Blog

  • Jalandhar News: रिहायशी इलाके में बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिहायशी इलाके में बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में माडल हाउस रोड़ के पास रिहायशी इलाके में कबाड़ के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना में सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजकुमार राजू ने बताया कि उनके वार्ड में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है।

    6 माह पहले भी इनके कमरे में आग लग गई है। वहीं आज लोगों ने आग लगने की घटना कबाड़ मालिक को दी और बड़ी मुश्किल से गोदाम को खुलवाकर आग पर दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 2 गाड़ियां लगाई गई। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। उन्होंने कहाकि पहले भी जब आग लगी थी तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन उस समय भी घटना का पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद अब गोदाम मालिक ने सीसीटीवी कैमरे ओर गोदाम में लगा दिए थे।

    सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है कि कहीं शरारती अनसंरों द्वारा घटना को अंजाम ना दिया गया हो। गनीमत यह रही है कि गोदाम में कुछ लोग अंदर ही सोते है, ऐसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग के कर्मी सुमित ने बताया कि उन्हें माता रानी चौक के पास गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: नशे के लिए पोते ने 65 वर्षीय दादा पर किया जानलेवा हमला, मौत

    Punjab News: नशे के लिए पोते ने 65 वर्षीय दादा पर किया जानलेवा हमला, मौत

    लुधियानाः नशे के लिए पैसे न देने पर पोते के जानलेवा हमले का शिकार हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग बहादुर सिंह ने 12 दिन बाद दम तोड़ दिया। थाना डाबा की पुलिस ने मृतक बहादुर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पोते सन्नी पर कातिलाना हमले की दर्ज धारा को हत्या के मामले में तब्दील कर दिया है। डाबा के बसंत नगर के रहने वाले बहादुर सिंह के छोटे बेटे रविंदर ने बताया कि आरोपी सन्नी उसका भतीजा है।

    सन्नी के बचपन में ही उसके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद उसके पिता रघुवीर सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद उन लोगों ने ही सन्नी को पाला। सन्नी गलत संगत मे पड़ गया और नशा करने लगा। वह नशे के लिए दादा से पैसे मांगता और न देने पर झगड़ा करता। 16 अप्रैल को भी सन्नी ने रुपए मांगे, न देने पर उसने दादा पर बैट, बेल्टों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। रविंदर का कहना है कि जब वह घर आय तो पिता का यह हाल देखा। इसी दौरान सन्नी भी वहां वापस आ गया। इसके बाद उन दोनों में विवाद हुआ।

    विवाद के दौरान सन्नी ने उस पर भी चाकू से हमला किया। लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। उसने पिता को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां 12 दिन बाद सोमवार को उसके पिता ने दम तोड़ दिया। आरोपी सन्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बहादुर सिंह की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी सन्नी पर दर्ज मामले में इजाफा करते हुए हत्या की धारा जोड़ दी है। इस मामले में अब पुलिस आरोपी सन्नी को जल्द ही जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

  • Jalandhar News: हिंदू संगठन ने पकड़ा गौं से भरा पिकअप टैंपो, चालक साथी सहित फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हिंदू संगठन ने पकड़ा गौं से भरा पिकअप टैंपो, चालक साथी सहित फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंडी फेंटरगंज में हिंदू संगठन और बजरंगदल के सदस्यों ने जम्मू नंबर की JK08 J 6935 महिंद्रा पिकअप मोडिफाई गाड़ी को काबू किया और 4 गायों को बरामद कर मुक्त करवाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची ओर पिकअप गाड़ी चालक और उसके साथी की तलाश शुरू करदी है।बताया गया है कि गौं तस्करी करने वाले लोग महिंद्रा पिकअप गाड़ी को मोडिफाई है उसमें बांधी 4 गायों को लेकर जम्मू जाना था। इन बेजुबान 4 गायों को इस पिकअप गाड़ी इतनी बुरी तरह से बांधकर लाया गया, जिन्हें अब मुक्त करवाकर उनकी देख भाल की जा रही है।

    बजरंग दल की सदस्य अभिमन्यु ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौं तस्करी से भरी गाड़ी आज रात निकालने वाली है। लेकिन यह नहीं मालूम था कि वह शहर के बीचो-बीच से निकल कर आएगी। उन्होंने बताया कि पठानकोट चौक पर नाका लगाया हुआ था। अभिमन्यु का कहना था की सड़क पर घूमती बेसहारा गायों को लेकर गऊ तस्करी करने वाले जम्मू लेकर जाने वाले थे। लेकिन उन्हें शक हुआ तो वह शहर के बीचो-बीच गाड़ी पहले एक फॉर्च्यूनर को टक्कर मारकर मंडी फेंटरगंज में आ गई। इस दौरान चालक साथी के साथ चलती गाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो गया।

    जिसके बाद गौं से भारी महिंद्रा पिकअप गाड़ी एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। जिसकी सूचना किसी राहगीर ने दी और वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। महिंद्रा पिकअप गाड़ी से 4 गायों को करवाया गया और उनकी देखभाल अब की जा रही है। अभिमन्यु ने कहा कि ऐसे लोग के खिलाफ सख्त कानून बनने चाहिए क्योंकि यह लोग जमाना लेकर बाहर आ जाते हैं और सरकारों की मिली भगत से ऐसे कामों को अंजाम देते हैं। वही कहा कि पुलिस ऑफिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस को कई सबूत मिले।

    दूसरी ओर थाना 3 के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें घटना संबंधी सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि जम्मू नंबर की गाड़ी में गायों को रखा गया था, जिन्हें मुक्त करवाया गया है। गायों की हालत खस्ता है, लेकिन उन्हें पानी पिलाकर उनकी देखभाल की जा रही है। फिलहाल उन्होंने कहा कि गाड़ी कहां से कहां जा रही थी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन जो कानूनी कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।

  • आरबीआई ने 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर जारी किया नया फरमान

    आरबीआई ने 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर जारी किया नया फरमान

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 और 200 रुपए के नोटों को लेकर फरमान जारी किया है। आरबीआई ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि एटीएम से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता को इन नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालकों (डब्ल्यूएलएओ) को इस निर्देश को चरणबद्ध तरीके से लागू करना होगा।

    गैर-बैंकिंग संस्थाओं द्वारा संचालित एटीएम को ‘व्हाइट लेबल एटीएम’ (डब्ल्यूएलए) कहा जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक परिपत्र में कहा, ”अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले मूल्यवर्ग के बैंक नोट तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालक (डब्ल्यूएलएओ) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम से नियमित आधार पर 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें।”

    परिपत्र के अनुसार 30 सितंबर, 2025 तक 75 प्रतिशत एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए। इसके बाद 31 मार्च, 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए।

  • Stock Market में Rally बरकरार, Sensex 80500 और Nifty 24400 के पार

    Stock Market में Rally बरकरार, Sensex 80500 और Nifty 24400 के पार

    बिजनेसः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80,500 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,400 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी है। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, SBI, एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर में 2.3% तक की तेजी है। वहीं, सनफार्मा, पावर ग्रिड और नेस्ले के शेयर में मामूली गिरावट है

    निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सरकारी बैंक का इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.73% चढ़ा है। इसके अलावा, ऑयल एंड गैस, ऑटो, मेटल और मीडिया सेक्टर में 1% तक की तेजी है।

    वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी का IPO कल यानी 28 अप्रैल से ओपन हो गया है। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।

  • आज का राशिफल 29 अप्रैल, 2025

    आज का राशिफल 29 अप्रैल, 2025

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 47 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। आज अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज कारोबारी परेशानियों का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलने-मिलने से आपको बचना चाहिए। आज अपनी खास योजना किसी से भी शेयर न करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म निर्भर होना और ईगो की भावना रखने से आपको समस्या हो सकती है। आज माता जी की सलाह से लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आस्था बनी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें। लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरतें। आज यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से व्यस्त रहेंगे। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बेहतर सुधार आने से आपके कार्य समय से पूरे होते रहेंगे। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने में सफल होंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बने हुए है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको जो भी काम दिया जायेगा उसे आप अच्छे से करेंगे। बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम दूबारा करना पड़ सकता है। परिवार के साथ आज मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है। माता जी आपसे कुछ फरमाईस कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि आपका प्रोजेक्ट तय समयानुसार पूरा हो जाये। आज आपको अपने गुस्से व आक्रोश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। आपसी रिश्ते सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज आपके लिए घर का सदस्य कुछ खरीद सकता है जिसे पाकर आप आनन्दित होंगे। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जानते हैं कि आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपको हौसला बनाकर रखना है। करियर में सुधार करने के लिए जिन बातों में बदलाव करना है, वह स्पष्ट रूप से जानने की कोशिश करें। आपके कामों की गति बढ़ेगी, जिससे आपको अच्छा धन लाभ होगा | दोस्तों के साथ आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में मामले स्पष्ट रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ समस्याएं आ रही है, तो वह आज दूर होगी। आज परिवार का संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा के पूरा होने से आप खुश रहेंगे ।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप घर के कामों में अपनी माँ की मदद करेंगे और भविष्य को लेकर आप बातचीत भी करेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप समस्या से बच जायेंगे। आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।


    मीन राशि:
    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अन्य लोगों की मदद से आज आपके रुके कार्य पूरे हो जायेंगे। मित्रों के साथ बिताए हुए समय की वजह से आनंद मिलेगा। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपकी किसी संपत्ति का सौदा हो सकता है। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

  • Jalandhar News: शराब का ठेका खुलने पर हुआ विवाद, NHAI ने हटाने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शराब का ठेका खुलने पर हुआ विवाद, NHAI ने हटाने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिलौर लोक इंसाफ मंच तहसील फिलौर की टीम द्वारा बस स्टॉप फिलौर पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया द्वारा बनाए जा रहे गैरकानूनी शराब के ठेके का चल रहा है। शराब ठेकेदार के पास नगर कौंसिल फिलौर, पीडब्ल्यूडी या नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनुमति नहीं है।

    इस मामले को लेकर नगर कौंसिल के प्रधान से बात की गई तो उन्होंने भी टाल दिया, बाद में नगर कौंसिल फिलौर के अधिकारी भी टालमटोल करने लगे और स्थानीय कौंसिलर ने भी कहा कि मैं कहीं बाहर हूँ।

    इस मौके पर लोक इंसाफ मंच तहसील फिलौर के अध्यक्ष जर्नैल फिलौर, सचिव परशोतम फिलौर, वरिष्ठ मीत अध्यक्ष हंस राज संतोखपुरा, कैशियर डॉक्टर संदीप फिलौर, कोर कमेटी सदस्य डॉक्टर अशोक कुमार, कुलदीप लंबरदार, सरूप क्लेर और मखन राम संतोखपुरा आदि नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ठेका खोलने का काम दोबारा शुरू किया। तो भारतीय संगठन के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा 24 घंटे में गैरकानूनी शराब का ठेका हटाने का आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

  • Jalandhar News: लाखों के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लाखों के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कुछ दशक पहले मार्किट में नकली नोटों ने आंतक मचा रखा था। व्यापारी, दुकानदार, बैंक और आम जनता को नकली नोटों के कारण अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि नोटबंदी के बाद नकली नोटों पर कुछ देर के किये पूर्ण विराम लग गया था , लेकिन अब पंजाब के अलग-अलग शहरों में कुछ ही समय में नकली नोटों के मामले सामने आ रहे है।

    एक मामला हाल ही में जगराओं से सामने आया था। जहा एक व्यक्ति ने यूट्यूब से नकली नोट बनाना सीखा और अपने दो अन्य साथियों की मदद से सप्लाई करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को नकली नोटों के साथ पकड़ा था।

    वही आज दूसरे मामले मे एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा निर्देशों पर थाना गोराया की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नकली नोट बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान महकप्रीत सिंह निवासी तलावा थाना जंडियाला गुरु जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

    रिमांड दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने नकली नोट जसनदीप सिंह निवासी मल्लिया, थाना जंडियाला गुरु अमृतसर और आकाशदीप सिंह निवासी तलावा थाना जंडियाला गुरु अमृतसर से खरीदे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को केस में नामजद कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि चौकी इंचार्ज धुलेता के इंचार्ज सुभाष कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बड़ा पिंड के पास मौजूद थे। जहां गुप्त सूचना के आधार पर महकप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,20 लाख रुपये 500/500 के नकली नोट और एक इनोवा कार बरामद की गई।

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025, धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025, धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

    हर आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित करने के हिमायती हैं उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के नाम रही। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की विशेष पहल पर आयोजित इस संध्या में गायक नितिन कुमार, कुमार साहिल और ए.सी. भारद्वाज सहित अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री लगातार इस पर जोर रहता है कि किसी भी बड़े सांस्कृतिक आयोजन में एक संध्या पूर्णतः हिमाचल के लोक कलाकारों को समर्पित होनी चाहिए। हरोली उत्सव की दूसरी संध्या के माध्यम से उन्होंने इस सोच को धरातल पर उतार दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचली संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने इस मौके पर कहा कि हिमाचली लोक कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमारे कलाकारों को मंच प्रदान कर हम न केवल उनकी प्रतिभा को सम्मान दे रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अपनी परंपराओं को संरक्षित कर रहे हैं।

    उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में राज्य के सभी प्रमुख आयोजनों में हिमाचली कलाकारों को विशेष स्थान दिया जाएगा। उनकी इस पहल से न केवल कलाकारों में नया उत्साह देखने को मिला, बल्कि दर्शकों ने भी स्थानीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।

  • Jalandhar News: चोरों के हौसले बुलंद हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    Jalandhar News: चोरों के हौसले बुलंद हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

    जालंधर (ens): महानगर में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ चूका है कि भगवान के घर को भी बख्शा नहीं जा रहा है। ऐसा ही एक मामाल थाना 4 के अधीन पड़ते अली मोहल्ला इलाके में स्थित भगवान हनुमान मंदिर से सामने आया है। जहा दिनदहाड़े चोर ने मंदिर में घुसकर गुल्लक का ताला तोड़कर चढ़ावे की नकदी चुरा ली। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मंदिर के मुख्य सेवादार रमन कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम करीब साढ़े पांच बजे मंदिर खोलने के लिए पहुंचा। मंदिर में प्रवेश करते ही उसने देखा कि गुल्लक टूटी हुई थी और उसके पास मिट्टी खोदने वाला एक रंदा पड़ा हुआ था। शक होने पर उसने तुरंत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिसमें देखा गया कि एक युवक जिसने सिर पर टोपी और जालीदार टी-शर्ट पहने हुए मंदिर में दाखिल होता दिखाई दिया। जिसके बाद उसने गुल्लक पर रंदे से वार कर ताला तोड़ा और उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना रमन कपिल ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंची, हालात का जायजा लिया और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर चोर की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।