठा होता देख हमलावर ने घर से बाहर आकर ईट पत्थरों से घर पर हमला करके मौके से फरार हो गए। पीड़ित मुताबिक मोहल्ले के लोगों की सहायता से उसको व उसके परिवारक सदस्य को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं थाना दरेसी की पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद बनती कनूनी कार्रवाई की जाएगी।